
Lions Gate Portal Manifestation: 26 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाला कॉस्मिक एलाइनमेंट लाइंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2025) तीव्रतम ऊर्जा और इच्छाओं को मेनिफेस्ट करने की शक्ति के लिए प्रसिद्ध है। ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखने वाले के लिए यह दिन एक ऐसा अवसर है जब यूनिवर्स की ऊर्जाएं एक खास एलाइनमेंट में होती हैं।
मेनिफेस्टेशन के लिहाज से यह टाइम पूरे साल में सबसे ज्यादा पावरफुल माना जाता है। इसलिए आज हम एक अलग तरह की मेनिफेस्टेशन तकनीक (Lions Gate Portal Manifestation) की चर्चा इस लेख में करेंगे ताकि इस दिन का फायदा उठाकर आप अपनी किसी भी इच्छा को आसानी से मेनिफेस्ट कर पाएँ।
लायंस गेट पोर्टल और इसका महत्व
लायंस गेट पोर्टल 26 जुलाई से 12 अगस्त के बीच में सक्रिय होता है, जिसका सबसे पावरफुल दिन 8 अगस्त होता है। इस समय सूर्य सिंह राशि में होता है और पृथ्वी और सीरियस तारा एक खास एलाइनमेंट में होते हैं। यह एलाइनमेंट एक शक्तिशाली ऊर्जा का पोर्टल खोलता है जो मेनिफेस्टेशन के लिए अनुकूल होती है।
और पढ़ें: शक्तिशाली लायंस गेट पोर्टल के दौरान करें राशि के अनुसार ये रिचुअल्स
8 अगस्त का दिन 8 नंबर की ऊर्जा लिए होता है जो न्यूमैरोलॉजी में एक शक्तिशाली नंबर है जो समृद्धि और अनन्तता का प्रतीक है। इस दिन की ऊर्जा को लायंस गेट इसलिए कहा जाता है क्योंकि साहस और शक्ति के साथ हमारी इच्छाओं को यूनिवर्स तक पहुंचाने का अवसर देता है। इस पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए हमारा यह आर्टिकल पढ़ें (Lion’s Gate Portal 2025: ये है वर्ष का सबसे शक्तिशाली ऊर्जा पोर्टल, जिसमें होगी आपकी हर इच्छा पूरी)
लायंस गेट पोर्टल का महत्व
वहीं अगर लायंस गेट पोर्टल(Lion’s Gate Portal 2025) के महत्व की बात करें तो इस समय पर यूनिवर्स की हाई फ्रीक्वेंसी वाली ऊर्जाएं पृथ्वी पर प्रवाहित होती है जो हमारे व्यक्तिगत और सामूहिक चेतना को ऊंचा उठाने में मदद करती है। यही शक्तिशाली ऊर्जा में हमारी मेनिफेस्टेशन को साकार करती है।
ज्योतिष विशेषज्ञ अपूर्वा शर्मा के अनुसार, 8/8 Portal का दिन इसलिए खास है क्योंकि यह आपको अपनी गहरी इच्छाओं को यूनिवर्स के साथ एलाइनमेंट में लाने का अवसर देता है। इस दिन ध्यान, जर्नलिंग, या रिचुअल्स करने से आपकी मेनिफेस्टेशन (Lions Gate Portal Manifestation) की शक्ति कई गुना बढ़ सकती है।
8/8 Portal पर मेनिफेस्टेशन के लिए क्या करें
लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2025) की एनर्जी का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए आप एक आसान सी मेनिफेस्टेशन में तकनीक कर सकते हैं जो आपको अपनी इच्छाओं पर फोकस करने और उन्हें यूनिवर्स तक पहुंचने में मदद करेगी। अपूर्वा शर्मा द्वारा बताई गई है मेनिफेस्टेशन तकनीक बहुत प्रभावशाली है जिसे आप किस तरह से कर सकते हैं-
इस तकनीक के लिए जरूरी चीज़ें– तकनीक करने के लिए आपको एक सफेद कागज, एक रेड इंक का पेन और एक लाल कलर की मोमबत्ती लेनी होगी। लाल रंग की चीज़ें इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह सिंह राशि की ऊर्जा अग्नि और जुनून को दर्शाती हैं।
सिजील ड्रॉ करें– सफेद कागज पर रेड इंक से एक गोला बनाएं। यह गोला यूनिवर्स की कभी ना खत्म होने वाली एनर्जी और आपके इंटेंशन का प्रतीक है। अब इस गोले के अंदर तस्वीर में दिया गया चिन्ह बनाएं। यह आपकी इंटेंशन को और मजबूत करता है।
स्विच वर्ड लिखें– अब इस गोले के नीचे “लायंस मैजिक बिगेन नाउ (Lion’s Magic Begin Now)” लिखें। यह एक स्विच वर्ड है, जो आपकी इंटेंशन को एक्टिवेट करने और एनर्जी को प्रवाहित करने में मदद करता है।
अब अपनी इच्छा लिखें– इससे स्विच वर्ड के नीचे अपनी इच्छा स्पष्ट रूप से लिखिए। उदाहरण के लिए “मैं अपने करियर में बहुत सफल हूं और समृद्धि जीवन जी रहा हूं।” याद रखें कि अपनी इच्छा को पॉजिटिविटी के साथ वर्तमान काल में ही लिखें।
एनर्जी को एक्टिवेट करें– अब इस कागज को अपने हाथों में पकड़कर 10-15 मिनट के लिए “लायंस मैजिक बिगिन नॉउ” का जाप करके इस एनर्जी को एक्टिवेट करें। इस दौरान अपने इंटेंशन को महसूस करें और ऐसा विजुलाइज करें कि जैसे वह पहले से ही पूरा हो चुका है।
कागज को जलाएँ– अब लाल मोमबत्ती को जलाएं और उसकी लौ का उपयोग करके कागज को सुरक्षित रूप से जलाएं। यह प्रक्रिया आपकी इंटेंशन को यूनिवर्स तक पहुंचाने का प्रतीक है। इस कागज की राख को किसी पवित्र जगह पर जैसे बगीचे या बहते पानी में विसर्जित करें।
लायंस गेट पोर्टल की अन्य तकनीक
इस तकनीक के अलावा आप लायंस गेट पोर्टल पर कुछ अन्य तकनीक भी कर सकते हैं ताकि आप इस दिन की एनर्जी का फायदा उठा सके(Lions Gate Portal Manifestation)। इस दिन आप यह सरल तरीके भी आजमा सकते हैं-
- लाल इंक के पेन से जर्नलिंग– लायंस गेट पोर्टल के दिन आप अपने इंटेंशंस को लाल पेन से अपनी डायरी में लिख सकते हैं। यह आपकी एनर्जी को सिंह राशि की अग्नि की शक्ति के साथ जोड़ता है।
- ध्यान और विज़ुअलाइज़ेशन– 8 अगस्त को आपको समय निकाल कर अपनी इच्छाओं का ध्यान करें और विजुलाइज करें कि आपकी इच्छाएं पूरी हो चुकी है। यह तरीका आपके इंटेंशन को यूनिवर्स के साथ एलाइनमेंट में लाता है।
- अग्नि से संबंधित काम– लाल रंग की मोमबत्ती जलाना, अग्नि की पूजा करना या सूर्य की एनर्जी को ग्रहण करना लायंस गेट पोर्टल के दिन खास तौर पर प्रभावशाली हो सकता है।
निष्कर्ष
8/8 लायंस गेट पोर्टल एक बहुत ही पावरफुल टाइम है जो आपकी इंटेंशन को हकीकत में बदलने और आपकी लाइफ को पॉजिटिव डायरेक्शन में ले जाने में बहुत मददगार है। अपूर्वा शर्मा द्वारा बताई गई यह आसान सी तकनीक इस दिन के लिए बहुत ही कारगर है। इस तकनीक का इस्तेमाल करके आप इस लायंस गेट पोर्टल पर अपनी किसी भी इच्छा को मेनिफेस्ट (Lions Gate Portal Manifestation) कर सकते हैं। लायंस गेट पोर्टल से संबंधित आर्टिकल हमने इस ब्लॉग पर लिखे हैं, जिन्हें आप यहां पढ़ सकते हैं।
संबंधित आर्टिकल:
- Lion’s Gate Portal 2025: ये है वर्ष का सबसे शक्तिशाली ऊर्जा पोर्टल, जिसमें होगी आपकी हर इच्छा पूरी
- 8/8 पोर्टल पर इन 9 तरीकों से करें अपनी ऊर्जा को शुद्ध
- लायंस गेट पोर्टल 2025 के दौरान इन 10 तकनीकों से करें मेनिफेस्ट
- Lion’s Gate Portal पर इन तरीकों से करें Higher Self से कनेक्ट
- 8/8 पोर्टल पर तेज़ पत्ते की मदद से ऐसे करें सपने मेनिफ़ेस्ट
- लायंस गेट पोर्टल पर अपनाएँ विश मेनिफेस्टेशन का ये जबर्दस्त तरीका
- शक्तिशाली लायंस गेट पोर्टल के दौरान करें राशि के अनुसार ये रिचुअल्स
FAQ- Lions Gate Portal Manifestation
888 लायंस गेट मेनिफेस्टेशन के दौरान क्या करें?
888 लायंस गेट मेनिफेस्टेशन के दौरान आप लाल इंक के पेन से अपने इंटेंशन को डायरी में लिख सकते हैं या फिर 10-15 मिनट ध्यान करके अपनी इंटेंशंस को विजुलाइज कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने इंटेंशन से सम्बंधित एफर्मेशंस भी बोल सकते हैं।