
Lions Gate Portal 2025: दोस्तों साल का सबसे पावरफुल एनर्जी पोर्टल जिसे हम लायंस गेट पोर्टल (Lions Gate Portal) के नाम से जानते हैं, बहुत जल्दी शुरू होने वाला है। यह पोर्टल मेनिफेस्टेशन का सबसे पावरफुल समय है। हर साल यह पोर्टल 26 जुलाई से 12 अगस्त तक रहता है। इस पोर्टल के दौरान की जाने वाली मेनिफेस्टेशंस प्रैक्टिस और रिचुअल्स बहुत ही मैजिकल रिजल्ट्स देते हैं। यही वजह है कि मेनिफेस्टेशन करने वालों को लायंस गेट पोर्टल का इंतजार रहता है।
इस लेख में इसी पावरफुल एनर्जी पोर्टल पर बात होगी। जिसमें हम जानेंगे कि क्या है यह लाइंस गेट पोर्टल (What is Lion’s Gate Portal), क्या है न्यूमेरोलॉजी में इसका महत्व, मेनिफेस्टेशन के लिए यह सबसे बेहतरीन समय क्यों है और लायंस गेट पोर्टल (Lions Gate Portal 2025) के दौरान क्या किया जाना चाहिए व क्या नहीं?
Lion’s Gate Portal क्या है| What is the Lion’s Gate Portal
Lions Gate Portal एक खास कॉस्मिक पोर्टल है जो हर साल जुलाई के आखिर में 26 जुलाई खुलता है और अगस्त के मध्य में 12 अगस्त को खत्म होता है और 8 अगस्त (8/8) इसका सबसे उच्चतम स्तर होता है। लायंस गेट पोर्टल खुलने के समय सूर्य सिंह राशि में होता है और Sirius Star धरती और Orion’s Belt के साथ एलाइनमेंट में होता है।
इस एलाइनमेंट से एक पावरफुल एनर्जी का प्रवाह बनता है जो आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ अपनी इच्छाओं को मेनिफेस्ट करने के लिए अनुकूल समय होता है। प्राचीन मिस्र सभ्यता में Sirius तारे का उदित होना नील नदी के बाढ़ और समृद्धि का प्रतीक था।
लायंस गेट पोर्टल(Lions Gate Portal 2025) एक ऐसा पुल है जो भौतिक जगत और आध्यात्मिक जगत को जोड़ता है। इस पोर्टल के दौरान हमारी इनट्यूशन और मेनिफेस्टेशन की क्षमता बढ़ जाती है। 8 अगस्त (8/8 Portal) लॉयंस गेट पोर्टल का चरम होता है क्योंकि नंबर 8 इनफिनिटी और प्रचुरता का नम्बर है। यह नई शुरुआत और सपनों को साकार करने का मौका देता है।
और पढ़ें; लायंस गेट पोर्टल 2025 के दौरान इन 10 तकनीकों से करें मेनिफेस्ट
Sirius Star और Egyptian Connection
Sirius Star, जिसे आध्यात्मिक सूर्य भी कहा जाता है आकाश का सबसे चमकदार तारा है और यही Lion’s Gate Portal का केंद्र है। मिस्र सभ्यता में Sirius को देवी सोपडेट (Sopdet) का प्रतीक माना जाता था, जो उर्वरता समृद्धि और नए पनकी देवी थी। सिरियस स्टार का उदय नील नदी में हर साल आने वाली बाढ़ का संकेत होता था जो मिस्र की कृषि के लिए महत्वपूर्ण थी। यह समय मिस्र के निवासियों के लिए नए साल की शुरुआत और समृद्धि का समय था।
Sirius Star का संबंध मिस्र की पौराणिक कथाओं की देवी इसिस (Isis) और ओसिरिस (Osiris) से भी माना जाता है जो पुनर्जनन के प्रतीक हैं। इस दौरान होने वाला एलाइनमेंट भौतिक और आध्यात्मिक दुनिया को आपस में जोड़ता था, जिससे दिव्या संदेशों और ऊर्जा का आदान-प्रदान संभव होता था। आज भी, Sirius की ऊर्जा को उच्च चेतना और आध्यात्मिक विकास से जोड़ा जाता है।
