लायंस गेट पोर्टल पर अपनाएँ विश मेनिफेस्टेशन का ये जबर्दस्त तरीका

8/8 Portal Manifestation in Hindi
8/8 Portal Manifestation in Hindi

8/8 Portal Manifestation: 8 अगस्त का लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal) या 8/8 पोर्टल न केवल संख्याओं के संयोग के कारण खास है बल्कि यह ब्रह्मांड की ऊर्जा का एक शक्तिशाली समय है, जब हम विभिन्न मेनिफेस्टेशन तकनीक के माध्यम से अपनी इच्छाओं को यूनिवर्स से जोड़ सकते हैं। लॉयंसगेट पोर्टल सीरीज में आज एक और पावरफुल तरीके की बात होगी जिसका इस्तेमाल आप ये लायंस गेट पोर्टल पर करके अपनी इच्छाएँ  मेनिफेस्ट (8/8 Portal Manifestation) करने में कर सकते हैं। वही लाइंस डेट होटल के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारे पिछले आर्टिकल्स पढ़ सकते हैं। 

8/8 पोर्टल 2025 क्या है

26 जुलाई से 12 अगस्त तक लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2025) ओपन हो रहा है। 8 अगस्त 2025 इस पोर्टल का सबसे खास दिन होने वाला है क्योंकि इस दिन सूर्य सिंह राशि में होगा और Sirius Star पृथ्वी के साथ एलाइनमेंट में होगा। हर साल इस अवधि में ओपन होने वाला यह पोर्टल एक शक्तिशाली कॉस्मिक अवसर है, जो इच्छाओं को साकार करने की दृष्टि से बहुत सशक्त माना जाता है। वही इस दिन की तिथि 8 है जो कि इंफिनिटी को दर्शाती है और समृद्धि और संतुलन का संदेश देती है। इस दिन की ऊर्जा अपने सपनों को यूनिवर्स तक पहुंचाने का सुअवसर है।

और पढ़ें: 8/8 पोर्टल पर तेज़ पत्ते की मदद से ऐसे करें सपने मेनिफ़ेस्ट

8/8 पोर्टल के दिन करें ये मेनिफेस्टेशन तकनीक

अपने पिछले आर्टिकल में हमने आपको 8/8 पोर्टल (8/8 Portal) पर तेज पत्ते की मदद से मेनिफेस्ट करने का एक बहुत ही दमदार तरीका बताया था। आज हम एक और तकनीक आपके लिए लेकर आए हैं जो की स्क्रिप्टिंग तकनीक पर आधारित है। यह तरीका बहुत ही आसान है और बहुत जबरदस्त परिणाम देता है। इसे ऐसे करें-

तकनीक को करने का समय– आपको 8 अगस्त 2025 की रात को 8:08 पर यह तकनीक करनी है क्योंकि यह समय लायंस की पोर्टल की ऊर्जा का सर्वोच्च बिंदु है। इस समय इच्छाएं बहुत ही तेजी से मेनिफेस्ट होंगी।

इच्छाएं लिखें– अब एक पीले रंग का कागज लें। इस कागज के एक तरफ इंफिनिटी (∞) का निशान बनाएं और दूसरी तरफ अपनी आठ इच्छाएं लिखें। अंत में अपना नाम लिखें राखी भेजने का अपनी इच्छाएं स्पष्ट रूप से सकारात्मक वाक्य में लिखें। उदाहरण के लिए “मैंने अपने करियर में सफलता पा ली है।” या “ मैं खुशहाल और स्वस्थ हूं।”

Journaling on 8/8 Portal

कागज को मंदिर में रखें– अब इस कागज को सावधानी से मुनि और इसे अपने घर के मंदिर में भगवान के चरणों में रख दें इसे 8 अगस्त से 12 अगस्त तक मंदिर में ही रहने दें। इस दौरान अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए सकारात्मक और विश्वास बनाए रखें और अस्वस्थ रहे कि आपकी इच्छाएं पूरी होगी।

12 अगस्त को करें ये काम– 12 अगस्त के दिन इस कागज को मंदिर से निकालें। अब एक बर्तन में कपूर जलाएं और इस जलते हुए कपूर में उस कागज को जला दें। जलने के बाद इस रात को यूनिवर्स में विसर्जित कर दें इसके लिए आप उसे हवा में उड़ा सकते हैं या किसी पवित्र नदी में बहा सकते हैं।

विश्वास और धैर्य- यह तकनीक पूरी करने के बाद यूनिवर्स पर पूरा भरोसा रखें ऐसा माना जाता है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से आपके सभी इच्छाएं साल के भीतर ही भीतर सरकार हो जाती हैं। तकनीक को करने के बाद अपने विचारों में सकारात्मक, कृतज्ञता की भावना और धीरज बनाकर रखें।

निष्कर्ष

8/8 पोर्टल मेनिफेस्टेशन (8/8 Portal Manifestation) करने का ऐसा अवसर है जिसमें आप अलग-अलग मेनिफेस्टेशन तकनीक का इस्तेमाल करके अपने सपनों को मेनिफेस्ट कर सकते हैं। इस आर्टिकल में बताई गई स्क्रिप्टिंग तकनीक बेहद पावरफुल है और इसकी मदद से आप अपनी कई इच्छाओं को एक साथ मेनिफेस्ट कर सकते हैं। आने वाले 8 अगस्त (Lion’s Gate Portal 2025) को आप इस तकनीक का इस्तेमाल जरूर करें। लायंस गेट पोर्टल के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारे पिछले आर्टिकल जरूर पढ़ें। आने वाले समय में हमें पोर्टल पर आधारित और भी आर्टिकल्स लेंगे इसलिए हमसे जुड़े रहें।

संबंधित लेख:

FAQ- 8/8 Portal Manifestation

लायंस गेट पोर्टल पर स्क्रिप्टिंग तकनीक कैसे करें?

लायन स्टेट पोर्टल पर 8 अगस्त के दिन 8:08 पर एक पीले कलर के कागज पर एक तरफ इंफिनिटी का चिन्ह बनाएं और दूसरी तरफ अपनी आठ इच्छाएं लिखकर मंदिर में रख दें और 12 अगस्त के दिन उस कागज को जलाकर हवा में उड़ा दें।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment

Exit mobile version