
Sun Mount par 19 Likhna: जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं ज्योतिष शास्त्र हस्तरेखा शास्त्र और अंक शास्त्र से गहरा नाता है। प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में रेखाओं के अलावा विशेष प्रकार के उभार होते हैं जो ग्रह से जुड़े होते हैं। हर व्यक्ति के हाथ में सभी ग्रहों से जुड़े महत्वपूर्ण पर्वत होते हैं और यह पर्वत ही सूक्ष्म शक्तियों का भौतिक केंद्र होते हैं। सूर्य पर्वत (apollo mount) इन्हीं में से एक है जो प्रत्येक व्यक्ति की अनामिका उंगली के नीचे स्थित होता है।
अनामिका उंगली के नीचे स्थित सूर्य पर्वत आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा, सफलता, प्रसिद्धि और जीवन ऊर्जा का प्रतीक होता है। जिस प्रकार सूर्य पूरे ब्रह्मांड को प्रकाश देते हैं उसी प्रकार हाथ में स्थित यह सूर्य पर्वत हमारे करियर की चमक और नेतृत्व क्षमता के बारे में बताता है।
ऐसे में यदि आप अपने जीवन में नेतृत्व क्षमता, करियर में ग्रोथ और आत्मविश्वास तथा प्रसिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो सूर्य पर्वत के नीचे 19 लिखना महत्वपूर्ण कहा जाता है। जी हां प्रत्येक ग्रह से जुड़ा एक नंबर होता है और सूर्य का नंबर 19 होता है। 19 को राज संख्या (royal number) कहा जाता है यह संख्या लिखने पर सूर्य की ऊर्जा एक्टिव हो जाती है इसीलिए सूर्य पर्वत पर 19 लिखने(Sun Mount par 19 Likhna) को लाभकारी कहा जाता है।
और पढ़ें: सूर्य देव की एनर्जी प्राप्त करने के लिए धारण करें लाल गार्नेट
क्या है सूर्य का मूलांक और 19 का कनेक्शन
सूर्य देवता को ग्रहों का राजा कहा जाता है इसीलिए सूर्य का मूलांक 1 है। यह मूलांक ईगो, आइडेंटिटी और लीडरशिप का प्रतीक कहा जाता है। ऐसे में वे सभी नंबर जिनको जोड़ने पर 1 मिले वह सभी सूर्य के नंबर कहे जाएंगे। परंतु सूर्य के सभी महत्वपूर्ण नंबर में से 19 राज संख्या मानी जाती है क्योंकि 1 और 9 को जोड़ने पर 10 आता है, 10 में 1 और 0 को जोड़ने पर दोबारा 1 बन जाता है।
1 सूर्य का अंक और 9 मंगल ग्रह का अंक है। जब यह दोनों की ऊर्जा एक साथ सूर्य में आती है तो यह रॉयल नंबर बन जाता है जो व्यक्ति को आत्मविश्वासी ,साहसी ,और नेतृत्व शक्ति प्रदान करता है । अर्थात व्यक्ति में सूरज का तेज और मंगल की शक्ति एक साथ आ जाती है।
सूर्य पर्वत पर 19 लिखने के फायदे (Sun Mount par 19 Likhna)
ऊर्जा का केंद्र: हाथ में कई नाड़ी केंद्र होते हैं। ऐसे में जब किसी विशेष पर्वत पर कोई संख्या लिखी जाए तो वह कंपन उत्पन्न करती है और धीरे-धीरे यह ग्रह की शक्ति को सक्रिय कर देती है। ऐसे में जब सूर्य पर्वत पर आप 1 और 9 लिखते हैं तो यह सूर्य की ऊर्जा और मंगल की ऊर्जा को एक्टिवेट करती है और जब इन तरंगों में वृद्धि होती है तो व्यक्ति का आत्मविश्वास जागृत होता है, नेतृत्व शक्ति बढ़ती है, चेहरे की चमक बढ़ने लगती है।
करियर में उन्नति: सूर्य पर्वत पर जब 19 लिखा जाता है तब यह व्यक्ति को नौकरी, प्रमोशन, बिजनेस ग्रोथ इत्यादि उपलब्ध कराता है। 19 लिखने पर कई बार अचानक आने वाले अवसरों को भी मजबूती मिलती है। ऐसे लोगों की कलात्मकता में वृद्धि होती है और सूर्य और मंगल की ऊर्जा प्रबल होने पर इन्हें लोगों द्वारा नोटिस किया जाता है जिससे ग्रोथ के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलते हैं।
आध्यात्मिक ग्रोथ: सूर्य पर्वत पर 19 लिखने से नकारात्मकता दूर होने लगती है, भ्रम समाप्त होने लगता है। सूर्य पर्वत पर 19 लिखने के बाद व्यक्ति के हृदय चक्र और सोलर प्लेक्सस मजबूत होने लगते हैं जो इनकी ऊर्जा में वृद्धि कर देता है। जिसकी वजह से ऐसे व्यक्ति तीव्र और सही निर्णय लेते हैं और संघर्षों से डरते नहीं जिनकी मानसिक चेतना और आध्यात्मिकता दिन-ब-दिन बढ़ती जाती है।
सूर्य पर्वत पर 19 किस दिन लिखे और कैसे लिखें(Sun Mount par 19 Likhna)
सूर्य पर्वत पर 19 से लिखने के लिए रविवार के दिन का चयन करें। इस दिन सुबह स्नान इत्यादि कर सूर्य देवता को प्रणाम करने के पश्चात लाल, केसरिया या ऑरेंज पेन से अपने दाहिने हाथ की हथेली में अनामिका के नीचे उभरे हुए भाग अर्थात सूर्य पर्वत पर 19 लिखें। रविवार के दिन शुरू किया गया यह काम अगले 21 से 45 दिनों तक जारी रखें। कम से कम 21 दिन के भीतर रिजल्ट दिखने लगता है और 45 दिन के बाद बेहतर परिणाम मिलते हैं।
निष्कर्ष
सूर्य पर्वत पर 19 लिखने से जीवन के विभिन्न संकट दूर होते हैं बल्कि ऊर्जा में आध्यात्मिक वृद्धि भी होती है जो सूर्य की ऊर्जा को एक्टिवेट करती है और सोए हुए आत्मविश्वास और सफलता को जगाने का काम करती है। यह उपाय उन लोगों के लिए कारगर सिद्ध होता है जो कार्य में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं और जिनका सूर्य कमजोर है, अथवा ऐसे लोग जिनका सोलर प्लेक्सस और हार्ट चक्र ब्लॉक है वह सूर्य पर्वत पर 19 लिखकर अपने चक्र को एक्टिवेट कर सकते हैं और सूर्य देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
FAQ- Sun Mount par 19 Likhna
हस्तरेखा में सूर्य पर्वत क्या है?
अनामिका उंगली के नीचे स्थित सूर्य पर्वत आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा, सफलता, प्रसिद्धि और जीवन ऊर्जा का प्रतीक होता है। जिस प्रकार सूर्य पूरे ब्रह्मांड को प्रकाश देते हैं उसी प्रकार हाथ में स्थित यह सूर्य पर्वत हमारे करियर की चमक और नेतृत्व क्षमता के बारे में बताता है।