दशहरे पर जरूर करें बुरी नजर से बचने का यह आसान सा उपाय

Dussehra Ke Upay
Dussehra Ke Upay

Dussehra Ke Upay: दशहरा जिसे हम विजयादशमी के नाम से भी जानते हैं, भारत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय चाहता हूं जहां भगवान श्री राम ने दशानन रावण का वध कर धर्म और सत्य की स्थापना की थी। इस दिन बुराई का नाश करने के प्रतीक के रूप में रावण के पुतले को जलाया जाता है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दशहरा केवल बाहरी बुराई को खत्म करने का दिन नहीं है बल्कि यह हमारे भीतर की नकारात्मकता और बुरी नजर को खत्म करने का भी एक शुभ अवसर है। जी हां आज आज हम आपको दशहरे पर किए जाने वाले एक ऐसे प्रभावशाली उपाय के बारे में बताएंगे जो आपके जीवन से नकारात्मकता और बाधाओं को मिटाने में आपकी मदद करेगा।

और पढ़ें: Navratri Kanya Pujan पर कन्याओं को भूलकर भी ना दें ये उपहार 

दशहरे का आध्यात्मिक महत्व

दशहरे का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से तो खास है ही साथ ही यह हमारे जीवन से नकारात्मकता को दूर करने का भी समय है। इस दिन रावण को जलाना बुराई के अंत का प्रतीक है ठीक उसी तरह से हम अपने मन में मौजूद नकारात्मक विचारों बुरी आदतों और बाधाओं को भी खत्म कर सकते हैं।

कई बार बुरी नजर नेगेटिव एनर्जी या हमारे अपने विचार हमारी उन्नति में बाधा बनते हैं। ऐसे में दशहरे का यह खास उपाय हमारे लिए एक नई शुरुआत का दरवाजा खोल सकता है।

नकारात्मकता और बुरी नजर से बचने का उपाय(Dussehra Ke Upay)

बुरी नजर से बचने के इस उपाय को दशहरे के दिन रावण दहन के समय पर करना सबसे उचित माना जाता है क्योंकि यह समय नकारात्मकता को नष्ट करने में सहायक होता है। आइये इस उपाय को करने की विधि विस्तार से जाने- 

एक सादा कागज लें– एक सफेद और सादा कागज लें। सुनिश्चित कर लें कि कागज साफ और उसे पर पहले से कुछ भी ना लिखा हो। 

Dussehra Remedy to Remove Evil Eye
Dussehra Remedy to Remove Evil Eye

अपने भीतर की नकारात्मकता चीज़ों को लिखें– इस कागज पर अपनी उन सभी नकारात्मक आदतों विचारों और समस्याओं को लिखे जिसे आप छुटकारा पाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आता है या फिर डर लगता है या आप अपने भीतर अपने विश्वास की कमी महसूस करते हैं या फिर कोई ऐसी बाधा जो आपके जीवन में बार-बार आ रही है तो उसे स्पष्ट रूप से कागज पर लिखें। यह प्रक्रिया आपके मां को हल्का करने और अपनी कमजोरी को स्वीकार करने में मदद करेगी।

कागज को जलाएँ– दशहरा के दिन जिस समय रावण का पुतला जलाया जाए इस समय आप इस कागज को भी जला दें। जलाते समय यह महसूस करें कि इस आग में आज की सारी बुरी आदतें नकारात्मकता और बाधाएँ भस्म हो रही है। आपके मन को नई ऊर्जा और सकारात्मक से भर देगा।

इस उपाय का महत्व

यह उपाय हमारे मन और आत्मा को शुद्ध करने का एक शक्तिशाली तरीका है जब हम अपनी नकारात्मकता को कागज पर लिखते हैं तो हम हमारे मन के बोझ को बाहर निकालते हैं। वही इसे जलाने की प्रक्रिया हमारे अंदर एक नई शुरुआत की भावना पैदा करती है दशहरे का दिन इस उपाय के लिए माना जाता है क्योंकि इस दिन की ऊर्जा बुराई और नकारात्मकता को नष्ट करने में सहायक होती है।

Remedies for Dussehra
Remedies for Dussehra

बुरी नजर से बचने के लिए अतिरिक्त सुझाव

  • दशहरे के दिन मंदिर जाकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लें और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लें।
  • अपने घर को साफ करें और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए गंगाजल का छिड़काव करें।
  • इस दिन जरूरतमंदों को दान देना भी शुभ माना जाता है। यह आपके जीवन में सकारात्मकता लाने में मदद करता है।
  • दशहरे के दिन ध्यान करें और अपने मन को शांत रखें। यह आपको बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने में सहायक होगा।
Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

3 thoughts on “दशहरे पर जरूर करें बुरी नजर से बचने का यह आसान सा उपाय”

Leave a Comment