Palm Energy Reset: हथेली के 7 ऊर्जा चक्र कैसे बदल सकते हैं आपका भविष्य

7 Chakra Palm Energy Reset in Hindi
7 Chakra Palm Energy Reset in Hindi

7 Chakra Palm Energy Reset: मानव का शरीर केवल मांस और हड्डियों से नहीं बना है बल्कि यह ऊर्जा और चेतना का चलता फिरता ब्रह्मांड है। हमारे शरीर के भीतर जिस प्रकार सात चक्र काम करते हैं उसी प्रकार हमारी हथेली में भी 7 सूक्ष्म ऊर्जा के केंद्र मौजूद होते हैं। यह ऊर्जा केंद्र हमारी भावनाओं, हमारे विचार, हमारे कर्मों को लगातार प्रभावित करते हैं और यही हीलिंग का नियम भी होते हैं।

जी हां हस्तरेखा विशेषज्ञों और प्रानिक हीलर का मानना है कि हमारे हाथों में ऊर्जा को रिसेट करने का पूरा अवसर होता है और यदि कोई व्यक्ति इस ऊर्जा को रिसेट कर दे तो अपने मूड स्वास्थ्य भाग्य और आकर्षक यहां तक की निर्णय क्षमता को भी बेहतर कर सकता है इसी को पाम एनर्जी रिसेट कहा जाता है।

और पढ़ें: मानव के कौन से चक्र को प्रभावित करता है शुक्र ग्रह

जी हां पाम एनर्जी रिसेट की कॉन्सेप्ट में हाथ के 7 अदृश्य ऊर्जा बिंदु को ऊर्जा का द्वार माना जाता है। यह द्वार इस प्रकार होते हैं- 

  • जीवन ऊर्जा (वाइटल लाइफ फोर्स) अंगूठे का बेस
  • भावनात्मक ऊर्जा (हार्ट एनर्जी) छोटी उंगली के नीचे का भाग
  • कार्य ऊर्जा (एक्शन फोर्स) उंगलियों के बीच वाले मध्य बिंदु 
  • संचार ऊर्जा (कम्युनिकेशन एनर्जी) कनिष्ठ, अनामिका के जंक्शन
  •  बुद्धि ऊर्जा (इंटेलेक्ट एनर्जी) तर्जनी के नीचे का क्षेत्र 
  • भाग्य ऊर्जा (फॉर्चून एनर्जी) हथेली का मध्य भाग 
  • आध्यात्मिक ऊर्जा (डिवाइन चैनल) हथेली का शीर्ष क्षेत्र उंगलियों के नीचे की रेखाएं

क्या है यह सात ऊर्जा चक्र

विटल लाइफ फोर्स : अंगूठे का बेस यह हमारे जीवन शक्ति इतना उत्तर मानसिक स्थिरता को नियंत्रित करता है। ऊर्जा कमजोर होती है और हम थके थके महसूस करते हैं।

भावनात्मक ऊर्जा: यह प्रेम रिश्तों और भावनाओं को संचालित करती है। इसका असंतुलन व्यक्ति को सुरक्षा गुस्सा और भावुकता में फंसा देता है।

कार्य ऊर्जा : यह निर्णय क्षमता और कर्म शक्ति का संचालक होता है यदि यह कमजोर हो तो व्यक्ति टाल मटोल करता है और अवसर हाथ से निकल जाते हैं।

What are the Seven Energy Chakras

संचार ऊर्जा : यह हमारी बोलचाल बात समझाने मनवाने और आकर्षण को प्रभावित करने का काम करती है।

बुद्धि ऊर्जा : यह स्मरण शक्ति तार्किक क्षमता और सीखने की क्षमता से जुड़ी हुई है यह यदि असंतुलित हो जाए तो व्यक्ति भ्रम में जीता है।

भाग्य ऊर्जा : यह वह बिंदु होता है जो अवसरों को आपकी ओर खींच कर लाता है जिससे जीवन में प्रगति होती है।

आध्यात्मिक ऊर्जा: यह व्यक्ति को अंतर ज्ञान सकारात्मक संकेत और ईश्वर या मार्गदर्शन प्रदान करती है।

पाम एनर्जी रिसेट क्या है(7 Chakra Palm Energy Reset)

  • पाम एनर्जी रिसेट में ऊपर बताए गए सातों चक्रों को रिसेट किया जाता है जिसमें सबसे पहले हथेलियां को 30 सेकंड तक आपस में रगड़े।
  • हथेलियां को आपस में रगड़ने से फिक्शन हीट बनती है जो ऊर्जा बिंदुओं को जगा देती है।
  • इसके बाद हथेली को दिल के पास लेकर जाए।
  • कुछ समय तक गर्म हथेली को अपने हृदय के पास रखें इससे हार्ट फ्रीक्वेंसी संतुलित होना शुरू होती है।
  • इसके पश्चात प्रत्येक उंगली को हल्का-हल्का दबाए।
  • सबसे पहले अंगूठा, उसके बाद तर्जनी, उसके पश्चात मध्यमा, अनामिका, कनिष्ठा।
  • प्रत्येक उंगली को 10 सेकंड के लिए हल्का-हल्का प्रेशर दें जिससे ब्लॉकेज खुलते हैं।
  • इसके बाद हथेली के भाग्य ऊर्जा चक्र पर गोल-गोल उंगली घुमाए जिससे फॉर्चून करंट एक्टिव होता है।
  • ऐसा करने के बाद 7 बार गहरी सांस लें और सांस लेने के दौरान प्रत्येक बार यह महसूस करें कि आपका चक्र खुल रहा है, ऊर्जा सक्रिय हो रही है अंत में हथेली को आसमान की ओर खोलें।
  • इससे ऊर्जा ग्रहण करने की शक्ति मिलती है और आध्यात्मिक ब्लॉकेज खुलते हैं।
What is a Palm Energy Reset

एनर्जी रिसेट करने से क्या परिवर्तन होते हैं 

  • पाम एनर्जी रिसेट करने से मानसिक शांति और सकारात्मक की प्राप्ति होती है।
  • गुस्से वाला व्यक्ति भी शांत हो जाता है।
  • ऐसा करने से भाग्य के द्वार खुलते हैं और अवसर हाथ में लगते हैं ।
  • रिश्तो में सुधार होता है ,आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।
  • कार्य में आपकी ऊर्जा बढ़ जाती है फोकस बढ़ जाता है जिससे रिजल्ट मिलने लगता है।
  • ऐसा करने से निर्णय क्षमता मजबूत होती है और गलत निर्णय लेने से व्यक्ति बचता है बल्कि आध्यात्मिकता के करीब जाता है।

कुल मिलाकर पाम एनर्जी रिसेट एक साधारण सी दिखने वाली तकनीक जरूर है परंतु यह शक्तिशाली ऊर्जा को प्राप्त करने की कला है जब हथेली की यह सातों ऊर्जा केंद्र संतुलित हो जाते हैं तो भविष्य को नई दिशा प्राप्त होती है और यह पूरी क्रिया आपके हाथों में ही है जो यह बताती है कि आप अपने हाथों से ऊर्जा का निर्माण कर सकते हैं और उसे अपना भविष्य बना सकते हैं।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment

Exit mobile version