Holi Ki Rakh Ke Upay: होली की राख के फायदे

Holi Ki Rakh Ke Upay: दोस्तों आने वाली 13 मार्च को होलिका दहन का त्यौहार मनाया जाएगा। आपको पता नहीं की होली की राख के ज्योतिष शास्त्र वास्तु और तंत्र मंत्र के लिहाज से बहुत ही फायदे हैं। इसलिए ज्यादातर लोग दुर्भाग्य हटाने के लिए होली की राख के उपाय करते हैं। इन होली की राख के उपाय (Holi Ki Rakh Ke Upay) से धन-धान्य में वृद्धि होती है, साथ में नेगेटिव एनर्जी से भी बचाव होता है। 

Holi Ki Rakh Ke Upay
Holi Ki Rakh Ke Upay

इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ होली की राख के टोटके (Holi Ki Rakh Ke Totke) बताएंगे जिनका इस्तेमाल करके आप भी अपना गुड लक अट्रैक्ट कर सकते हैं साथ ही नेगेटिव एनर्जी को अपने घर से दूर कर सकते हैं और धन और समृद्धि हासिल कर सकते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ना ना भूले।

बहुत ही शुभ होती है होलिका दहन की राख  

होलिका दहन की प्रथा बहुत पौराणिक है और यह हिरण्यकश्यप की बहन होलिका के दहन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली का जब जलती है तो वह पवित्र हो जाती है और उसकी भस्म बहुत ही शुभ हो जाती है। इसी पवित्र भस्म को घर में लाने की मान्यता है। इस रात को घर में लाने से घर के सभी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है ऐसा भी कहा जाता है कि जब तक आप इस भस्म को अपने घर में नहीं लाते तब तक होलिका दहन पूरा नहीं माना जाता।

Holi Ki Rakh Ke Upay| होली की राख के टोटके

तंत्र और ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन की राम को बहुत ही चमत्कारी माना गया है। इसलिए इन शास्त्रों में इस होली की राख के उपाय (Holi Ki Rakh Ke Upay) बताए गए हैं जिनका उपयोग करके हम अपने जीवन की बहुत से समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं साथ ही अपने अच्छे भाग्य को आकर्षित भी कर सकते हैं। आईए जानते हैं क्या हैं ये चमत्कारी होली की राख के उपाय (Holi Ki Rakh Ke Upay)-

घर में छिड़कने से मिटेगा वास्तु दोष

तंत्र शास्त्र के अनुसार होलिका दहन के अगले दिन होली की राख को घर में छिड़क देने से वास्तु दोष मिट जाते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। साथ ही पारिवारिक कलह खत्म होती है और घर के सदस्यों में प्रेम बना रहता है। वही होली की राख को शरीर पर मल कर स्नान करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं।

शनि दोष का होगा निवारण

होलिका दहन की राख शनि दोष का निवारण करने में भी बहुत कारगर है। इसके लिए आपके सात सोमवार तक होली की राख को जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना है। ऐसा करने से आपके ऊपर के शनि दोष का निवारण होगा। साथ ही जिंदगी और व्यापार में आ रही समस्याएं दूर होगी।

People also read this: Holika Dahan Niyam 2025: भूलकर भी होली में ना करें यह काम

इस उपाय से घर में आएगी धन समृद्धि

होली की राख को सात छेद वाले सिक्के के साथ लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी या अलमारी में 1 साल के लिए रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में धन और समृद्धि बढ़ती है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की भी उन्नति होती है। आप एक छोटी पोटली में होली की राख और सात छेद वाला सिक्का रखकर अपने पर्स में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में धान की कमी कभी नहीं रहेगी और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। आप सिक्के की जगह सात सफेद कौड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इस उपाय से टोने टोटके का प्रभाव खत्म होगा

होली की राख को एक ताबीज में भरकर गले या हाथ में पहनने से किसी भी तरह के टोने टोटके का प्रभाव खत्म हो जाता है। वही एक मुट्ठी राख को शिवलिंग पर चढ़ने से राहु केतु की महादशा खत्म हो जाती है और जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

इस उपाय से होगी बीमारियाँ दूर

अगर आपके घर में कोई लंबे समय से बीमार हैं तो होलिका दहन की राख को एक पूर्णिया से अगली पूर्णिमा तक एक माह तक माथे पर लगाएँ। इस तरह से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं दूर होते हैं और आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा होली की राख में नमक और सरसों के दाने मिलाकर किसी गुप्त स्थान पर रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और बाधाएं दूर होती हैं।

नौकरी व कारोबार में उन्नति के लिए करें यह उपाय

अगर आप अपनी नौकरी या कारोबार में उन्नति पाना चाहते हैं तो होली की राख को एक पोटली भरकर अपने घर दुकान या कार्यस्थल की में गेट पर टांग दें। ऐसा करने से व्यापार में उन्नति होती है और नजर का दुष्प्रभाव मिटता है। 

निष्कर्ष| Conclusion

इस तरह दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने चमत्कारी होली की राख के उपाय (Holi Ki Rakh Ke Upay) के बारे में जाना जिनका इस्तेमाल करके हम अपने जीवन से नकारात्मक ऊर्जाओं को हटा सकते हैं और धन समृद्धि के साथ-साथ सौभाग्य की प्राप्ति भी कर सकते हैं। इस होली आप होली की राख के इन उपायों को जरूर आजमाएं और अपने अनुभव हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर करें और ऐसे ही जरूरी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहे।

नोट– यह सभी जानकारी पाठकों की रुचि के अनुरूप है। इन सभी बताए गए उपायों का इस्तेमाल अपनी आस्था और विश्वास के अनुरूप करें। इन उपायों के संदर्भ में हम कोई दावा नहीं करते।

Holi Ki Rakh Ke Upay: यहाँ देखें वीडियो

FAQ- Holi Ki Rakh Ke Upay

होलिका दहन की राख से क्या करना चाहिए?

होलिका दहन की राख को गले में ताबीज बनाकर पहनने से नजर दूर होती है और बीमारियों से भी बचाव होता है।

होली की राख से भगवान शिव की कृपा कैसे प्राप्त होती है?

होली की रात को जल में मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

होली की राख से तिलक लगाने से क्या होता है?

होली की राख से तिलक लगाने से बीमारियां दूर होती है। 

होली की राख क्या काम आती है?

होली की राख घर में नकारात्मक ऊर्जा को हटाने के लिए, धन समृद्धि को आकर्षित करने के लिए और वास्तु दोष मिटाने के काम आती है।

होली के दिन क्या दान नहीं करना चाहिए?

होली के दिन गरीबों को कपड़े का दान नहीं करना चाहिए।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment