
Sapne Me Numbers Dekhna: सपने वे कहानियां और चित्र होते हैंं जो हमारा मन सोते समय देखता है। भारत में सदियों से ही सपनों को भविष्यसूचक माना जाता है। यदि सपने में कोई नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है तो लोग उसे अपने भविष्य से संबंधित सूचना मानते हैं। सपने में दिखे नंबर को महत्त्वपूर्ण मानकर लोग उसे लॉटरी,शेयर मार्केट,घोड़े की रेस इत्यादि में उपयोग करते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपने में दिखे हर नंबर का अलग अलग फल बताया गया है। आइए जानते हैं कि सपने में नंबर देखने का क्या अर्थ होता है और उसका क्या फल मिलता है।
सपने में नंबर देखने का सामान्य नियम(Sapne Me Numbers Dekhna)
- अगर सपने में एकल अंक(0 से 9) साफ साफ दिखे तो वे ही नंबर मानें।
- 2 या ज्यादा नंबर दिखें तो उन्हें जोड़कर 1 नंबर तक लें( जैसे: 786 – 7+8+6=21 – 2+1=3) इस अंतिम अंक को मुख्य फल माना जाता है।
- नंबर का रंग, जगह और भाव भी महत्वपूर्ण होते हैं। जैसे: लाल रंग में नंबर दिखे तो खतरा, हरे रंग में नंबर दिखे तो लाभ, सफेद में शुभ समाचार और काले रंग में दिखे तो चिंता का संकेत माना जाता है।
और पढ़ें: हथेली पर 29 लिखो और चमत्कार देखो! Moon Energy का ये है Top Secret
अंकों का स्वप्न फल(Sapne Me Numbers Dekhna)
- 0 – सपने में शून्य का दिखना जीवन में खालीपन, नई शुरुआत या पहले से कोई चल रही योजना फेल होने का संकेत माना जाता है।
- 1 – सपने में 1 नंबर देखना अत्यंत शुभ माना जाता है, यह नंबर नेतृत्व, सफलता अचानक धन लाभ का सूचक होता है।
- 2 – यह नंबर सपने में दिखना महिलाओं के लिए शुभ समाचार का संकेत होता है। यह नंबर दोस्ती साझेदारी विवाह आदि के लिए अत्यंत शुभ होता है।
- 3 – यह नंबर सपने में दिखाना त्रिदेव का आशीर्वाद प्रदान करता है। यह नंबर संतान सुख व्यापार में वृद्धि के संकेत देता है।
- 4 – इस नंबर का संबंध राहु से होता है इसलिए इस नंबर को अशुभ माना जाता है। परंतु जो लोग मेहनत करते हैंं या तकनीकी से जुड़े हुए होते हैंं उन व्यक्तियों के लिए नंबर शुभ होता है।
- 5 – यह नंबर बुध ग्रह से जुड़ा हुआ होता है इसलिए यात्रा बदलाव नौकरी में बदलाव व्यापार में उलट पलट की और संकेत करता है।
- 6 – इस नंबर का संबंध शुक्र ग्रह से होता है इसलिए विलासिता सुख समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस नंबर का संबंध आर्थिक समृद्धि से होता है।
- 7 – इस नंबर को सपने में देखना रहस्य यात्रा विदेश यात्रा और आध्यात्मिक लाभ होने का संकेत देता है क्योंकि इस नंबर का संबंध केतु ग्रह से होता है।
- 8 – आठ नंबर का संबंध शनि देव से होता है। यह नंबर काफी मेहनत के बाद सफलता मिलने के संकेत देता है। यह नंबर शनि देव के समान न्याय का प्रतीक माना जाता है।
- 9 – नंबर मंगल से जुड़ा हुआ होता है। इसलिए नंबर क्रोध लड़ाई कोर्ट कचहरी विवाद संकट के संकेत देता है। परंतु कई मामलों में इस नंबर का संबंध पराक्रम और जीत से भी होता है।
नंबर से जुड़ी लोकप्रिय मान्यता
786: इस नंबर का संबंध मुस्लिम समुदाय से होता है। नंबर सपने में देखने से अचानक धन लाभ हज यात्रा योग बनता है यह नंबर बहुत पवित्र माना जाता है।
108, 1008: यह नंबर भगवान से जुड़ा हुआ होता है। धार्मिक कार्य, मंदिर, पूजा, माला इत्यादि से जुड़ा हुआ यह नंबर बहुत अधिक पवित्र माना जाता है और कार्यों की सिद्धि के लिए बहुत शुभ होता है।
420: यह नंबर ठगी या धोखे का संकेत देता है। कई जगह पर इसे मजाकिया अंक भी माना जाता है।
111, 222, 333: बार-बार एक जैसे नंबर सपने में दिखने पर इसे एंजल नंबर भी माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा नंबर बार-बार देखने पर यूनिवर्स आपको कोई संकेत देना चाह रहा है।
क्या करें जब सपने में नंबर दिखे(Sapne Me Numbers Dekhna)
- यदि सपने में नंबर दिखे तो सुबह उठते ही उसे एक कागज पर लिख लें ताकि आप उसे भूल न जाएँ।
- यदि दो या दो से ज्यादा नंबर दिख रहे हैं तो उन्हें जोड़कर एकल नंबर निकाले।
- यदि लॉटरी सट्टा खेलते हैंं तो उस नंबर का प्रयोग कर सकते हैंं।
- उस नंबर को पेपर पर लिखकर अपनी जेब में भी रख सकते हैंं। माना जाता है कि इससे शुभ समाचार प्राप्त होते हैंं।
सपने में नंबर देखने को बहुत से लोग उसे अपनी किस्मत से जोड़ते हैंं। उनका मानना होता है कि यह नंबर किसी भी कार्य की सफलता की उम्मीद देता है। कभी-कभी सपने में नंबर देखना यूनिवर्स का एक दिव्य संकेत भी होता है। यदि किसी को सपने में नंबर दिखते हैंं तो उसे सकारात्मक ऊर्जा के रूप में अपने जीवन में प्रयोग में लाएं, सफल होने का विश्वास रखे। कभी-कभी सपने में दिखने वाले नंबर जीवन को सचमुच सकारात्मक रूप से परिवर्तित कर देते हैं।