8/8 Numerology और Angel Number 888 का रहस्य
जैसा कि हमने बताया Lion’s Gate Portal की ऊर्जा का चरम 8 अगस्त (8/8 Manifestation Portal) को होता है, और अंकशास्त्र में 8 नंबर का विशेष महत्व है। यह नंबर अनन्तता (Infinity) संतुलन और प्रचुरता का नंबर है। इसका आकार अनंतता कर चिन्ह (∞) से मेल खाता है। 8 अगस्त की तारीख में इस अंक का दोहराव होता है जो इसकी ऊर्जा को दुगना कर देता है। इसलिए इस दिन की ऊर्जा मेनिफेस्टेशन (Lions Gate Portal Manifestation) के लिए महत्वपूर्ण बन जाती है।
इस दिन आध्यात्मिक और भौतिक दुनिया के बीच एक मजबूत सामंजस्य बनता है जिससे यह समय नई शुरुआत करने और सपनों को साकार करने के लिए आदर्श बन जाता है। अगर Lions Gate Portal 2025 के दौरान यदि आपको एंजल नंबर 888 दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत है कि आप सही दिशा में है और यूनिवर्स आपके साथ है। यह संख्या आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है और लायंस गेट पोर्टल के दौरान आपके इरादों को और मजबूत करती है। यह पोर्टल heart chakra और third eye को एक्टिव करता है, जिससे इनट्यूशन और मजबूत होती है।
Manifestation के लिए क्यों है यह Portal सबसे शक्तिशाली?
Lions Gate Portal manifestation का सर्वश्रेष्ठ समय है क्योंकि इस दौरान सूर्य, Sirius, और Orion’s Belt के एलाइनमेंट से पैदा होने वाली हाई फ्रीक्वेंसी ऊर्जा का तेज़ प्रवाह होता है। जिससे इच्छाओं को हकीकत में बदलने की शक्ति बढ़ती है। सिंह राशि में सूर्य की उपस्थिति से आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ती है जो मेनिफेस्टेशन के लिए आवश्यक है। यह समय क्लियर इंटेंशन सेट करने और पॉजिटिव बदलाव को अट्रैक्ट करने के लिए परफेक्ट होता है इस पोर्टल के दौरान हृदय चक्र को खोलना आसान होता है।
इस पोर्टल के दौरान मेडिटेशन, जर्नलिंग और पॉजिटिव एफर्मेशन जैसी रिचुअल्स हमारी ऊर्जा को यूनिवर्स के साथ अलाइन करती है। इस पोर्टल पर हम पुरानी रूकावटों को दूर करके नई संभावनाओं को अपना सकते हैं। यह समय पुराने पैटर्न और लिमिटिंग बिलीफ को छोड़ने का भी है।
लायंस गेट पोर्टल क्या करें और क्या न करें
आइये अब जान लेते हैं कि Lion’s Gate Portal के दौरान क्या करें और क्या ना करें-
लायंस गेट पोर्टल के दौरान क्या करें
स्पष्ट इच्छा रखें– लायंस गेट पोर्टल (Lions Gate Portal 2025) के दौरान क्या मेनिफेस्ट करना चाहते हैं, इस इच्छा को स्पष्ट करें। इसके लिए आप इंटेंशन लिखने, जोर से बोलने या फिर विजन बोर्ड का तरीका अपना सकते हैं। बस याद रखें कि आप जो लिखें उसकी भाषा सकारात्मक हो। साथ ही आप कृतज्ञता जताना ना भूलें।
ध्यान (Meditation) करें– इस पोर्टल के दौरान मेडिटेशन करें और कल्पना करें कि सूर्य और सिरियस तारे की रोशनी आपको पावरफुल ऊर्जा से भर रही है। अपने हृदय चक्र पर ध्यान दें और अपने इच्छाओं को विजुलाइज करें।
प्रकृति के साथ जुड़ाव बनाएं– इस पोर्टल के दौरान यदि संभव हो तो सूर्य की रोशनी में समय बिताएं और नंगे पैर जमीन पर चलकर ग्राउंडिंग करें। ऐसा करना आपकी एनर्जी को संतुलित करेगा जो इस पावरफुल समय में फायदेमंद होगा।
जर्नलिंग तकनीक– लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2025) के दौरान जर्नलिंग जरूर करें और इसमें अपनी मेनिफेस्टेशन की यात्रा अपने इनट्यूशन के बारे में लिखें। साथ ही अपने लिमिटिंग बिलीफ़ को छोड़ने के बारे में भी लिखें। ऐसा करना आपको स्पष्टता देता है।
कृतज्ञता (gratitude) व्यक्त करें– लायंस गेट पोर्टल के दौरान आप आभार जरुर व्यक्त करें। आपके पास जो भी सुख सुविधाएं हैं या आप जो कुछ भी मेनिफेस्ट कर रहे हैं, इन दोनों ही चीजों के लिए आप यूनिवर्स को धन्यवाद बोलें।
लायंस गेट पोर्टल के दौरान क्या न करें
- किसी भी तरह के नकारात्मक विचार य संदेह को अपने भीतर ना पनपने दें।
- अधीरता में कोई निर्णय न लें। धीरज और भरोसा बनाए रहें।
- अपनी लिमिटिंग बिलीव पुरानी पैटर्न और नकारात्मक आदतों से चिपके ना रहे इन्हें दूर करने का प्रयास करें।
- जो भी तकनीक करें उसमें पूरी तरह से इंवॉल्व रहे हैं और इस बात का ध्यान रखें कि आप किसी ऐसी चीज को मेनिफेस्ट ना करें जो दूसरों के लिए हानिकारक है।
निष्कर्ष
Lion’s Gate Portal 2025 जो कि साल का सबसे बड़ा ऊर्जा पोर्टल है, हमें अपनी पॉजिटिव एनर्जी की मदद से मेनिफेस्टेशन (Lion’s Gate Portal Manifestation) को पूरा करने का अवसर देता है। इस आर्टिकल में हमने इसके ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहलुओं को जाना और साथ ही हमने जाना की लायंस गेट पोर्टल (Lions Gate Portal 2025) के दौरान हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। आने वाले दिनों में हम इस पोर्टल के दौरान की जाने वाली अलग-अलग मेनिफेस्टेशन तकनीक और रिचुअल्स के बारे में विभिन्न लेखों के माध्यम से जानकारी देते रहेंगे। इसलिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहे।
सम्बंधित लेख-
- लायंस गेट पोर्टल 2025 के दौरान इन 10 तकनीकों से करें मेनिफेस्ट
- लायंस गेट पोर्टल पर ऐसे करें विजन बोर्ड को एक्टिवेट, पूरी होगी हर इच्छा
- 8/8 पोर्टल पर इन 9 तरीकों से करें अपनी ऊर्जा को शुद्ध
- Lion’s Gate Portal पर इन तरीकों से करें Higher Self से कनेक्ट
FAQ- Lion’s Gate Portal 2025
लायंस गेट पोर्टल कब खुलता है?
लायंस के पोर्टल 26 जुलाई को खुलता है और 12 अगस्त तक एक्टिव रहता है। यह मेनिफेस्टेशन का बहुत ही ताकतवर समय माना जाता है।
लायंस गेट पोर्टल का इतिहास क्या है?
लायंस गेट पोर्टल Sirius Star से जुड़ा है जिसका मिस्र की सभ्यता में बहुत महत्व है। यह पोर्टल भौतिक और आध्यात्मिक दुनिया के बीच एक पुल की तरह काम करता है।
5 thoughts on “Lion’s Gate Portal 2025: ये है वर्ष का सबसे शक्तिशाली ऊर्जा पोर्टल, जिसमें होगी आपकी हर इच्छा पूरी”