
Full Moon Honey Jar Spell: हनी जार स्पेल एक बहुत पुरानी मगर लोकप्रिय मेनिफेस्टेशन तकनीक है। यह विशेष तौर पर प्यार, पैसे और पॉजिटिव ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल की जाती है इस तकनीक का संबंध जादू टोने की दुनिया से माना जाता है और आज भी कई लोग इसे अपनी जिंदगी में बदलाव के लिए इस्तेमाल करते हैं।
विशेष कर पूर्णिमा की रात को यह इस स्पेल का इस्तेमाल करना बहुत शक्तिशाली माना जाता है क्योंकि चंद्रमा की एनर्जी इस समय अपने चरम पर होती हैं ऐसे में अगर आप भी अपने सपनों को हकीकत में बदलना चाहते हैं तो आर्टिकल को जरूर पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल में हम हनी जार स्पेल के बारे में बात करेंगे और बताएंगे कि इस तरीके का किस तरह से इस्तेमाल करना है।
हनी जार स्पेल क्या है?(Full Moon Honey Jar Spell)
हनी जार स्पेल शहद का इस्तेमाल करके किए जाने वाली एक रिचुअल है। शहद मिठास आकर्षक और पॉजिटिविटी का प्रतीक है। हनी जार स्पेल का उपयोग किसी खास सपने को पूरा करने यहां रिश्ते में मिठास लाने के लिए किया जाता है इसका आप ज्यादातर उपयोग प्रेम को आकर्षित करने रिश्ते बेहतर करने और किसी खास इंसान के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करने के लिए किया जाता है।
हालांकि इसका उपयोग पैसे सक्सेस और अपने जीवन में शांति लाने जैसे लक्ष्य के लिए भी किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार हनी जाट स्पेल की खासियत यह है कि यह न केवल आपके सपने को यूनिवर्स तक पहुंचाता है बल्कि उसमें पॉजिटिविटी भी जोड़ता है।
पूर्णिमा और हनी जार स्पेल का संबंध (Honey Jar Spell)
फुल मून यानी पूर्णिमा का समय मैनिफेस्टेशन के लिए सबसे शक्तिशाली समय होता है। इस दौरान चंद्रमा अपनी पूरी रोशनी के साथ आसमान में चमकता है, जो ऊर्जा और प्रकाश का प्रतीक है। पूर्णिमा के चाँद की ऊर्जा आपके इंटेंशन को तेजी से यूनिवर्स तक पहुंचाने में मदद करती है। हनी जार स्पेल को पूर्णिमा की रात करना इसलिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह आपकी इच्छाओं को “चार्ज” करने का सबसे अच्छा समय होता है।
हनी जार स्पेल करने के लिए जरूरी चीज़ें
हनी जार स्पेल करने के लिए आपको कुछ आसानी से उपलब्ध होने वाली चीजों की जरूरत होगी। जो इस प्रकार है-
- एक छोटा कांच का जार या गिलास जो पारदर्शी हो ताकि आप इसे चार्ज करते समय देख सकें।
- शहद, यह स्पेल का मुख्य हिस्सा है। शुद्ध और प्राकृतिक शहद का इस्तेमाल करें।
- अपनी इच्छा लिखने के लिए कागज और पेन।
- जड़ी-बूटियां या मसाले जैसे दालचीनी (सफलता के लिए), लैवेंडर (प्यार के लिए), या गुलाब की पंखुड़ियां (आकर्षण के लिए)।
- सफेद या लाल मोमबत्ती, जो आपके इरादे से मेल खाए।
- क्रिस्टल्स जैसे रोज क्वार्ट्ज या अपना कोई भी निजी सामान जैसे बाल या फोटो। हालांकि यह चीज़ें वैकल्पिक हैं।
हनी जार स्पेल करने का तरीका (Honey Jar Spell Step by Step)
आईये अब हनी जार स्पेल करने की स्टेप बाय स्टेप विधि को जानते हैं जो इस प्रकार है-
तैयारी– फुल मून की रात को एक शांत जगह चुनें। अपने आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए सेज या अगरबत्ती जलाएं।
अपनी इंटेंशन या इच्छा लिखें– एक छोटे कागज पर अपनी इच्छा लिखें। इसे सकारात्मक और वर्तमान काल (Present) में लिखें, जैसे “मैं [अपने प्रेमी या प्रेमिका का नाम] के साथ प्यार भरा रिश्ता जी रही हूं” या “मेरे पास बहुत सारा पैसा है।”
जार भरें– अब जार में थोड़ा शहद डालें। फिर उसमें कागज, जड़ी-बूटियां, और कोई भी व्यक्तिगत सामान डालें। ऊपर से और शहद डालकर जार को भर दें।
मोमबत्ती जलाएं– जार के ऊपर मोमबत्ती रखें और जलाएं। जैसे ही मोम टपकता है, उसे जार के ढक्कन पर सील करने दें। इस दौरान अपनी इच्छा पर ध्यान दें।
चार्ज करें– जार को चाँद की रोशनी में रातभर रखें। कुछ लोग इसे हाथ में लेकर ध्यान करते हैं और अपनी इच्छा को विजुलाइज करते हैं।
रखरखाव– जार को सुरक्षित जगह पर रखें। हर फुल मून पर इसे फिर से चार्ज करने के लिए बाहर रखें या इसके सामने अपनी इच्छा दोहराएं।
और पढ़ें: Hanuman Chalisa Manifestation: हनुमान जी के साथ ऐसे करें मेनिफेस्ट
हनी जार स्पेल के फायदे
हनी जार स्पेल के बहुत से फायदे हैं:
- यह तकनीक रिश्तों में प्यार और समझ को बढ़ाता है।
- जार को बार-बार चार्ज करने से यह लगातार काम करता रहता है।
- इसे किसी भी इच्छा के लिए किया जा सकता है, चाहे वह प्यार हो, पैसा हो, या करियर।
- इसे करने के लिए सामग्री आसानी से मिल जाती है और इसे घर पर किया जा सकता है।
हनी जार स्पेल तकनीक करने की सावधानियां
हालांकि यह स्पेल पॉजिटिव एनर्जी के लिए है, फिर भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे फुल मून हनी जार स्पेल को किसी की मर्जी के खिलाफ इसका इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह नैतिक रूप से गलत हो सकता है।
अपने इंटेंशंस क्लियर रखें और नकारात्मकता से बचें। अगर आपको लगे कि यह काम नहीं कर रहा, तो जार को खोलकर सामग्री को प्रकृति में वापस करें जैसे पानी में बहाएं या मिट्टी में दबाएं।,
निष्कर्ष
हनी जार स्पेल एक पावरफुल मैनिफेस्टेशन टूल है, जो पूर्णिमा के चाँद की ऊर्जा के साथ और पावरफुल हो जाता है। यह न केवल आपकी इच्छाओं को पूरा करने में मदद करता है, बल्कि आपके जीवन में खुशहाली भी लाता है। अपने किसी इच्छा को इस तकनीक की मदद से पूरा करना चाहते हैं तो आने वाले ही और अपने अनुभव हमें कमेंट में साझा करें।
Full Moon Honey Jar Spell: यहाँ देखें वीडियो
FAQ- Full Moon Honey Jar Spell
फुल मून हनी जार स्पेल क्यों किया जाता है?
हनी जार स्पेल तकनीक धन, रिश्तों में मजबूती और सकारात्मक ऊर्जा अट्रैक्ट करने के लिए किया जाता है।
हनी जार स्पेल तकनीक में किन-किन चीजों का प्रयोग किया जाता है?
हनी जार स्पेल तकनीक में शहद, जड़ी बूटियां और किसी व्यक्तिगत चीज का प्रयोग किया जाता है।
क्या हनी जार स्पैल में क्रिस्टल का उपयोग किया जा सकता है?
हां हनी जार स्पैल में क्रिस्टल का प्रयोग किया जा सकता है।
हनी जार स्पेल किस तरीके से काम करता है?
फर्नीचर स्पेल पूर्णिमा के चांद की ऊर्जा का प्रयोग करके हमारी इच्छाओं को यूनिवर्स तक भेजता है।
हनी जार स्पेल तकनीक का संबंध किससे है?
हनी जार स्पेल तकनीक का संबंध जादू टोने की दुनिया से माना जाता है।
1 thought on “Full Moon Honey Jar Spell: सपनों को मेनिफेस्ट करने का जादुई तरीका”