
Books on Law of Attraction: क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोगों की जिंदगी में सब कुछ इतना अच्छा क्यों होता है? इसकी वजह है लॉ आफ अट्रैक्शन। लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन एक ऐसा कांसेप्ट है जो हमें बताता है कि हम अपनी सोच भावना और विश्वास के माध्यम से अपने जीवन की वास्तविकता को आकार दे सकते हैं। यह नियम कहता है कि पॉजिटिव सोच पॉजिटिव रिजल्ट्स को आकर्षित करती है जबकि नेगेटिव सोच नेगेटिव एक्सपीरियंस को हमारे जीवन में लेकर आती है।
लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन (Law of Attraction) के विज्ञान को समझाने और इसका इस्तेमाल करना सिखाने के लिए कई किताबें लिखी गयी हैं जो इस जादू को आसान तरीके से हमें समझाती हैं। इस लेख में आकर्षण के नियम पर आधारित ऐसी 6 किताबों (Books on Law of Attraction) की चर्चा होगी जो इसे समझने में मददगार हैं। इनकी मदद से आप इस नियम को आसानी से अपने जीवन में लागू कर सकेंगे।
क्या कहता है लॉ ऑफ अट्रैक्शन का मूल सिद्धांत| What is Law of Attraction
The Law of Attraction का एक ही स्थापित मंत्र है कि “जैसा सोचेंगे वही आकर्षित करोगे।” इस अवधारणा के मुताबिक हमारे विचार एनर्जी के रूप में काम करते हैं और समान एनर्जी को आकर्षित करते हैं। अतः अगर आप सकारात्मक सोच रखते हैं तो आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम आएंगे वहीं अगर आप नकारात्मक सोच रखते हैं तो आपके जीवन में हमेशा नकारात्मक परिस्थितियां ही आती रहेंगी।
इस सिद्धांत को और आसानी से समझने और जीवन में लागू करने के लिए कई किताबें उपलब्ध हैं जो विभिन्न दृष्टिकोण वैज्ञानिक, आध्यात्मिक और व्यवहारिक उदाहरण के साथ इसे समझाती हैं। चाहे आप पैसे आकर्षित करना चाहते हैं या फिर स्वास्थ्य, रिश्ते या करियर में सफल होना चाहते हैं, यह किताबें आपको एक सही दृष्टिकोण और तकनीक के साथ अपने इन लक्ष्यों को हकीकत में बदलने रास्ता दिखाती हैं। आइये हम ऐसी ही 6 किताबों के बारे में एक-एक करके चर्चा करें (6 Law of Attraction Books Hindi)–
Rhonda Byrne की किताब The Secret| The Secret Book of Law of Attraction
The Secret Law of Attraction को पूरी दुनिया में प्रसिद्धि दिलाने वाली सबसे महत्वपूर्ण किताब है, इस किताब को लिखा है रॉन्डा बर्न ने। यह किताब बताती है कि किस तरह से आप पॉजिटिव थिंकिंग, विजुलाइजेशन और यूनिवर्स पर अटूट भरोसे के द्वारा अपनी इच्छाओं को हकीकत में बदल सकते हैं। इस किताब में उन लोगों की प्रेरणादाई कहानी, उनके Quotes सम्मिलित हैं जिन्होंने लॉ आफ अट्रैक्शन (Law of Attraction) को अपनाया है। साथ में कुछ विशेषज्ञों के विचार भी संकलित हैं जो कि पाठक को प्रेरणा देते हैं।
इसके साथ-साथ यह किताब रीडर को यह भी बताती है कि केवल इच्छा करने से ही चीज नहीं बदलती बल्कि अपनी सोच भावनाओं और विश्वास को भी उसी दिशा में ढालना जरूरी होता है। रॉन्डा बर्न बताती हैं कि जब अपनी इच्छाओं को स्पष्ट रूप से विजुलाइज करते हैं और उन्हें पहले से ही सच मानकर महसूस करते हैं तो हम अपने मन और व्यवहार को इस दिशा में ले जाने लगते हैं।
किताब में gratitude यानी कृतज्ञता की भावना पर भी विशेष जोर दिया गया है, क्योंकि लेखक के अनुसार जो व्यक्ति अपने पास मौजूद चीजों के लिए आभारी होता है, वह जीवन में और अधिक पॉजिटिव एक्सपीरियंस अट्रैक्ट कर सकता है। यही कारण है कि यह किताब केवल Law of Attraction को समझाने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि सकारात्मक मानसिकता विकसित करने की भी प्रेरणा देती है।
लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन की शुरुआत कर रहे लोगों के लिए यह सबसे बेहतरीन किताब है क्योंकि यह बहुत सरल भाषा में लिखी गई है और पॉजिटिव थिंकिंग की पावर पर जोर देती है। हालांकि कुछ आलोचक मानते हैं कि वैज्ञानिक आधारों की कमी के कारण यह किताब विवादास्पद है। फिर भी यह लाखों लोगों में अपनी लोकप्रियता लंबे समय से बनाए हुए हैं।
और पढ़ें: 50 Best Self Care Affirmations से बढ़ाएं सेल्फ लव, पाएँ एक सकारात्मक जीवन
Esther and Jerry Hicks की किताब Ask and It Is Given
Ask and It Is Given किताब अब्राहम हिक्स की शिक्षाओं पर आधारित है जो एक नॉन फिजिकल यूनिट के माध्यम से दी गई हैं। इस किताब में 22 टेक्निक्स दी गई हैं जिनके माध्यम से आप लॉ आफ अट्रैक्शन को समझ सकते हैं जैसे कि Emotional Guidance System.
