पितृ पक्ष में राशि के अनुसार दान करें ये वस्तुएं, पाएँ पितृदोष से छुटकारा

Pitru Paksha Rashi Anusar Daan
Pitru Paksha Rashi Anusar Daan

Pitru Paksha Rashi Anusar Daan: हमारे हिंदू धर्म में श्राद्धपक्ष, जिसे पितृपक्ष भी कहते हैं, का विशेष महत्व होता है। जिस तिथि पर किसी की मृत्यु हुई हो उस तिथि पर गरीब ब्राह्मण को भोजन कराकर, कन्याओं को भोजन कराकर, दान दक्षिणा करके, पितरों को तर्पण करके उनका श्राद्ध  किया जाता है।

यह श्राद्धपक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से अश्विन अमावस्या तक 15 से 16 दिन का होता है। कहा जाता है कि इन दिनों में हमारे पितृ धरती पर आते हैं, जब हम उनका श्राद्ध और तर्पण करते हैं तो हमारे पूर्वज तृप्त होते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं जिससे हमारे पितृ दोष दूर होते हैं और हमारे घर में सुख समृद्धि का वास होता है और हमारे कष्ट दूर होते हैं। 

हमारे शास्त्रों में यह भी माना गया है कि बिना पूर्वजों की तृप्ति के भगवान की पूजा भी पूरी नहीं मानी जाती। श्राद्धपक्ष में हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने वंशजों से दान-धर्म, ब्राह्मण भोज और अपनी तृप्ति की कामना करते हैं। जब हम उनकी यह कामनाओं को पूरा करते हैं तो वह हमें आशीर्वाद देते हैं और हमारे सारे संकटों को दूर करते हैं।

और पढ़ें: पितृ पक्ष में इन आसान उपायों से करें पितृदोष निवारण

पितृपक्ष में राशि अनुसार दान (Pitru Paksha Rashi Anusar Daan)

पितृपक्ष में विशेष प्रकार के दानों का बहुत महत्व है जैसे ब्राह्मण भोज, कन्या भोज, जल दान, कुश दान, और अनेक प्रकार के दान का विशेष महत्व होता है। अगर हम यह दान अपनी राशि के अनुसार करते हैं तो इसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। राशि के अनुसार श्रद्धा और निस्वार्थ भावना से दान करके हम अपने पितरों को संतुष्ट कर सकते हैं। 

राशि के अनुसार दान करके हम हमारे पितृ दोष को भी कम कर सकते हैं जिसे हमारे जो काम रूके हुए होते हैं वह पूरे होने लगते हैं हमारे संतान को भी सुख प्राप्त होता है।हमारे जीवन में जो कठिनाइयां होती हैं उन्हें हम अपनी राशि के अनुसार दान करके दूर कर सकते हैं। आईए जानते हैं कि हमारी 12 राशियों के अनुसार हमें क्या-क्या दान करना चाहिए जिससे हम अपने पूर्वजों को संतुष्टि प्रदान करें जिससे वह प्रसन्न हो और हमारे कष्ट को दूर हो सके।

pitru paksha me kya daan kare

मेष राशि – यह राशि चक्र की सबसे पहली राशि होती है। इस राशि का स्वामी मंगल होता है। इसके जातक बहुत ही साहसी और निडर होते है। इस राशि के लोग थोड़े जिद्दी परतु अपनी जिंदगी अपनी शर्तो पर जीने वाले होते है। मेष राशि के जातकों को पितृपक्ष में लालवस्त्र, गुड, लाल मीठी चीजो का दान करना चाहिए जिससे उन्हें अपने पितरों का आशीर्वाद मिलेगा और  उनका आत्मविश्वास बना रहेगा और उन्हें अपने कामों में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातक शांत स्वाभाव के होते हैं। इनका स्वामी शुक्र होता है। यह जो काम लेते है उसे अवश्य ही पूरा करते है। इस राशि के जातकों को सफेद वस्तु जैसे सफेद वस्त्र, चावल, दूध, चीनी या यदि समर्थ है तो चांदी का दान देना चाहिए। जिससे इनके पितृ को तृप्ति मिलेगी और इनके कामों में आने वाली समस्या दूर होगी और इनका परिवार खुशहाल रहेगा।

मिथुन राशि –इस राशि का स्वामी बुध होता है। मिथुन राशि के लोगों को कलात्मक चीजों का शौक होता है,  इनका स्वभाव बहुत ही चंचल होता है। इन्हें घूमना फिरना बहुत अच्छा लगता है, यह बहुत ही बुद्धिमान होते हैं वह एक ही समय में बहुत सारे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, इस राशि के लोगों को हरी वस्तुओं का दान करना चाहिए जैसे हरी मूंग का दान, गाय को हरी घास खिलाना। इससे उनकी बुद्धि का विकास होगा, शिक्षा तथा अन्य कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यापार का विकास अच्छे से हो पाएगा। 

कर्क राशि – यह चौथी राशि है इनका स्वामी चंद्रमा होता है जिस तरह चंद्रमा शीतल होता है, इस तरह इनका स्वभाव भी काफी शीतल होता है। जिस तरह चंद्रमा को मन तथा भावना का कारक माना गया है, इस तरह ये स्वभाव से भावनात्मक और काल्पनिक होते हैं। इनका स्वामी चंद्रमा होता है। इसलिए कर्क राशि के जातकों को भी सफेद वस्तुओं का जैसे चावल, दूध, दही, सफेद वस्त्र, चांदी, मोती आदी का दान अपने समर्थ के अनुसार अवश्य करना चाहिए। इन्हें सफेद रंग के वस्त्र खुद भी पहनना चाहिए जिससे इनका स्वभाव शांत बना रहता है घर परिवार में सुख समृद्धि प्राप्त होती है। 

Pitru Paksha Daan

सिंह राशि–सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। ये लोग दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। यह स्वाभाव से स्वाभिमानी बाद में विश्वास ही होते हैं। पितृपक्ष में इन्हें अपनी राशि के अनुसार तांबे की वस्तु, गाय को गुड़ की रोटी, लाल मसूर की दाल आदि दान करना चाहिए। से उनके मान सम्मान में तथा प्रति प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और उनके घर परिवार में भी इनका मान सम्मान बना रहता है। 

कन्या राशि – इनका स्वामी भी बुद्ध होता है। कन्या राशि के जातक तेज बुद्धि वाले होते हैं। अपना कोई भी कार्य दिमाग से सोच-विचार कर करते हैं। यह थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपने जीवन में कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए इन्हें पितृपक्ष में राशि के अनुसार कुछ दान करने चाहिए जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो, जैसे कांस्य के बर्तन, हरी मूंग की दाल, गाय को चारा खिलाना, हरे पत्तेदार सब्जियों का दान करना इत्यादि से इन्हें अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है। इस प्रकार का दान करने से उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है तथा शिक्षा और व्यापार में भी तरक्की मिलती है 

तुला राशि – इस राशि का स्वामी शुक्र होता है इसलिए इस राशि में जन्मे लोग आकर्षक सुंदर लोगों को प्रभावित करने वाले होते हैं। इस राशि के लोग यदि मिश्री दूध सुगंधित वस्तुएं जैसे इत्र परफ्यूम इसका अगर दान करें तो इनके जीवन में जितनी कठिनाइयां होती है वह दूर होती है तथा पितृ पक्ष में किया गया यह दान इन्हें आकर्षण और सुंदरता प्रदान करता है।

वृश्चिक राशि –वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है। इस राशि के लोग थोड़े गुस्सैल वह जिद्दी होते हैं जिस भी कार्य को करने का ठान लेते हैं वह अवश्य ही करके रहते हैं। इस राशि के लोग भावनात्मक रूप से बहुत सजग और चालाक होते हैं। इन राशि वालों को हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य ही करना चाहिए।तथा मसूर की दाल का दान, गुड का दान, शहद का दान करना चाहिए जिससे इन्हें अपने शत्रु पर विजय प्राप्त होती है। पितृ पक्ष में किया गया यह दान इन्हें अपने कार्यों में विजय अवश्य ही दिलवाता है। 

धनु राशि –धनु राशि का स्वामी गुरु होता है गुरु को देवगुरु भी माना जाता है इसलिए इस राशि के लोग बहुत ही बुद्धिमान शांत स्वभाव के और अपने हर कार्य में निपुण होते हैं। इस राशि के लोगों को पितृपक्ष में पीले वस्त्र का दान पीली वस्तुओं का दान जैसे पीली सरसों, चना दाल, केसर धार्मिक पुस्तक में आदि का दान अवश्य करना चाहिए। पितृपक्ष में इस प्रकार का दान करने से इस राशि के लोगों को अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनके ज्ञान में और व्यवसाय में वृद्धि होगी। 

Pitru Paksha Donation

मकर राशि – मकर राशि के स्वामी शनि देव है। इसलिए इस राशि के जातक अनुशासित होते हैं। इस राशि के जातक सत्य को पसंद करने वाले व धैर्यवान और निर्भय होते है। इस राशि के लोगों को पितृपक्ष में कल वस्त्रो का दान, काली चीज जैसे काले तिल, काली दाल सरसों का तेल कंबल व लोहे के पात्र का दान अवश्य करना चाहिए। इस प्रकार का दान करने से इनके जीवन में स्थिरता आती है तथा यह दान इन्हें अच्छा स्वास्थ व लंबी आयु प्रदान करता है।

कुंभ राशि –कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव होते हैं। राशि के जातकों का स्वभाव काफी शांत होता है। इस राशि के लोग काफी धैर्यवान होते हैं। इस राशि के जातक यदि पितृपक्ष में नीली वस्तुएँ, कंबल, पीतल के बर्तन दान करते हैं तो इनके पितरों का आशीर्वाद देने प्राप्त होता है। इन राशि के लोगों को शनि चालीसा का पाठ भी अवश्य करना चाहिए और इन्हें नीले वस्त्र अधिक धारण करने चाहिए।पितृपक्ष इस प्रकार के दान करने से इन्हें मानसिक शांति प्राप्त होती है। जिस घर और व्यवसाय में खुशहाली बनी रहती है। 

मीन राशि – मीन राशि के स्वामी ही गुरु हैं। इसलिए इन्हें हर जगह मान–सम्मान प्रतिष्ठा प्राप्त होती है इनका स्वभाव बहुत ही शांत होता है। इन राशि के जातकों को पितृपक्ष में पीली वस्तुएं जैसे चना दाल,केसर, घी,पीले वस्त्र, पुस्तके इत्यादि का दान अवश्य करना चाहिए जिससे इन्हें इनके पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस प्रकार का दान इन्हें इनके व्यवसाय में सफलता प्राप्त करवाता है।

पितृपक्ष में अपनी राशि के अनुसार दान पुण्य कर के हम अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। हमारे पितृ तृप्त होकर हमारी सारी समस्याओं को दूर करते हैं पितृ दोष होने की वजह से हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिससे हमारे घर परिवार में व्यवसाय में निराशा का वातावरण बना रहता है परंतु इस प्रकार  राशि के अनुसार दान करने से हमारे पितृ अपने वंशजों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। हमारा जीवन सुखी होता है।

सम्बन्धित लेख:

पितृपक्ष में सिंह राशि वालों को क्या दान करना चाहिए?

पितृपक्ष में सिंह राशि वालों को तांबे की वस्तु, गाय को गुड़ की रोटी, लाल मसूर की दाल आदि दान करना चाहिए। से उनके मान सम्मान में तथा प्रति प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और उनके घर परिवार में भी इनका मान सम्मान बना रहता है 

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment

Exit mobile version