रात को सोने से पहले शास्त्रों में बताए गए इन मंत्रों का करें जाप

Mantra to Chant Before Sleeping
Mantra to Chant Before Sleeping

Mantra to Chant Before Sleeping: मानव जीवन में नींद केवल शारीरिक विश्राम हेतु ही जरूरी नहीं बल्कि यह आत्मा और मन की शांति का भी माध्यम है। दिन भर की तेज भाग दौड़ चिंता और नकारात्मक ऊर्जा जब हमारे सबकॉन्शियस माइंड में जमा हो जाते हैं तो हमें नींद भी ठीक से नहीं आती। इसी की वजह से हमारे शास्त्रों में रात्रि स्वयं से पूर्व मंत्र जाप और स्मरण का महत्व बताया गया है। 

हालांकि कई लोगों को इससे जुड़े कई प्रकार के प्रश्न भी सामने आते हैं जैसे कि सोने से पहले कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए, क्या सोने से पहले किसी स्त्रोत का जाप करने से लाभ मिलता है,  बुरे सपने दूर करने के लिए कौन से मंत्रों का जाप करें इत्यादि।प ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको इन्हीं सारी बातों का हाल प्रदान करने वाले हैं।

जी हां पुराने और धर्म ग्रंथो में बताया गया है कि सोने से पहले ईश्वर का स्मरण करने से उनका अदृश्य आशीर्वाद प्राप्त होता है। सोने से पहले स्रोत या मंत्र जाप करने से हमारे आसपास एक सुरक्षा कवच बनता है जो बुरे सपने, भय और नकारात्मक शक्तियों से हमारी रक्षा करता है। यह मंत्र हमें गहरी नींद में लेकर जाता है, जहां हमारा चित्त शांति प्राप्त करता है और अगले दिन के लिए हम मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होते हैं। साथ ही गहरी नींद में यह हमें अलौकिक लोक में लेकर जाता है जहां भगवान के दर्शन भी होते हैं।

और पढ़ें: च्चों का पढ़ाई में ध्यान लगाने हेतु आसान वास्तु

रात्रि स्वयं मंत्र क्या होते हैं (Mantra to Chant Before Sleeping)

रात्रि स्वयं मंत्र विभिन्न प्रकार के श्लोक और स्रोत होते हैं जो सोने से पहले जपने चाहिए। ये श्लोक और मंत्र केवल धार्मिक अनुष्ठान के लिए नहीं होते बल्कि जीवन की सुरक्षा और आत्मिक मूल्य का आधार भी होते हैं। यह श्लोक और सूत्र दिव्य कवच होते हैं जिन्हें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक जपना चाहिए अर्थात प्रत्येक आयु, लिंग और जाति का व्यक्ति सोने से पहले यदि इन मंत्रों और श्लोक का जाप करता है तो उसे न केवल नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है बल्कि पाप का शहर भी होता है और मानसिक शांति की भी प्राप्ति होती है 

शास्त्रों में बताए गए विशेष श्लोक और मंत्र जिन्हें सोने से पहले जपना चाहिए

भगवद्गीता श्लोक (अध्याय 9, श्लोक 22)

अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते ।

तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम् ॥

सोने से पहले भागवत गीता के श्लोक का स्मरण करने से भगवान रात्रि में भक्ति की स्वयं रक्षा करते हैं यह श्लोक भक्ति को भगवान के निकट लेकर जाता है जिसमें समर्पण की पराकाष्ठा दिखाई देती है

विष्णु सहस्रनाम से श्लोक (महाभारत, अनुशासन पर्व)

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम् ।

विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम् ॥ 

Sone se Pahle ka Mantra

रात को बिस्तर पर लेटने से पहले इस श्लोक का स्मरण करने से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है और भगवान भक्त के आसपास सुरक्षा कवच का निर्माण करते हैं। जिससे नींद तो अच्छी आती ही है साथ ही नकारात्मक उर्जा भी दूर होती है।

हनुमान रक्षा मंत्र

आञ्जनेयमतिपाटलाननं काञ्चनाद्रिकमनीयविग्रहम् ।

 पारिजाततरुमूलवासिनं भावयामि पवमाननन्दनम् ॥

सोने से पहले हनुमान रक्षा मंत्र का जाप करने से स्वयं हनुमान जी भगवान अपने भक्त की रक्षा करने के लिए आते हैं। इस मंत्र का जाप करने से भय बुरे सपने और संकट दूर हो जाते हैं।

राम रक्षा स्तोत्र से श्लोक

शिरो मे राघवः पातु भालं दशरथात्मजः ।

कौसल्येयो दृशौ पातु विश्वामित्रप्रियः शृणोः ॥

सोने से पहले राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से भगवान नींद में तो सुरक्षा करते ही हैं। अगले दिन भी अपने भक्त के आसपास विशेष कवच का निर्माण करते हैं। इस श्लोक का जाप करने से शरीर की रक्षा स्वयं राजाराम करते हैं, बच्चों को विशेष रूप से इस जप को सीखना चाहिए।

रात्रि स्मरण श्लोक (स्कन्द पुराण)

रामं स्कन्दं हनूमन्तं वैनतेयं वृकोदरम् ।

शयने यः स्मरेन्नित्यं दुःस्वप्नस्तस्य नश्यति ॥

यह रात्रि शयन मंत्र है जिसके स्मरण मात्र से ही बुरे सपने समाप्त हो जाते हैं वह छोटे बच्चे जिन्हें सोने के बाद बुरे सपने आते हैं या जिन्हें नींद में चलने की बीमारी है अथवा जी ने गहरी नींद नहीं लगती। वह यदि इस रात्रि स्मरण श्लोक का पाठ करते हैं तो भगवान स्वयं उनकी रक्षा करते हैं।

नारायण कवच का श्लोक (भागवत पुराण, षष्ठ स्कंध)

ॐ नमो नारायणाय ।

सबसे आसान इस महामंत्र का जाप रक्षा कवच की तरह कार्य करता है। इस मंत्र को जपने से पाप का क्षय होता है और मोक्ष प्राप्ति होती है।

Sone se Pahle ka Shlok

इसके अलावा रात को सोने से पहले करें इन विशेष मित्रों का

  • ॐ नमः शिवाय- यह पंचाक्षरी महामंत्र है जिसका जाप करने से बुरे सपने और भय से रक्षा होती है।
  • ओम गन गणपतए नमः- इस मंत्र का जाप करने से विघ्नहर्ता सभी बाधाओं को दूर करते हैं और चिंता समाप्त करते हैं।
  • ओम हनुमते नमः-  यह मंत्र रक्षा और नकारात्मक शक्तियों से बचाव के लिए सर्वश्रेष्ठ है।
  • गायत्री मंत्र- सोने से पहले 11 बार गायत्री मंत्र का जब आत्मा को निर्मल बनता है और बुद्धि को बढ़ाता है।

FAQ- Mantra to Chant Before Sleeping

सोने से पहले कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए?

सोने से पहले आप भागवत गीता श्लोक, विष्णु सहस्त्रनाम श्लोक, हनुमान रक्षा स्त्रोत, राम रक्षा स्त्रोत, रात्रि स्मरण श्लोक, नारायण कवच श्लोक, पंचाक्षरी मंत्र, गायत्री मंत्र इत्यादि पढ़ सकते हैं।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment

Exit mobile version