
Paise Ko Manifest Kaise Kare: दोस्तों! कल्पना कीजिए कि एक तरफ वह लोग जिनके पास पैसा हमेशा आता रहता है मौके खुद आते रहते हैं और वह बिना टेंशन की छुट्टियां मनाते हैं। दूसरी तरफ हम जैसे लोग हैं जिनकी सैलरी महीने के आखिरी में आती है और 10 से 15 तारीख तक ही खर्च हो जाती है। अकाउंट में बैलेंस देखकर दिल बैठ जाता है।
यह फर्क सिर्फ कितना कमाते हो से नहीं आता बल्कि सोच से आता है, अमीर लोग पैसे अट्रैक्ट करते हैं जबकि हम उसे जाते हुए देखते रह जाते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि पैसे को manifest कैसे करें, तो इसका जवाब है, सिर्फ सोचने से नहीं, सोच और action के combination से। अगर आप भी हर महीने पैसे कमाते हैं पर बचत नाम की चीज नहीं है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है।
इसमें मैं आपको Manifestation (विश्वास और एनर्जी) और Practical Finance (रियल स्टेप्स) दोनों को मिलाकर एक पूरा ब्लूप्रिंट दे रही हूँ। इसमें मैं आपको स्टेप बाय स्टेप समझाऊंगी कि कैसे आप अपनी सोच बदलकर और छोटे-छोटे एक्शन लेकर Financial Abundance को अपनी लाइफ में मेनिफेस्ट कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हमारे मुख्य चर्च इन बिंदुओं पर केंद्रित होगी:
- Money blocks कैसे तोड़ें
- Abundance mindset कैसे बनाएं
- ₹500 से शुरू करके emergency fund और investment कैसे करें
- Extra income के 5 आसान तरीके
- Vision board और affirmations का पूरा टेम्प्लेट
तो अब आप अपनी नोटबुक निकालिए चलिए शुरू करते हैं। यह आपकी जिंदगी का सबसे पावरफुल ब्लूप्रिंट होने वाला है।
Financial Abundance का असली मतलब क्या होता है?
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि Financial Abundance मतलब है बैंक में बहुत सारा। लेकिन असल में यह सिर्फ़ नंबर नहीं, एहसास है। सरल भाषा में कहें तो Financial Abundance का मतलब है पैसा आपकी जिंदगी को सपोर्ट करे, न कि तनाव दे। इसके तीन मेन पिलर हैं:
- Security – बिना चिंता के 6-12 महीने का खर्च निकाल सकें।
- Freedom – वो काम करें जो पसंद हो, न कि सिर्फ़ पैसे के लिए।
- Peace – पैसों को लेकर रात में नींद खराब न हो।
अब सबसे महत्वपूर्ण बात – Scarcity Energy vs Abundance Energy. Scarcity Energy वाले लोग हमेशा कहते रहते हैं – पैसा कम है, महंगाई बहुत है, मैं कभी अमीर नहीं बन सकता। यह एनर्जी पैसों को दूर भगाती है।
वहीं Abundance Energy वाले लोग कहते हैं–Universe मेरे लिए हमेशा ज्यादा से ज्यादा भेज रहा है, मेरे पास पहले से ही काफी है और और आएगा। यही एनर्जी पैसों को खींचती है।
5 साल पहले मैं भी Scarcity Energy वाली इंसान थी। मुझे जो भी सैलरी मिलती टाइम से पहले ही ख़त्म हो जाती। क्रेडिट कार्ड बिल लेट, EMI का बोझ, और हर रात पैसों की चिंता लगी रहती। मुझे लगता था लाइफ हमेशा ऐसी ही रहने वाली है।
फिर मैंने manifestation शुरू किया। रोज़ सुबह 5 मिनट visualization करती जिसमें मैं खुद को देखती और देखती कि मेरा अकाउंट में 5 लाख का बैलेंस है, मैं फ्री में घूम रही हूँ और कम मेहनत में ढेर सारा पैसा आ रहा है। इसके साथ-साथ मैंने कुछ प्रैक्टिकल स्टेप्स भी लिए जैसे SIP शुरू किया, अपने खर्च को ट्रैक करना शुरू किया।
आज मेरी स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अब मैं सिर्फ़ अपनी पसंद के प्रोजेक्ट्स लेती हूँ, हर महीने 50,000+ की बचत करती हूँ। यह कोई जादू नहीं था। यह manifestation और action के कम्बिनेशन से पॉसिबल हुआ।

Money Blocks क्या होते हैं?
