
Leo Full Moon Rituals: 1 फरवरी 2026 को लियो फुल मून(Leo Full Moon) पड़ रहा है, जिसे मेनिफेस्टेशन एक्सपर्ट मेनिफेस्टेशन के लिए बेहद शक्तिशाली दिन मानते हैं। सिंह राशि सूर्य का घर है इसलिए इस पूर्णिमा पर एनर्जी खासतौर पर पॉजिटिव और क्रिएटिव रहती है।
आज इस आर्टिकल में हम लियो फुल मून से जुड़े दो खास रिचुअल्स (Leo Full Moon Rituals) के बारे में जानेंगे जो आपकी इच्छाओं को यूनिवर्स तक पहुंचने में मददगार साबित होगी। घरेलू सामग्री से किए जाने वाले यह रिचुअल्स पूरे भरोसे, पॉजिटिविटी और विजुलाइजेशन के साथ करने पर बेहतर परिणाम देते हैं।
और पढ़ें: 2/2 Love Portal 2026: 222 बार लिखें और रिश्तों, शादी व पार्टनरशिप में चमत्कार देखें
1 फरवरी 2026 फुल मून रिचुअल (Leo Full Moon Rituals)
पूर्णिमा की रात सिंह राशि में ऊर्जा अपने उच्चतम स्तर पर होती है। इस समय दो मुख्य रिचुअल किये जा सकते हैं – मून वाटर और तेजपत्ता जलाना।
मून वाटर कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें
- 1 फरवरी की रात 8 बजे के बाद कांच के बर्तन में पानी भरें।
- उसे ढक्कन या प्लेट से ढककर खुली छत, बालकनी या खिड़की पर चाँद की रोशनी में रखें।
- रात भर चाँदनी में रहने दें।
- अगले दिन सुबह उठकर पानी को इस्तेमाल करें।
मून वॉटर चांद की ठंडी और शांत ऊर्जा को पानी में समाहित कर देता है। इस मून वॉटर को आप रोज पी सकते हैं इससे सेहत सुधरती है। साथ ही इस पानी को नहाने के पानी में मिलाकर नहा सकते हैं जिससे मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा आप इसे अपने घर में दुकानों या ऑफिस में छिड़क सकते हैं जिससे नेगेटिविटी खत्म होती है।
तेजपत्ता उपाय (Bay Leaf Manifestation Ritual)
तेजपत्ता (Bay Leaf) प्राचीन काल से मेनिफेस्टेशन के लिए इस्तेमाल होता है। इसकी सुगंध और जलने की प्रक्रिया इच्छा को यूनिवर्स तक पहुंचाने में मदद करती है।
- एक तेज पत्ता लेकर लाल कलर के पेन से पत्ते की एक तरफ इंफिनिटी का सिंबल (∞) बनाएं और इसके दोनों सर्कल में 1111 लिखें। इनफिनिटी अनंत संभावनाओं का प्रतीक है वहीं 1111 समृद्धि का प्रतीक है।
- दूसरी तरफ अपनी स्पष्ट इच्छा लिखें। उदाहरण: “मेरा स्वास्थ्य बेहतरीन है”, “मुझे नई नौकरी मिल गई है”, “मेरा परिवार सुखी है”।
- 1 फरवरी की रात 8 से 12 बजे के बीच चांद की रोशनी में खड़े होकर पत्ता जलाएं।
- जलते हुए पत्ते का धुआं आसमान की ओर जाता देखकर विज़ुअलाइज करें कि आपकी इच्छा यूनिवर्स तक पहुंच गई है और पूरी हो चुकी है।
- जलने के बाद राख को हवा में उड़ा दें या फूलों के गमले में डाल दें।
अतिरिक्त सलाह और सावधानियां
- आप ये दोनों रिचुअल एक साथ कर सकते हैं। 11-दिन वाला रिचुअल 1 फरवरी से शुरू करें।
- सकारात्मक माइंडसेट रखें। डाउट या नेगेटिव विचारों से बचें।
- उसे दिन कोई भी निगेटिव विचार अपने दिमाग में ना लाएं।
- कृतज्ञता जर्नल रखें। रोज 3-5 चीजों के लिए शुक्रिया लिखें।
11 दिनों तक करें 1111 मैनिफेस्टेशन रिचुअल
यह ग्रैंड रिचुअल जिसे 1111 मैनिफेस्टेशन रिचुअल भी कहते हैं। 11 एंजेल नंबर समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस रिचुअल को 11 दिनों तक ऐसे करें:
- एक पेपर या जर्नल लें।
- इस पेपर पर अगले 11 दिनों तक रोजाना अपनी एक ही इच्छा को पॉजिटिव एफर्मेशन के रूप में लिखें। उदाहरण:
- मैं पूरी तरह से स्वस्थ और ऊर्जावान हूं (स्वास्थ्य के लिए)
- मेरा बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है और मैं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हूं (करियर/मनी के लिए)
- हर रोज लिखते समय विज़ुअलाइज करें कि आपकी इच्छा पूरी हो चुकी है। अपनी इच्छा के पूरे होने की खुशी और उत्साह को महसूस करें।
- 11वें दिन पूरा कागज/नोटबुक को जलाएं, राख को नदी में बहा दें या बगीचे में दबा दें। इस तरह इच्छा को रिलीज कर यूनिवर्स को सौंप देते हैं।
इस रिचुअल की खासियत यह है कि रोज लिखने से सबकॉन्शस माइंड प्रोग्राम होता है। 11 दिन बाद रिलीज करने से अटैचमेंट खत्म होता है और मेनिफेस्टेशन तेज होता है। इस रिचुअल को करने वाले कई लोगों की 11-21 दिनों में छोटी-बड़ी इच्छाएं पूरी हुईं।
निष्कर्ष: Leo Full Moon Rituals
Leo Full Moon 1 फरवरी 2026 मेनिफेस्टेशन का सुनहरा मौका है। 11 दिनों का 1111 मैनिफेस्टेशन रिचुअल निरंतरता देता है जबकि फुल मून रिचुअल(Leo Full Moon Rituals) तुरंत एनर्जी एक्टिवेट करते हैं। इन्हें नियमित रूप से करने पर आप स्वास्थ्य, करियर, धन या रिलेशनशिप में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं।
ये रिचुअल्स विश्वास और विज़ुअलाइजेशन पर आधारित हैं। आज ही शुरू करें और परिणाम अपने अनुभव में शेयर करें। कमेंट में बताएं आप कौन सी इच्छा मैनिफेस्ट कर रहे हैं!