
Chhath Puja ke Upay: भारतीय संस्कृति में छठ पूजा अत्यंत पवित्र त्योहार माना जाता है। छठ पूजा छठी मैया और सूर्य देव की उपासना का पर्व है। इस पर्व का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के जीवन से अंधकार दूर कर उजाले का मार्ग प्रशस्त करना है। कहा जाता है कि इस पूजा को करने से संतान प्राप्ति, पारिवारिक सुख और जीवन की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। माता छठ सृजन की देवी हैं और सूर्य उनके भाई कहे जाते हैं जो ऊर्जा का संचार करते हैं। सूर्य और छठी मैया प्रकृति के महत्वपूर्ण तत्व है और इसी से प्रकृति में विस्तार होता है इसी का धन्यवाद देते हुए छठ पर्व मनाया जाता है।
शास्त्रों में मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन विशेष उपाय करता है उसे छठी माता और सूर्य देव निश्चित रूप से बल प्रदान करते हैं। जी हां वे सभी दंपति जो संतान सुख की कामना कर रहे हैं अथवा ऐसे जातक जो जीवन की सारी परेशानियां मिटाना चाहते हैं, वह छठी मैया और सूर्य देव को अर्घ्य देखकर अपनी अधूरी इच्छा पूरी कर सकते हैं और आज के इस लेख में हम आपको इसी से जुड़ा संपूर्ण विवरण देने वाले हैं।
और पढ़े: छठ पूजा पर करें सूर्य मंत्र का विधि विधान से जप, पाएंगे सुख स्वस्थ और धन
छठ पूजा के दिन मनोकामना पूर्ति हेतु करें यह सिद्ध उपाय(Chhath Puja ke Upay)
जल में प्रवाहित करें सिक्का: यदि आप लंबे समय से संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं परंतु अशुभ ग्रहों की वजह से आपकी मनोकामना पूरी नहीं हो पा रही है तो इस दिन सूर्यास्त के बाद नदी तालाब या बहते हुए जल स्रोत में चांदी का एक सिक्का प्रवाहित करें। यदि आप आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है तो साधारण सा सिक्के भी जल में प्रवाहित कर सकते हैं। ऐसा करने से गृह बाधाएँ समाप्त हो जाती हैं और शुभ ऊर्जा का संचार होता है जो दुर्भाग्य को दूर करता है और संतान सुख की प्राप्ति होती है।
गुड़ का दान: छठ पूजा के दौरान गुड़ का दान अवश्य रूप से करें। गुड़ सूर्य के प्रसाद में से एक माना जाता है और छठ पूजा में सूर्य का सबसे ज्यादा महत्व होती है। यदि जन्म कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है और संतान प्राप्ति में इसी की वजह से बाधा आ रही है अथवा आपको आंखों से जुड़ी कोई परेशानी है तो इस दिन गुड़ दान करने से जीवन के सब संकट दूर हो जाते हैं। गुड़ का दान सूर्यास्त के समय किसी गरीब ब्राह्मण को करना चाहिए। संभव हो सके तो इस दिन तांबे के बर्तन भी दान करें। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और नई रचनात्मक शक्ति का संचार होता है।
सूर्य देव को करें लाल वस्तुएं अर्पित: छठ पर्व के दौरान सूर्य अरग देते समय सूर्य देव को लाल पुष्प, गुड़, लाल चावल इत्यादि तांबे के कलश में मिलाकर अर्ग दें। इस दिन पूजा करते समय लाल वस्त्र धारण करें। लाल रंग ऊर्जा उत्सव और सृजन का प्रतीक है। सूर्य देव को लाल पुष्प और अर्ग अर्पित करते समय 108 बार सूर्य देव के बीज मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से पारिवारिक सुख बढ़ता है और संतान सुख की प्राप्ति होती है
आदित्य हृदय स्त्रोत का करें जाप: छठ पूजा के दिन आदित्य हृदय स्त्रोत का जप भी सब सुख उपलब्ध करवाता है। कहा जाता है कि इससे करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं, मानसिक तनाव दूर होता है, स्वास्थ्य में सुधार होता है। आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करने के लिए सूर्योदय से पहले स्नान इत्यादि कर लाल कपड़े पहने। आसन पर बैठकर सूर्य की ओर मुख करें।
दीप और धूप जलाकर सूर्य देव को अर्पित इसके बाद आदित्य हृदय स्त्रोत का उच्चारण करें। यदि आप इस स्तोत्र का उच्चारण नहीं कर सकते तो इसे यूट्यूब पर सुन भी सकते हैं। इसके बाद सूर्य को अर्घ दें। अर्घ में जल, गुड़, लाल फूल, चावल इत्यादि डालकर अर्पित करें और मनोकामना सूर्य देवता से कहें। ऐसा करने से मनोकामना जल्द से जल्द पूरी हो जाती है
सूर्य देव की करने की करें धूप दीप से पूजा: छठ के समय जब सूर्य को अरग दिया जाता है तब धूप दीप जलाने का विशेष महत्व है। इस दौरान सूर्य देव की किरणों को भी जल के छींटे अर्पित करें और धूप दिखाएं ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। सूर्य देव की ऊर्जा किरणों ही हम तक पहुंच पाती है। इसलिए पूजा के समय सूर्य देव की करने को शुद्ध घी के दीपक अर्पित करें। इसके बाद संतान की मंगल कामना और स्वास्थ्य के लिए ॐ सूर्याय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।
कुल मिलाकर छठ पूजा केवल उपवास या व्रत नहीं बल्कि यह सूर्य देव की जीवन शक्ति से जोड़ता हुआ एक पवित्र अवसर है। इस पर्व के दौरान यदि साधक ने विशेष उपाय किए तो छठ मैया और सूर्य देव निश्चित ही प्रसन्न होकर मनोकामना पूरी करने का आशीर्वाद देते हैं। छठ का व्रत संतान सुख की कर रखने वाले दंपतियों के लिए वरदान है ऐसे में इस दिन छठी मैया सूर्य देव और उनकी करने को आभार प्रकट करें।
FAQ- Chhath Puja ke Upay
छठ पूजा के लिए क्या उपाय करना चाहिए?
यदि आप लंबे समय से संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं परंतु अशुभ ग्रहों की वजह से आपकी मनोकामना पूरी नहीं हो पा रही है तो छठ पूजा के दिन सूर्यास्त के बाद नदी तालाब या बहते हुए जल स्रोत में चांदी का एक सिक्का प्रवाहित करें।
छठ पूजा के दिन क्या खाना चाहिए?
छठ पूजा के दिन व्रत करने वाले को गेहूं के आटे की रोटी और गुड़ और दूध में पकाए हुए चावल की खीर खानी चाहिए।
2 thoughts on “छठ पूजा 2025: मनोकामना पूर्ति और संतान प्राप्ति के सिद्ध उपाय”