How to Please Lord Shiva on Mahashivratri: जानें 8 आसान उपाय

How to Please Lord Shiva on Mahashivratri: दोस्तों आने वाले 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन दिन है। यह दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का एक बेहतरीन अवसर होता है। इस दिन कुछ आसान उपायों की मदद से आप भगवान शिव को प्रसन्न करके अपनी मनोकामनाओं को पूरा कर सकते हैं।

How to Please Lord Shiva on Mahashivratri
How to Please Lord Shiva on Mahashivratri

महाशिवरात्रि महादेव का दिन है और हिंदू धर्म में इसका बहुत ज्यादा महत्व है। इस दिन उपवास करके हम भगवान शिव की दिव्य ऊर्जा से जुड़ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे उपाय के बारे में जानेंगे जिनकी मदद से आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। इसलिए हमारे इस आर्टिकल How to Please Lord Shiva on Mahashivratri को आखिर तक जरूर पढ़ें।

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का महत्व| Importance of Mahashivratri in Hinduism

हिंदू कैलेंडर के फागुन महीने में पड़ने वाले महाशिवरात्रि पर्व का बहुत ही पौराणिक महत्व है। यह त्यौहार भगवान शिव की आराधना के माध्यम से आत्म शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने दिव्य तांडव नृत्य किया था जिसके कारण सृष्टि का निर्माण हुआ। 

शिव तांडव स्त्रोतम के अनुसार शिव तांडव नृत्य सृजन संरक्षण और विनाश का प्रतीक माना गया है। महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव की आराधना के माध्यम से सभी बुरी और नकारात्मक एनर्जी से अपने आप की रक्षा करने का पर्व है। 

शिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय| How to Please Lord Shiva on Mahashivratri

भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है क्योंकि वह थोड़ी सी साधना में ही प्रसन्न हो जाते हैं और हमारी मनोकामना को पूरा करते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय भी बहुत ही सरल हैं जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं। चलिए हम जानते हैं How to Please Lord Shiva on Mahashivratri

बेलपत्र अर्पित करें(Offer Bilva Patra)

भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय हैं। शास्त्रों में भी इसकी महत्ता बताई गई है। इसलिए अगर आप इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें बेलपत्र जरुर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन 21 बेलपत्र पर चंदन से “ॐ नमः शिवाय” लिखकर भगवान शिव को अर्पित करने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। ऐसे में अगर आप अपने घर में समृद्धि आकर्षित करना चाहते हैं तो यह उपाय जरूर करें।

शिव अभिषेक करें (Perform Shiva Abhishekam)

शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने का एक उपाय शिव अभिषेक भी है। इसमें भगवान शिव का जल से अभिषेक किया जाता है। यह एक तरह से भगवान शिव का पवित्र स्नान है। अभिषेक करने के लिए आप गंगाजल या शुद्ध पानी का उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद दूध, शहद और दही से अभिषेक करके “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते हुए दोबारा जल से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है।

व्रत साधना करें(Observe Fasting)

वैदिक शास्त्रों में व्रत को यानी कि अन्न के त्याग को सबसे बड़ी साधना माना गया है। सनातन धर्म में भगवान को प्रसन्न करने का यह सबसे अधिक प्रचलित तरीका है। इसीलिए महाशिवरात्रि पर व्रत करने का प्रचलन है। ऐसा माना जाता है कि इस कठिन साधना से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा हम पर बरसाते हैं। इसलिए यदि आप शिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो व्रत जरूर रखें और इस दिन भोजन से दूरी बनाएं। कुछ लोग तो इस दिन पानी तक नहीं पीते, लेकिन यदि आपको कोई समस्या है तो आप फल आदि का सेवन कर सकते हैं। 

मंत्र जाप करें (Perform Mantra Chanting)

मंत्र जाप एक बहुत ही पावरफुल प्रक्रिया है। इसके द्वारा एक पवित्र ऊर्जा क्रिएट की जाती है। महाशिवरात्रि के दिन आप भगवान शिव के मन्त्रों का जाप करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। इसके लिए आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं या फिर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन ॐ नमः शिवाय मंत्र का 1008 बार जाप करना बहुत पवित्र माना गया है। इसके अलावा आप शिव पंचाक्षरी मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।

People Also Read This: Plants That Hold Spiritual Benefits: पौधे जो प्रदान करते हैं आध्यात्मिक लाभ

नंदी बैल को चारा खिलाएं (Feed Grass To Nandi)

नंदी बैल भगवान शिव को बेहद प्रिय है। यह भगवान शिव का वाहन माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन नंदी महाराज यानी कि बैल की पूजा करने का महत्व शास्त्रों में भी बताया गया है। इसलिए इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करना है तो आप नंदी बैल को हरा चारा खिला सकते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में धन-धान्य बढ़ता है।

जरूरतमंदों को दान करें(Help The  Needy People)

सनातन धर्म में दान को एक विशेष साधना माना गया है। विशेष कर तीज त्यौहार या किसी पावन दिन पर दान करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है और भगवान शिव भी दिन और दुखियों के नाथ कहलाते हैं। इसलिए यदि आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो जरूरतमंदों को दान करना एक बहुत ही कारगर और सरल तरीका हो सकता है। महाशिवरात्रि के दिन आप जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े, फल या फिर धन का दान कर सकते हैं। यह आपके लिए भगवान शिव की कृपा और अच्छा नसीब लेकर आएगा।

पारद शिवलिंग की स्थापना करें (Worship Parad Shivling)

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने का एक तरीका है पारद शिवलिंग की स्थापना करना। पारद शिवलिंग की स्थापना करके उसकी पूजा करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और हमें धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा यदि आप आटे के 11 शिवलिंग बनाकर उनका जलाभिषेक करते हैं तो उसे आपके सारे कष्ट दूर होते हैं। आटे के शिवलिंग की पूजा करने से नि:संतान दंपति को संतान की प्राप्ति भी होती है।

निष्कर्ष| Conclusion

दोस्तों महाशिवरात्रि का त्यौहार अपने जीवन में आध्यात्मिक उन्नति लाने का एक बेहतरीन अवसर है। आप शिव जी के आशीर्वाद से अपने जीवन में बदलाव की शुरुआत कर सकते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय हमने अपने इस आर्टिकल How to Please Lord Shiva on Mahashivratri के माध्यम से साझा किए हैं। आप इन उपाय का इस्तेमाल आने वाली महाशिवरात्रि को अवश्य करें और अपने अनुभव को हमारे साथ कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ऐसे ही जानकारी से भरे हुए आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें।

How to Please Lord Shiva on Mahashivratri: यहाँ देखें वीडियो

FAQ- How to Please Lord Shiva on Mahashivratri

शिवरात्रि पर शिव को कैसे प्रसन्न करें?

शिवरात्रि पर शिव को व्रत साधना द्वारा, अभिषेक द्वारा, मंत्र जाप द्वारा और दान दक्षिणा द्वारा प्रसन्न कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को क्या अर्पित करना चाहिए?

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को बेलपत्र, फूल, दूध, जंगली फल, जल और धतूरा आदि चढ़ाना चाहिए।

शिवरात्रि पर भगवान शिव की प्रार्थना कैसे करें?

शिवरात्रि पर शिव जी की प्रार्थना करने के लिए आप कुछ शिव मंत्रों जैसे ॐ नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा आप शिव चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं।

शिवजी को कितने बजे तक जल चढ़ाना चाहिए?

शिवजी को जल चढ़ाने का सबसे उत्तम समय सुबह 5:00 से सुबह 11:00 तक का है। कभी भी शाम के समय जल नहीं चढ़ाना चाहिए क्योंकि किसी भी पूजा में सूर्य देव की उपस्थिति आवश्यक मानी गई है।

भगवान शिव को तुरंत कैसे प्रसन्न करें?

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए स्नान के बाद उन्हें चंदन लगाकर, अक्षत, धतूरा, बेलपत्र और गंगाजल चढ़ाएँ। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। 

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

1 thought on “How to Please Lord Shiva on Mahashivratri: जानें 8 आसान उपाय”

Leave a Comment

Exit mobile version