
Higher Self Connection on 8/8 Portal: 26 जुलाई से 12 अगस्त के बीच एक्टिव रहने वाला लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2025) अपनी हायर सेल्फ से कनेक्ट (Higher Self Connection) करने का उत्तम समय है। इस पोर्टल में सूर्य सिंह राशि में और सिरियस तारा, पृथ्वी और ओरियन बेल्ट के साथ एलाइनमेंट में होता है, जिसकी वजह से ऊर्जा बहुत ही प्रभावशाली हो जाती है। 8 अगस्त को इस ऊर्जा का उच्चतम स्तर होता है। यह समय मेनिफेस्टेशन के लिए तो बेहतर है ही साथ में यह खुद से जुड़कर अपनी जागरूकता बढ़ाने और अपने जीवन के उद्देश्य को समझने का होता है।
लायंस गेट पोर्टल कि इस श्रृंखला में आज हमारा विषय है लाइंस गेट पोर्टल पर हायर सेल्फ के साथ कैसे जुड़ा जाए (Higher Self Connection on 8/8 Portal). इसके अंतर्गत हम कुछ प्रभावी तरीकों के बारे में बात करेंगे जिसके माध्यम से आप इस शक्तिशाली ऊर्जा के दौरान खुद के उच्च स्वरूप से जुड़ सकें तो उसे आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
हायर सेल्फ क्या है?
हायर सेल्फ हमारी अंतरआत्मा का वह हिस्सा है जो बहुत ही शुद्ध, दिव्य और अहंकार से परे होता है। यह उच्च चेतना और हमारे जीवन के उद्देश्य से जुड़ा होता है। यह भौतिक दुनिया की सीमाओं में बंधा नहीं होता और हमें हमारे जीवन में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है ताकि हम अपने परम उद्देश्य को पा सकें।
और पढ़ें: 8/8 पोर्टल पर इन 9 तरीकों से करें अपनी ऊर्जा को शुद्ध
हायर सेल्फ से जुड़ना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह हमें आंतरिक शक्ति और स्पष्ट देता है ताकि हम जीवन में सही निर्णय ले सकें। जब हम अपने हायर सेल्फ से जुड़ते हैं तो बाहरी जीवन की नकारात्मकता हम पर असर नहीं डालती। लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2025) पर हायर सेल्फ से जुड़कर हम तेजी से अपने जीवन के उद्देश्य की ओर बढ़ सकते हैं। ये हैं हायर सेल्फ से जुड़ने के शानदार तरीके–
गाइडेड मेडिटेशन (Guided Meditation)
8/8 पोर्टल (8/8 Portal 2025) पर हायर सेल्फ से जुड़ने का सबसे पावरफुल तरीका है गाइडेड मेडिटेशन। इसके लिए एक ऐसा स्थान चुने जो बहुत शांत हो और जहां कोई व्यवधान न हो। अब कोई ऐसी गाइडेड मेडिटेशन चुने जो खास तौर पर हायर सेल्फ या लाइंस गेट पोर्टल के लिए बनाई गई है, यूट्यूब पर इस तरह की कई मेडिटेशन वीडिओज़ उपलब्ध है।
अब मेडिटेशन करने के लिए मामबत्तियां जलाएं। अगर संभव हो तो सिट्रीन या लैपिस लजुली क्रिस्टल अपने पास रखें। गहरी सांस लेते हुए मेडिटेशन शुरू करें। ध्यान करते हुए अपने हायर सेल्फ से सवाल पूछें, जैसे “मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है?” या “मेरे लिए सही रास्ता क्या है।” यह तरीका हमारे कॉन्शियस माइंड को सबकॉन्शियस माइंड से जोड़ने में मददगार है।
सिरियस एनर्जी विज़ुअलाइज़ेशन (Sirius Energy Visualization)
सिरियस तारा (Sirius Star), जिसे “आध्यात्मिक सूर्य” भी कहते हैं, लायंस गेट पोर्टल का मुख्य हिस्सा है। इसकी नीली सफेद रोशनी को विजुलाइज करना हायर सेल्फ के साथ कनेक्शन (Higher Self Connection on 8/8 Portal) को बढ़ाता है। एक शांत जगह पर आंखें बंद करके कल्पना करें कि सिरियस तारे की नीली रोशनी आपके सर के ऊपर से आपके अंदर प्रवेश कर रही है और आपके पूरे शरीर को रोशन कर रही है।
इस रोशनी को अपने क्रॉउन चक्र और थर्ड आई चक्र में प्रवाहित होने दें। यह तरीका आपकी इनट्यूशन को बढ़ाता है और हायर सेल्फ से संकेत प्राप्त करने में मदद करता है। लायंस गेट पोर्टल पर सिरियस तारे की रोशनी हाई फ्रीक्वेंसी एनर्जी से भरपूर होती है जो आध्यात्मिक रूप से उन्नति करने के लिए फायदेमंद है।
सोल जर्नलिंग (Soul Journaling)
सोल जर्नलिंग में आप अपने हायर सेल्फ से सवाल करते हैं और जो भी विचार आपके मन में आता है, उसे लिखते हैं। यह आपके सबकॉन्शियस माइंड और हायर सेल्फ के बीच कनेक्शन बनाता है। लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2025) के दिन एक डायरी और पेन के साथ एक शांत जगह पर बैठकर एक सवाल लिखें, जैसे, “मुझे क्या सीखने की जरूरत है?” या “मेरा अगला कदम क्या होना चाहिए?”
अब 20 मिनट का टाइमर सेट करें और बिना रुके आपके मन में जो भी विचार आ रहा है उसे लिखते जाएं। लिखने के बाद अपने लिखे हुए को पढ़ें और देखें कि आपको क्या गाइडेंस प्राप्त हुआ। जर्नलिंग करते वक्त आप अपने स्पिरिट गाइड या एंजेल्स को भी याद कर सकते हैं ताकि वे आपका सही मार्गदर्शन करें।
थर्ड आई एक्टिवेशन (Third Eye Activation)
अपनी हायर सेल्फ (Higher Self) से जुड़ने का एक बेहतरीन तरीका है अपने आज्ञा चक्र यानी की थर्ड आई को एक्टिव करना। थर्ड एक्टिवेट करने के लिए अपने माथे पर लैवेंडर या कोई एसेंशियल ऑयल लगाएँ। अब आंखें बंद करके अपने थर्ड आई पर ध्यान केंद्रित करें और एक मिले या बैंगनी रंग की रोशनी की कल्पना करें जो इस चक्र को एक्टिवेट कर रही है। लैपिस लजुली या अमेथिस्ट क्रिस्टल को थर्ड आई पर रखने से भी मानसिक शांति और स्पष्टता बढ़ती है।
8/8 के पोर्टल पर स्टारगेज़िंग (Stargazing on 8/8 Portal)
लायंस गेट पोर्टल के दिन हायर सेल्फ से जुड़ने के लिए सिरियस तारे की ऊर्जा को ग्रहण करना एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए लायंस गेट पोर्टल की रात को खुले आसमान में सिरियस तारे को देखते हुए अपने हायर सेल्फ से मन ही मन संवाद करें, अगर कोई सवाल मन में आता है तो उसे पूछें। सिरियस तारे की रोशनी को विजुलाइज करके आप डिवाइन एनर्जी से जुड़ सकते हैं।
सांस लेने के तरीके (Breathwork)
प्राणायाम और सांस लेने की तकनीक हायर सेल्फ से जुड़ने का एक मजबूत माध्यम मानी जाती है। यह तकनीकी हमारी ऊर्जा को संतुलित करती हैं। लायंस गेट पोर्टल पर अनुलोम-विलोम (Alternate Nostril Breathing) या गहरी सांस लेने की तकनीक का इस्तेमाल करें। हर सांस के साथ अपनी एनर्जी को अपने हाथ और थर्ड आई चक्र की ओर भेजें। यह तरीका आपको अपनी हायर सेल्फ से जोड़ेगा।
क्रिस्टल्स का उपयोग (Use Crystals)
क्रिस्टल हायर सेल्फ से जुड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लायंस गए पोर्टल पर ध्यान करते समय आप क्रिस्टल को अपने साथ रखें। इसके अलावा आप ही नहीं अपने थर्ड आई चक्र और हार्ट चक्र पर रख सकते हैं या तकिए के नीचे भी रख सकते हैं। अलग-अलग क्रिस्टल का अलग तरह से प्रभाव पड़ता है।
- सिट्रीन (Citrine) समृद्धि का क्रिस्टल है जो सोलर प्लेक्सस चक्र को एक्टिव करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।
- लैपिस लजुली (Lapis Lazuli) थर्ड आई चक्र को एक्टिव करके इनट्यूशन बेहतर करता है।
- अमेथिस्ट (Amethyst) डिवाइन एनर्जी से जुड़ने में मदद करता है। इसे थर्ड आई पर रखकर मेडिटेशन भी किया जा सकता है।
- सेलेस्टाइट (Celestite) शांति और दैवीय ऊर्जा का क्रिस्टल है, जो हायर सेल्फ के साथ संवाद को आसान बनाता है।
पवित्र मंत्र का जाप (Sacred Sound Chanting)
ॐ, सोऽहम या अपने नाम का बीज मंत्र का जाप हमारी वाइब्रेशंस को बढ़ाकर हमारी हायर सेल्फ से अलाइन करता है। लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2025) के दिन 8 मिनट तक “ॐ” या “सोऽहम” का जाप करें। हर मंत्र के साथ अपने शरीर में कंपन को महसूस करें और इसे अपने चक्र के साथ जोड़ें। यह मंत्र हमारे को केंद्रित करके आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
अफर्मेशन्स का जाप (Affirmations)
एफर्मेशंस सकारात्मक विचारों को मजबूत करती हैं। हमारे हायर सेल्फ से जुड़ने (Higher Self Connection on 8/8 Portal) का एक बेहतर तरीका है। 8 अगस्त के दिन आठ बार यह एफर्मेशन बोलें, “मैं अपने Higher Self से जुड़ा हुआ/हुई हूँ।” इन एफर्मेशंस को जोर से बोले। यह हमारी मेनिफेस्टेशन एनर्जी को मजबूत करती हैं और हमारे भीतर स्पष्टता लाती हैं।
इंटेंशन सेट करना और सरेंडर करना (Intention Setting and Surrender)
लायंस गेट पोर्टल पर अपनी हायर सेल्फ से जुड़ने (Higher Self Connection on 8/8 Portal) के लिए आप इंटेंशन सेटिंग का तरीका भी अपना सकते हैं। इसके लिए एक कागज पर लिखे कि मैं अपने हायर सेल्फ के साथ गहरा संबंध बनाना चाहता हूं। अब इससे एक जलती हुई मोमबत्ती के सामने पढ़ें और फिर जला दें। कागज के रख को हवा में उड़ा देंगे और यह भरोसा रखें कि यूनिवर्स तक आपकी इच्छा पहुंच रही है।
इस प्रकार इन तरीकों से आप लाइंस गेट की पावरफुल एनर्जी के समय अपनी हायर सेल्फ से जुड़ सकते हैं और खुद को बेहतर बना सकते हैं। इस लायंस गेट पोर्टल पर आप हमारे द्वारा बताए गए इन तरीकों को जरूर आजमाएं। लास्ट डेट पोर्टल के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे पिछले आर्टिकल्स पढ़े। आगे आने वाले आर्टिकल्स में हम लाइंस गेट पोर्टल से जुड़े और भी टॉपिक पर चर्चा करेंगे। अतः हमसे जुड़े रहे।
सम्बंधित आर्टिकल्स:
FAQ- Higher Self Connection on 8/8 Portal
हायर सेल्फ क्या है?
हमारा हायर सेल्फ हमारी आत्मा का वह हिस्सा है जो हमारे बहुत शुद्ध, सच्चा और दिव्य होता है। यह आध्यात्मिक रूप से जागृत होता है और हमें हमारे परम उद्देश्य से जोड़ने में मददगार होता है।
लायंस गेट पोर्टल पर हायर सेल्फ से कैसे जुड़ें?
लायंस गेट पोर्टल पर अपने हायर सेल्फ से कनेक्ट करने के लिए गाइडेड मेडिटेशन, थर्ड आई एक्टिवेशन, सोल जर्नलिंग, क्रिस्टल हीलिंग, स्टार गेजिंग, सेक्रेड साउंड हीलिंग इत्यादि तरीके इस्तेमाल किया जा सकते हैं।
5 thoughts on “Lion’s Gate Portal पर इन तरीकों से करें Higher Self से कनेक्ट”