
Writing 29 on Moon Mount: हमारे हाथ केवल कर्मों का प्रतीक नहीं होते बल्कि इसमें कई प्रकार की सूचना ऊर्जाएं भी होती हैं। प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में विभिन्न प्रकार की हस्तरेखाएं और अलग-अलग उपहार भी होते हैं जो उसे व्यक्ति के भविष्य का निर्धारण करते हैं। ऐसे ही हर व्यक्ति के हाथ में ग्रहों से जुड़े छोटे-छोटे पर्वत भी होते हैं, इसीलिए हथेली में भविष्य दिखता है क्योंकि यह पर्वत जिन्हें माउंट कहा जाता है वह हमारे ग्रहों की स्थिति का वर्णन करते हैं। इनसे पता चलता है कि कौन से ग्रह उच्च के हैं और कौन से ग्रह अशुभ हो रहे हैं और इसी के आधार पर आप कुछ आसान से उपाय भी कर सकते हैं।
जी हां हस्तशास्त्र के अनुसार हाथ में बनी रेखाओं और माउंट पर यदि कुछ विशेष अंक लिखे जाएं तो यह ग्रहण की ऊर्जा को संतुलित करते हैं और ऐसा ही एक ग्रह है चंद्रमा। जब चंद्रमा कमजोर हो जाए तब व्यक्ति बेचैन, डरा हुआ, भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाता है और यदि आप इसे संतुलित करना चाहते हैं तो मून माउंट पर विशेष अंक लिखा जाता है। मून माउंट पर अंक लिखना कोई साधारण काम नहीं है बल्कि इससे एक विशेष कंपन पैदा होता है, जिससे ऊर्जा संतुलित हो जाती है और चंद्रमा की कृपा उसे व्यक्ति को मिलने लगती है।
और पढ़ें: Money Attraction Numbers: जानिए कौन से हैं समृद्धि आकर्षित करने वाले तीन जादुई नंबर्स
मून माउंट पर कौन सा अंक लिखे
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रह का मूल अंक दो होता है और इसे एक्टिवेट करने के लिए मूल माउंट पर दो लिखा जाता है। हालांकि दो लिखने से बेहतर ऐसे नंबर लिखना जिनके जोड़ने पर दो आए वह ज्यादा बेहतर माना जाता है। ऐसा ही एक अंक है 29 दो और 9 दोनों को जोड़ने पर 11 मिलता है और 11 को फिर से जोड़ने पर दो आता है।
2 चंद्र का मूलांक है और 9 मंगल की ऊर्जा का प्रतीक। इसीलिए जब मून माउंट पर दो ना लिखते हुए दो और नाउ लिखा जाता है तब यह व्यक्ति को पृथ्वी तत्व और चंद्र तत्व से जोड़ता है। जिससे चंद्रमा की दुगनी कृपा प्राप्त होती है, हालांकि आप चाहे तो मून माउंट पर दो भी लिख सकते हैं जो की विशेष फलदाई होता है
मून माउंट पर 29 से लिखने का रहस्य
मून माउंट पर 29 लिखना कोई जादू क्रिया नहीं है बल्कि यह एक एनर्जी कोड है। 2 चंद्रमा का नंबर है जो भावनाओं को संतुलित करता है अवचेतन मन को जगाता है, कल्पना शक्ति जगाता है, रचनात्मक बढ़ाता है। वहीं 9 अंक मंगल की ऊर्जा का प्रतीक है जो मानसिक स्थिरता बढ़ाता है, निर्णय क्षमता बढ़ाता है, ग्राउंडेड रखता है और जब 2 और 9 मिलते हैं, तो यह ऊर्जा और बेहतर हो जाती है जिससे ज्यादा सकारात्मक फल मिलता है।
मून माउंट पर 29 कब लिखे
- मून माउंट पर 29 लिखने के लिए सोमवार के दिन का चयन करें।
- यह लिखने का काम सुबह 5 से 9 बजे के बीच में करें क्योंकि इस दौरान चंद्र ऊर्जा सक्रिय होती है।
- सुबह स्नान इत्यादि कर चंद्र देव का ध्यान कर यह अंक अपने मून माउंट पर नीले या हल्के हरे रंग के पेन से 29 लिखें।
- आप चाहें तो पूर्णिमा के तिथि पर मून माउंट पर 29 लिखने से ज्यादा ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं।
