
Gemstone for Venus Opal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह हमारे जीवन के भौतिक सुख सुविधाओं का कारक माना जाता है। यदि शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो जीवन में कैसा भी संकट हो ज्यादा दिनों तक टिकता नहीं क्योंकि शुक्र ग्रह आपके जीवन में आकर्षण शक्ति और धन का प्रभाव बनाये रखते हैं। इसी के उलट यदि शुक्र ग्रह कमजोर या अशुभ होते हैं तो छोटी से छोटी परेशानी भी विकराल रूप ले लेती है क्योंकि आप में आकर्षण शक्ति नहीं रहती आत्मविश्वास की कमी होती है पैसा टिकता नहीं उल्टा पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ जाते हैं।
यह समय ऐसा होता है जब बीमारियां भी एक बार आपको घेर लेती हैं तो घेरती चली जाती है। ऐसे शुक्र देव से जुड़े कुछ उपाय करना अनिवार्य कहा जाता है परंतु उपाय के साथ-साथ यदि आप शुक्र देव से जुड़े इस रत्न को भी धारण कर सकते हैं जिसे ओपल कहा जाता है। ओपल एक जेमस्टोन है जो सिलिका और पानी से बना प्राकृतिक पदार्थ है।
यह शुक्र ग्रह का मुख्य रत्न कहा जाता है जो सौंदर्य प्रेम कला और विलासिता का प्रतीक है। ओपल को हीरे का विकल्प भी माना जाता है और शुक्र ग्रह को सशक्त करने के लिए शुक्रवार के दिन इसे धारण किया जाता है। और आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे ताकि आप ओपन धारण कर शुक्र ग्रह को मजबूत कर सकें और जिंदगी में आर्थिक और भौतिक सुख आसानी से प्राप्त कर पाए।

और पढ़ें: इन 6 आसान उपायों से करें अपना शुक्र ग्रह मजबूत, पाएँ खूबसूरती और संपन्नता
ओपल रत्न और शुक्र ग्रह(Gemstone for Venus)
ओपल को शुक्र ग्रह का मुख्य और सर्वश्रेष्ठ रत्न कहा जाता है। ओपल रत्न सफेद दूधिया रंग का होता है। इसे ध्यान से देखने पर इसके अंदर सात अलग-अलग रंगों की झिलमिलाहट दिखाई देती है। यह रत्न शुक्र के समान नहीं गन रखता है अर्थात इस रन को सौंदर्य और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है ऐसे में यदि आपका शुक्र कमजोर हो गया है या अशुभ स्थिति में है तो ओपल धारण करना फायदेमंद होता है।
ओपल धारण करने के लाभ (Gemstone for Venus)
- ओपल धारण करने से प्रेम और सौंदर्य का संचार होता है।
- वैवाहिक जीवन में सुधार होता है, रिश्ते मजबूत होने लगते हैं।
- इसे धारण करने से आकर्षण शक्ति बढ़ती है और व्यक्ति का आत्मविश्वास भी उच्चतम हो जाता है।
- यह पैसे को खींचने में आपकी मदद करता है जिससे आर्थिक स्थिरता की प्राप्ति होती है।
- इसे धारण करने से आपकी वाक् शक्ति में भी वृद्धि हो जाती है ऐसे में आप लोगों को आसानी से अपनी बात समझा पाते हैं और यह आपके व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों मामलों में फायदेमंद होता है।
- साथ ही ओपल रत्न धारण करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।
- यदि आप रचनात्मक कार्य करते हैं या फैशन से जुड़ा कार्य करते हैं तो ओपल धारण करने से रचनात्मक में विस्तार आता है और आप ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट आकर्षित कर पाते हैं जो सीधे तौर पर आपको आर्थिक स्थिरता देता है।

इसे किस प्रकार धारण करें
ओपल रत्न धारण करने के लिए शुक्रवार का दिन चुने। आप ओपल रत्न को चांदी या सोने के आभूषण में भी जड़वा कर धारण कर सकते हैं। आप चाहें तो इसकी अंगूठी बनवा सकते हैं या लॉकेट बनवा सकते हैं। इसे धारण करने के लिए शुक्ल पक्ष की शुक्रवार के दिन सबसे पहले इसे दूध गंगाजल और शहद से धोकर शुद्ध करें और एक्टिव करें। इसके बाद शुक्र के बीच मंत्र ओम सोम शुक्र नमः का 108 बार जाप करें इसकी ऊर्जा में वृद्धि करें तत्पश्चात इसे शुद्ध मन से धारण करें।
आप ओपल यहाँ से खरीद सकते हैं।