मेहनत करते हो फिर भी पैसा नहीं टिकता? ये हैं आपके Hidden Money Blocks और इन्हें तोड़ने के 6 Proven तरीके

Money Blocks Kaise Door Kare
मनी ब्लॉक्स कैसे दूर करें? जाने 6 पावरफुल स्टेप्स

Money Blocks Kaise Door Kare: दोस्तों अक्सर ऐसा होता है क्या दिन रात मेहनत करते हैं अच्छी नौकरी या बिजनेस चलते हैं लेकिन महीने के आखिर में आपके हाथ में कुछ भी नहीं बचता है। 

या फिर कभी ऐसा हुआ है कि आप अमीर बनने का सपना देखते हैं लेकिन हर बार आपके अंदर से कोई आवाज कहती है कि ये तुम्हारे बस की बात नहीं। यह कोई किस्मत नहीं बल्कि Money Blocks हैं। 

Money Blocks वह अदृश्य दीवार है जो आपके Subconscious Mind में बैठकर आपके पीछे खींचती रहती है। लाखों लोग इसी इसी अदृश्य दीवार से टकराते रहते हैं और सोचते हैं कि शायद मेरी किस्मत ही ख़राब है। 

लेकिन सच यह है — किस्मत नहीं, आपकी Money Story बदलनी है। इस complete guide में हम जानेंगे कि Money Blocks क्या होते हैं, कितने प्रकार के होते हैं, और सबसे जरूरी — इन्हें कैसे तोड़ें। अगर आप भी financial life में breakthrough चाहते हैं, तो अंत तक पढ़ें।

मनी ब्लॉक्स क्या होते हैं? Money Blocks Kya Hain

मनी ब्लॉक्स हमारे सबकॉन्शियस माइंड में बैठे हुऎ हैं वो बिलिफ़्स, इमोशनल पैटर्न या एनर्जी ब्लॉक है जो हम पैसा कमाने रखने या पैसे के साथ शांति से रहने से रोकते हैं।  यह हमारे अवेयरनेस लेवल से नीचे काम करते हैं इसलिए हम चाहे कितने भी प्रैक्टिकल प्लान बनाएं लेकिन कभी भी रिजल्ट नहीं मिलता। 

और पढ़ें: अमीर लोग ये 10 काम करते हैं जो गरीब कभी नहीं करते – क्या तुम भी यही गलती कर रहे हो?

ये Money Blocks अक्सर हमारे बचपन में बन जाते हैं। रिसर्च बताती है कि हमारी 80% फाइनेंशियल आदतें 7 साल की उम्र तक तय हो जाती हैं। माता-पिता की बातें, जैसे कि पैसा हाथ का मैल है, अमीर लोग लालची होते हैं या हमारे घर में कभी भी पैसा नहीं टिकता- यह सब हमारे सबकॉन्शियस माइंड में बैठ जाते हैं। 

इसका नतीजा यह होता है कि हम इतने भी मेहनत करें लेकिन पैसा या तो आता नहीं और अगर आता है तो हाथ से फिसल जाता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि इन Money Blocks को तोड़ा जा सकता है, बस सही तरीके से इन्हें पहचान कर काम करना होता है।

What are Money Blocks
What are Money Blocks

मनी ब्लॉक्स के मुख्य प्रकार: Klontz Money Script Inventory के अनुसार

डॉ. ब्रैड क्लॉन्ज़ ने Klontz Money Script Inventory (MSI) नामक साइंटिफिक टेस्ट के आधार पर चार मुख्य प्रकार के मनी ब्लॉक्स बताए हैं। इनमें से कोई एक या कई आपके अंदर हो सकते हैं:

  • मनी अवॉइडेंस (Money Avoidance): इसके अंतर्गत “पैसा बुरा है या मैं इसके लायक नहीं हूँ”, जैसी सोच होती है। ऐसे लोग बैंक स्टेटमेंट चेक करने से भी डरते हैं और बिल पेमेंट टालते रहते हैं।
  • मनी वरशिप (Money Worship): “ज्यादा पैसा यानि ज्यादा खुशी” का भ्रम। ये लोग कभी संतुष्ट नहीं होते, हमेशा और कमाते रहते हैं लेकिन एंजॉय नहीं कर पाते।
  • मनी स्टेटस (Money Status): अपनी वैल्यू को नेट वर्थ से जोड़ना। महंगी गाड़ी, ब्रांडेड कपड़े खरीदकर सोशल स्टेटस दिखाना। असल में ये आत्म-सम्मान की कमी को छुपाने का तरीका है।
  • मनी विजिलेंस (Money Vigilance): पैसे को लेकर अत्यधिक सतर्कता और गोपनीयता बरतना। पैसे का आनंद लेने की बजाय हमेशा “क्या पता कल क्या हो जाए” की चिंता रखना।

अगर आप इनमें से किसी भी प्रकार के Money Blocks को महसूस कर रहे हैं, तो जान लें कि आप अकेले नहीं हैं। लाखों लोग इसी में फंसे हैं।

Types of Money Blocks
Types of Money Blocks

Quick Self-Test: आप किस Money Script में हैं?
नीचे दिए गए statements पढ़ें और honest रहें।  जो भी आपको सच लगे, उसे mentally tick करें:
unticked पैसे की बात करना शर्मनाक लगता है” (Money Avoidance)
unticked अगर बस थोड़ा और पैसा हो जाए तो सब ठीक हो जाएगा” (Money Worship)
unticked लोग मुझे मेरी गाड़ी और कपड़ों से judge करते हैं” (Money Status)
unticked पैसे की बात किसी को नहीं बतानी चाहिए, यहाँ तक कि partner को भी नहीं” (Money Vigilance)
unticked मेरे साथ financially कुछ अच्छा होगा — यह मुझे believe ही नहीं होता” (Scarcity Mindset)

Result: जितने ज़्यादा statements आपने tick किए, उतने ज़्यादा Money Blocks आपके subconscious में active हैं। यदि 2 या उससे ज़्यादा मनी ब्लॉक्स हैं। आपको इस guide को seriously follow करना है।

मनी ब्लॉक्स कैसे तोड़ें? स्टेप-बाय-स्टेप कम्पलीट गाइड

मनी ब्लॉक्स को तोड़ना कोई एक दिन का काम नहीं, लेकिन लगातार प्रैक्टिस से ये पूरी तरह गायब हो सकते हैं। मैं यहाँ 6 प्रभावशाली तरीके बता रही हूँ:

सेल्फ अवेयरनेस और मनी स्टोरी लिखें

Money Blocks को तोड़ने का सबसे जरूरी स्टेप है खुद को जानना। अपनी बचपन की मनी स्टोरी लिखे की माता-पिता पैसे के बारे में क्या कहते थे? उन विचारों को एक पेपर पर लिखें जो आपको आगे बढ़ने से रोकते हैं। हर हफ्ते एक बार उनको पढ़ें। 

नकारात्मक विश्वासों को चुनौती दें

अपने पुराने विचारों को नए, सकारात्मक विचारों से बदलें। उदाहरण के लिए:

  • “मैं पैसे के मामले में खराब हूँ” → “मैं फाइनेंस के मामले में बहुत अच्छा हूँ।”  
  • “मैं अभी ये खर्च नहीं कर सकता” → “यह अभी मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं है।”  

हर दिन इन नए affirmations को 5 मिनट बोलें। आप खुद हैरान रह जाएंगे कि सोच कितनी जल्दी बदलती है।

इमोशनल ओर स्पिरिचुअल तकनीकें जो असर करती हैं

  • ग्रेटिट्यूड जर्नल: रोज़ 5 चीजें लिखें जिनके लिए आप आभारी हैं। इससे scarcity mindset abundance mindset में बदल जाता है।  
  • विज़ुअलाइजेशन: हर सुबह 10 मिनट विजुलाइज करें कि आप पहले से ही अपनी ड्रीम लाइफ जी रहे हैं – बैंक बैलेंस, फ्रीडम, सब कुछ।  
  • एफर्मेशन्स: “मैं धन और समृद्धि का मैग्नेट हूँ”, “पैसा मेरे लिए आसानी से आता है और टिकता है”।  ये रोज़ 21 दिन बोलें।
How to Break Money Blocks
How to Break Money Blocks

प्रैक्टिकल फाइनेंशियल हैबिट्स जो ब्लॉक्स तोड़ती हैं

  • एक्सपोज़र थेरेपी: डर के बावजूद हर हफ्ते बैंक ऐप खोलें, बैलेंस चेक करें।  
  • ऑटोमेशन: सैलरी आने पर सबसे पहले 10-20% बचत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाए।  
  • छोटे-छोटे विन: हर महीने एक छोटा फाइनेंशियल गोल पूरा करें, जैसे 5000 रुपये एक्स्ट्रा बचाना। सफलता का स्वाद ब्लॉक तोड़ने में मदद करता है।

ऊर्जावान संतुलन: चक्र हीलिंग की पावर

कई एक्सपर्ट मानते हैं कि हमारे शरीर में कुछ एनर्जी सेंटर्स हैं जो सीधे मनी माइंडसेट से कनेक्टेड होते हैं। जैसे सोलर प्लेक्सस चक्र जो हमारी नाभि के नीचे स्थित होता है कॉन्फिडेंस और पैसे कमाने की ताकत से जुड़ा है। वही हार्ट चक्र बिना अपराध बोध के पैसे को स्वीकार करने में मदद करता है। सुबह शाम 5 मिनट इन चक्र पर अपना ध्यान केंद्रित करें या सिट्रीन, पाइराइट जैसे क्रिस्टल का इस्तेमाल करें। 

प्रोफेशनल मदद कब और क्यों लें?

अगर फाइनेंशियल स्ट्रेस बहुत ज्यादा है, तो फाइनेंशियल थेरेपी लें। ये नॉर्मल थेरेपी और फाइनेंस को मिलाकर आपकी भावनाओं, व्यवहार और पैसों के रिश्ते को ठीक करती है। भारत में भी कई सर्टिफाइड फाइनेंशियल थेरेपिस्ट उपलब्ध हैं।

निष्कर्ष: Money Blocks Kaise Door Kare

मनी ब्लॉक्स रातों-रात नहीं टूटते, लेकिन रोज़ाना छोटे-छोटे बदलाव से आपकी सोच गरीबी की मानसिकता से अमीरी की ओर मुड़ती है। जब आपकी अंदरूनी स्टोरी बदल जाती है, तो पैसा खुद-ब-खुद आपके पास आने लगता है। 

आज ही अपनी मनी स्टोरी लिखकर शुरू करें। 30 दिन बाद खुद को देखकर हैरान रह जाएंगे। अगर ये गाइड आपके लिए उपयोगी रही तो कमेंट में जरूर बताएं कि आपका सबसे बड़ा मनी ब्लॉक क्या था? और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें जो अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। 

अब आपकी बारी है – आज से कौन सा एक स्टेप उठा रहे हो? नीचे कमेंट करें! 

FAQ: Money Blocks Kaise Door Kare

धन की रुकावट कैसे दूर करें?

धन की रुकावट को दूर करने के लिए सबसे पहले अपनी मनी स्टोरी को समझना जरूरी है। आपको यह पहचानना होगा कि आपके अंदर पैसे को लेकर कौन-कौन से नकारात्मक विश्वास बैठे हुए हैं। इसके बाद इन विचारों को सकारात्मक affirmations से बदलें और रोज़ाना visualization व gratitude journaling का अभ्यास करें। साथ ही practical steps जैसे savings automation और छोटे financial goals सेट करने से धीरे-धीरे आपका mindset बदलता है और money blocks खत्म होने लगते हैं।

मनी ब्लॉक का क्या कारण है?

मनी ब्लॉक्स का मुख्य कारण हमारे subconscious mind में छिपे हुए पुराने beliefs और emotional patterns होते हैं, जो बचपन में परिवार और समाज से प्रभावित होकर बनते हैं। जैसे “पैसा बुरा है” या “हमारे पास पैसा नहीं टिकता” जैसे विचार हमारे दिमाग में गहराई से बैठ जाते हैं और बड़े होकर हमारे financial decisions को प्रभावित करते हैं, जिससे हम बार-बार एक ही तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करते हैं।

आपको कैसे पता चलेगा कि आपके पास मनी ब्लॉक है?

अगर आप लगातार पैसे से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, जैसे पैसा कमाने के बावजूद बचत नहीं हो रही, पैसे को लेकर डर या guilt महसूस होता है, या आप खुद को financial success के लायक नहीं मानते, तो यह संकेत हो सकते हैं कि आपके अंदर money blocks मौजूद हैं। इसके अलावा, बार-बार financial goals achieve न कर पाना भी इसका एक बड़ा संकेत है।

पैसे के आसपास कुछ सीमित विश्वास क्या हैं?

पैसे को लेकर कई ऐसे limiting beliefs होते हैं जो हमारी financial growth को रोकते हैं, जैसे “पैसा बुराई की जड़ है”, “अमीर लोग लालची होते हैं”, “मैं पैसे संभाल नहीं सकता” या “मेरे पास कभी पर्याप्त पैसा नहीं होगा”। ये सभी विश्वास हमें subconscious level पर रोकते हैं, इसलिए इन्हें पहचानकर सकारात्मक सोच में बदलना बहुत जरूरी होता है।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment