सावधान! गलत दिशा में रखा क्रिस्टल रोक देता है पैसों की आवक, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती

Right Direction to Keep Crystals for Money
Right Direction to Keep Crystals for Money

आज के समय बहुत सारे लोग अपने घर या कार्यस्थल पर क्रिस्टल इस विश्वास के साथ रखते हैं कि इससे धन सुख और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ेगा। लेकिन क्या आपको धन के लिए क्रिस्टल रखने की सही दिशा (Right Direction to Keep Crystals for Money) के बारे में सही जानकारी है?

वास्तव में क्रिस्टल ऊर्जा के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। यदि क्रिस्टल विशेष स्थान पर रखे जाएं तो आस पास की नकारात्मकता को वे सोख लेते हैं। Crystal Healing में इतना प्रभाव होता है कि यदि क्रिस्टल रखने के सही नियमों (Vastu Direction for Money Crystals) का पालन जाए तो वह समृद्धि का द्वार खोल देते हैं। परंतु क्रिस्टल यदि गलत दिशा में रखा जाए तो वह धन के फ्लो(Money Flow) में अवरोध में उत्पन्न कर सकते हैं।

और पढ़ें: चट मंगनी पट ब्याह! विवाह योग एक्टिवेट करने के लिए आज ही अपना है यह 4 पावरफुल क्रिस्टल्स

क्रिस्टल और वास्तु का कनेक्शन

क्रिस्टल केवल आम पत्थर नहीं होते बल्कि क्रिस्टल धरती के गर्भ से निकले हुए विशेष रत्न होते हैं। इसमें प्राकृतिक ऊर्जा पहले से ही इकट्ठा होती है। इसीलिए प्रत्येक क्रिस्टल अलग-अलग प्रकार की ऊर्जा समाहित कर अलग-अलग रंग का होता है। हर क्रिस्टल की अपनी एक विशिष्ट वाइब्रेशन होती है और वह प्रकृति से उसी प्रकार संवाद करता है। 

यदि क्रिस्टल को घर में रखा गया तो वह प्रकृति के साथ संवाद कर आपकी इच्छाओं को पूरा भी करता है। वास्तु शास्त्र और फेंग शुई में इस ऊर्जा को प्राण ऊर्जा कहा जाता है। जब क्रिस्टल सही दिशा (Right Direction to Keep Crystals for Money) में रखा जाता है तो वह ऊर्जा को सकारात्मक बनाता है और वही क्रिस्टल जब गलत दिशा में होता है तो ऊर्जा में विरोध उत्पन्न करता है। इसी की वजह से प्राण ऊर्जा ब्लॉक हो जाती है और धन वृद्धि होने की बजाए धन हानि खर्चों में बढ़ोतरी होने लगती है।

गलत दिशा में रखा क्रिस्टल कैसे धन अवरोध उत्पन्न करता है(Side Effects of Wrong Crystal Placement)

गलत दिशा में क्रिस्टल के प्रभाव: उत्तर की दिशा धन देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। अगर आप सोच रहे हैं कि Crystals for North Direction कौन से होने चाहिए, तो ध्यान दें कि इस दिशा में यदि आपने अग्नि तत्व का क्रिस्टल (जैस्पर या फायरस्टोन) रखना कुबेर ऊर्जा को बाधित करता है। वहीं दक्षिण दिशा यम से जुड़ी होती है यहां यदि जल तत्व का क्रिस्टल रखा जाए तो धन नहीं टिकता बल्कि आता जाता रहता है।

बेडरूम में गलत क्रिस्टल रखने का प्रभाव: अक्सर लोग बेडरूम में सुंदरता बढ़ाने के लिए क्रिस्टल रख देते हैं परंतु बेडरूम सबसे संवेदनशील स्थान होता है। बेडरूम में Citrine, Pyrite या Moonstone जैसे सक्रिय क्रिस्टल रखे जाएं तो यह मानसिक बेचैनी को बढ़ाते हैं, नींद प्रभावित करते हैं, यह क्रिस्टल आपको गलत निर्णय लेने के लिए प्रेरित करते हैं जिसकी वजह से अचानक खर्च बढ़ जाते हैं। ऐसे क्रिस्टल को विश्राम क्षेत्र में नहीं रखना चाहिए।

Side Effects of Wrong Crystal Placement

रसोई घर में या स्नान घर में रखा गलत क्रिस्टल(Kitchen Vastu for Crystals): रसोई घर अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है और स्नान घर जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। Kitchen Vastu for Crystals का नियम कहता है किरसोई घर में जल या धन से जुड़े क्रिस्टल रखने से ऊर्जा बाधित होगी जिससे धन के स्रोत कमजोर हो जाएंगे। वहीं स्नान घर में बहती ऊर्जा होती है और यदि यहां धन से जुड़े क्रिस्टल रखे गए तो पैसा आने की जगह लगातार बहता जाएगा।

प्रवेश द्वार पर गलत क्रिस्टल: कुछ लोग घर के प्रवेश द्वार पर भी धन को आकर्षित करने के लिए क्रिस्टल रखते हैं। घर का प्रवेश द्वार ऊर्जा का मुख्य बिंदु होता है। यहां हमेशा नकारात्मकता से सुरक्षा वाले क्रिस्टल रखे जाते हैं। प्रवेश द्वार पर हमेशा ऐसे क्रिस्टल रखना चाहिए जो ऊर्जा का स्वागत करें एनर्जी को ब्लॉक ना करें।

सही दिशा में सही क्रिस्टल का चयन: Right Direction to Keep Crystals for Money

यदि आप चाहते हैं कि आपके मनी फ्लो में कोई रुकावट ना आए तो आपको सही दिशा में सही क्रिस्टल रखना होगा। प्रत्येक दिशा की ऊर्जा से मेल खाने वाला क्रिस्टल यदि रखा जाए तो धन आकर्षित भी होता है बढ़ता भी है और टिकता भी है।

  • उत्तर दिशा(North Direction):  उत्तर दिशा कुबेर और जल तत्व की दिशा है, इसलिए यहाँ सही क्रिस्टल रखने से धन आकर्षित होता है। अगर हम Crystals for North Direction की बात करें, तो Citrine, Pyrite और Green Aventurine सबसे बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। ​वास्तु के अनुसार Green Aventurine की सही दिशा उत्तर ही है। Green Aventurine Direction Vastu के नियमों का पालन करते हुए इसे यहाँ रखने से धन आने के रास्ते खुलते हैं, रुका हुआ पैसा वापस मिलता है और इनकम सोर्स (Income Source) बढ़ते हैं।
  • उत्तर पूर्व दिशा(North-East Direction): उत्तर पूर्व दिशा ईशान कोण कही जाती है। यह सबसे पवित्र कोण होता है। इस कोने में Sphatik, Moonstone, Selenite रखने से सही समय पर सही अवसर(Opportunities) मिलते हैं, अचानक से धन के योग बनते हैं और आप गलत फैसले लेने से संभल जाते हैं।
Correct Direction to Keep Crystals for Money
  • दक्षिण पूर्व दिशा(South-East Direction): दक्षिण-पूर्व दिशा धन संचय (Savings) की दिशा मानी जाती है। अक्सर सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल यही होता है कि आखिर Pyrite Stone Direction in Home क्या होनी चाहिए? वास्तु के अनुसार, इसका सही जवाब दक्षिण-पूर्व दिशा है। इसके अलावा, Placement of Citrine for Wealth के नजरिए से भी यह दिशा बेहतरीन है। यहाँ इन क्रिस्टल्स को रखने से अनावश्यक खर्च रुक जाते हैं, बचत होने लगती है और हाथ में पैसा टिकता है।
  • पूर्व दिशा(East Direction):  पूर्व दिशा ग्रोथ की दिशा होती है। इस दिशा में यदि आप Tiger Eye, Sun Stone रखते हैं तो करियर में स्थिरता आती है, प्रमोशन मिलते हैं, आपके काम को पहचान मिलती है और लाभ ही लाभ होने लगता है।
  • दक्षिण दिशा(South Direction): दक्षिण दिशा धन की स्थिरता और Fame की दिशा है। इस दिशा में Black Tourmaline, Onyx जैसे क्रिस्टल रखना चाहिए। यह धन हानि से सुरक्षा देते हैं, धोखाधड़ी और गलत निवेश से बचाते हैं और कर्ज की स्थिति को ठीक करते है।
  • पश्चिम दिशा(West Direction): पश्चिम दिशा Returns और Gains की दिशा होती है इस दिशा में Yellow Calcite, और Smoky Quartz रखने से फंसा हुआ पैसा वापस आता है पुराना निवेश आपको लाभ देता है।
Right Direction for Crystal Placement

निष्कर्ष

कुल मिलाकर धन का प्रभाव केवल क्रिस्टल रखने से नहीं बल्कि सही दिशा में सही क्रिस्टल (Right Direction to Keep Crystals for Money) रखने से आता है। क्योंकि जब आप सही दिशा में सही क्रिस्टल रखते हैं तो ऊर्जा स्थापित होती है। उत्तर दिशा जल तत्व की दक्षिण दिशा अग्नि तत्व की दिशा है। ऐसे में हमेशा दिशा के आधार पर ही क्रिस्टल का उपयोग करें ताकि आपकी मनी फ्लो में कोई ब्लॉकेज ना हो और पैसा आता रहे टिकता रहे और बढ़ता।

Bhawna Kalyani

मैं भावना कल्याणी, एक आध्यात्मिक साधक, प्रमाणित प्राणिक हीलर, क्रिस्टल थेरेपी विशेषज्ञ और मेडिटेशन साइंस में प्रशिक्षित मार्गदर्शक हूँ। आध्यात्मिकता ने हमेशा मेरे जीवन को दिशा दी है—ऊर्जा, चेतना और उपचार की इस अद्भुत यात्रा ने मुझे भीतर से समृद्ध किया है। लेखन मेरा स्वभाविक शौक है, और अब मैं अपने अनुभव, ज्ञान और साधना के सार को शब्दों के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास कर रही हूँ। इस वेबसाइट पर मैं ऊर्जा-चिकित्सा, ध्यान, क्रिस्टल हीलिंग, आध्यात्मिक अभ्यासों और जीवन-संतुलन से जुड़ी अपनी समझ को सरल भाषा में साझा करती हूँ, ताकि कोई भी साधक अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सके। मेरा उद्देश्य है—ज्ञान को सिर्फ पढ़ा न जाए, बल्कि महसूस किया जाए; आत्मा को शांति मिले और जीवन में नई रोशनी प्रवेश करे।

Share This Article:

Leave a Comment

Exit mobile version