- जब से आप 29 लिखना शुरू करेंगे तब से रोजाना रात को चंद्रमा की रोशनी में 5 से 10 मिनट तक निश्चित रूप से बैठें और सकारात्मक जीवन की कल्पना करें।
मून माउंट पर 29 लिखने के चमत्कारी लाभ
बेचैनी में राहत: मून माउंट पर जब आप 29 लिखते हैं तो यह भावनात्मक ऊर्जा को शांत करती है। यह घबराहट को कम कर देती है जिससे ऐसे लोग जिन्हें ज्यादा एंजायटी होती है उनकी एंजायटी समाप्त होने लगती है। यह एक परिवर्तनकारी उपाय होता है।
ओवरथिंकिंग पर करें कंट्रोल: मून माउंट का सीधा कनेक्शन दिमाग से होता है, ऐसे में मून माउंट पर जब आप 29 लिखते हैं तो यह ओवर थिंकिंग को कंट्रोल करता है। आपका फोकस बढ़ता है, मेंटल क्लेरिटी आती है। खासकर स्टूडेंट राइटर और सेंसिटिव लोगों को मून माउंट पर 29 लिखना चाहिए।
इमोशनल स्टेबिलिटी को बढ़ाएं: चंद्रमा भावनाओं का ग्रह है ऐसे में जब मून माउंट पर 29 लिखा जाता है तो यह आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है, आप छोटी-छोटी बातों पर रोना बंद कर देते हैं, हर बात को दिल से लगाना बंद कर देते हैं। यह मूड स्विंग्स में भी काफी लाभकारी होता है। खासकर पीरियड के दौरान होने वाले मूड स्विंग्स और भावनात्मक तनाव में यह फायदेमंद सिद्ध होता है।
डिसीजंस को बनाए प्रभावकारी: जो व्यक्ति मून माउंट पर 29 लिखते हैं उनका निर्णय शक्ति बढ़ जाती है। मून माउंट पर 29 लिखने पर व्यक्ति आत्मविश्वासी होता है और उसके कंफ्यूजन दूर होने लगते हैं। जिसकी वजह से निर्णय शक्ति बेहतर होती है और व्यक्ति प्रैक्टिकल होने लगता है।
नींद में सुधार: चंद्रमा की ऊर्जा व्यक्ति के नींद को प्रभावित करती है। जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें नींद आने की समस्या होती है। खासकर ऐसे लोग इनसोम्निया और एंजाइटी के शिकार होते हैं, ऐसे में जब वे मून माउंट पर 29 लिखते हैं तब मन वेव्स कम हो जाती है और नींद अच्छी आने लगती है।
कुल मिलाकर मून माउंट पर 29 लिखना कोई तांत्रिक क्रिया नहीं है, बल्कि यह एक एनर्जी एलाइनमेंट तकनीक है। इस कार्य को करने पर चंद्रमा की ऊर्जा संतुलित होती है, भावनाएं कंट्रोल में आती है और आध्यात्मिक चेतना बढ़ती है। जिससे लोगों को अच्छी नींद आती है, बेचैनी कम होती है, कन्फ्यूजन दूर होते हैं और ऐसे व्यक्ति सही निर्णय लेने में सक्षम हो पाते हैं।
FAQ- Writing 29 on Moon Mount
मून माउंट पर 29 लिखने से क्या फायदा होता है?
मून माउंट पर 29 लिखना एक एनर्जी एलाइनमेंट तकनीक है। इस कार्य को करने पर चंद्रमा की ऊर्जा संतुलित होती है, भावनाएं कंट्रोल में आती है और आध्यात्मिक चेतना बढ़ती है। जिससे लोगों को अच्छी नींद आती है, बेचैनी कम होती है, कन्फ्यूजन दूर होते हैं और ऐसे व्यक्ति सही निर्णय लेने में सक्षम हो पाते हैं।
मून माउंट पर 29 कब लिखें?
मून माउंट पर 29 लिखने के लिए सोमवार के दिन का चयन करें। यह लिखने का काम सुबह 5 से 9 बजे के बीच में करें क्योंकि इस दौरान चंद्र ऊर्जा सक्रिय होती है।
1 thought on “हथेली पर 29 लिखो और चमत्कार देखो! Moon Energy का ये है Top Secret”