
Bargad Ke Ped Ke Upay: बरगद पेड़ का धार्मिक वैज्ञानिक और औषधीय महत्व है। माना जाता है कि बरगद के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु, महेश का निवास होता है। बरगद के विशाल वृक्ष में भगवान विष्णु का छाल में, ब्रह्मा का जड़ में, भगवान शिव का शाखाओं में वास होता है। इसी कारण प्राचीन काल से बरगद के पेड़ से जुड़े कई ज्योतिषीय उपाय प्रचलित हैं जिन्हे भाग्योदय, सुख शांति मनोकामना पूर्ति और धन प्राप्ति के लिए अपनाया जाता है।
बरगद के पेड़ की श्रद्धा से पूजा अर्चना करने से त्रिमूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए इससे जुड़े हुए उपाय करने से वे अवश्य ही कारगर साबित होते हैं। खासकर यदि उपाय धनतेरस, दिवाली, गुरु-पुष्य नक्षत्र, रवि-पुष्य नक्षत्र इस प्रकार के शुभ मुहूर्त में किए जाएं तो यह उपाय कई गुना अधिक फल प्रदान करते हैं।
और पढ़ें: पैसा नहीं टिक रहा? सिर्फ 7 वास्तु उपाय बदल देंगे घर की एनर्जी और बढ़ाएंगे मनी फ्लो
भाग्य चमकाने और निराशा दूर करने का उपाय(Bargad Ke Ped Ke Upay)
यदि किसी व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत अधिक प्रयास करने के बाद भी सफलता प्राप्त न हो रही हो, उसका जीवन अंधकार से भर गया हो, निराशा ने उसे पूरी तरीके से घेर लिया हो और उसे कोई रास्ता नजर ना आ रहा हो तो यह उपाय करने से उसकी सारे परेशानियां दूर हो जाती हैं। यह उपाय इस प्रकार है:
- रविवार को छोड़कर सोमवार से शनिवार के बीच बरगद के पेड़ के पास जाएं।
- बरगद की लटकती हुई जटा में एक गांठ बांध लें।
- गांठ बांधते समय अपने मन में जो सबसे बड़ी मनोकामना है वह बोलें।
- यह उपाय करने के बाद चुपचाप अपने घर लौट आएँ किसी से भी बात ना करें।
- मनोकामना पूरी होने के बाद उस गांठ को जरूर खोल दें यह बहुत जरूरी होता है।
यह उपाय बहुत सरल है। परंतु इसका प्रभाव बहुत अधिक मिलता है। इस उपाय का प्रयोग व्यक्ति अपने कार्यों में सफलता और धन प्राप्ति के लिए कर सकता है।
घर में सुख शांति और धन में बरकत के लिए
यदि किसी व्यक्ति के घर परिवार में कलह का वातावरण सदा बना रहता है। और यदि किसी व्यक्ति को सदैव आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो यह उपाय उस व्यक्ति की सारी परेशानियों को खत्म कर देता है।
- बरगद के पेड़ से 4 हरे पत्ते तोड़कर घर ले आए। पत्ते टूटे हुए नहीं होने चाहिए।
- पत्तों को घर लाकर गंगाजल से अच्छी तरीके से धो लें।
- चारों पत्तों पर हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
- फिर इन चारों पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर अपने तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें।
- इन पत्तों को रखने से पहले अपने तिजोरी से पुराना सामान निकाल दें और उसकी अच्छे से सफाई करें ताकि नकारात्मक ऊर्जा निकल जाए और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके।
यह उपाय रविवार को छोड़कर किसी भी दिन किया जा सकता है। यह उपाय करने से घर में सुख शांति बनी रहती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
रुके हुए धन की प्राप्ति और कर्ज को खत्म करने के लिए उपाय
यदि किसी व्यक्ति का पैसा कहीं अटका हुआ हो और उसे वापस न मिल रहा हो। या किसी व्यक्ति का कर्ज बढ़ता जा रहा हो और वह उसे उतार न पा रहा हो। तो यह उपाय करने से उसकी सारी परेशानियों का समाधान हो जाता है।
- किसी शुभ दिन (धनतेरस दिवाली पुष्य नक्षत्र या अक्षय तृतीया) बरगद के पेड़ के पास जाएं।
- पेड़ को प्रणाम करके मानसिक रूप से निमंत्रण दे कि मैं कल आपके पेड़ की जड़ लेने आपके पास आऊंगी/ आऊंगा।
- अगले दिन सूर्योदय से पहले बरगद की जड़ निकाल कर अपने घर ले आए जड़ निकालने के लिए लोहे का प्रयोग ना करें किसी नुकीली चीज का प्रयोग करें।
- जड़ को घर लाकर उसे गंगाजल से धोएं और लाल चंदन से उस पर टीका करें और उसकी पूजा करे।
- उसके बाद इस जड़ को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में अच्छे से रख दे।
- यह उपाय गुप्त रूप से करें और उपाय करते समय किसी से बात भी ना करें।
यह उपाय विश्वास के साथ करने से रुका हुआ धन प्राप्त होता है और यदि व्यक्ति पर कर्ज होता है तो वह भी धीरे-धीरे उतारने लगता है। यह उपाय करने से व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होता है।
बरगद के पेड़ के चमत्कारी टोटके: महत्वपूर्ण बातें
- सभी उपाय श्रद्धा विश्वास के साथ और मन में सच्ची भावना के साथ करें बिना विश्वास के कोई भी उपाय सफल नहीं होता।
- बरगद का पेड़ बहुत अधिक पवित्र होता है इसमें त्रिमूर्ति का वास होता है इसलिए जड़ या पत्ते तोड़ते समय बरगद के पेड़ से क्षमा मांगे और धन्यवाद भी करें।
- बरगद के पेड़ का उपाय अत्यंत गुप्त रूप से करे।माना जाता है की उपायों को किसी को बताकर करने से उसका उचित फल प्राप्त नहीं होता है।
इन सभी उपायों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति पा सकता है। इस प्रकार के उपाय करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने लगते है।जब भी कोई बड़ा दिन या शुभ दिन आए बरगद के पेड़ की पूजा करे और इस प्रकार के उपाय अवश्य करे क्युकी बरगद का पेड़ भगवान का रूप होता है जो हमारी हर मनोकामना को पूरा करता है।और सच्चे मन से की गई हर पुकार को सुनता है।
FAQ- Bargad Ke Ped Ke Upay
बरगद के पेड़ पर जल कब चढ़ाना चाहिए?
यूँ तो बरगद के पेड़ पर जल चढ़ाने का कोई खास नियम नहीं है लेकिन फिर भी बरगद के पेड़ पर जल सूर्योदय के समय चढ़ाना चाहिए।
धन प्राप्ति के लिए बरगद के पेड़ के क्या उपाय हैं?
धन प्राप्ति के लिए बरगद के पेड़ के पास जाकर उसकी जड़ को लाकर गंगा जल से धोकर सिंदूर से टीका करें पूजा करें। इसके बाद इसे तिजोरी में रख दें। इससे धन समृद्धि की आमद होती है।