7 चक्र क्रिस्टल ट्री क्यों और कैसे करता है ऊर्जा का संतुलन

Seven Chakra Crystal Tree Benefits in Hindi
Seven Chakra Crystal Tree Benefits in Hindi

Seven Chakra Crystal Tree Benefits: आजकल की भक्ति दौड़ती जिंदगी में ऊर्जा का संतुलन बनाना बेहद जरूरी है। ऊर्जा का संतुलन होते ही न केवल हमारा शारीरिक स्टैमिना बेहतर होता है बल्कि हमें मानसिक शांति भी मिलती है और इसी लिए आजकल सेवन चक्र क्रिस्टल ट्री काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा क्रिस्टल ट्री है जो आपके कमरे को गजब की औरा प्रदान करता है। यह न केवल कमरे की सजावट को बेहतर करता है बल्कि यह एक आध्यात्मिक उपकरण की तरह काम करता है जो आपके घर की या कार्य स्थल की एनर्जी को बेहतर करती है।

जी हां क्रिस्टल ट्री यदि आपने अपने कमरे अपने घर या अपने कार्य स्थल पर रखा हो तो आपकी मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक एनर्जी सकारात्मक होने लगती है। आपका औरा फील्ड क्लीन होने लगता है और धीरे-धीरे यह आपके आसपास की एनर्जी को हील करना शुरू कर देता है जिससे आप अपने सभी चक्र को हील कर लेते हैं। इसीलिए इस सेवन चक्र क्रिस्टल ट्री को हीलिंग ट्री भी कहा जाता है।

और पढ़ें:

सेवन चक्र क्रिस्टल ट्री क्या है 

7 चक्र क्रिस्टल ट्री में 7 अलग-अलग क्रिस्टल का उपयोग किया जाता है। क्रिस्टल अर्थात ऐसे विशेष पत्थर जो धरती के गर्भ से विशेष अवस्था में प्राप्त होते हैं। यह पत्थर अपनी ऊर्जा और अपने गुणों की वजह से आपके चक्र को सक्रिय और संतुलित करने लगते हैं। क्रिस्टल जब आपके संपर्क में आते हैं तब यह आपके रूट चक्र, सैक्राल चक्र, सोलर प्लेक्सस, थ्रोट चक्र ल, हार्ट चक्र, थर्ड आई चक्र, क्रॉउन चक्र को एक्टिव करने लगते हैं। 

इन क्रिस्टल को तांबे और अन्य महत्वपूर्ण धातु के साथ पेड़ का आकार देकर बनाया जाता है जिसे आप अपने घर पर, अपने कार्य स्थल पर रख सकते हैं। इसे देखने मात्र से ही आपके चक्र की शुद्ध होने लगती है, चक्र एक्टिव होने लगते हैं। इस क्रिस्टल ट्री के सात अलग-अलग क्रिस्टल आपके कार्य स्थल या कमरे में अपनी विशेष कंपन पैदा करते हैं जिसका सीधा असर आप पर भी पड़ता है। हर एक क्रिस्टल एक विशेष चक्र पर काम करता है। यह 7 क्रिस्टल इस प्रकार होते हैं- 

  • Red Jasper, 
  • Carnelian, 
  • Yellow Aventurine, 
  • Green Aventurine, 
  • Lapis Lazuli, 
  • Amethyst, 
  • Clear Quartz
What is Seven Chakra Crystal Tree
What is Seven Chakra Crystal Tree

इसके अलावा कई बार Rose Quartz, Citrine, Black Tourmaline and Sodalite जैसे अन्य क्रिस्टल का भी इस्तेमाल किया जाता है।

सेवेन चक्र क्रिस्टल ट्री रखने के मुख्य फायदे (Seven Chakra Crystal Tree Benefits)

  • जब आप 7 चक्र क्रिस्टल ट्री अपने घर या कार्यस्थल पर रखते हैं घर की ऊर्जा संतुलित होती है और आपके बॉडी के चक्र एक्टिव होने लगते हैं। 
  • यह क्रिस्टल आपके आसपास की भावनाओं और मानसिक स्थितियों को समझते हैं जिससे आप की भावनाएं शांत होती है और आपको मेंटल क्लेरिटी मिलती है। 
  • यह क्रिस्टल ट्री आपको मानसिक चिंता अवसाद और तनाव से निकलने में मदद करता है। 
  • इस क्रिस्टल ट्री के सामने बैठकर यदि ध्यान या मैडिटेशन किया गया तो यह ध्यान केंद्रित करने में आपकी मदद करता है और आपकी मानसिक अवरोध को दूर करता है। 
  • इस क्रिस्टल ट्री के सामने बैठकर मेडिटेशन करने या ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से आपकी ऊर्जा केंद्र सक्रिय होने लगते हैं। 
  • इस क्रिस्टल ट्री को घर या ऑफिस में रखने से वातावरण सकारात्मक होने लगता है। फेंगशुई में भी इस क्रिस्टल ट्री को काफी लाभकारी माना जाता है। 
  • इस क्रिस्टल ट्री को यदि बच्चों की स्टडी टेबल पर रखा गया तो यह कंसंट्रेशन बढ़ता है और पढ़ाई में मदद करता है। 
  • यह एक सुंदर सजावटी आइटम भी होता है और साथ ही इसे रखने से ऊर्जा का स्तर भी बेहतर होता है घर बुरी नजरों से बचता है और बीमारियां दूर होती है।
Benefits of Keeping a Seven Chakra Crystal Tree
Benefits of Keeping a Seven Chakra Crystal Tree

कुल मिलाकर 7 चक्र क्रिस्टल ट्री केवल एक सजावटी वस्तु नहीं है बल्कि यह आपके जीवन की ऊर्जा को संतुलित करने का विशेष साधन भी है। इसे सही स्थान पर रखने और नियमित रूप से सही तरीके से इसके सामने बैठकर ध्यान करने से आप विभिन्न प्रकार के फायदे प्राप्त कर सकते हैं। जिनमें से सबसे मुख्य फायदा है आपके साथ चक्र एक्टिव होना और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होना।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

2 thoughts on “7 चक्र क्रिस्टल ट्री क्यों और कैसे करता है ऊर्जा का संतुलन”

Leave a Comment