
Chandra ko Majboot Karne Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह को मन, भावना, मानसिक शक्ति, मातृत्व शांति और स्थिरता का ग्रह माना जाता है। चंद्रमा जितना शांत और शीतल है उतना ही गहरा असर हमारे जीवन पर डालता है। कहते हैं कि जिनकी कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है वह व्यक्ति भावनात्मक रूप से संतुलित, सौम्य, सरल हृदय और दयालु स्वभाव का होता है। उसका मन स्थिर रहता है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है उसे व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षक और शीतल होता है और उसके जीवन में सुकून और सन्तुष्टि बनी रहती है।
परंतु यदि चंद्र ग्रह कमजोर हो अशुभ भाव में स्थित हो या राहु केतु जैसे पापी ग्रहों से पीड़ित हो जाए तो व्यक्ति का मन अस्थिर रहने लगता है। ऐसे में चिंता बेचैनी अनिद्रा है अतिरिक्त भावुकता और रिश्तो में दूरी और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है। ऐसे में व्यक्ति का आत्मविश्वास कम होने लगता है जिससे कैरियर और व्यक्तिगत जीवन दोनों प्रभावित होते हैं। जरूरी है कि समय-समय पर चंद्र ग्रह को मजबूत और प्रसन्न किया जाए ताकि जीवन में फिर से शांति संतुलन और मानसिक सुकून लौट सके।
आज हम आपको चंद्र ग्रह को प्रसन्न करने के कुछ आसान और बेहद प्रभावशाली उपाय बताएंगे, जिन्हें करके आप भी मन की शक्तियों को जागृत कर सकते हैं और जीवन में स्थिरता प्राप्त कर सकते हैं।

और पढ़ें: घर से निकलने से पहले जेब में रखें कपूर का छोटा सा टुकड़ा, बदल जाएगी ऊर्जा
चंद्र को प्रसन्न करने के आसान उपाय(Chandra ko Majboot Karne Ke Upay)
जैसा कि हमने आपको बताया कि चंद्र ग्रह का मजबूत होना हमारे मानसिक और भावनात्मक संतुलन के लिए जरूरी है साथ ही हमारी नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए भी आवश्यक है इस बात को ध्यान में रखते हुए चंद्र ग्रह को प्रसन्न करने के निम्नलिखित उपाय किया जा सकते हैं
चांदी और सफेद वस्तुओं का प्रयोग करें
चंद्र ग्रह का रंग सफेद और धातु चांदी मानी जाती है। अगर आपका चंद्र कमजोर है तो अपने पास चांदी का सिक्का या चांदी की छोटी शीशी जरूर रखें। इससे मन को स्थिरता मिलती है और मानसिक तनाव घटता है। साथ ही चांदी के बर्तन में भोजन करना और चांदी की अंगूठी पहनना भी शुभ माना जाता है। इससे मन भावनाओं और रिश्तो में शीतलता आने लगती हैं।
आहार में शुद्धता और सफेद भोजन शामिल करें
चंद्र ग्रह को शांति और सात्विकता पसंद है। इसलिए अपने आहार में निम्नलिखित सफेद वस्तुएं शामिल करें।
- दूध
- दही
- चावल
- घी
- मिश्री
इनका सेवन मानसिक शांति बढ़ाता है, भावनात्मक उतार चढ़ाव को कम करता है और एकाग्रता बढ़ाता है। खास तौर पर सोमवार के दिन मीठा दूध पीना चंद्र ग्रह को अत्यंत प्रसन्न करता है।
उत्तर-पश्चिम दिशा को शुद्ध व संतुलित रखें(Chandra ko Majboot Karne Ke Upay)
वास्तु शास्त्र में उत्तर पश्चिम दिशा चंद्रमा की मानी जाती हैं। यदि यह दिशा गन्दी अव्यवस्थित या भारी चीजों से भरी हो तो चंद्र कमजोर होता है। इस दिशा में निम्नलिखित चीजे रखें-
- सफेद फूल
- सफेद क्रिस्टल
- चांदनी जैसे हल्के रंग
- सुगंधित अगरबत्ती