अगर manifestation काम नहीं कर रहा तो 99% चांस है कि आपके अंदर कोई Money Block है। ये subconscious beliefs हैं जो बचपन से हमारे दिमाग में बैठ गए हैं।
ब्लॉक 1: पैसा बुरी चीज़ है
यह belief आपको subconsciously पैसे को reject करने पर मजबूर करता है। आप कमाते हैं लेकिन खर्च कर डालते हैं या निवेश से डरते हैं।
यह belief कहाँ से आता है? बचपन में माँ-पापा कहते थे अमीर लोग बेईमान होते हैं। समाज कहता है पैसा सब कुछ नहीं खरीद सकता। लेकिन हकीकत यह है कि बिना पैसे के कुछ भी नहीं मिलता
ब्लॉक 2: मैं deserve नहीं करती
महिलाओं में यह block सबसे ज्यादा होता है। क्योंकि हमारी परवरिश में बोला जाता है बेटी को ज्यादा मत लाड़ करो, पैसा कमाना लड़कों का काम है, तुम्हारी खुशी परिवार में है।
मेरी एक रीडर ने मुझे बताया कि वह अच्छी जॉब में है लेकिन सैलरी बढ़ने पर भी खुद को महंगा गिफ्ट नहीं देती। कहती, मुझे लगता है मैं deserve नहीं करती। जब हमने यह block तोड़ा तो 3 महीने में उसने सैलरी डबल कर ली।
ब्लॉक 3: पैसा टिकता नहीं मेरे पास
यह सबसे खतरनाक self-fulfilling prophecy है। जब आप कहते हैं मेरे पास पैसा नहीं टिकता तो Universe आपको वैसी ही सिचुएशन देता है।
इन Money Blocks को कैसे तोड़ें
इन Money Blocks को 2 आसान Steps में तोड़ा जा सकता है:
- Step 1: Awareness: हर बार जब मन में नेगेटिव थॉट आए, उसे लिख लें। जैसे, मैंने फिर से ऑनलाइन शॉपिंग कर ली, पैसा टिकता ही नहीं।
- Step 2: Replacement: उस belief को affirmation से replace करें। जैसे, पैसा टिकता नहीं को Universe मुझे हर महीने ज्यादा से ज्यादा पैसा भेज रहा है और मैं इसे smartly रखती हूँ, से बदल दें।

Abundance Mindset बनाने के 3 तरीके
अब ब्लॉक्स हटाने के बाद mindset बनाना है। ये तीन तरीके रोज़ 15 मिनट में कर सकते हैं।
Money Affirmations
रोज सुबह शाम मिरर के सामने ये 5 affirmations बोलें:
1. मैं Money Magnet हूँ। पैसा मेरे पास आसानी से और लगातार आ रहा है।
2. मैं अमीर बनने के लायक हूँ और Universe मुझे सपोर्ट कर रहा है।
3. हर खर्च के बाद मेरा पैसा दोगुना होकर वापस आता है।
4. मैं सुरक्षित, आजाद और खुश हूँ।
5. मेरे लिए हमेशा ज्यादा से ज्यादा पैसा उपलब्ध है।
कब और कैसे बोलें?
- सुबह ब्रश करते हुए 21 बार
- रात को सोने से पहले 21 बार
- फोन में voice note बना लें और सुनें।
Gratitude Journaling
Gratitude सबसे पावरफुल manifestation टूल है। जब आप जो है उसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं तो Universe और देता है।
Step-by-step कैसे करें:
1. रात को सोने से पहले नोटबुक निकालें
2. 5 चीजें लिखें जिनके लिए पैसों को लेकर ग्रेटफुल हैं
उदाहरण:
- आज मैंने ₹2000 बचाए, Thank You Universe
- मेरी सैलरी समय पर आई, शुक्रिया
- मैंने आज अच्छा खाना खाया, शुक्रिया
टेम्प्लेट:
आज मैं पैसों के लिए आभारी हूँ क्योंकि…
1. …
2. …
3. …
Visualization Technique (5 मिनट Morning Practice)
हर सुबह 5 मिनट आँखें बंद करके कल्पना करें:
- आपका बैंक बैलेंस 7 अंकों में है।
- आप लैपटॉप पर काम कर रहे हैं और पैसा ऑटोमैटिक आ रहा है।
- आप फैमिली के साथ घूम रहे हैं बिना बजट की चिंता
- आपको नई कार की चाभी मिल रही है
इमेजिनेशन जितनी डिटेल में होगी, मेनिफेस्टेशन उतना तेज़ होगा।

पैसे को Manifest कैसे करें? 5 Practical Steps
अब सिर्फ़ सोचने से काम नहीं चलेगा। अपने फाइनेंशियल गोल्स के लिए Action लेना होगा। ये 5 स्टेप्स फॉलो करें:
Step 1: Financial Awareness
पहले 30 दिन सिर्फ़ अपने खर्चों को ट्रैक करें।Income vs Expense लिखें। इसके लिए आप Google Sheets का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर खर्च के बाद नोट करें कि यह जरूरी था या impulse था?
