
Navratri Kanya Pujan Gifts: नवरात्रि का त्यौहार धीरे-धीरे अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है। 9 दिन तक चलने वाला यह त्यौहार मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और भक्ति का प्रतीक है। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन का विधान है, इसमें छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का रूप मानकर उनका पूजन किया जाता है उन्हें भोजन कराया जाता है और साथ ही साथ उन्हें उपहार भी दिया जाता है। ऐसा माना जाता है की कन्याओं को खुश करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्त की हर मनोकामना पूरी करती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी चीज भी हैं जिन्हें कन्या पूजन के दौरान उपहार में देना अशुभ माना जाता है, आपकी कुछ चीज बहुत शुभ और प्रभावशाली मानी जाती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम इसी विषय पर चर्चा करेेंगे और जानेंगे कि अष्टमी नवमी पर कन्याओं को उपहार में क्या ना दें और क्या दें। बात ही हम कन्या पूजन के महत्व पर भी चर्चा करेंगे इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना ना भूले।
अष्टमी नवमी पर कन्या पूजन का महत्व(Navratri Kanya Pujan)
कन्या पूजन नवरात्रि में किए जाने वाले सबसे आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुष्ठान में से एक है। शास्त्रों के अनुसार 2 साल से लेकर 10 साल तक की उम्र की बालिकाएं मां दुर्गा का रूप होती हैं। अष्टमी के दिन मां महागौरी और नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ-साथ कन्याओं का पूजन किया जाता है। इस दिन कन्याओं को अपने घर आमंत्रित करके उनके पैर धोए जाते हैं और उन्हें भोजन खिलाया जाता है वह अंत में उन्हें उपहार देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।
यह पूजा ना केवल धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष है बल्कि यह घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने का एक माध्यम भी है। लेकिन इस पूजा में कन्याओं को दिए जाने वाले उपहार (Navratri Gift For Kanya) का चुनाव करते वक्त सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि कन्याओं को गलत चीज़ें उपहार में देने से मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं।
कन्याओं को उपहार में क्या नहीं देना चाहिए(Kanya Pujan Gift)
कन्या पूजन में उपहार देना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें भूल कर भी कन्याओं को उपहार में नहीं देना चाहिए यह चीज न केवल अशोक है बल्कि इसे आपकी पूजा का फल भी प्रभावित हो सकता है लिए हम उनके बारे में विस्तार से जानें।
1.प्लास्टिक की वस्तुएँ– कन्याओं को प्लास्टिक से बनी हुई चीज जैसे खिलौने बर्तन या कोई अन्य वस्तु उपहार में नहीं देना चाहिए क्योंकि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक माना जाता है और धार्मिक दृष्टिकोण से भी यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक नहीं है उसकी वजह है आप प्राकृतिक सामग्री से बनी हुई चीज कन्याओं को उपहार में दें।
2. नुकीली या धारदार चीजें– कन्याओं को उपहार में चाकू, कैंची, पिन या कोई भी नुकीली चीज उपहार में नहीं दी जानी चाहिए। यह वस्तुएँ हिंसा और नकारात्मकता का प्रतीक है जो मां दुर्गा के शांत और कोमल रूप के विपरीत है ऐसी चीज देने से आपकी पूजा का फल प्रभावित हो सकता है।
3. काले रंग के कपड़े या वस्तुएँ– काले रंग को दुख और नकारात्मकता का रंग माना जाता है। इसलिए कन्याओं को काले रंग के कपड़े जूते या कोई भी दूसरी चीज बाहर में नहीं देनी चाहिए मां दुर्गा को लाल, पीले और हरे रंग प्रिय हैं इसलिए इन रंगों के कोई भी चीज आप उपहार में दे सकते हैं
4. पानी से जुड़ी चीजें– वास्तु के अनुसार पानी से जुड़ी बस्ती में जैसे वॉटर फाउंटेन या बोतल उपहार में देना है अशुभ होता है ऐसा कहां जाता है कि पानी के साथ आप अपना भाग्य भी किसी और को दे देते हैं जिससे आर्थिक समस्या में उत्पन्न हो सकती है इसलिए कन्याओं को पानी से जुड़ी चीज़ें उपहार में ना दें।
