घर से निकलने से पहले जेब में रखें कपूर का छोटा सा टुकड़ा, बदल जाएगी ऊर्जा

Jeb me Kapoor Rakhne ke Fayde
Jeb me Kapoor Rakhne ke Fayde

Jeb me Kapoor Rakhne ke Fayde: भारतीय संस्कृति में कपूर को सकारात्मक ऊर्जा का संवाहक माना जाता है। मंदिरों से लेकर घरों में आरती के दौरान कपूर का उपयोग निश्चित रूप से किया जाता है। केवल वैदिक रूप से नहीं बल्कि आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी कपूर भस्म होकर हवा में विलीन हो जाता है और नकारात्मकता को दूर करने की शक्ति रखता है। इसीलिए ज्योतिषीय विज्ञान में कपूर को बेहद शुभ और तुरंत असर दिखने वाला कहा जाता है।

जी हां कपूर को इतना शक्तिशाली कहा जाता है कि घर से निकलने से पहले यदि आप इसे अपनी जेब में रखें तो यह आपकी एनर्जी फील्ड को बदलने में सक्षम है। यह आपके और आपकी मानसिक स्थिति और आपके सामाजिक आकर्षण पर तेजी से असर डालता है। यदि आपके जेब में कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा होता तो यह आपकी चंद्र एनर्जी और शुक्र एनर्जी को एक्टिवेट कर देता है जिससे बिगड़ते हुए काम भी पुनः बनने लगते हैं।

और पढ़ें: Kapoor Ke Upay: इस बार अमावस्या पर ज़रूर करें ये कपूर के तेल के टोटके

जेब में कपूर रखने का महत्व(Jeb me Kapoor Rakhne ke Fayde) 

जेब में कपूर रखने पर आपकी चंद्र एनर्जी और शुक्र एनर्जी एक्टिवेट हो जाती है जिससे आप का आकर्षण बढ़ जाता है, आपकी भावनाओं पर स्थिरता आ जाती है, आप का व्यक्तित्व और सुंदरता दोनों ही दुगने हो जाते हैं। कपूर जेब में रखने से चंद्र और शुक्र आपकी पर्सनालिटी इंप्रेशन पर काम करना शुरू कर देते हैं जिसकी वजह से लोग आपकी बातों से इंप्रेस होना शुरू हो जाते हैं। साथ ही सारी नकारात्मक शक्तियां और बुरी नजर दूर हो जाती है।

घर से बाहर निकलने से पहले जेब में कपूर रखने के आश्चर्य जनक लाभ

  • कपूर की ऊर्जा आपके आसपास की सकारात्मक एनर्जी को एक्टिवेट करती है जिससे लोग आपको ज्यादा नोटिस करने लगते हैं। 
  • आपको यदि किसी से पहली बार मिलना है कोई प्रेजेंटेशन देना है तो कपूर रखना शुभ हो जाता है। यह आपकी वाणी को शांत और प्रभावशाली बना देता है। 
  • कपूर नेगेटिव एनर्जी को रोकने की ताकत रखता है ऐसे में यह बुरी नजर और इर्षा करने वाले लोगों से आपकी रक्षा करता है। 
  • ऐसे लोग जिनकी भावनाएं अस्थिर हैं या जो जल्दी तनाव में घिर जाते हैं वह यदि अपने जेब में कपूर रखते हैं तो मन शांत और स्थिर हो जाता है गुस्सा जल्दी नहीं चढ़ता।
Jeb me Kapoor Rakhne ke Fayde Kya Hain

जेब में कपूर किस प्रकार रखें

एक छोटा सा कपूर का टुकड़ा ले इसे अपनी जेब में बांध ले। यदि आपकी पास जब नहीं है तो आप चाहे तो अपने पर्स में भी रख सकते हैंम हालांकि यदि आप पर्स अपने साथ नहीं रखते तो आप अपने कपड़े के किसी हिस्से में कपूर को बांधकर रख सकते हैं। रोजाना सुबह ताजा कपूर का टुकड़ा लें और घर में वापस आने पर इस कपूर को जला दें ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और बुरी नजर दूर होती रहेगी।

इस प्रकार यह उपाय ऐसा छोटा सा और आसान उपाय है जो आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का चक्र एक्टिव रखता है जिससे मन शांत होता है और आपकी पर्सनालिटी आकर्षक बनती है। हालांकि ध्यान रहे रोजाना ताजा कपूर लें और घर वापस आकर इसे जला दें या फ्लैश कर दे ताकि नेगेटिव एनर्जी आप से दूर हो।

FAQ- Jeb me Kapoor Rakhne ke Fayde

जेब में कपूर रखने से क्या फायदा होता है?

यदि आपके जेब में कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा होता तो यह आपकी चंद्र एनर्जी और शुक्र एनर्जी को एक्टिवेट कर देता है जिससे बिगड़ते हुए काम भी पुनः बनने लगते हैं।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

1 thought on “घर से निकलने से पहले जेब में रखें कपूर का छोटा सा टुकड़ा, बदल जाएगी ऊर्जा”

Leave a Comment

Exit mobile version