Louise Hay की 5 Affirmations जो ज़िंदगी बदल देती हैं

Louise Hay Affirmation
Louise Hay की 5 Affirmations जो ज़िंदगी बदल देती हैं

Louise Hay Affirmation Book: कुछ किताबें पढ़ी जाती हैं। कुछ किताबें जी जाती हैं। Louise Hay की “You Can Heal Your Life” उन चुनिंदा किताबों में है जो लोगों की ज़िंदगी literally पलट देती है। 1984 में लिखी गई यह किताब आज भी दुनियाभर में लाखों लोगों की healing journey का हिस्सा है और इस हफ्ते India में यह BREAKOUT trend पर है, जिसका मतलब है कि हमारे देश में भी लोग अब इस healing की तलाश में हैं।

लेकिन Louise Hay कोई ordinary self-help author नहीं थीं। उनकी अपनी ज़िंदगी एक ऐसी कहानी है जो यह साबित करती है कि affirmations सिर्फ words नहीं बल्कि एक survival tool हैं। आइये इस आर्टिकल में हम Louise Hay की किताब और Affirmation के बारे में जानें।

और पढ़ें: Heart Chakra Heal करें, 21 Affirmations जो दिल बदल दें

Louise Hay कौन थीं?- एक ज़िंदगी जो खुद एक Affirmation थी

Louise Hay का बचपन किसी भी इंसान को तोड़ने के लिए काफी था। गरीबी, abuse, और neglect, यह उनकी शुरुआत थी। पाँच साल की उम्र में sexual abuse, teenage pregnancy, और फिर एक ऐसी ज़िंदगी जहाँ खुद को कद्र करने का कोई कारण नज़र नहीं आता था। और फिर 1977 में cancer diagnosis।

यहीं से Louise Hay की असली कहानी शुरू होती है। उन्होंने डॉक्टरों के साथ-साथ एक अलग रास्ता चुना अपने विचारों को हील करने का। उनका मानना था कि हर बीमारी की जड़ में एक unhealed emotion होती है। उन्होंने affirmations, forgiveness और self love को अपनी daily practice बनाया।

छह महीने बाद उनका कैंसर जा चुका था। यह कोई जादू नहीं था। यह एक deeply committed healing practice थी जिसे उन्होंने पूरी दुनिया के साथ शेयर किया।

Louise Hay का मानना था, “प्यार सबसे powerful healing practice है।” और उन्होंने यह सिर्फ कहा नहीं बल्कि खुद जीकर दिखाया।

Louise Hay की Affirmations इतनी Powerful क्यों हैं?

Mirror Work: Healing का सबसे Direct रास्ता

Louise Hay ने एक ऐसी तकनीक दी जो आज भी therapists और spiritual practitioners दोनों recommend करते हैं, वो है Mirror Work।

उनके अनुसार mirror work self love सीखने और दुनिया को एक सुरक्षित और प्रेमभरी जगह देखने का सबसे प्रभावशाली तरीका है। 

आईने के सामने खड़े होकर अपनी आँखों में देखते हुए affirmation बोलना। यह जितना simple लगता है, उतना ही uncomfortable भी होता है पहली बार। और वही discomfort बताता है कि healing की सबसे ज़्यादा ज़रूरत कहाँ है।

Louise Hay का यह विश्वास था, “हमारे अंदर खुद को हील करने की शक्ति है और हमें उसे पहचानने की जरूरत है। हमें कई बार लगता है कि हम कमजोर हैं बट ऐसा नहीं है हमारे पास हमेशा मन की शक्ति होती है।” 

Why Louise Hay Affirmation are Powerful
Louise Hay की Affirmations इतनी Powerful क्यों हैं?

Louise Hay की 5 Most Powerful Affirmations Hindi में

यह सिर्फ translation नहीं है। हर affirmation के साथ उसका गहरा अर्थ और आपकी ज़िंदगी में इस्तेमाल करने का तरीका भी है।

Affirmation 1: आत्म-स्वीकृति की नींव

“मैं वैसा/वैसी हूँ जैसा/जैसी मुझे होना चाहिए। मैं खुद को पूरे दिल से स्वीकार करता/करती हूँ।”

यह Louise Hay की सबसे foundational affirmation है। उनका कहना था कि हमारी ज़्यादातर problems की जड़ में self-approval की कमी है। हम दूसरों की अप्रूवल ढूँढते हैं, बॉस की, पार्टनर की, परिवार की क्योंकि हम खुद अपने आप को अप्रूव नहीं करते।

Louise Hay अक्सर कहती थीं, “आपने सालों से खुद की आलोचना की है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। अब खुद से प्यार करके देखें।”

कैसे use करें

सुबह आईने के सामने, आँखों में देखते हुए, 3 बार बोलें। पहले दिन अजीब लगेगा। 21वें दिन आप खुद फर्क महसूस करेंगे।

Affirmation 2: ज़िंदगी पर Trust

“ज़िंदगी मेरे साथ है, मेरे खिलाफ नहीं।  मैं हर मोड़ पर खुद को safe महसूस करता/करती हूँ।”

यह affirmation उन लोगों के लिए है जो हर चीज़ को control करने की कोशिश में थके हुए हैं। जो हर अनिश्चित स्थिति में तनाव महसूस करते हैं। जिन्हें “not knowing” से डर लगता है।

Louise Hay का मानना था कि यूनिवर्स हमेशा हमारे highest good के लिए काम कर रहा है, भले ही उस पल में हमें ऐसा न लगे।

कैसे use करें: 

जब भी तनाव महसूस हो तो तीन गहरी साँसें लें और यह affirmation धीरे से बोलें। यह एक anchor की तरह काम करती है।

Louise Hay की “You Can Heal Your Life”  जिसमें यह और ऐसी सैकड़ों affirmations के पीछे की फिलासफी विस्तार से समझाई गयी है, Amazon India पर available है। अगर आप affirmations को seriously practice करना चाहते हैं तो यह किताब आपकी spiritual library का हिस्सा ज़रूर होनी चाहिए।

Affirmation 3: वर्तमान की शक्ति

“मेरी असली शक्ति इसी पल में जागती है। मैं यहाँ हूँ, अभी हूँ, और यही काफी है।”

हम में से ज़्यादातर लोग या तो अतीत के दर्द में जीते हैं या भविष्य की चिंता में। Louise Hay की यह सीख Law of Attraction का core principle है।  आप अभी जो feel कर रहे हैं, वही आप attract कर रहे हैं।

वर्तमान पल में conscious रहना, यही manifestation की सबसे पावरफुल स्थिति है।

कैसे use करें

दिन में जब भी दिमाग भटके past में या future में, तब यह affirmation एक gentle reminder की तरह इस्तेमाल करें। इसे phone wallpaper पर लगाएं।

Powerful Louise Hay Affirmations
Louise Hay की 5 Most Powerful Affirmations Hindi में

Affirmation 4: Forgiveness की आज़ादी

“मैं खुद को माफ करता/करती हूँ और  इस माफी से मेरा दिल हल्का और मुक्त होता जाता है।”

Louise Hay का forgiveness के बारे में एक बेहद powerful विचार था। हम दूसरों को माफ करने की कोशिश करते हैं लेकिन सबसे पहले खुद को माफ करना पड़ता है।

वह guilt जो आप पिछली गलतियों के लिए carry कर रहे हैं,  वह आपके heart chakra को ब्लॉक करती है। Self forgiveness वह कुंजी है जो यह ताला खोलती है।

कैसे use करें

रात सोने से पहले, आँखें बंद करें, एक गहरी साँस लें और मन में किसी एक ऐसी situation को याद करें जिसके लिए आप खुद को दोष देते हैं। फिर यह affirmation तीन बार बोलें।

