घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाने के लिए अपने फेंगशुई के ये उपाय

Feng Shui ke Upay
फेंग शुई के उपाय

Feng Shui ke Upay: फेंग शुई न केवल घर की ऊर्जा को संतुलित करता है बल्कि यह स्वास्थ मानसिक शांति और रोगों से सुरक्षा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक चीनी ऊर्जा विज्ञान प्रणाली है जो हवा और पानी का संतुलन करती है। यह विज्ञान इस बात पर आधारित है कि यदि घर की कोई वस्तु सही दिशा में नही रखी है या घर का वातावरण नकारात्मक ऊर्जा शक्तियों से भरा हुआ है तो यह हमारे स्वास्थ और मानसिक शांति पर गहरा प्रभाव डालता है, जिससे व्यक्ति बार बार बीमार पड़ता है, उसके जीवन में थकान व तनाव बढ़ता जाता है।

यदि हम फेंग शुई के सरल व प्रभावी उपाय अपनाते हैं तो हम इस नकारत्मक ऊर्जा को दूर कर उसे सकारात्मक ऊर्जा में बदल सकते है। फेंग शुई के यह उपाय हमे रोगों से सुरक्षा, मानसिक शांति, तनाव व थकान से मुक्ति दिलाते है। आईए जानते हैं फेंग सुई के कुछ उपाय: 

और पढ़ें: सपने में दिखाई दे रहे हैं पितृ? जानिए क्या है संकेत

घर में ’chi’ यानी जीवन ऊर्जा का प्रवाह संतुलित रखें 

फेंग शूई का एक सिद्धांत है कि यदि जीवन में ऊर्जा का प्रवाह सकारात्मक होता है तो व्यक्ति का स्वास्थ्य भी उत्तम होता है। यदि घर में गंदगी, टूटी फूटी चीज़े या अव्यवस्था रहती है तो इस घर में नकारात्मक ऊर्जा ठहर जाती है। इस से बिमारियाँ, झगड़े, तनाव आदि समस्याएं जीवन में आने लगती हैं। घर की ऊर्जा को ठीक करने के लिए यह उपाय करें:

  • घर को रोज साफ सुथरा रखे 
  • घर पर टूटे फूटे समान न रखे
  • मुख्य द्वार पर रोशनी रखे ताकि सकारात्मक ऊर्जा घर में बनी रहे।
फेंग वास्तु शास्त्र

स्वास्थ क्षेत्र को सक्रिय रखें

फेंग शुई में पूर्व दिशा को ’health area’ कहा गया है। जो लकड़ी तत्व से जुड़ी हुई होती है अगर पूर्व दिशा की ऊर्जा कमजोर होती है तो बीमारियां, तनाव बढ़ जाते हैं। इसके लिए निम्न उपाय करने चाहिए।

  • पूर्व दिशा में तुलसी,बांस का पौधा,या हरे पौधे रखे
  • हरे रंग के पर्दे या दीवारों पर हरे रंग का उपयोग करे
  • काले रंग की वस्तुओं को पूर्व दिशा में न रखे।

पानी का सही उपयोग(Feng Shui ke Upay)

पानी जीवन का प्रतीक होता है परंतु यदि इसका स्थान  गलत हो तो यह जीवन पर गलत प्रभाव डालता है।

  • घर की उत्तर दिशा में fish pot रखे यह सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
  • जल का स्त्रोत रसोई घर और शयनकक्ष में न रखे यह मानसिक तनाव पैदा करता है।
  • गंदा पानी तुरंत बदल दे गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को खींचती है।

शयनकक्ष के उपाय

आपका बेडरूम आपकी शारारिक ऊर्जा को प्रभावित करता है:

  • बेड दरवाजे के बिल्कुल सामने न रखे।
  • बेड के नीचे कुछ भी न रखे यह ऊर्जा को रोकता है।
  • बेड बीम के नीचे न हो।
  • बेडरूम की दीवारों पर हरे पौधे का चित्र लगाए यह सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

सूर्य और हवा को अंदर आने दें(Feng Shui ke Upay)

फेंग शूई में प्राकृतिक रोशनी और हवा को सबसे शुद्ध ऊर्जा माना जाता है। इसलिए हर दिन कम से कम कुछ समय के लिए खिड़की और दरवाजे खोल के रख दे जिससे सूर्य की किरणे और ताजी हवा अंदर आ सके।

अगर कमरे में सूर्य की रोशनी नहीं आ सकती तो नमक के दीपक का या अरोमा डिफ्यूजर का उपयोग करें यह नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकलता है और हवा को शुद्ध करता है। 

फेंगशुई के नियम

रसोई को शुद्ध रखें

रसोई का संबंध अग्नि तत्व से होता है यह परिवार के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है इसलिए रसोई घर को शुद्ध और स्वच्छ रखना चाहिए। भोजन बनाते समय अपने मन में हमेशा सकारात्मक भाव रखें क्योंकि भोजन के माध्यम से उर्जा शरीर में प्रवेश करती है। रसोई घर में गैस स्टोव और पानी के बीच बराबर दूरी रखें क्योंकि अग्नि तत्व और जल तत्व साथ में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं।

इन प्रतीकों का उपयोग करके घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाएँ(Feng Shui ke Upay)

  • वू लु (Wu,Lou): यह एक लौकी के आकार का धातु या लकड़ी का शोपीस होता है जो रोगों को दूर करता है। बेडरूम में या रसोई घर में रखें।
  • क्रिस्टल बॉल: क्रिस्टल बॉल को पूर्व दिशा में रखा जाता है यह बाल सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। 
  • लाफिंग बुद्धा या विंड चाइम्स: इसका उपयोग घर में खुशहाली लाने के लिए और अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। 
  • बंबू प्लांट: यह पौधा घर के मुख्य भाग में लगाना चाहिए इससे दीर्घायु अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। 

फेंग शुई का उपयोग केवल सजावट के लिए नहीं किया जाता बल्कि इसका उपयोग करके घर की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित किया जा सकता है। जब घर का हर कोना सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है तो घर में खुशहाली समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और शांत वातावरण रहने लगता है। इस प्रकार फेंग शुई का उपयोग करके या उससे जुड़े हुए इन उपायों को अपनाकर हम अपने जीवन में सुख शांति और समृद्धि को प्राप्त कर सकते हैं।

FAQ- Feng Shui ke Upay

घर में पॉजिटिविटी लाने के लिए क्या करें?

घर की ऊर्जा को ठीक करने के लिए यह उपाय करें। घर को रोज साफ सुथरा रखे। घर पर टूटे फूटे समान न रखे। मुख्य द्वार पर रोशनी रखे ताकि सकारात्मक ऊर्जा घर में बनी रहे।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment

Exit mobile version