Step 2: Emergency Fund
बिना emergency fund के manifestation भी काम नहीं करता। क्योंकि डर की एनर्जी manifestation को ब्लॉक करती है। ₹500 से शुरू करें और हर महीने 500-1000 अलग अकाउंट में डालें। 6 महीने में ₹3000-6000 हो जाएंगे। फिर बढ़ाते जाएँ।
Step 3: Investment शुरू करो
SIP सबसे आसान और पावरफुल तरीका है। SIP में हर महीने फिक्स्ड अमाउंट mutual fund में लगाते हैं। अच्छी बात यह है कि आप एक बहुत छोटी सी अमाउंट से शुरुआत कर सकते हैं। Groww app से 5 मिनट में शुरू करें:
- 1. Groww डाउनलोड करें
- 2. KYC पूरा करें
- 3. ₹100 से SIP शुरू करें।
Groww से शुरू करने के लिए [यहाँ क्लिक करें]
Step 4: Extra Income Source
Universe कभी एक ही चैनल से नहीं देता। कई चैनल खोलिए। उदाहरण के लिए आप ideas को ट्राई कर सकते हैं:
- 1. Instagram Reels से affiliate marketing
- 2. Canva से digital products बेचना (e-books, planners)
- 3. YouTube channel शुरू करना
- 4. Online tutoring (अंग्रेजी, makeup, cooking)
- 5. Handmade products Etsy पर बेचना
Step 5: Vision Board
फिजिकल या digital vision board बनाएं। कार, घर, ट्रिप, बैंक स्टेटमेंट के फोटोज चिपकाएं। रोज़ 2 मिनट देखें और फील करें कि यह पहले से ही आपका है
(विजन बोर्ड बनाने की पूरी गाइड यहाँ पढ़ें- 2026 में बनना चाहते हैं अमीर तो बनाएँ ये Money Vision Board- बदल जाएगी किस्मत)

Financial Abundance के लिए Recommended Resources
कुछ बेस्ट सेलर किताबें
1. Rich Dad Poor Dad (Hindi) – Amazon से खरीदें
2. The Psychology of Money – Morgan Housel – Amazon से खरीदें
3. You Are a Badass at Making Money – Jen Sincero – Amazon से खरीदें
ये तीनों किताबें पढ़कर मेरी सोच 180° बदल गई। (Amazon Affiliate Link उपलब्ध हैं)
Apps
- Groww (Investment के लिए बेस्ट)
- ETMONEY (SIP ट्रैकर)
- Money View (खर्च ट्रैकिंग)
निष्कर्ष: Paise Ko Manifest Kaise Kare
तो दोस्तों पैसे को manifest कैसे करें, इसका सबसे बड़ा secret है mindset और action का combination। इस आर्टिकल में बताए गये तीन मुख्य पॉइंट्स ध्यान रखें। Money blocks तोड़ो और abundance mindset बनाओ।Affirmations, Gratitude, Visualization रोज़ करो। Action लो SIP, emergency fund, extra income आज ही शुरू करें।
अगर यह आर्टिकल आपके दिल को छू गया तो इसे अपने उन सारे दोस्तों के साथ शेयर करें जो अभी भी पैसों की चिंता में रातें सो नहीं पाते। खासकर उन लोगों के साथ जो सोचते हैं, मैं deserve नहीं करता। आप अमीर बनने के लिए पूरी तरह capable हैं।Universe आपके साथ है। अब कमेंट करके बताओ कि आपका पहला स्टेप क्या होगा?
FAQ: पैसे को Manifest कैसे करें?
पैसे को मैनिफेस्ट करना कैसे शुरू करें?
पैसे को मैनिफेस्ट करने की शुरुआत अपनी सोच बदलने से होती है। सबसे पहले अपने Money Blocks पहचानें और उन्हें पॉजिटिव beliefs से replace करें। रोज़ 5 मिनट visualization करें, affirmations बोलें और gratitude practice शुरू करें। साथ ही ₹500 से emergency fund या छोटी SIP शुरू करके practical action भी लें। जब mindset और action साथ चलते हैं, तभी manifestation शुरू होता है।
पैसे को मैनिफेस्ट करते समय क्या बोलें?
पैसे को मैनिफेस्ट करते समय ऐसे वाक्य बोलें जो विश्वास और abundance energy पैदा करें। जैसे – “मैं Money Magnet हूँ”, “पैसा आसानी से मेरे पास आ रहा है”, “मैं अमीर बनने के योग्य हूँ।” इन affirmations को रोज़ सुबह और रात 21 बार बोलें। केवल शब्द नहीं, बल्कि उस भावना को भी महसूस करें कि पैसा सच में आपकी ओर आ रहा है।
तुरंत पैसा कैसे आकर्षित करें?
तुरंत पैसा आकर्षित करने के लिए पहले gratitude activate करें और जो है उसके लिए धन्यवाद दें। फिर तुरंत कोई छोटा action लें जैसे extra income का एक तरीका शुरू करना या खर्च ट्रैक करना। साथ ही scarcity सोच छोड़कर खुद से कहें, “पैसा मेरे पास नए रास्तों से आ रहा है।” mindset shift और quick action मिलकर तेज़ परिणाम लाते हैं।