
Tulsi ke Patte ke Dhan Upay: भारतीय संस्कृति में और ज्योतिष शास्त्र में प्रकृति के तत्वों को देवी देवताओं की कृपा का माध्यम माना जाता है। तुलसी और बरगद का पेड़ उन्हीं में से एक है। तुलसी और बरगद के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की कृपा प्राप्त होती है। तुलसी का पौधा हर घर में पाया जाता है और यह पौधा बहुत अधिक पूजनीय माना जाता है। तुलसी के पौधे को लक्ष्मी मां का स्वरूप माना जाता है। इस प्रकार बरगद का पेड़ समृद्धि का प्रतीक होता है।
हमारे ज्योतिष शास्त्र में धन प्राप्ति के लिए तुलसी के पत्ते और बरगद की जटा का ऐसा अचूक उपाय बताया गया है जो न धन प्राप्ति में वृद्धि करता है बल्कि यह रूके हुए कार्यो को भी पूरा करने में फलदाई साबित होता है और व्यापार व्यवसाय में भी वृद्धि करता है। आइए इस उपाय को कब और कैसे करना है इसकी विधि हम विस्तार से समझते है।
और पढ़ें: घर में उपलब्ध इन चीजों से 5 मिनट में करें घर की एनर्जी साफ
उपाय की तैयारी और विधि(Tulsi ke Patte ke Dhan Upay)
यह उपाय बेहद ही सरल है और घर पर उपलब्ध सामग्री से ही पूरा हो जाता है। सबसे पहले सुबह स्नान कर स्वच्छ होकर शुद्ध मन से ताजा हरा तुलसी का पत्ता तोड़े। तुलसी का पत्ता समृद्धि प्रदान करता है। उसके बाद बरगद के पेड़ से बरगद की एक जटा तोड़े। बरगद की जटा दीर्घायु और मजबूती प्रदान करती है। उसके पश्चात तुलसी के पत्ते को बरगद की जटा में लपेट दें।
इसे बांधने के लिए लाल या पीली मौली का उपयोग करे। इस तरह छोटी सी पोटली तैयार कर लें। यह पोटली शुभता का प्रतीक होती है। यह पोटली घर लाकर पहले घर के मंदिर में रखें और देवी देवताओं के सामने बैठकर ॐ श्री श्रीयै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। यह लक्ष्मी जी का मंत्र है। यह मंत्र धन और समृद्धि को आकर्षित करता है।
मंत्र का जाप पूरी श्रद्धा से करे और धन प्राप्ति की कामना करें। इसके पश्चात इस पोटली को धन रखने की जगह, तिजोरी, पर्स या गल्ले में रख दे। पोटली को छिपाकर रखे।
इस उपाय के लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस प्रकार का उपाय करने से अचानक धन की प्राप्ति होती है, और कहीं से अप्रत्याशीत रूप से पैसा आता है, जैसे
- लॉटरी लगना
- पुराना बकाया धन वसूल होना
- नौकरी में प्रमोशन
- धंधे में नए ग्राहकों का बढ़ना
- दोगुना मुनाफा
इस प्रकार के लाभ यह उपाय करने से मिलने लगते हैं। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है जिससे धन आगमन के रास्ते खुलते हैं। कई लोगों ने इस प्रकार के उपाय को अपनाकर लाभ प्राप्त किया है, जिससे उनके धन और समृद्धि में वृद्धि हुई है।
महत्वपूर्ण नियम और सावधानियां
यह उपाय रविवार के दिन नहीं करना चाहिए क्योंकि रविवार सूर्य देव का दिन होता है और मासिक धर्म के दौरान भी इस उपाय को नहीं करना चाहिए।बाकी किसी भी दिन इस उपाय को किया जा सकता है। यह उपाय करते समय मन में पूर्णतः शुद्धता रखनी चाहिए और शारीरिक स्वच्छता रखनी चाहिए। मन में किसी भी प्रकार का नकारात्मक विचार नहीं आना चाहिए। यह पोटली बांधने के बाद इसे कभी भी खोलना नहीं चाहिए। यह उपाय करते समय मन में पूर्णतः विश्वास रखना चाहिए क्योंकि विश्वास ही सफलता की कुंजी होती है। यदि संभव हो तो यह उपाय गुरुवार या शुक्रवार के दिन करना चाहिए क्योंकि यह लक्ष्मी माता का दिन होता है।
निष्कर्ष– Tulsi ke Patte ke Dhan Upay
तुलसी का पत्ता और बरगद के पेड़ की जटा का उपाय धन संबंधी समस्याओं को हल करने का अचूक उपाय है। यह उपाय आर्थिक लाभ के साथ-साथ मानसिक शांति भी देता है। माना जाता है कि यदि यह उपाय गुरुवार या शुक्रवार के दिन किया जाए तो लक्ष्मी माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। क्योंकि यह लक्ष्मी माता की पूजा के दिन होते हैं और इस दिन किये गए यह उपाय धन और समृद्धि के नए मार्ग खोल देता है। परंतु उपाय के साथ-साथ कर्म और मेहनत भी अत्यंत आवश्यक होती है।
FAQ– Tulsi ke Patte ke Dhan Upay
धन प्राप्ति के लिए तुलसी के पत्ते के क्या उपाय हैं?
धन प्राप्ति के लिए तुलसी के पत्ते को बरगद की जाता के साथ लाल या पीली मौली से लपेटकर पोटली बनाकर मंदिर में रखें और ॐ श्री श्रीयै नमः का 108 बार जाप करें। इस पोटली को मंदिर से उठाकर तिजोरी में रखें।