पैसे को चुंबक की तरह आकर्षित करें! अपनाएं ये 5 शक्तिशाली आदतें

5 Best Habits to Attract Money
5 Best Habits to Attract Money

5 Best Habits to Attract Money: आजकल हर व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहता है लेकिन ज्यादातर लोग सिर्फ मेहनत पर ही निर्भर रहते हैं। हां मेहनत करना जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैसे केवल मेहनत से ही नहीं बल्कि सही माइंडसेट और आदतों से भी आकर्षित होता है।

पैसा एक ऊर्जा है। अगर आप इस सम्मान देंगे, सही इस्तेमाल करेंगे और समृद्धि महसूस करेंगे तो यह आपके जीवन में हमेशा टिकेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज के लेख में हम ऐसी पांच प्रभावशाली आदतों के बारे में बात करेंगे जो पैसे को अट्रैक्ट करने में आपकी मदद करेंगे इन आदतों को अपनाकर आप अपनी लाइफ में मनी फ्लो को कई गुना बढ़ा सकते हैं। आइये इन आदतों के बारे में जाने।

और पढ़ें: सोने से पहले बोलें ये 3 शब्द! Joseph Murphy की गुप्त तकनीक से धन और सफलता आकर्षित करें

पैसे को इंसान और ऊर्जा की तरह ट्रीट करें

पैसा केवल कागज के टुकड़े नहीं बल्कि एक जीवंत ऊर्जा है। जिस तरह हमारे घर में मेहमान आने पर हम उसकी खातिरदारी करते हैं वैसे ही जब पैसा आए तो उसे सही जगह इन्वेस्ट करना और सेव करना चाहिए।

अगर आप पैसों को सिर्फ खर्च करने का साधन मानेंगे तो वह सिर्फ खर्च ही होगा लेकिन अगर आप इस ऊर्जा की तरह सम्मान देंगे तो पैसा खुद-ब-खुद आपके पास आता रहेगा। इसे इस तरह से एक आदत बनाएं

  • जब सैलरी आए तो सबसे पहले 10-20% को अलग करके सेविंग्स या इन्वेस्टमेंट में डालें।  
  • पैसों को एक दोस्त की तरह मानें। 
  • हर महीने एक छोटा सा हिस्सा जरूरतमंदों की मदद में दें।

यह आदत Money Manifestation की नींव है।

पैसे का पूरा सम्मान करें और सही रखरखाव करें

पैसे को कभी मोड कर नहीं रखना चाहिए ना ही बिस्तर या डाइनिंग टेबल या फर्श पर छोड़ना चाहिए। फ़टे-पुराने नोट तुरंत बैंक में जाकर बदलें। वॉलेट या लाकर हमेशा साफ-सुथरा रखें।

साफ सुथरी जगह पर पैसे टिकट हैं। गंदा वॉलेट या बिखरे पैसे नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। आइये कुछ प्रैक्टिकल टिप्स जानते हैं: 

  • वॉलेट में सिर्फ अच्छी हालत के नोट रखें।  
  • रोज रात को वॉलेट को साफ करके व्यवस्थित करें।  
  • लॉकर में अगर पुराने सिक्के या पुराने नोट हैं तो उन्हें बदलवाएं।

यह छोटी-सी आदत धीरे-धीरे Money Attraction की शक्ति बढ़ाती है।

पैसे देने का सही और सम्मानजनक तरीका अपनाएं

कभी भी किसी को पैसे फेंक कर ना दें चाहे वह दुकानदार हो, रिक्शावाला हो या कोई मदद मांग रहा हो। पैसे को दोनों हाथों से या एक हाथ से सम्मान पूर्वक दें और मन में थैंक्यू कहें क्योंकि उसे पैसे के बदले आपको सेवा या सामान मिल रहा है।

इस आदत का फायदा यह है कि यह ग्रेटीट्यूड की ऊर्जा पैदा करती है जब आप पैसे देते समय शुक्रिया अदा करते हैं तो यूनिवर्स आपको और ज्यादा समृद्ध बनाता है। अगली बार किराना खरीदते समय या टिप देते समय इस नियम का पालन जरूर करें।

Best Way to Attract Money
Best Way to Attract Money

Abundance की भावना हमेशा महसूस करें

अपने वॉलेट और बैंक अकाउंट में हमेशा कुछ ना कुछ पैसे रखें खाली वॉलेट या जीरो बैलेंस अकाउंट नकारात्मकता और गरीबी की फीलिंग देता है। इन बातों का ध्यान रखें: 

  • वॉलेट में कम से कम 100-500 रुपये हमेशा रखें।  
  • घर में 4-5 अलग-अलग जगहों पर मनी जार रखें – जैसे किचन, स्टडी टेबल, बेडरूम, पूजा घर।  
  • हर जार में 10-50 रुपये डालें। इन्हें नरोज देखने पर समृद्धि की फीलिंग आएगी।

जितना आप खुद को अमीर महसूस करेंगे, यूनिवर्स उतना ही ज्यादा आपके पास भेजेगा।

दान करें और सही Affirmation का इस्तेमाल करें

जब भी पैसा खर्च करें या इन्वेस्ट करें, मन में यह affirmation बोलें: 

जितना मैं खर्च कर रहा हूँ, वह कई गुना होकर मेरे पास वापस आ रहा है।

दान और मदद करने से धन का प्रवाह तेज होता है। देने से रिसीविंग की कैपेसिटी बढ़ती है। इसे इस तरह करें: 

  • हर महीने 1-5% इनकम मंदिर, NGO, गरीब बच्चों को दान में दें।
  • खर्च करते समय affirmation जरूर बोलें।  
  • दूसरों की मदद करें बिना कुछ उम्मीद के।

यह आदत Law of Attraction में सबसे तेजी से काम करती है।

How to Attract Money
How to Attract Money

निष्कर्ष: 5 Best Habits to Attract Money

ये 5 आदतें पैसे को ऊर्जा मानना, उसका सम्मान करना, सही तरीके से देना, समृद्धि महसूस करना और दान के साथ affirmation मनी फ्लो को कई गुना बढ़ा देती हैं। ये कोई जादू नहीं हैं, बल्कि रोज की आदतें हैं। अगर आप इनमें से एक-एक करके इन्हें अपनी रूटीन में शामिल करेंगे, तो 30-60 दिनों में आपको फर्क महसूस होने लगेगा।

आज शाम को अपना वॉलेट साफ करें, कुछ रुपये अलग रखें और affirmation दोहराएं। आपको कौन-सी आदत सबसे ज्यादा पसंद आई? कमेंट में जरूर बताएं। अगर यह ब्लॉग पसंद आया तो शेयर करें और और जानकारी के लिए बने रहें।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment