सोना हुआ महंगा! धनतेरस पर खरीदें यह चीज और पाएँ मां लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras me Kya Kharidna Chahiye
Dhanteras me Kya Kharidna Chahiye

Dhanteras me Kya Kharidna Chahiye: दिवाली का त्योहार पांच दिनों तक चलने वाला उत्साह, उमंग और समृद्धि का पर्व है जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस से हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है क्योंकि इस धन समृद्धि और स्वास्थ्य की देवी मां लक्ष्मी और आयुर्वेद के देवता धनवंतरी का दिन माना जाता है। इस दिन नई चीज खरीदने की परंपरा है जिस घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। 

आमतौर पर धनतेरस पर सोना चांदी खरीदने की परंपरा है क्योंकि उन्हें धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन यदि आप सोना चांदी खरीदने में समर्थ नहीं है तो कुछ ऐसी चीज हैं जिन्हें धनतेरस पर खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। जी हां सोने की बढ़ती कीमतों के बीच हम आज के इस लेख में लाए हैं कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में जानकारी देने आप सोने के विकल्प के रूप में खरीद कर माता लक्ष्मी की कृपा के पात्र बन सकते हैं। 

और पढ़ें: धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदें ये चीज़ें, मिलेगा शुभ फल

धनतेरस का महत्व और इससे जुड़ी मान्यताएं

धनतेरस का त्योहार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरी अमृत का कलश लेकर धनतेरस के दिन ही प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन नई चीज खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर की गई खरीदारी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करती है और घर में समृद्धि लाती है। हालांकि हर व्यक्ति के लिए सोना या चांदी खरीदना संभव नहीं हो पाता। लेकिन चिंता ना करें क्योंकि हिंदू धर्म में कई ऐसी छोटी-छोटी चीजें हैं जो धनतेरस पर खरीदने से उतना ही शुभ फल देता है जितना सोना चांदी। चलिए हम इन चीजों के बारे में जाने-

झाड़ू: मां लक्ष्मी का प्रतीक

हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है क्योंकि यह न केवल घर को साफ रखने का साधन है बल्कि इसे नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और सकारात्मक लाने का प्रतीक भी माना जाता है। धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना जाता है मानता है कि और उसका उपयोग करने से घर से दरिद्रता दूर होती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। अगर आप इस दिन सोना है चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो एक नहीं झाड़ू जरूर खरीदें और इसलिए मां लक्ष्मी को अर्पित करने के बाद घर में उपयोग करें या छोटा सा कदम आपके घर में सुख समृद्धि लाने में मदद कर सकता है।

Dhanteras ke Din Kuansa Jhadu Kharidna Chahiye

गोमती चक्र: समृद्धि का प्रतीक

गोमती चक्र एक विशेष प्रकार का शंख है जो गोमती नदी में पाया जाता है। छोटा चमकदार और गोल आकार का होता है और इसे हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीद कर उसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं माना जाता है कि गोमती चक्र घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और आर्थिक समस्याओं को दूर करता है। इसे आप अपने पूजा स्थल पर रख सकते हैं या तिजोरी में भी रख सकते हैं गोमती चक्र को खरीदने और उसकी पूजा करने से आपके जीवन में धन और समृद्धि की वृद्धि हो सकती है।

Dhanteras par Gomti Chakra ki Puja Kaise Karen

पीतल के बर्तन: भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद

पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान धनवंतरी समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुए तब उनके हाथ में पीतल का कलश था। इसलिए धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। पीतल के बर्तन न केवल उपयोगी होते हैं बल्कि उन्हें खरीदने से घर में सुख समृद्धि और स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। आप उसे दिन पीतल का लोटा, थाली लिया कोई और बर्तन खरीद सकते हैं और इन्हें पूजा में उपयोग कर सकते हैं। यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का शानदार तरीका है।

Dhanteras par Pital ke Bartan Kyu Kharidate Hai

धनिया: धन-धान्य की वृद्धि का साधन

धनतेरस के दिन सूखा धनिया खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। धनिया को धन का प्रतीक माना जाता है, और इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करने से घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। धनतेरस पर सूखा धनिया लाएं, इसे मां लक्ष्मी की पूजा में शामिल करें और फिर इसे मिट्टी में बो दें। ऐसा करने से माना जाता है कि आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी और समृद्धि आएगी। यह एक सस्ता और आसान उपाय है, जो हर कोई कर सकता है।

अन्य शुभ उपाय

धनतेरस पर आप नमक हल्दी और लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां और यंत्र भी खरीद सकते हैं। यह सभी चीज मां लक्ष्मी को प्रसन्न करती हैं जिससे घर में सकारात्मक आती है। इस दिन दान पुण्य करना भी बहुत फलदाई माना जाता है। लेकिन आप जरूरतमंदों को खाना कपड़े या जरूरत के अन्य सामान दान कर सकते हैं जिससे आपके जीवन में समृद्धि बढ़ेगी।

प्रकार धनतेरस का त्योहार केवल सोना चांदी खरीदने तक सीमित नहीं है बल्कि आप झाड़ू गोमती चक्र धनिया और पीतल के बर्तन जैसी सस्ती और सुलभ चीज खरीद कर भी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं यह चीज न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है बल्कि यह नहीं खरीदने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का आगमन होता है।

सम्बंधित लेख:

FAQ- Dhanteras me Kya Kharidna Chahiye

धनतेरस के दिन झाड़ू कौन सा खरीदना चाहिए?

धनतेरस के दिन फूल झाड़ू या सींक वाली झाड़ू खरीदनी चाहिए। ध्यान रहे कि यह झाड़ू हाथों से बनी हुई हो।

धनतेरस के दिन धनिया खरीद कर क्या करना चाहिए?

धनतेरस के दिन धनिए के साबूत बीज खरीदने चाहिए  क्योंकि धनिया को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धनिया को खरीद के धनतेरस की पूजा में मां लक्ष्मी को अर्पित करने के बाद इस मिट्टी में बो देना चाहिए।

धनतेरस पर पुरानी झाड़ू का क्या करना चाहिए?

धनतेरस पर पुरानी झाड़ू को नई झाड़ू के साथ ही पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा आप इसे एक कपड़े में बांधकर या फिर इसमें काला धागा बांधकर घर के किसी कोने में छुपा सकते हैं। बाद में किसी शुभ मुहूर्त में ऐसे घर से बाहर निकाला जा सकता है।

सोने चांदी के अलावा धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ है?

सोने चांदी के अलावा धनतेरस पर झाड़ू, धनिया के बीज, गोमती चक्र, पीतल के बर्तन इत्यादि खरीदना शुभ माना जाता है। यह सब चीज सोने चांदी के बराबर ही शुभ फल देती हैं।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment

Exit mobile version