5. भगवान की मूर्तियाँ– कन्याओं को कभी भी भगवान की मूर्ति या तस्वीर उपहार में ना देंगे क्योंकि मूर्तियों की देखभाल और पूजा के नियमों का पालन करना जरूरी होता है अगर कन्याएं और उनके परिवार इन नियमों का पालन न करता है तो यह माता का अपमान माना जा सकता है।
6. उपयोग की गई या पुरानी चीजें– कन्याओं को कभी भी पुराने कपड़े जूते या कोई भी इस्तेमाल की हुई चीज उपहार में नहीं देना चाहिए यह मां दुर्गा के प्रति और सम्मान का प्रतीक माना जाता है हमेशा नई और शुद्ध चीज ही कन्याओं को उपहार में दें।
और पढ़ें: Navratri Kanya Pujan: कन्या पूजन के राशि आधारित उपाय
कन्याओं को उपहार में क्या देना चाहिए(Best Gift For Kanya)
अभी हमने यह जाना कि कन्या पूजन पर कन्याओं को क्या चीज उपहार में नहीं देनी चाहिए लिए अब हम इन चीजों के बारे में जाने जिन्हें उपहार में देना शुभ माना जाता है और इन चीजों को उपहार में देने से हमें व्रत और पूजा का पूरा फल मिलता है।
1. लाल चुनरी या कपड़े– मां दुर्गा को लाल रंग बहुत प्रिय है ऐसे में कन्याओं को लाल चुनरी लहंगा या दुपट्टा देना बहुत शुभ माना जाता है। यह न केवल उनके सुंदरता बढ़ाता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। आप इसके साथ चूड़ियां और बिंदी भी उपहार में दे सकते हैं।
2. शिक्षा से संबंधित सामग्री– कन्या को उपहार में स्टेशनरी जैसे पेन पेंसिल नोटबुक रंग या ड्राइंग बुक देना भी बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह उपहार उनके शिक्षा में सहायक होता है और मां सरस्वती का आशीर्वाद भी दिलाता है।
3. श्रृंगार का सामान– इसके अलावा आप कन्याओं को श्रृंगार की चीज जैसे हेयर क्लिप, हेयर बैंड, इयररिंग्स मोती का ब्रेसलेट आदि भी उपहार में दे सकते हैं। पहले इन चीजों को मां दुर्गा को अर्पित करें फिर कन्याओं को बाँटें। इससे माँ की कृपा आप पर बनी रहती है।

4. मिठाई और फल– आप कन्याओं को उपहार में मिठाई जैसे लड्डू या फिर और फल भी दे सकते हैं चावल की खीर को लक्ष्मी माता का प्रतीक माना जाता है जो धन और समृद्धि लाती है इसलिए खीर खिलाना शुभ माना जाता है।
5. पैसे या दक्षिणा– अष्टमी के दिन कन्या को उपहार में पैसे देना भी काफी शुभ माना जाता है। इसलिए आप अपने समर्थ अनुसार कैसे उपहार (Kanjak Gift Ideas) में दे सकते हैं। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और घर में धान की कमी नहीं होने देता। पैसे को लाल कपड़े में लपेट कर देना भी बहुत प्रभावशाली होता है।
6. खिलौने या उपयोगी चीजें– कन्याओं को उपहार में गुड़िया खिलौने या छोटे-छोटे बर्तनों का सेट देना उन्हें प्रसन्न करता है। कन्याओं के प्रसन्नता से मां दुर्गा की प्रसन्न होती है। इसलिए आप खिलौने भी उपहार में दे सकते हैं।
कन्या पूजन में उपहार देने का सही तरीका (Navratri Gift For Kanya)
अष्टमी पर कन्याओं को उपहार देना केवल औपचारिकता नहीं बल्कि श्रद्धा का प्रतीक है इसलिए कन्या को बाहर देते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है जो इस प्रकार हैं-
- उपहार नया और साफ-सुथरा हो।
- कन्याओं को माँ का रूप मानकर सम्मान के साथ उपहार दें।
- उपहार देने के बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।
- मन में सकारात्मक विचार रखें और माँ से प्रार्थना करें।
Navratri Kanya Pujan Gift : यहाँ देखें वीडियो
FAQ- (Kanjak Gift Ideas)
कन्याओं को दक्षिणा में क्या देना चाहिए?
कन्या को दक्षिणा में पैसे, मिठाई और फल देना चाहिए। बात ही कुछ ऐसे उपहार भी देना चाहिए जो शुभ माने जाते हैं जैसे, लाल चुनरी या लहंगा, चूड़ियां या श्रृंगार का अन्य सामान, पढ़ाई लिखाई से जुड़ी चीजें या फिर खिलौने भी आप उन्हें दे सकते हैं।
कन्याओं को उपहार में पानी से जुड़ी चीज क्यों नहीं देनी चाहिए?
पानी से जुड़ी चीज देने का मतलब है अपना भाग्य किसी को देना इसलिए कन्या को उपहार में पानी से जुड़ी चीज नहीं देनी चाहिए।
4 thoughts on “Navratri Kanya Pujan पर कन्याओं को भूलकर भी ना दें ये उपहार ”