Mantra For Study Concentration: ये 8 मंत्र बढ़ाएंगे बच्चों की एकाग्रता

Mantra For Study Concentration: हम सभी चाहते हैं कि हमारे बच्चे पढ़ लिख कर काबिल इंसान बनें। हर अभिभावक का यह सपना होता है कि उनके बच्चे अद्भुत याददाश्त शक्ति और एकाग्रता के मालिक हों। ऐसे में हर अभिभावक अपने बच्चों को वह सब सुविधा उपलब्ध करवाते हैं जिससे उनके बच्चे की याददाश्त और एकाग्रता बेहतर हो सके। परंतु हम यह भूल जाते हैं कि एकाग्रता और याददाश्त को बेहतर करने के लिए मंत्रोंं का स्मरण भी आवश्यक है। 

Mantra For Study Concentration
Mantra For Study Concentration

जी हां बच्चों का मानसिक विकास केवल पढ़ाई से नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, ध्यान और संस्कार से भी होता है। ऐसे में हमारे प्राचीन शास्त्रों में मंत्रों को अधिक महत्ता दी जाती थी। मंत्र के उच्चारण से बच्चों की स्मरण शक्ति और एकाग्रता में विकास होता है वहीं बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ विशेष मंत्रों (Mantra For Students) और उनके लाभ के बारे में बताने वाले हैं जो बच्चों की एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि करते हैं।

एकाग्रता व स्मरण शक्ति बढ़ाने वाले मंत्र कैसे काम करते हैं।

एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने वाले मंत्रों के लाभ को अब विज्ञान भी मान्यता दे चुका है। जी हां वैज्ञानिक भी यह कहते हैं कि मंत्रों के नियमित उच्चारण से बच्चों के आसपास एक ऐसी शक्ति का निर्माण होता है जिससे उनकी एकाग्रता में वृद्धि होती है और ज्ञान शक्ति बढ़ती है, जिससे बच्चों की याददाश्त तेज होने लगती है। 

मंत्रों के उच्चारण से ध्वनि तरंगें उठती हैं यह ध्वनि तरंगें बच्चों के मस्तिष्क पर काम करना शुरू करती हैं, जिसकी वजह से कुछ ऐसे विशेष न्यूरो सक्रिय हो जाते हैं जिससे मानसिक शांति मिलती है और बच्चों द्वारा पढ़ा हुआ हर पाठ उन्हें याद होने लगता है।

इसीलिए इस आर्टिकल में हम आपको 10 ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके रोजाना उच्चारण से बच्चों की एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि हो सकती है। साथ ही अगर बच्चों की परीक्षाएं शुरू होने वाली है हैं तो उसके लिए भी यह मंत्र बहुत कारगर साबित होंगे आइये जानते हैं Mantra For Study Concentration-

गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra For Student)

ॐ भूर्भुवः स्व: तत्सवितुर्वरेंयं 

भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् 

गायत्री मंत्र के रोजाना उच्चारण से बच्चों की याददाश्त शक्ति बढ़ती है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ जाती है। इन बच्चों का मानसिक तनाव समाप्त होने लगता है और निर्णय शक्ति मजबूत होती है।

हनुमान चालीसा का पहला दोहा (Hanuman Chalisa)

श्री गुरु चरण सरोज रज निज मन मुकुर सुधार।

बरनऊ रघुवर विमल जसु जो दायक फलचार।। 

हनुमान चालीसा के इस दोहे के रोजाना उच्चारण से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है बच्चों का आलस दूर होता है और एकाग्रता बढ़ती है।

Hanuman Mantra For Study

गणेश मंत्र (Ganesh Mantra For Students)

वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभा।

निर्विघ्नम कुरुमें देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

बुद्धि के देवता गणेश जी के इस मंत्र के रोजाना उच्चारण से बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ती है और परीक्षा में सफलता मिलती है। परीक्षा (Mantra For Exam) में सफलता के लिए यह बेहतरीन मंत्र है। इस मंत्र के उच्चारण से बच्चों में आत्मविश्वास भी पैदा होता है।

सरस्वती मंत्र (Saraswati Mata Mantra For Students)

ओम एं सरस्वती नमः 

सरस्वती माता के इस आसान मंत्र से बच्चों में एकाग्रता का विकास होता है। परीक्षा के दौरान बच्चों को आत्मविश्वास प्राप्त होता है और सीखने समझने की ललक में भी वृद्धि दिखाई देती है।

Read More: ये Sheetla Ashtami Upay व मंत्र देंगे निरोगी काया और समृद्धि

हनुमान मंत्र (Hanuman Mantra For Student) 

ॐ हं हनुमते नमः 

हनुमान जी को ‘अष्ट सिद्धि नौ निधियों’ का वरदान प्राप्त हैं। हनुमान जी से बेहतर गुरु और कोई नहीं हो सकता। ऐसे में हनुमान जी का स्मरण करते हुए इस मंत्र के उच्चारण से बच्चों की मानसिक और शारीरिक शक्ति बढ़ती है और हर चुनौती से निपटने के लिए बच्चे तैयार होते हैं

बुद्धि वर्धक मंत्र (Best Mantra For Students)

ओम नमः शिवाय

शिव जी का यह पंचाक्षर मंत्र एकाग्रता बढ़ाने के लिए सबसे आसान और लाभकारी मंत्र माना जाता है। रोजाना इस मंत्र के स्पष्ट उच्चारण से ध्यान चक्र एक्टिवेट होता है और बच्चों की स्मरण शक्ति तीव्र होने लगती है

विष्णु मंत्र (Vishnu Mantra For Students)

ओम नमो भगवते वासुदेवाय 

भगवान विष्णु का यह आसान और छोटा मंत्र मन को शांत करता है और और एकाग्रता शक्ति बढ़ता है। इस मंत्र के रोजाना उच्चारण से बच्चों की निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है बहुत धैर्य भी बढ़ता है।

दुर्गा मंत्र (Durga Mantra For Students)

ॐ दूं दुर्गाय नमः 

मां दुर्गा को समर्पित यह मंत्र बच्चों को साहसिक और धैर्यवान बनता है। रोजाना इस मंत्र के उच्चारण से बच्चों की मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है और एकाग्रता बढ़ती है।

सूर्य मंत्र (Sun Mantra For Students)

ओम घृणि सूर्याय नमः 

सूर्य देवता को समर्पित इस मंत्र के रोजाना उच्चारण से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक तथा शारीरिक ऊर्जा की वृद्धि होती है। इस मंत्र के उच्चारण से बच्चों का आलस दूर होता है और एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।

काली मंत्र (Kali Mantra For Students)

ओम क्रीं कालिकाय नमः 

रोजाना इस मंत्र के उच्चारण से बच्चों पर माता काली की कृपा होती है और आत्म बल में वृद्धि होने लगती है। इस मंत्र के रोजाना उच्चारण से बच्चों को भय से मुक्ति मिलती है और एकाग्रता बढ़ती है।

एकाग्रता बढ़ाने वाले मंत्रों के जाप से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

यदि आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे अद्भुत एकाग्रता शक्ति और स्मरण शक्ति के मालिक बनें तो आपके बच्चों को कुछ आसान मंत्र (Mantra For Student) याद करने होंगे। इन मंत्रों के उच्चारण से पहले आपको कुछ विशेष बातों का भी ध्यान रखना होगा जो इस प्रकार हैं- 

  • याद करने से पहले बच्चों को इस मंत्र के अर्थ समझाएं
  • इन मंत्रों को छोटे-छोटे हिस्सों में याद करवाएँ।
  • मंत्र याद होने से पहले बच्चों को रोजाना में दो बार इन मंत्रों का जाप करने के लिए प्रेरित करें। 
  • कोशिश करें कि बच्चे यह मंत्र संगीत के साथ सीखें जिससे याद मंत्र याद करने में असुविधा नहीं होती।
  • जितना हो सके बच्चों को छोटे और सरल मंत्र याद करवाए और सुनिश्चित करें कि उच्चारण सही हो।

Mantra For Study Concentration: यहाँ देखें वीडियो

FAQ- Mantra For Study Concentration

मंत्रों से स्मरण शक्ति और एकाग्रता शक्ति को बढ़ाया जा सकता है?

जी हां मंत्रों का जाप बच्चों को मानसिक बौद्धिक और आत्मिक रूप से तैयार करता है। यह वैज्ञानिक रूप से ब्रेन पर काम करता है जिससे बच्चों में नए-नए न्यूरॉन्स एक्टिव होने लगते हैं।

क्या मंत्रों के नियमित जाप से मानसिक तनाव कम किया जा सकता है?

जी हां वह बच्चे जो परीक्षा के डर की वजह से मानसिक तनाव झेल रहे हैं, वह रोजाना मंत्र उच्चारण कर मानसिक तनाव से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

बच्चों के लिए सबसे छोटा और सरल मंत्र कौन सा हो सकता है?

एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए बच्चे ओम नमः शिवाय जैसे सबसे छोटे और सरल मंत्र का उच्चारण रोजाना कर सकते हैं।

एकाग्रता बढ़ाने वाले मंत्रों के उच्चारण से पहले कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए?

किसी भी प्रकार के मंत्र उच्चारण से पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि मंत्र का उच्चारण स्पष्ट और त्रुटि रहित हो। मंत्र उच्चारण रोजाना किया जाए और मंत्र के उच्चारण के समय अर्थ को समझते हुए मंत्र उपचार किया जाए।

एकाग्रता बढ़ाने वाला माँ काली का मंत्र कौनसा है?

एकाग्रता बढ़ाने वाला माँ काली का मंत्र “ओम क्रीं कालिकाय नमः”  है।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

3 thoughts on “Mantra For Study Concentration: ये 8 मंत्र बढ़ाएंगे बच्चों की एकाग्रता”

Leave a Comment

Exit mobile version