Mercury Retrograde 2025: क्या है इसका रहस्य और क्या होगा राशियों पर इसका प्रभाव

What is Mercury Retrograde in Hindi
What is Mercury Retrograde in Hindi

What is Mercury Retrograde: ज्योतिष शास्त्र में लगभग हर ग्रह साल में एक बार रेट्रोगेट होता है मगर जब बात मरक्युरी रेट्रोगेशन (Mercury Retrogression) की होती है तो लोग चिंतित होते हैं क्योंकि मरक्युरी रेट्रोगेशन जिंदगी में उलझन लेकर आता है और गलतफहमियां लेकर आता है। हालांकि मरक्युरी रेट्रोगेशन पूरी तरह से खगोलीय घटना है। परंतु इसका प्रभाव हमारे सोचने, बोलने, फैसले लेने की क्षमता पर पड़ता है। अगस्त 2025 में मरक्युरी एक बार फिर से रेट्रोगेट (Mercury Retrograde 2025)  होने वाला है जिसके कारण सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा।

हालांकि वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो मरक्युरी कभी भी उल्टा नहीं चलता परंतु पृथ्वी से देखने पर मरक्युरी उल्टा चलता हुआ प्रतीत होता है और इसी समय को रेट्रोगेशन कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में रेट्रोगेशन पीरियड को मनोवैज्ञानिक भ्रम, तकनीकी गड़बड़, रिश्तो में कंफ्यूजन, कम्युनिकेशन में गड़बड़ जैसा समय माना जाता है। आमतौर पर मरक्युरी रेट्रोगेशन (What is Mercury Retrograde) की वजह से बुध ग्रह से जुड़े सभी कार्यों पर प्रभाव पड़ता है। बुध ग्रह जो कि बुद्धि, संवाद, व्यापार, तर्क, संचार, तकनीकी और यातायात का प्रतीक है। इस दौरान यह सारी बातें प्रभावित होती हैं और इन क्षेत्रों में बाधा आने लगती है।

और पढ़ें: वास्तु के अनुसार किस दिशा में सोना फायदेमंद माना जाता है

मरक्युरी रेट्रोगेशन से क्या प्रभाव दिखाई देंगे 

वर्तमान में मरक्युरी रेट्रोगेशन की वजह से हम विश्व में कई प्रकार की परेशानियां नोटिस कर रहे हैं। आए दिन कोई ना कोई घटना हमारे सामने प्रकट हो रही है। लोग अपने पर्सनल रिश्तो से लेकर यात्राओं के दौरान विभिन्न प्रकार की आपदाओं का सामना कर रहे हैं। मरक्युरी रेट्रोगेशन की वजह से ( Mercury Retrograde Effect)आमतौर पर संचार संबंधित प्रॉब्लम खड़ी होती है। जैसे कि बातों में गलतफहमी होना, मैसेज ईमेल के माध्यम से धोखा होना, गलतफहमियां पैदा होना इत्यादि।

डिजिटल या तकनीकी समस्याएं आती है जैसे टेक्निकल गैजेट्स का फेल हो जाना, फोन लैपटॉप सॉफ्टवेयर इत्यादि फेल हो जाना। यात्राओं में अड़चन आती है जैसे कि अचानक से टिकट कैंसिल हो जाना फ्लाइट डिले हो जाना दुर्घटना हो जाना, दस्तावेजों की गड़बड़ी हो जाना दस्तावेज खो जाना इत्यादि। 

इस दौरान रिश्तो में भी कई प्रकार के उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं जैसे अचानक किसी पुराने रिश्ते का सामने आ जाना, अधूरी बातचीत का फिर से शुरू होना, गलतफहमियां पैदा होना। वहीं वाणिज्य फैसलों में भी रुकावट आती है जैसे कि बिजनेस की डील में धोखा होना, बिना सोचे समझे किसी डील के लिए हाँ  कह देना और बाद में पछताना, पैसों का नुकसान होना इत्यादि।

Mercury Retrograde Effect

वर्ष 2025 में मरक्युरी रेट्रोगेशन कब होने वाला है?

  • वर्ष 2025 में मरक्युरी रेट्रोगेशन का प्री शैडो पीरियड 17 जुलाई 2025 से शुरू हो चुका है।
  • प्री शैडो पीरियड 17 जुलाई से 5 अगस्त तक होगा।
  • रेट्रोगेशन की शुरुआत 5 अगस्त 2025 से हो जाएगी और यह रेट्रोगेशन 28 अगस्त 2025 को समाप्त होगा।
  • जिसके बाद 12 अगस्त तक पोस्ट शेडो का समय चलेगा। अर्थात 17 जुलाई से लेकर 12 सितंबर तक सभी राशि के लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

मरक्युरी रेट्रोगेशन का राशियों पर क्या प्रभाव होगा

मरक्युरी रेट्रोगेशन की वजह से राशियों पर निम्नलिखित प्रभाव दिखाई दे सकते हैं-

मेष राशि- लव लाइफ में गलतफहमी पैदा होगी, बच्चों से संवाद में परेशानियां आयेंगी, बड़े प्रोजेक्ट्स में देरी हो सकती है। ऐसे में सोच समझकर कदम बढ़ाना जरूरी होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को परिवार और घर से जुड़े मामलों में उलझन दिखाई देगी, घर की मरम्मत या संपत्ति संबंधित निर्णय को फिलहाल टालना होगा।

मिथुन- मिथुन राशि का गृह स्वामी ही बुध है ऐसे में यह समय मिथुन राशि के लिए बेहद संवेदनशील होगा। इसीलिए बोलने से पहले सोचें और किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले ध्यान से पढ़ें।

कर्क राशि- कर्क राशि को इस समय वित्तीय निर्णय में सावधानी लेने बरतनी होगी लेनदेन या निवेश में धोखा होने के चांसेस हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि में ही मर्करी रेट्रोगेट हो रहा है ऐसे में सिंह राशि के आत्मविश्वास में कमी होगी सिंह राशि को आइडेंटिटी क्राइसिस भी हो सकते हैं और किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें।

कन्या राशि- कन्या राशि के लिए ये समय मन की गहराइयों में उतरने का होगा। पुरानी मानसिक समस्याएं फिर से सामने आने की संभावनाएं हैं, ऐसे में ध्यान लगाने का प्रयास करें।

Mercury Retrograde Effects on Zodiac Signs

तुला राशि- तुला राशि के लिए यह समय मित्रों के बीच गलतफहमी पैदा करने का है। ऑफिस में टीमवर्क में रुकावटें आएँगी। यहां तक कि सोशल मीडिया की वजह से भी परेशानियां आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को इस समय भ्रम की स्थिति होगी अचानक से कोई नए ऑफर आएंगे जो लालायित करेंगे परंतु इस दौरान सावधानी रखें और बड़े निर्णय को टालें।

धनु राशि- धनु राशि वालों को इस समय यात्रा में रुकावट दिखाई देगी। वहीं किसी बड़े शिक्षा संबंधित निर्णय को सोच समझ कर लें।

मकर राशि- मकर राशि को इस समय निवेश से जुड़ी प्रॉब्लम आ सकती है। साथ ही गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा।

कुंभ राशि वालों को इस दौरान वैवाहिक संबंधों में समस्या आएगी। पार्टनरशिप में टकराव आ सकते हैं। कुंभ राशि वालों के लिए जरूरी है कि वह शांत रहे और बातों को न बढ़ाएं।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह समय स्वास्थ्य से जुड़ा है ऐसे में स्वास्थ्य संबंधित समस्या आ सकती है कामकाज में परेशानी हो सकती है।

कुल मिलाकर मर्करी रेट्रोगेशन (What is Mercury Retrograde) का यह पीरियड काफी चुनौती पूर्ण होने वाला है। हालांकि आध्यात्मिक दृष्टि से देखे तो यह समय आत्म विश्लेषण का होता है। ऐसे में मानसिक अनुशासन रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। यह ब्रह्मांड की तरफ से दिया गया संकेत होता है कि कुछ भी करने से पहले ठहरो, सोचो और फिर आगे बढ़ो।

FAQ- What is Mercury Retrograde

मर्करी रेट्रोगेट 2025 का क्या अर्थ है?

पृथ्वी से देखने पर मरक्युरी उल्टा चलता हुआ प्रतीत होता है और इसी समय को रेट्रोगेशन कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में रेट्रोगेशन पीरियड को मनोवैज्ञानिक भ्रम, तकनीकी गड़बड़, रिश्तो में कंफ्यूजन, कम्युनिकेशन में गड़बड़ जैसा समय माना जाता है। आमतौर पर मरक्युरी रेट्रोगेशन की वजह से बुध ग्रह से जुड़े सभी कार्यों पर प्रभाव पड़ता है।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment

Exit mobile version