इसके साथ-साथ यह किताब यह भी समझता है कि अपनी इच्छाओं को पाने के लिए सिर्फ सोचा ही काफी नहीं है बल्कि अपनी इमोशन और थिंकिंग को भी उसे लेवल पर लाना जरूरी होता है। Ask and It Is Given में कई प्रैक्टिकल एक्सरसाइज दी गई हैं जो पाठकों को अपनी सोच को सकारात्मक बनाने और अपने वाइब्रेशन को बेहतर करने में मदद करती हैं।
इन तकनीकों के माध्यम से व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी सोच, भावनाओं और विश्वासों को इस तरह बदल सकता है कि वह अपने जीवन में बेहतर अवसर, रिश्ते और परिस्थितियाँ आकर्षित कर सके। सरल भाषा और स्पष्ट उदाहरणों के कारण यह किताब लॉ ऑफ अट्रैक्शन को समझने और उसे अपने रोज़मर्रा के जीवन में लागू करने के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका बन जाती है।
यह किताब इस बात पर जोर देती है कि आपकी भावनाएं इस बात का संकेत हैं कि आप अपनी इच्छाओं के साथ कितने अलाइन हैं। किताब में लेखक कहते हैं कि आपकी खुशी और उत्साह यह दर्शाते हैं कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जबकि आपकी चिंता और उदासी ही यह बताती है कि आपकी दिशा गलत है। यह किताब उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो एक स्पिरिचुअल दृष्टिकोण पाना चाहते हैं।
Joseph Murphy की The Power of Subconscious Mind
जोसेफ मर्फी द्वारा लिखी गई यह किताब हमारे सबकॉन्शियस माइंड की शक्ति पर आधारित है। पुस्तक बताती है कि हमारे रोज के विचार हमारे सबकॉन्शियस माइंड को प्रोग्राम करते हैं जो कि हमारी वास्तविकता बनाने में महत्वपूर्ण है। इस किताब में पॉजिटिव एफर्मेशन्स और विजुलाइजेशन जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई है जो पैसे, सेहत और खुशियां आकर्षित करने में सहायक है। यह किताब विज्ञान और अध्यात्म के दृष्टिकोण का मेल है। Law of Attraction के बारे में जानने इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह किताब बहुत ही उपयोगी है।
इसके साथ ही यह किताब हमें यह समझाती है कि हमारा सबकॉन्शियस माइंड तर्क नहीं करता, बल्कि वहीं स्वीकार करता है जो हम बार-बार सोचते और महसूस करते हैं। इसलिए जोसेफ मर्फी इस बात पर जोर देते हैं कि अगर हम अपने विचारों को पॉजिटिव डायरेक्शन में बदलें तो धीरे-धीरे हमारा सबकॉन्शियस माइंड भी उसी के अनुसार काम करने लगता है। इस किताब में कोई रियल लाइफ उदाहरण और छोटे-छोटे टास्क दिए गए हैं जिनकी मदद से हम अपने डर, नेगेटिव थिंकिंग और लिमिटेड बिलिफ़्स को बदल सकते हैं।
नियमित रूप से पॉजिटिव थिंकिंग विश्वास और विजुलाइजेशन की प्रेक्टिस करने से व्यक्ति अपने गोल्स को लेकर क्लियर और कॉन्फिडेंट बन सकता हूं यही कारण है कि यह किताब केवल कॉन्सेप्ट नहीं बताती बल्कि जीवन में पॉजिटिव लाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स भी देती है। यह किताब उनके लिए बहुत ही फायदेमंद है जो अपनी लिमिटेड बिलिफ़्स को बदलना चाहते हैं।
पूर्ण तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई है जो पैसे, सेहत और खुशियां आकर्षित करने में सहायक है। यह किताब विज्ञान और अध्यात्म के दृष्टिकोण का मेल है। Law of Attraction के बारे में जानने इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह किताब बहुत ही उपयोगी है।
Pam Grout की बुक E-Squared
पाम ग्राउट की किताब E-Squared नौ सरल और मजेदार एक्सपेरिमेंट के माध्यम से लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन के नियम को सिद्ध करती है। किताब में लेखक की लेखन शैली बहुत ही उम्दा और मनोरंजक है। यह उन लोगों को जरूर पढ़नी चाहिए जो Law of Attraction के नियम पर सन्देह करते हैं या इसे एक कल्पना मानते हैं।
इस पुस्तक में बताए गए एक्सपेरिमेंट यह बताते हैं कि हमारे विचार और इंटेंशंस हमारी रियलिटी को किस तरह से प्रभावित करते हैं। लेखक ने इसे केवल आध्यात्मिक विचारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे छोटे-छोटे प्रैक्टिकल प्रयोगों के जरिए समझाया है, जिन्हें कोई भी व्यक्ति अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में आज़मा सकता है।
यही इस किताब की सबसे खास बात भी है कि यह सिर्फ कॉन्सेप्ट पर बात नहीं करती बल्कि रीडर को खुद एक्सपीरियंस करने का मौका देती है। हर एक्सपेरिमेंट का उद्देश्य यह दिखाना है कि अगर हम अपने विचारों और एनर्जी को सही दिशा में केंद्रित करें तो जीवन में छोटे-छोटे पॉजिटिव चेंज देखे जा सकते हैं।
इस किताब की भाषा बहुत आसान है और इसमें हल्का-फुल्का हमार और इंटरेस्टिंग उदाहरण है जिसके कारण यह किताब पढ़ने में न केवल ज्ञानवर्धक है बल्कि काफी मोटिवेशनल भी लगती है। इसलिए जो लोग सेल्स ग्रोथ पॉजिटिव थिंकिंग और स्पिरिचुअलिटी में इंटरेस्ट रखते हैं उनके लिए यह किताब एक अलग इंटरेस्टिंग एक्सपीरियंस साबित हो सकती है।
Neville Goddard की पुस्तक Feeling is the Secret
नेविल गोडार्ड की लिखी हुई फीलिंग इज द सीक्रेट एक प्रभावशाली पुस्तक है जो हमारे इमोशंस की पावर पर जोर देती है। इस किताब में मेनिफेस्टेशन का एक ही मूल मंत्र बताया गया है और वह है अपनी इच्छाओं को पहले से ही पूरा हुआ मानकर उस भावना को शिद्दत के साथ महसूस करना। यह तकनीक “लिविंग फ्रॉम द एंड” के नाम से भी जानी जाती है। यह किताब उन लोगों के लिए एक अच्छी मार्गदर्शक है जो आध्यात्मिक दृष्टिकोण से मेनिफेस्टेशन सीखना चाहते हैं।
इस किताब में नेविल गोडार्ड यह समझाने की कोशिश करते हैं कि केवल सोचने या इच्छा करने से ही चीज़ें हकीकत में नहीं बदलतीं बल्कि उस इच्छा से जुड़ी भावना ही असली शक्ति होती है। जब हम किसी लक्ष्य या सपने के बारे में ऐसे महसूस करते हैं जैसे वह पहले ही पूरा हो चुका है, तब हमारा सबकॉन्शियस माइंड उसे सच मानने लगता है। यही सबकॉन्शियस माइंड धीरे-धीरे हमारी सोच, निर्णय और परिस्थितियों को उस दिशा में मोड़ देता है, जिससे वह इच्छा रियल लाइफ में प्रकट होने लगती है।
इस किताब की खासियत यह है कि इसमें जटिल कांसेप्ट की बजाय कुछ बहुत ही सरल तरीका बताएं गए हैं जैसे सोने से पहले अपनी इच्छा को पूरा मानकर उसकी फीलिंग में डूबना या रोज कुछ मिनट यह विजुलाइज करना कि आपका लक्ष्य पहले से ही हासिल हो चुका है। इन छोटी-छोटी प्रैक्टिस के द्वारा लेखक यह बताना चाहते हैं कि अगर हम अपनी फिलिंग्स और इमेजिनेशन को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो हम अपनी लाइफ की सिचुएशंस को बदलने की ताकत रखते हैं। यही कारण है कि Feeling is the Secret आज भी मेनिफेस्टेशन और सेल्स ग्रोथ से जुड़ी सबसे पापुलर बुक्स में से एक मानी जाती है।
William Walker Atkinson की किताब Thought Vibration
थॉट वाइब्रेशन(Thought Vibration) एक क्लासिक किताब मानी जाती है जो हमारे विचारों की वाइब्रेशन की ताकत को समझाती है। किताब के अनुसार हमारे विचार एनर्जी के रूप में काम करते हैं और समान एनर्जी को आकर्षित करते हैं। लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन के वैज्ञानिक और दार्शनिक पहलुओं को समझने की इच्छा रखने वालों को यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए।
यह भी पढ़ें: 30 दिन में रियलिटी बदल देंगी ये 5 Daily Habits | Manifest Faster का सीक्रेट सिस्टम
इस किताब में William Walker Atkinson यह भी बताते हैं कि हमारे विचार केवल हमारे दिमाग तक ही सीमित नहीं रहते बल्कि वह हमारे बिहेवियर, डिसीजन और लाइफ की सिचुएशंस को भी प्रभावित करते हैं। जब कोई इंसान बार-बार पॉजिटिव थिंकिंग रखता है तो उसका नजरिया और एनर्जी भी उसी दिशा में काम करने लगती है।
वहीं नेगेटिव थिंकिंग धीरे-धीरे कॉन्फिडेंस और ऑपच्यरुनिटीज को कम कर सकती है। इसीलिए लेखक मानसिक अनुशासन अवेयरनेस और पॉजिटिव मेंटालिटी को अपनाने पर खास जोर देते हैं, ताकि हम अपने विचारों की ताकत को सही तरीके से इस्तेमाल कर सके।
निष्कर्ष: Books on Law of Attraction
आकर्षण के नियम की व्याख्या करने वाली ये किताबें (Books on Law of Attraction) हमें सिखाती है कि हम अपने विचार और भावनाओं के द्वारा अपनी रियलिटी को कंट्रोल कर सकते हैं। ये किताबें बताती हैं लॉ आफ अट्रैक्शन (Law of Attraction) केवल एक सिद्धांत नहीं है बल्कि जीवन शैली है जो हमें अपने विचारों और भावनाओं को लेकर अवेयर करता है। अगर आप भी लॉ ऑफ अट्रैक्शन को जानने में दिलचस्पी रखते हैं या फिर इस नियम को जानने की शुरुआत कर रहे हैं तो आपको इन 6 किताबों को जरूर पढ़ना चाहिए।
FAQ – 6 Law of Attraction Books Hindi
लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन क्या है?
Law of Attraction एक ऐसा सिद्धांत है जो कहता है कि हमारे विचार, भावनाएं और विश्वास हमारी वास्तविकता को प्रभावित करते हैं। इस नियम के अनुसार सकारात्मक सोच सकारात्मक परिस्थितियों को आकर्षित करती है, जबकि नकारात्मक सोच नकारात्मक अनुभवों को जीवन में ला सकती है।
लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन सीखने के लिए कौन-सी किताबें सबसे अच्छी हैं?
लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को समझने के लिए कई प्रसिद्ध किताबें उपलब्ध हैं, जैसे The Secret (Rhonda Byrne), Ask and It Is Given (Esther & Jerry Hicks), The Power of Your Subconscious Mind (Joseph Murphy), E-Squared (Pam Grout), Feeling is the Secret (Neville Goddard) और Thought Vibration (William Walker Atkinson)। ये किताबें अलग-अलग दृष्टिकोण से इस कॉन्सेप्ट को समझाती हैं।
क्या लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन वास्तव में काम करता है?
लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन के बारे में लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ लोग इसे मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास मानते हैं जो आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बढ़ाता है, जबकि कुछ लोग इसके वैज्ञानिक प्रमाणों पर सवाल उठाते हैं। फिर भी कई लोग विज़ुअलाइजेशन, सकारात्मक सोच और अफर्मेशन की मदद से अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करते हैं।
लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन का अभ्यास कैसे किया जा सकता है?
लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन का अभ्यास करने के लिए कुछ सामान्य तकनीकें अपनाई जाती हैं जैसे विज़ुअलाइजेशन, सकारात्मक अफर्मेशन, कृतज्ञता (Gratitude), और अपने लक्ष्य को पहले से पूरा हुआ महसूस करना। इन अभ्यासों से व्यक्ति अपने विचारों और भावनाओं को सकारात्मक दिशा में ले जा सकता है।
क्या लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन शुरुआती लोगों के लिए आसान है?
हाँ, लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को शुरुआती लोग भी आसानी से सीख सकते हैं। कई किताबें और गाइड इस सिद्धांत को सरल भाषा में समझाती हैं और छोटे-छोटे अभ्यास भी बताती हैं। नियमित अभ्यास के माध्यम से कोई भी व्यक्ति धीरे-धीरे इसे अपने जीवन में लागू करना सीख सकता है।
1 thought on “The Secret से लेकर Neville Goddard तक, लॉ ऑफ अट्रैक्शन की वो 6 किताबें जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए”