मिल रहे हैं यह संकेत तो ब्लॉक है आपका रूट चक्र

Root Chakra Blocked Symptoms in Hindi
Root Chakra Blocked Symptoms in Hindi

Root Chakra Blocked Symptoms in Hindi: हमारा रूट चक्र हमारी ऊर्जा प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र होता है। रूट चक्र में हमारी अस्तित्व की जड़े जुड़ी होती हैं। यह चक्र हमारे शरीर का पहला ऊर्जा केंद्र होता है जो रीढ़ की हड्डी के बिल्कुल नीचे टेल बोन रीजन और हमारे जननांग के बीच के क्षेत्र में होता है। यह क्षेत्र जमीन से सबसे ज्यादा जुड़ा होता है इसीलिए इस रूट चक्र कहा जाता है। 

यदि रूट चक्र ब्लॉक हो तो इंसान के जीवन की सारी ऊर्जा और संतुलित हो जाती है और जड़ से जुड़े डर, चिंता, भय, असुरक्षा अस्तित्व महसूस होती है और आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने वाले हैं जिन्हें जानने के बाद आप पता कर सकते हैं कि आपका रूट चक्र ब्लॉक है या नहीं क्योंकि रूट चक्र जब ब्लॉक हो जाता है तो व्यक्ति का जीवन असंतुलित होने लगता है, परेशानियां बढ़ने लगती है, फाइनेंशियल प्रॉब्लम आने लगती है, रिलेशनशिप कमजोर हो जाता है। 

कुछ लोग वर्षों तक इसी ब्लॉकेज के साथ जीते हैं और इसे किस्मत मानने लगते हैं, परंतु असल कारण रूट चक्र का इंबैलेंस होना होता है। इसलिए यह जरूरी है कि रूट चक्र की ब्लॉकेज का पता लगाया जाए और समय रहते ही इस चक्र को एक्टिव किया जाए। 

और पढ़ें: मार्गशीर्ष के मंगलवार पर करें ये उपाय और नौकरी की रुकावट व कर्ज की बाधा को करें दूर

कैसे पता करें कि रूट चक्र ब्लॉक है या नहीं?(Root Chakra Blocked Symptoms)

लगातार चिंता और असुरक्षा: रूट चक्र का मुख्य भाव सुरक्षा होता है और जब यह ब्लॉक होता है तो व्यक्ति को छोटी से छोटी बात पर चिंता महसूस होने लगती है और असुरक्षा की भावना होती है। व्यक्ति हमेशा बुरी से बुरी स्थिति के बारे में सोच कर डरने लग जाता है जो कि असल में होती नहीं। 

पैसे और करियर को लेकर संघर्ष: रूट चक्र मटेरियल लाइफ पर भी असर डालता है। जिन लोगों का रूट चक्र ब्लॉक होता है उनके खर्च बढ़ जाते हैं, पैसा टिकता नहीं, नौकरी मिलती नहीं और हमेशा पैसे खोने या नौकरी खोने का डर बना रहता है। ऐसे लोग अमीर होने के बावजूद भी संतुष्ट नहीं होते।

What are the Symptoms of Blocked Root Chakra

जीवन में अस्थिरता महसूस होना: रूट चक्र ब्लॉक होने पर ऐसे लोगों को अनग्राउंडेड होने की फीलिंग आती है। मन भटकता रहता है, निर्णय नहीं ले पाते, मन अस्थिर होता है और हमेशा एक खालीपन कचोटता रहता है।

रिलेशनशिप में असर:  जिन लोगों का रुट चक्र ब्लॉक होता है उन्हें गुस्सा जल्दी आता है। ऐसे लोग भरोसा नहीं कर पाते, इमोशनली जल्दी दूसरों से जुड़ नहीं पाते और यदि जुड़ जाएँ तो पूरी तरह से डिपेंडेंट हो जाते हैं।

शारीरिक संकेत: रूट चक्र ब्लॉक होने पर पैरों में दर्द होने लगता है, घुटने कमजोर होने लगते हैं, व्यक्ति को लोअर बैक पेन और कब्जे से जुड़ी परेशानी आने लगती है। ऐसे लोगों जल्द से जल्द थकने भी लगते हैं।

हमेशा ओवरथिंकिंग करना और सर्वाइवल मोड में रहना: जिन लोगों का रूट चक्र ब्लॉक होता है वे लोग हर बात पर ज्यादा सोचते हैं, छोटी से छोटी बात भी उन्हें डरा देती है। ऐसे लोग हमेशा सर्वाइवल मोड में रहते हैं। जीवन में एडवेंचर का अभाव रहता है और बदलाव से डरते हैं।

निष्कर्ष- Root Chakra Blocked Symptoms

उपरोक्त दिए गए संकेतों में से यदि 5 से अधिक संकेत अपने मौजूद हैं तो इसका मतलब है कि आपका रूट चक्र निश्चित रूप से ब्लॉक है। ऐसे में रूट चक्र को हील करना शुरू करें रूट चक्र को हील करना बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको ग्राउंडिंग एक्सरसाइज मंत्र, अर्थ कनेक्शन और ब्रीथ वर्क करना होगा और ऐसा करने से रूट चक्र जल्दी खुल जाता है।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

1 thought on “मिल रहे हैं यह संकेत तो ब्लॉक है आपका रूट चक्र”

Leave a Comment

Exit mobile version