यह चीज रखने से रखने से चंद्र ग्रह शांत होता है और घर में शांति आती है। कोशिश करें कि यह दिशा हमेशा साफ सुथरी और हल्की रोशनी से भरपूर हो।

चंद्र पर्वत (हथेली में) को सक्रिय करें
हमारी हथेली में चंद्र पर्वत कलाई के पास छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से में होता है। यह कल्पना, शांति, भावनात्मक शक्ति और सोच का प्रतीक है। यदि चंद्र ऊर्जा कमजोर हो रही है तो चंद्र पर्वत पर दूध चंदन का तिलक लगाए या सफेद चंदन से हल्का गोल चिन्ह ने बनाएँ। इससे मन स्थिर होता है। भ्रम और चिंताएं कम होती हैं और मनोकामना पूर्ण होती है।
सफेद वस्त्र और हल्की सुगंध का प्रयोग
चंद्र ग्रह सरल शीतल और सात्विक चीजों को पसंद करता है इसलिए सोमवार के दिन सफेद क्रीम या हल्के ग्रे रंग के कपड़े पहनें। चंदन कस्तूरी या मोगरा की हल्की इत्र लगाएँ। इस दिन खास तौर पर चंद्र मंत्र ओम सोम सोमाय नमः का 108 बार जाप करते हुए इत्र लगाना मन को अद्भुत शांति देता है।
सोमवार के दिन दान करें(Chandra ko Majboot Karne Ke Upay)
अगर चंद्र को प्रसन्न करना हो तो सोमवार के दिन इन वस्तुओं का दान करना बहुत फलदाई माना गया है
- दूध
- दही
- चावल
- सफेद वस्त्र
- खीर
- चंद्रमा की आकृति वाली वस्तुएं
खास तौर पर जरूरतमंद महिलाओं या वृद्ध लोगों को सफेद भोजन दान करने से चंद्र ग्रह जल्दी प्रसन्न होता है।
कोई मिलकर चंद्र ग्रह प्रसन्न करने के लिए किसी कठिन साधना या नियम की आवश्यकता नहीं है। चंद्र शांत और दयालु ग्रह है बस थोड़ी सी सात्विकता करना और शुद्धता से यह प्रसन्न हो जाता है। आप चाहे तो इसलिए हमें बताए गए किसी भी उपाय को नियमित रूप से अपना कर चंद्र ग्रह की ऊर्जा को मजबूत बना सकते हैं।
FAQ- Chandra ko Majboot Karne Ke Upay
चंद्रमा को जल्दी से मजबूत कैसे करें?
अगर आपका चंद्र कमजोर है तो अपने पास चांदी का सिक्का या चांदी की छोटी शीशी जरूर रखें। इससे मन को स्थिरता मिलती है और मानसिक तनाव घटता है। साथ ही चांदी के बर्तन में भोजन करना और चांदी की अंगूठी पहनना भी शुभ माना जाता है।
चंद्र को खुश कैसे करें?
अगर चंद्र को प्रसन्न करना हो तो सोमवार के दिन दूध, दही, चावल, सफेद वस्त्र, खीर चंद्रमा की आकृति वाली वस्तुएं दान करना बहुत फलदाई माना गया है। खास तौर पर जरूरतमंद महिलाओं या वृद्ध लोगों को सफेद भोजन दान करने से चंद्र ग्रह जल्दी प्रसन्न होता है।
गले में चांदी का चंद्रमा पहनने से क्या होता है?
गले में चांदी का चंद्रमा पहनना हमारे चंद्र ग्रह को मजबूत करता है जिससे हमारे भीतर मानसिक शांति और स्थिरता बनी रहती है और चिड़चिड़ापन खत्म होता है। चांदी एक शीतलता देने वाली धातु है जो हमारे शरीर को ठंडा रखती है साथ ही नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करती है।
कमजोर चंद्रमा के क्या लक्षण है?
यदि चंद्र ग्रह कमजोर हो अशुभ भाव में स्थित हो या राहु केतु जैसे पापी ग्रहों से पीड़ित हो जाए तो व्यक्ति का मन अस्थिर रहने लगता है। ऐसे में चिंता बेचैनी अनिद्रा है अतिरिक्त भावुकता और रिश्तो में दूरी और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है। ऐसे में व्यक्ति का आत्मविश्वास कम होने लगता है जिससे कैरियर और व्यक्तिगत जीवन दोनों प्रभावित होते हैं।
4 thoughts on “चंद्र ग्रह को करना है प्रसन्न, तो आजमाएँ ये उपाय”