
Akshaya Tritiya 2025: इस साल अक्षय तृतीया आगामी 30 अप्रैल को मनाई जाने वाली है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक अक्षय तृतीया के दिन किए जाने वाले सभी शुभ कार्य और दान पुण्य का फल कभी भी नष्ट नहीं होता बल्कि यह जीवन में सुख समृद्धि और सौभाग्य लाता है।
इसलिए आज इस आर्टिकल में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर किए जाने वाले कुछ शुभ कामों के बारे में चर्चा करेंगे और साथ में कुछ ऐसे भी कामों के बारे में बात करेंगे जो इस दिन नहीं किए जाने चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
अक्षय तृतीया पर करें ये शुभ काम
अक्षय तृतीया का शुभ दिन समृद्धि और शांति पाने के लिए सबसे उत्तम है। इस दिन घर में समृद्धि लाने के लिए विशेष रूप से किए जाने वाले कुछ काम हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। आईये जाने कि Akshaya Tritiya Ko Kya Karna Chahiye –
1. बन्दनवार बांधना– अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के दिन सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले अपने घर के मुख्य दरवाजे पर अशोक या आम के पत्तों का बन्दनवार बाँधें यह काम न केवल शुभ माना जाता है, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को आकर्षित करती है। अशोक के पत्ते शाश्वत और हमेशा बने रहने वाले सुख के प्रतीक हैं, जबकि आम के पत्ते समृद्धि और खुशी का संदेश देते हैं। इस बंधनवार को लाल या पीले धागे से बांधकर द्वार पर सजाएँ।
2. घर की दहलीज की सफाई- अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर घर की दहलीज को कच्चे दूध से छींटे मारकर और मलमल के कपड़े से साफ करें। यह काम मां लक्ष्मी को घर में आमंत्रित करने का प्रतीक ,है, क्योंकि मान्यता है कि लक्ष्मी जी स्वच्छ और पवित्र स्थानों पर ही वास करती हैं। दहलीज की सफाई के बाद वहां हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक बनाना भी शुभ माना जाता है।
3. बूढ़े ब्राह्मण को दान देना- हमें पता ही है कि अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर दान-पुण्य का बहुत पुण्य फल मिलता है। इसलिए इस दिन किसी बूढ़े ब्राह्मण को पीले रंग का कपड़ा या रुमाल दान देना चाहिए। पीला रंग समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। इसके अलावा, ब्राह्मणों को भोजन करवाना, जौ, गेहूं, सत्तू, दही, चना, या फल जैसे खाद्य पदार्थ दान करना भी पुण्य फल देने वाला माना जाता है। यह काम पितृ दोष से मुक्ति और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने में सहायक होता है।

और पढ़ें: Akshaya Tritiya पर खरीदें ये 5 चीजें, घर में होगी धन की बरसात
4. बेसन, केसर, चने की दाल और हल्दी खरीदना- अक्षय तृतीया के दिन घर में बेसन, केसर, चने की दाल, जौ और हल्दी लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ये चीज़ें न केवल रसोई में उपयोगी होती हैं, बल्कि इन्हें समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन इन्हें खरीदकर घर में पूजा स्थान पर रखें और भगवान विष्णु को अर्पित करें। इसके बाद इनका उपयोग प्रसाद या भोजन में करें।
5. सोना-चांदी खरीदना- अक्षय तृतीया पर सोना या चांदी खरीदना सबसे लोकप्रिय परंपराओं में से एक है। आना जाता है कि इस दिन खरीदा गया सोना जीवन में बरकत और धन-वृद्धि लाता है। यदि सोना खरीदना संभव न हो, तो चांदी, पीतल की वस्तु, या मिट्टी का मटका भी खरीदा जा सकता है। चाहे 1 ग्राम सोना ही क्यों न हो, इसे हर अक्षय तृतीया खरीदने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
अक्षय तृतीया पर क्या न करें
1. गंदगी और अंधेरा न रखें– मां लक्ष्मी स्वच्छ और उजाले से भरे घर में वास करना पसंद करती हैं। इसलिए, अक्षय तृतीया पर घर में गंदगी या अंधेरा नहीं होना चाहिए। घर को अक्षय तृतीया से एक दिन पहले ही अच्छे से साफ करें और रात में दीया जलाकर रखें। गंदगी या अंधेरा होने पर लक्ष्मी जी चौखट से लौट सकती हैं।
2. उधार लेना या देना– अक्षय तृतीया के दिन किसी से उधार लेना या देना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर की समृद्धि और धन दूसरे के पास चला जाता है। इसलिए, अपनी कमाई से ही खरीदारी करें।
3. तामसिक भोजन से बचें– अक्षय तृतीया के दिन मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज, और मसूर दाल जैसे तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। यह दिन सात्विकता और पवित्रता का है, इसलिए सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।
4. विवाद और अपमान से बचें– अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर किसी से वाद-विवाद, अपमान, या किसी को दुख पहुंचाने वाला काम ना करें। विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान करें। घर आए जरूरतमंदों को खाना खिलाए या पशु-पक्षियों भोजन या दाना पानी दे।
5. तुलसी के पत्ते न तोड़ें– तुलसी को भगवान विष्णु अत्यंत प्रिय है और ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर तुलसी निर्जला व्रत रखती है। इसलिए, इस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। हालांकि, तुलसी पूजन करना शुभ है।
निष्कर्ष
अक्षय तृतीया का त्यौहार सुख समृद्धि और सौभाग्य लाता है। इस दिन शुभ काम ही करें ताकि आपको उन कामों के शुभ फल में और किसी भी अशोक काम को करने से बचें। इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी का इस्तेमाल सुरक्षित तृतीया पर करें और अपने अनुभव हमें कमेंट बॉक्स में बताएं इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
FAQ- Akshaya Tritiya Ko Kya Karna Chahiye
अक्षय तृतीया को क्या करना शुभ होता है?
अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना, चाँदी या पीतल की वस्तु या मिट्टी का मटका खरीदना शुभ होता है। के अलावा घर में बंधनवार लगाना, देहरी पर दूध के छीटें मारना शुभ होता है।
अक्षय तृतीया के दिन क्या भोजन करना चाहिए?
तृतीया के दिन सत्तू खाना शुभ होता है। इस दिन घर में बेसन, चने की दाल आदि चीज भी लानी चाहिए।
अक्षय तृतीया के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
अक्षय तृतीया के दिन उधर नहीं लेना चाहिए और तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। इसके अलावा इस दिन प्लास्टिक या अल्युमिनियम की चीज नहीं खरीदनी चाहिए।
अक्षय तृतीया पर नमक क्यों खरीदते हैं?
अक्षय तृतीया पर सेंधा नमक खरीदने की परंपरा है ऐसा माना जाता है कि सेंधा नमक बुरी आत्मा और नकारात्मकता को दूर करता है।
अक्षय तृतीया पर सरसों का क्या करें?
अक्षय तृतीया को पीली सरसों के बीज खरीदने की परंपरा है। सरसों के इन बीजों को अपने मंदिर या पूजा घर में रखें।