
Full Moon Water Manifestation: पूर्णिमा की रात हमेशा से रहस्य और उत्सुकता जगाती रही है। चांद की चांदनी न केवल रात को रोशन करती है बल्कि यह हमारे मन हमारी भावनाओं और हमारी एनर्जी को भी प्रभावित करती है। पुराने समय से लेकर आज के समय तक लोग चांद की इस विशेष एनर्जी का उपयोग अपने जीवन में पॉजिटिव चेंज लाने के लिए करते रहे हैं।
इसी प्रथा का एक तरीका है मून वॉटर मेनिफेस्टेशन (Full Moon Water Manifestation). यहां कैसे तरीका है जिसमें पूर्णिमा की रात पानी को चांद की रोशनी में चार्ज करके उसे अपने मेनिफेस्टेशन से पूरा करने का माध्यम बनाया जाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम इसी मून वॉटर मेनिफेस्टेशन (Full Moon Water Manifestation) के बारे में जानेंगे कि यह तकनीक क्या है, इसे किस तरह से किया जाता है और इसमें करने के क्या फायदे हैं। अतः इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना ना भूले।
फुल मून वॉटर मेनिफेस्टेशन का अर्थ
फुल मून वॉटर मेनिफेस्टेशन (Full Moon Water Manifestation) एक लेटेस्ट स्पिरिचुअल तकनीक है जिसमें पानी को चांद की रोशनी के संपर्क में लाकर उसकी ऊर्जा को पानी में संग्रहित किया जाता है। आम भाषा में इस पानी को चार्ज करना कहते हैं।
पूर्णिमा के दिन चांद अपनी पूरी शक्ति पर होता है और उसकी या एनर्जी पानी में ट्रांसफर हो जाती है विशेषज्ञों के अनुसार पूर्णिमा की रात को चांद का असर न केवल प्रकृति ही बल्कि इंसान के शरीर पर भी पड़ता है क्योंकि हमारे शरीर का 70% भाग पानी से बना है। चांद की ऊर्जा से चार्ज किए हुए इस पानी को पीकर, स्नान करके और आध्यात्मिक रिचुअल्स मैं इसका इस्तेमाल करके अपनी इच्छाओं को यूनिवर्स तक पहुंचाया जाता है।
चंद्रमा और पानी का संबंध
वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों ही विचारधारा है यह आंटी है कि चांद का गुरुत्वाकर्षण समुद्र की लहरों को प्रभावित करता है जो ज्वार भाटे के रूप में हमारे सामने आता है। इसी तरह यह हमारे शरीर के ऊपर भी असर डालता है। हमारा शरीर में भी 70% पानी है जो चांद के गुरुत्वाकर्षण के कारण प्रभावित होता है। इसका प्रभाव हमें हमारे मन की बेचैनी या विचारों की अस्थिरता के रूप में नजर आता है
जापान के वैज्ञानिक मसारू इमोटो ने भी अपनी एक रिसर्च के द्वारा साबित किया है कि पानी हमारी भावनाओं के अनुसार प्रतिक्रिया करता है। यानी कि हम पानी को जैसी इंटेंशन या एनर्जी देते हैं वह अपने आप को उसी के अनुसार बदल लेता है। इसलिए हम पूनम के चांद की एनर्जी का प्रयोग करके पानी के इस गुण का इस्तेमाल अपने मेनिफेस्टेशन को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।
फुल मून पर मून वॉटर बनाने का तरीका
मून वॉटर (Moon Water) की खासियत को जानने के बाद अब हम आपको यह बताते हैं कि मून वॉटर बनाया किस तरीके से जाता है। मून वॉटर बनाना बहुत ही आसान है जिसकी विधि इस तरह है-
- एक साफ कांच का जार लें। शुद्ध पानी लें अगर प्राकृतिक स्रोत से ले सकते हैं तो ज्यादा बेहतर है। इसके अलावा आप अपना इंटेंशन सेट करें
- पूर्णिमा की रात को जार में पानी भरें। पानी को जार में डालते समय अपनी इच्छा को मन में दोहराते रहें।
- जार को ऐसी जगह रखें जहां चंद्रमा की रोशनी सीधे उस तक पहुंचे, जैसे छत, बगीचा या खिड़की।
- इसे रात भर (कम से कम 6-8 घंटे) चाँद की रोशनी में छोड़ दें। सुबह सूरज निकलने से पहले जार को उठा लें।
- पानी रखते समय अपनी इच्छा को स्पष्ट करें, जैसे “मैं अपने जीवन में शांति और समृद्धि चाहता हूँ।” आप अपनी इच्छा को कागज पर लिखकर जार के नीचे रात भर राख भी सकते हैं।
मून वॉटर के उपयोग के तरीके
फुल मून वॉटर (Full Moon Water Manifestation) का इस्तेमाल हम कई तरीके से कर सकते हैं जिनमें से कुछ तरीके इस प्रकार हैं-
- मून वॉटर को खाली पेट पीने से इसकी एनर्जी शरीर में प्रवेश करती है और हमें सकारात्मकता प्रदान करती है।
- मून वॉटर को नहाने के पानी में मिलाकर नहाने से शरीर और मन का शुद्धिकरण होता है और नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है।
- इसे स्प्रे बोतल में डालकर घर में छिड़कने से घर के अंदर की नकारात्मकता खत्म हो जाती है।
- मून वॉटर का प्रयोग विजुलाइजेशन जैसी तकनीक के इस्तेमाल में भी किया जाता है। इसके लिए मून वॉटर को हाथ में लेकर अपनी इच्छाओं को विज़ुअलाइज़ करें।
- प्रकृति के साथ जुड़ने के लिए पौधों को मून वॉटर से सींचें। इससे पौधों की ग्रोथ बढ़ती है।
और पढ़ें: Full Moon Honey Jar Spell: सपनों को मेनिफेस्ट करने का जादुई तरीका
मून वॉटर बनाते समय रखी जाने वाली सावधानियां
- पानी की शुद्धता का ध्यान रखें। पानी साफ और सुरक्षित हो।
- नकारात्मक इरादों से बचें; सकारात्मक सोच रखें।
- हर पूर्णिमा पर ताज़ा पानी बनाएं।
- मून वॉटर के जार को सूरज उगने से पहले ही हटा लें याद रहे सूर्य की करने उसे पर ना पड़े।
- चंद्र ग्रहण के दिन मून वॉटर ना बनाएं।
निष्कर्ष
फुल मून वॉटर मेनिफेस्टेशन (Full Moon Water Manifestation) एक बहुत आसान और असरदार तरीका है जो हमें चाँद की प्राकृतिक ऊर्जा से जोड़ती है। यह न केवल सपनों को मेनिफेस्ट करने का माध्यम है, बल्कि जीवन में शांति और संतुलन भी लाती है। आप भी पूर्णिमा के दिन इसे आज़माएं और चंद्रमा की जादुई ऊर्जा का अनुभव करें!
Full Moon Water Manifestation: यहाँ देखें वीडियो
FAQ- Full Moon Water Manifestation
मून चार्ज वाटर क्या है?
मून चार्ज वाटर या मून वॉटर को पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में 6 से 8 घंटे तक रखकर चार्ज किया जाता है यह पानी बहुत ही पावरफुल हो जाता है और हमारी इच्छाओं को मेनिफेस्ट करने की क्षमता रखता है।
चांद का पानी पीने से क्या होगा?
चांद का पानी पीने से हमारे शरीर और मन की सारी नकारात्मकता खत्म हो जाती है और हम स्वस्थ व शांत महसूस करते हैं।
चांद का पानी कब तक चार्ज करना चाहिए?
मून वॉटर को पूर्णिमा की रात घंटे के लिए चांद की रोशनी में रखना चाहिए और सुबह सूरज उगने से पहले ही उसे हटा कर सुरक्षित जगह रख लेना चाहिए।
मून वॉटर कब नहीं बनना चाहिए?
चंद्र ग्रहण के दिन मून वॉटर नहीं बनना चाहिए क्योंकि इसमें नकारात्मक एनर्जी के संग्रहण होने की संभावना होती है।
मून वॉटर का इस्तेमाल किस तरह से किया जा सकता है?
मून वॉटर का इस्तेमाल पीने के लिए नहाने के लिए और मेंनिफेस्टेशन करने के लिए किया जा सकता है।
1 thought on “Full Moon Water Manifestation: चाँद की शक्ति से सपने सच करने का तरीका”