
Crystal Shape Aur Unke Fayde: आजकल लोग अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि पाने के लिए कई सारे उपाय अपनाते हैं। इन्हीं उपायों में से एक उपाय है क्रिस्टल अपने घरों, लिविंग रूम, बेडरूम में रखना। क्रिस्टल (Crystal Stone) यानी ऐसे पत्थर जो खास तरह की ऊर्जा फैलाते हैं। हर क्रिस्टल अपने रंग-रूप के साथ-साथ आकार के आधार पर काम करता है और फायदा देता है। इस लेख में हम ऐसे ही कुछ क्रिस्टल शेप के बारे में जानेंगे।
आकार के आधार पर क्रिस्टल के प्रकार
Crystal sphere (गेंद जैसे क्रिस्टल)- यह क्रिस्टल अपने गोल आकार के कारण सभी दिशा में समान रूप से ऊर्जा प्रवाहित करता है। इसकी ऊर्जा से मन शांत रहता है और आसपास का माहौल में भी काफी शांति रहती है। इस क्रिस्टल को हमेशा घर के बीचों-बीच रखें या फिर इसे ऐसी जगह पर रखते हैं जहां पर आप ध्यान करते हैं।
Tower Shaped Crystal और Pyramid Crystal – इनका ऊपरी हिस्सा नुकीला होता है। इन्हें मन को साफ रखने और लक्ष्य की तरफ ध्यान केंद्रित करने के लिए उपयोग किया जाता है। जब भी कोई इच्छा करनी हो तो इसे पास में रखें। ऐसे ही पूजा या प्रार्थना करते समय भी इसे पास में रखें। क्रिस्टल के आकारों (Crystal Shape) में यह एक महत्वपूर्ण आकार माना जाता है।
और पढ़ें: दुर्लभ 369 पोर्टल की पावरफुल एनर्जी से करें तेजी से मेनिफेस्ट
Heart Shape Crystal यानी दिल के जैसा क्रिस्टल- प्यार, भावनाएं और अपनापन बढ़ाने के लिए इस क्रिस्टल का उपयोग किया जाता है। इसे अपने प्यार को,चाहने वालों को,परिवार वालों को गिफ्ट करें यह अकेलापन दूर करता है।
Tumbled Crystal (छोटे-छोटे चिकने क्रिस्टल)- यह छोटे क्रिस्टल जेब में रखने लायक होते हैं। यह आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखते हैं। इंटरव्यू देते समय, कोई बड़ी मीटिंग करते समय या किसी परीक्षा में जाते समय इन क्रिस्टल को अपनी जेब में रख लें। यह आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे।

Raw Crystal (कच्चे क्रिस्टल) – यह प्राकृतिक क्रिस्टल होते हैं ।इनमें धरती की ऊर्जा होती है। यह आपके परिवार को प्रकृति से जुड़े रखने में मदद करते हैं। ऐसे क्रिस्टल को अपने गार्डन में रखें या अपने गमले में रखें।
Multi- Faceted Crystals (बहु कोणीय क्रिस्टल) – इससे कई जगह से ऊर्जा निकलती है यह अशुद्ध और नकारात्मक वातावरण को साफ करने के काम आते हैं। यह दूसरे क्रिस्टल को चार्ज भी करते हैं। इन्हें ध्यान करते हुए अपने साथ रखें या ऐसे कोनों में रखें जहां अन्य क्रिस्टल रखे हुए हैं।
कैसे करें इनका उपयोग
- क्रिस्टल को प्राकृतिक रोशनी में रखें चाहे वह धूप हो या चांदनी ।
- क्रिस्टल को साफ रखें उन्हें गंदा न होने दें।
- जब भी क्रिस्टल को छुए तो मन में अच्छे विचार रखें ।
- क्रिस्टल की ऊर्जा हल्के में ना लें,नेगेटिव चीजों से दूर ही रहे।
क्रिस्टल कैसे करते हैं फायदा
क्रिस्टल सिर्फ पत्थर नहीं है। यह ऊर्जा का संचार करने का माध्यम है। हर क्रिस्टल का अपना अलग उपयोग है, उसे उसी अनुसार उपयोग करें। आप अपनी ऊर्जा को संयमित रखें और क्रिस्टल के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाएं।
निष्कर्ष
विभिन्न आकारों के ये क्रिस्टल (Crystal Shape) न सिर्फ आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ाते हैं वह साथ ही साथ आपके और आपके परिवार के बीच संबंध सुधारते हैं,आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और इन सब के साथ ही वह स्वास्थ्य ऊर्जा का भी ख्याल रखते हैं। इसलिए पवित्र मन के साथ क्रिस्टल को घर के विभिन्न कोनों में रखें और उनका फायदा उठाएं।
FAQ- Crystal Shape Aur Unke Fayde
क्या क्रिस्टल का आकार उनके महत्व को बढ़ाता है?
हां कोई क्रिस्टल कितना प्रभावशाली है इसमें उसे क्रिस्टल का आकार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि ऊर्जा आकर के अनुसार प्रतिक्रिया करती है।