शुक्र पर्वत पर 24 लिखकर कैसे करें प्रेम आकर्षण और समृद्धि को प्राप्त

Writing 24 on Venus Mount in Hindi
वीनस माउंट पर 24 लिखना

Writing 24 on Venus Mount: ज्योतिष शास्त्र का गहरा रिश्ता हस्तरेखा शास्त्र और अंक ज्योतिष के साथ है। प्रत्येक व्यक्ति की जन्म पत्री उस व्यक्ति के भविष्य का प्रतिबिंब होती है। और जन्मपत्री के आधार पर ही ग्रहों, नक्षत्रों की दिशा का पता किया जाता है। और इन्हीं से जुड़ी समस्याओं का निदान करने के लिए कई बार हस्तरेखाओं का सहारा भी लिया जाता है।

हथेली पर केवल हस्त रेखाएं नहीं होती बल्कि कई प्रकार के उभरे और दबे हुए पर्वत भी होते हैं जिन्हें हैंड माउंट भी कहा जाता है। यह हाथ माउंट केवल मांस का उभार भर नहीं होते बल्कि विभिन्न ग्रहों की ऊर्जा का केंद्र होते हैं। और इन्हीं पर्वतों पर उनसे जुड़े ग्रह के विशेष अंक, प्रतीक या बीज अक्षर लिखने से उस ग्रह की शक्तियां सक्रिय हो जाती है।

शुक्र ग्रह को सक्रिय करने के लिए शुक्र पर्वत पर 24 लिखने के पीछे यही लॉजिक है जो आजकल तेजी से लोकप्रिय हो रही है। क्योंकि शुक्र ग्रह प्यार के कारक हैं। ऐसे में ऐसे लोग जिन्हें अपने जीवन में अपने प्यार को पाना है, अपने मनपसंद व्यक्ति से विवाह करना है, जिन्हें भौतिक समृद्धि प्राप्त करनी है, और आकर्षण शक्ति को बढ़ाना है उनके लिए शुक्र को एक्टिव करना जरूरी होता है। और शुक्र पर्वत पर शुक्र से जुड़ा मूलांक लिखने से यह एनर्जी एक्टिव हो जाती है। शुक्र पर्वत पर 24 लिखने का महत्व अत्यधिक विशेष माना जाता है।

और पढ़ें: इन 6 आसान उपायों से करें अपना शुक्र ग्रह मजबूत, पाएँ खूबसूरती और संपन्नता

क्या है शुक्र ग्रह का शुभ नंबर और एग्जॉल्टेड नंबर (Writing 24 on Venus Mount)

अंक ज्योतिष में हर ग्रह का अपना एक विशेष स्थान होता है। ऐसे में शुक्र ग्रह का मुख्य नंबर जिसे मूलांक का जाता है वह 6 है। हालांकि ऐसे नंबर जिनको जोड़ने पर 6 आता है उनमें से कोई भी नंबर आप शुक्र पर्वत पर लिख सकते हैं। परंतु शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए 24 का विशेष महत्व माना जाता है क्योंकि 24: २ और ४ इन दो अंको से बनता है। 

2 चंद्रमा का प्रतीक है जो प्रेम की भावना में वृद्धि करते हैं और 4 राहु शक्ति का प्रतीक है जो चुंबकीय शक्ति और आकर्षण शक्ति को बढ़ाते हैं। और इन दोनों को मिलाकर शुक्र का परफेक्ट हीलिंग नंबर 24 यानी 6 बनता है। यह दोनों मिलकर शुक्र को संतुलित और शक्तिशाली बनाते हैं। इसीलिए शुक्र पर्वत पर छह 15/33 /42/ 24 लिखने की जब बात आए तो 24 को अत्यधिक शुभ माना जाता है।

शुक्र पर्वत पर 24 लिखने से होने वाले फायदे (Writing 24 on Venus Mount)

शुक्र ग्रह पर 24 लिखने से तीन स्तर पर बदलाव आता है-

  • मानसिक स्तर 
  • ऊर्जात्मक स्तर
  • ज्योतिष स्तर 

मानसिक स्तर: 24 अंक लिखने पर व्यक्ति का शुक्र पर्वत एक्टिव हो जाता है जिसकी वजह से वह व्यक्ति आकर्षण शक्ति का स्वामी बन जाता है और 24 उस व्यक्ति को संतुलित एनर्जी प्रदान करता है जिसकी वजह से वह व्यक्ति अहंकार से ग्रसित नहीं होता बल्कि शांत और संतुलित रूप से आकर्षित बनता है।

वीनस माउंट पर 24 लिखने के फायदे

ऊर्जा स्तर: शुक्र पर्वत से निकलने वाली एनर्जी 6 नंबर की एनर्जी से मेल खाती है। 6 नंबर भाग्य की चमक, चेहरे पर ग्लो और रिलेशनशिप को मजबूत करता है। ऐसे में जब आप शुक्र पर्वत पर 2 और 4 लिखते हैं तो ऐसा करने से 6 नंबर की एनर्जी तो सक्रिय होती ही है साथ ही  2 और 4 नंबर की वजह से यह शांत और स्थिर एनर्जी में बदल जाती है।

ज्योतिष स्तर:  शुक्र जल तत्व वाला ग्रह है। शुक्र ग्रह का असली मूलांक 6 है परंतु 2 और 4 को जोड़ने पर 6 की प्राप्ति होती है। दो चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है चार राहु के चुंबक की यह स्वभाव का प्रतिनिधित्व करता है। दो और चार एक साथ लिखने पर इनका जोड़ 6 आता है अर्थात जब आप शुक्र पर्वत पर 6 लिखते हैं तो चंद्रमा और राहु मिलकर शुक्र की प्रकृति को संतुलित करते हैं, अन्य ग्रह बाधाओं को दूर करते हैं आपकी नेतृत्व क्षमता और आकर्षण शक्ति में विस्तार करते हैं।

शुक्र पर्वत पर 24 कैसे लिखें?(Writing 24 on Venus Mount)

शुक्र पर्वत पर 24 लिखने के लिए शुक्रवार के दिन का चयन करें। शुक्रवार के दिन लाल रंग की पेन से पुरुष दाहिने हाथ और स्त्रियां बाएं हाथ के अंगूठे के नीचे पर्वत पर 24 लिखें और इसके बाद शुक्र मंत्र का जाप करें । एक बार शुक्रवार के दिन यह प्रक्रिया शुरू की गई तो इसे रोजाना रिपीट करें 15 दिनों में असर दिखाई देने लगता है और अच्छा परिणाम 40 दिनों में मिलता है।

वीनस माउंट पर 24 कैसे लिखें

शुक्र पर्वत पर 24 लिखना केवल एक अंक लिखना नहीं है बल्कि यह शुक्र ग्रह की ऊर्जा को सक्रिय करने का महत्वपूर्ण कार्य है। शुक्र ग्रह की ऊर्जा के साथ आप चंद्रमा की कोमलता और राहु की चुंबकीय शक्ति एक साथ प्राप्त करते हैं जिसकी वजह से न केवल आप आकर्षण शक्ति को बढ़ाते हैं बल्कि मानसिक संतुलन की भी प्राप्ति करते हैं।

ये भी पढ़ें:

FAQ- Writing 24 on Venus Mount

हथेली पर 24 लिखने के क्या फायदे हैं?

जिन्हें अपने जीवन में अपने प्यार को पाना है, अपने मनपसंद व्यक्ति से विवाह करना है, जिन्हें भौतिक समृद्धि प्राप्त करनी है, और आकर्षण शक्ति को बढ़ाना है उनके लिए शुक्र को एक्टिव करना जरूरी होता है। और शुक्र पर्वत पर शुक्र से जुड़ा मूलांक लिखने से यह एनर्जी एक्टिव हो जाती है। शुक्र पर्वत पर 24 लिखने का महत्व अत्यधिक विशेष माना जाता है।

हथेली पर 24 लिखने से क्या होता है?

24 अंक लिखने पर व्यक्ति का शुक्र पर्वत एक्टिव हो जाता है जिसकी वजह से वह व्यक्ति आकर्षण शक्ति का स्वामी बन जाता है और 24 उस व्यक्ति को संतुलित एनर्जी प्रदान करता है जिसकी वजह से वह व्यक्ति अहंकार से ग्रसित नहीं होता।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

1 thought on “शुक्र पर्वत पर 24 लिखकर कैसे करें प्रेम आकर्षण और समृद्धि को प्राप्त”

Leave a Comment

Exit mobile version