Affirmation 5: Abundance का Universal Law

“समृद्धि मेरा स्वभाव है। मैं जहाँ भी जाता/जाती हूँ, अच्छाई मेरे साथ चलती है।

यह affirmation सिर्फ पैसों के बारे में नहीं है। Louise Hay के विचारों में prosperity का मतलब है,  love में abundance, health में abundance, relationships में abundance, और हाँ, financial abundance भी।

उनका मानना था, “Deep at the center of my being is an infinite well of love. I prosper wherever I turn.” यानी prosperity की जड़ अंदर है बाहर नहीं।

कैसे use करें 

सुबह घर से निकलते वक्त  या दिन की शुरुआत में  यह affirmation बोलें। इसे एक intention की तरह set करें।

Abundance mindset को मजबूत करने के लिए Citrine crystal का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसे “merchant’s stone” कहते हैं। Louise Hay की सीख के साथ crystal healing practice को combine करना एक powerful तरीका है।

Louise Hay की 5 Affirmations को Daily Routine में कैसे शामिल करें

Louise Hay खुद हर सुबह mirror work से दिन शुरू करती थीं। आप भी यह करें:

  • Step 1: उठते ही bathroom mirror के सामने जाएं।
  • Step 2: अपनी आँखों में देखें और मुस्कुराएं, भले ही mood न हो।
  • Step 3: आज की एक affirmation चुनें और उसे 3 बार, धीरे-धीरे फील करके बोलें।
  • Step 4: एक सेकंड के लिए रुकें और notice करें कि शरीर में क्या फील हुआ?

Louise Hay कहती थीं, consistency beats intensity, एक affirmation रोज़ 21 दिन बोलना एक घंटे का intense session करने से ज़्यादा powerful है।

Steps to Include Louise Hay Affirmations in Daily Life
Louise Hay की 5 Affirmations को Daily Routine में कैसे शामिल करें

निष्कर्ष: Louise Hay Affirmation Book

Louise Hay 90 साल जीवित रहीं  और उनका पूरा जीवन इस एक सच का सबूत था कि हमारे thoughts हमारी reality create करते हैं।

उन्होंने cancer को affirmations से heal किया। उन्होंने एक traumatic childhood को self love से बदला। उन्होंने दुनिया को यह सिखाया कि आप कभी भी किसी भी उम्र में, किसी भी situation में अपनी ज़िंदगी बदल सकते हैं।

उनके शब्दों में, “Every thought we think is creating our future.” तो आज से शुरू करें। एक affirmation। एक दिन। एक छोटा कदम।

क्योंकि healing की शुरुआत हमेशा एक thought से होती है और आपने वह thought आज ये आर्टिकल पढ़कर पहले ही प्लांट कर दिया है। 

(डिस्क्लोजर: इस आर्टिकल में कुछ एफिलिएट लिंक्स हैं)

FAQ: Louise Hay Affirmation Book

Louise Hay कौन थीं?

Louise Hay एक अमेरिकन लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर थीं जिन्होंने 1984 में “You Can Heal Your Life” लिखी। वह affirmations और self healing की pioneer मानी जाती हैं। 2017 में 90 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।

Louise Hay की सबसे famous affirmation कौन सी है?

“I love and approve of myself”, यह उनकी सबसे foundational और सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली affirmation है जिसे वह हर प्रोब्लम की पहली दवा मानती थीं।

क्या Louise Hay affirmations सच में काम करती हैं?

Louise Hay ने खुद कैंसर को हील करने का दावा किया affirmations और lifestyle changes से। आज लाखों लोग इनकी daily practice करते हैं। Scientific research भी यह कन्फर्म करती है कि positive self-talk दिमाग के neural pathways को रीवायर करता है।

Louise Hay की किताब कहाँ से मिलेगी?

“You Can Heal Your Life” Amazon India पर Hindi और English दोनों में available है।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment