दशहरा पर करें काले जादू से मुक्ति का यह उपाय

Dussehra 2025 Upay
Dussehra 2025 Upay

Dussehra 2025 Upay: दशहरा, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता  है, यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन राम भगवान ने रावण को मार कर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रमाण दिया था। इस दिन को सभी लोग बड़े उत्साह से मनाते है। यह उत्सव न केवल बुराई को खत्म करता है बल्कि इस दिन नकारात्मकता, जादू टोना, नजर दोष, और अन्य बधाओ से मुक्ति आसानी से पाई जा सकती है।

आज हम आपके लिए ऐसे सरल उपाय लेकर आए है जिसे अपनाकर आप नकारत्मक ऊर्जा और जादू टोने, नजर दोष से छुटकारा पा सकते है। यह उपाय पारंपरिक और आध्यात्मिक मान्यताओं पर आधारित है जिसे अपना कर बड़े से बड़ा नकारात्मक प्रभाव पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।

काले जादू और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव

नकारात्मक ऊर्जा, कला जादू या नजर दोष का प्रभाव किसी के भी जीवन में बहुत सारी समस्या पैदा कर सकता हैl यह जानबूझकर किया गया हो या अनजाने में उसका प्रभाव व्यक्ति के शारीरिक मानसिक और आर्थिक स्थिति पर अवश्य ही पड़ता है। हमेशा बीमार रहना, घर में कलह रहना, आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाना, मन में बेचैनी और डर रहना, घर में अशांति का वातावरण रहना ऐसे कुछ लक्षण नकारात्मक ऊर्जा की वजह से होते हैं। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है इसलिए दशहरे के दिन किए गए उपाय नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने में कारगर सिद्ध होते हैं। इस दिन सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बहुत शक्तिशाली होता है इसलिए नकारात्मकता का प्रभाव टिक नहीं पाता।

और पढ़ें: दशहरे पर जरूर करें बुरी नजर से बचने का यह आसान सा उपाय

दशहरा के दिन काला जादू से छुटकारा पाने के उपाय(Dussehra 2025 Upay)

यह ऐसे उपाय है जो बहुत ही सरल प्रभावी हैं और आसानी से घर पर किए जा सकते हैं। इन उपायों को करने के लिए आपको कुछ सामान्य से सामग्रियों की आवश्यकता होती है। इन उपायों को विधि पूर्वक करना बहुत ही आवश्यक होता है। इसलिए लिए हम आपको उसकी विशेष जानकारी देते हैं- 

उपाय के लिए साम्रगी

सूखा नारियल( बाल वाला):– इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले एक सूखे नारियल की आवश्यकता होती है। यह उपाय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उपाय करने से पहले यह सुनिश्चित कर लीजिएगा कि नारियल पूरी तरीके से सुखा हो।

लाल सिंदूर:–नारियल के बाद लाल सिंदूर की आवश्यकता होती है। लाल सिंदूर इसलिए चाहिए होता है कि लाल सिंदूर को शुभता और रक्षा का प्रतीक माना जाता है।

सात काली मिर्च:–उसके बाद सात काली मिर्च की आवश्यकता होगी काली मिर्च नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर खींचने की शक्ति रखती है।

जलती हुई आग:–उसके बाद हमें आग की आवश्यकता होगी जिसमें हमने सारी सामग्रियां डाल सके। इसके लिए मिट्टी के बड़े पात्र में आग जला सकते हैं या किसी भी पात्र में आग जला सकते है।

Dussehra 2025 Remedy
Dussehra 2025 Remedy

उपाय विधि (Dussehra Puja Vidhi)

  • दशहरे के दिन सबसे पहले स्नान करके शुद्ध और स्वच्छ वस्त्र धारण कर ले, और अपने मन को शांत और सकारात्मक रखें। 
  • सबसे पहले  सूखा नारियल ले और उसे सिंदूर का टीका लगाए। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायता करता है
  • नारियल पर टीका लगाने के बाद उसके ऊपर सात काली मिर्च रखें। मिर्च इस तरह से रखें कि वह नारियल के ऊपर से गिरे नहीं।
  • जिस भी व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का असर हो उस व्यक्ति के सर के ऊपर से यह नारियल 21 बार उल्टी  दिशा की तरफ घुमाए। और उस नारियल को जलती हुई आग में डाल दें। यह पूरी प्रक्रिया करते के समय जो भी यह प्रक्रिया को कर रहा है वह प्रक्रिया करते वक्त कुछ भी किसी से भी बात ना करें। 
  • यह उपाय इस प्रकार से करने से यह माना जाता है कि नकारात्मक ऊर्जा, नजर दोष, काला जादू का असर पूरी तरह नष्ट हो जाता है।
Dussehra Puja Vidhi
Dussehra Puja Vidhi

इस उपाय की शक्ति

माना जाता है कि दशहरे के दिन किया गया यह उपाय अगर सही तरीके से किया जाए तो यह नजरदोष, काला जादू को पूरी तरीके से खत्म कर देता है। दशहरे के दिन की सकारात्मक ऊर्जा इस उपाय को और भी प्रभावशाली बनाती है। यह उपाय न केवल नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है बल्कि जीवन में सुख और समृद्धि को भी आकर्षित करता है।

निष्कर्ष

दशहरा एक ऐसा उत्सव है जिसमें हम अपनी सभी नकारात्मक ऊर्जा को पूरी तरीके से खत्म कर सकते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। इस प्रकार से कुछ सरल और शक्तिशाली उपायों को अपनाकर हम अपने जीवन से काला जादू,बुरी नजर जैसी बुरी चीजों को पूरी तरह से खत्म कर सकते है।जिससे हमे अपने कार्यों में सफलता मिले, मन शांत बना रहे, परिवार में खुशहाली बनी रहे। यह उपाय अत्यंत प्रभावि है और सरल भी है जिसे हम अपने घर पर आसानी से कर सकते हैं। दशहरे के दिन इस प्रकार से उपाय को अपनाकर आप अपने जीवन को खुशहाल बना दे जिससे आपका जीवन सुख समृद्धि से भर जाए।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment