देवउठनी एकादशी पर धन समृद्धि के लिए करें धनिया के ये 3 चमत्कारी उपाय

Dev Uthani Gyaras ke Upay
Dev Uthani Gyaras ke Upay

Dev Uthani Gyaras ke Upay: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देव उठनी एकादशी को हमारी हिंदू संस्कृति में बहुत अधिक शुभ माना जाता है। इस दिन तुलसी विवाह भी होता है। यह दिन भगवान विष्णु के चार माह की योग निद्रा के बाद जागृत होने का दिन है। 2025 में यह दिन 1 नवंबर दिन शनिवार को मनाया जा रहा है। माना जाता है कि देव उठनी एकादशी के दिन सारे देव जागृत हो जाते हैं इसलिए इस दिन के बाद ही सारे मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश पुनः प्रारंभ हो जाते है।

देव उठनी एकादशी वह दिन है जिस दिन की जाने वाली पूजा अर्चना का फल अवश्य ही मिलता है।  इस दिन धन समृद्धि के लिए उपाय किए जाएँ तो वह उपाय अत्यंत फलदाई साबित होते हैं। इस दिन विशेष रूप से धनिया (धनिया के बीज)से जुड़े हुए उपाय करने से धन संपत्ति में वृद्धि होती है।और सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त होती है।  आइए जानते है कि धनिया के कुछ ऐसे ही उपाय जो देखने एकादशी पर आपको समृद्धि दे सकते हैं।

और पढ़ें:  देवउठनी एकादशी पर करें शिवलिंग के ये शक्तिशाली उपाय

धनिया के गुप्त उपाय धन समृद्धि के लिए(Dev Uthani Gyaras ke Upay)

धनिया को लक्ष्मी देवी का प्रतीक माना जाता है। और देव उठनी एकादशी का संबंध विष्णु भगवान से होता है। इसलिए देव उठनी एकादशी पर धनिया के उपाय करने से लक्ष्मी माता और विष्णु भगवान दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इन उपायों को श्रद्धापूर्वक करने से धन से जुड़ी हुई समस्याएं दूर होती हैं और समृद्धि प्राप्त होती है। धनिया के बीज के यह उपाय गुप्त रूप से करने चाहिए ऐसा करने से किए गए उपायों का फल अवश्य ही मिलता है। साथ ही इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इन नियमों का पालन करना भी अत्यंत आवश्यक है।

दुर्भाग्य से मुक्ति के लिए

देव उठनी एकादशी के दिन सूर्यास्त के समय स्नान करके पवित्र हो जाएँ। उसके बाद पूजा स्थल पर पीला कपड़ा बिछाएँ। उस कपड़े में एक मुट्ठी धनिया के बीज रखकर उसे लाल मौली धागे से बांधकर पोटली बनाएँ। ॐ नमः भगवते वासुदेवाय नमः का 11 बार जाप करें। फिर  इस पोटली को वहाँ रख दें जहां आप धन रखते हो। अगली एकादशी को इस पोटली को नदी में विसर्जित कर दें। ऐसा करने से घर में जो नकारात्मक ऊर्जा होती है वह दूर होती है और इस उपाय से सौभाग्य प्राप्त होता है और आर्थिक समस्याएं कम हो जाती हैं।

Gyaras October 2025 Upay
देव उठनी एकादशी धनिया के बीज के उपाय

धन प्राप्ति के लिए

देवउठनी एकादशी के दिन सूर्यास्त के समय विष्णु भगवान और लक्ष्मी माता के सामने घी का दीपक जलाएं। भगवान के सामने बैठकर एक लाल रंग का कपड़ा लें और उसमें 1 मुट्ठी साबुत धनिया, 1 सिक्का, 3 लौंग रखकर 1 पोटली बना लें। इस पोटली को हाथ में रखकर ॐ महालक्ष्मये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दे। यह उपाय करने से घर में धन की कभी कमी नही होती है। और घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।

भाग्य का साथ पाने के लिए उपाय

देवउठनी एकादशी के दिन घर पर आटे की 11 रोटियां बनाएं। उन 11 रोटियों पर थोड़े साबुत धनिया और थोड़ा गुड़ रखकर 11 गायों को खिलाएं। यह उपाय करने से व्यक्ति का भाग्य हमेशा उसका साथ देता है। और व्यक्ति को उसके कार्यों के सकारात्मक फल मिलने लगते हैं।

Dev Uthani Ekadashi Dhan Upay
देव उठनी एकादशी धन उपाय

देव उठनी एकादशी के दिन क्या करें(Dev Uthani Gyaras Par Kya Kare)

देव उठनी एकादशी के दिन व्रत रखें और सात्विक भोजनकरें। बिना लहसुन प्याज का भोजन करें। यदि संभव हो तो इस दिन अन्न ग्रहण ही ना करें केवल फल, साबूदाना के बने पदार्थ, कुट्टू के आटे से बने व्यंजन, सिंघाड़े के आटे से बने व्यंजन, साबूदाने की खीर ही खाएं। भोजन में तुलसी के पत्ते को जरूर डालें। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को भोग अवश्य लगाएं। फिर ही भोजन ग्रहण करे। इस दिन तुलसी विवाह करवाएँ। तुलसी जी के सामने घी का दीपक जलाएं।

देव उठनी एकादशी के दिन क्या न करें

यह अत्यंत पवित्र दिन होता है इसलिए कुछ कार्य करने से बचना चाहिए ताकि पुण्य नष्ट न हों-

  • पति पत्नी शारीरिक संबंध न बनाएं।
  • मासिक धर्म वाली महिलाएं पूजा न करें। ना ही पूजा में शामिल हो।
  • क्रोध अपमान झूठ चुगली बुराई आदि न करें।
  • तामसिक भोजन प्याज लहसुन इत्यादि वाला भोजन न करें।
  • इस दिन मास मदिरा का भी सेवन न करें।
  • कर्ज का लेनदेन ना करें।
  • इस दिन नाखून न काटें।,
  • इस दिन दाढ़ी बनाना, बाल कटवाना न करें।
  • तुलसी को ना छुए पत्ते ना तोड़े जल भी ना चढ़ाएं 
  • एकादशी के दिन चावल, बैंगन, पान, सेम फल्ली, गोभी गाजर पालक। आदि का सेवन न करें।

देव उठनी एकादशी के दिन इन उपायों को करके विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त की जा सकती है। देव उठनी एकादशी हिंदू धर्म का एक बहुत ही पवित्र पर्व है। इस दिन पूरे ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दिन किए हुए उपाय का फल अवश्य ही प्राप्त होता है। इस दिन सबूत धनिया का उपाय करके हम अपने जीवन में आने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकते हैं। 

FAQ- Dev Uthani Gyaras ke Upay

देव उठनी एकादशी के क्या उपाय हैं?

देवउठनी एकादशी के दिन एक पीले रंग के कपड़े में एक मुट्ठी धनिया रखकर उसे लाल मौली से बांधकर पोटली बनाएं और ॐ नमः भगवते वासुदेवाय नमः का 11 बार जाप करें। इस पोटली को अपनी तिजोरी में रख दें अगली एकादशी पर उसे पोटली को प्रवाहित कर दें। इससे व्यक्ति के दुर्भाग्य खत्म होते हैं। 

देव उठनी एकादशी के दिन क्या दान करना चाहिए?

एकादशी के दिन 11 गायों को गुड़, रोटी और धनिया खिलाना चाहिए। साथ ही गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन का दान करना चाहिए।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment