
Holika Dahan Niyam 2026: होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। इस त्यौहार को लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। लेकिन होली सिर्फ मस्ती का त्यौहार नहीं है। यह आध्यात्मिक और ज्योतिष दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन यदि कोशिश की जाए एवं उचित व्यवहार किया जाए तो सारे ग्रहों की ऊर्जा को अच्छे से संतुलित किया जाता सकता है और देवता को भी प्रसन्न किया जा सकता है।
इस आर्टिकल में हम इसी बारे में बात करेंगे और जानेंगे Holika Dahan Niyam 2025 के बारे में। इसमें हम बताएंगे कि आपको होलिका दहन के दिन क्या नहीं करना चाहिए ताकि की ऊर्जा प्रभावित न हो और आप पर कोई गलत प्रभाव न पड़े। इसलिए इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ना ना भूलें।
Holika Dahan Niyam 2026
होली के दौरान कुछ बातों का बेहद ध्यान रखना चाहिए अन्यथा आपकी गलती के कारण ग्रह और ऊर्जा आपसे नाराज़ हो सकते हैं, जिसका आप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आपकी एक गलती नकारात्मक ऊर्जा को न्योता साबित हो सकती है। इसी क्रम में आज के इस लेख में हम जानेंगे कि हमें होली के दिन कौन-कौन से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे और देवताओं की कृपा बरसती रहे। आइये जानते हैं क्या हैं Holika Dahan Niyam
1- राहुकाल में होलिका दहन न करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमें राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इसलिए हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हम होलिका दहन राहुकाल में न करें । यदि कोई होलिका दहन राहुकाल में करता है तो इसके विपरीत प्रभाव पड़ते हैं, और परिवार में क्लेश बढ़ता है, आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इसलिए पंचांग देखकर दिए ही समयानुसार ही होलिका दहन करें।
2- होली के दिन काले या गहरे रंग के कपड़े न पहनें
होली रंगों का त्यौहार है और रंगों का हमारे जीवन पर प्रभाव भी पड़ता है। इसलिए रंगों का अच्छा प्रभाव हमारे जीवन में पड़े इसलिए हमें होली के दिन गहरे या काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। जितना हो सके उतने हल्के रंग के कपड़े पहनें और रंगों को अपने जीवन में घुलने दें। जब रंग आपके कपड़ों संग अंतर्मन को रंग देंगे तो खुशियों का आगमन होगा।
और पढ़ें: होली पर लक अट्रैक्ट करने के विशेष उपाय
3 – होलिका दहन के समय रखें संयमित व्यवहार
होली के त्योहार में होलिका दहन सबसे पवित्र अनुष्ठान होता है। होलिका दहन में बुरी शक्तियों को जलाया और पवित्र शक्तियों को जाग्रत किया जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि होलिका दहन के समय अनुशासन बनाकर रखा जाए। अक्सर देखा गया है कि होलिका दहन के दौरान लोग मदिरापान करते हैं, अश्लील गाने बजाकर नाचते गाते हैं और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं इन सभी कारणों की वजह से नकारात्मक ऊर्जा हावी हो जाती है । होलिका दहन एक धार्मिक अनुष्ठान है इसलिए इस दौरान अनुशासन बनाकर रखें और अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा बहने दें।
4- होलिका दहन में अपशिष्ट सामग्री न जलाएं
अक्सर देखा गया है कि लोग होलिका दहन के समय जलती हुई होली में अपशिष्ट पदार्थ जैसे प्लास्टिक , रबर, घर के खराब कपड़े या जूते ये सब होलिका में डालकर जलाते हैं। होलिका की पवित्र अग्नि में यह सब नहीं जलाना चाहिए और न ही इस अग्नि में मिट्टी के तेल ,पेट्रोल ,बारूद इत्यादि का प्रयोग करना चाहिए अन्यथा इससे देवता नाराज़ होते हैं। होलिका दहन में सिर्फ प्राकृतिक लकड़ी, घी, हवन सामग्री, गोबर के उपले इत्यादि सात्विक पदार्थो का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको अपने अनुष्ठानों का पूर्ण सम्मान करना चाहिए और ऐसी गलतियों से बचना चाहिए।
5- उधार का लेन देन न करें
होली के दिन मां लक्ष्मी की लोगों पर विशेष कृपा होती है। इस दिन लक्ष्मी का पूरा सम्मान करना चाहिए और उधार के लेन देन से बचना चाहिए और अगर कोई जरूरतमंद आपसे उधार मांगे तो उस दिन आप अपनी क्षमतानुसार उसकी मदद करें और ये समझ लें आपने लक्ष्मी को धन का अर्पण कर दिया और उसे उधार में न जोड़ें। इस प्रकार आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी।
6- नशे और अश्लील अमर्यादित कार्य से बचें
ये कितनी गलत बात है कि खुशियों और रंगों के त्योहार की छवि को लोगों ने अश्लीलता और नशे में ढककर रख दिया है और कोई इन गलत कार्यों का विरोध करे तो उसे “बुरा न मानो होली है”, कहकर चुप करा दिया जाता है। कई बार तो ये अश्लीलता अमर्यादित घटना में बदल जाती है,अक्सर देखा गया है कि होली के दिन ऐसे अश्लील कृत्यों की वजह से महिलाओं को कितनी असहजता का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमें ध्यान रखना चाहिए हम मर्यादा का पालन करते हुए अपने इस बेहद को अभूतपूर्व पर्व को मनाएं एवं आसपास की ऊर्जा को सकारात्मक बनाये रखें। याद रखें आपकी मर्यादा आपके जीवन में खुशियां और भगवान का आशीर्वाद लाती है।
7- जानवरों को रंग न लगाएं
अक्सर देखा गया है कि रंग खेलते हुए लोगों का झुंड जानवरों पर रंग उड़ेलता जाता है। उन्हें भीड़ घेर घेर कर परेशान करती है। ये गलत कार्य आपके जीवन में राहु-केतु की कुदृष्टि का आगमन कर सकता है। जी हां , अगर आप भोले भाले जानवरों पर बेवजह रंग और पानी भरे गुब्बारे मार मार कर परेशान करेंगे तो राहु केतु आपको इसका फल अवश्य देंगे। इसलिए होली के दिन जानवरों को परेशान न करें बल्कि उनके लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें और उनका आशीर्वाद पाएं।
याद रखें होली खुशियों को बांटने का पर्व है इसमे ग्रहों को रूष्ट करता हुआ ऐसा कोई कृत्य न करें जिसका विपरीत फल आपको भुगतना पड़े। होली के नियमो का पालन करते हुए मर्यादित रहकर खुशियों का आनंद लें और देवी देवताओं की कृपा प्राप्त करें।
निष्कर्ष| Holika Dahan Niyam
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Holika Dahan Niyam 2026 के बारे में जाना और यह समझाइए होलिका दहन के दौरान हमें किन चीजों से बचना चाहिए ताकि हमारी ऊर्जा सकारात्मक रहे और इस अवसर का फायदा उठाकर अरे ग्रहों की ऊर्जा में संतुलन बनाकर अपने देवताओं को प्रसन्न कर सकें।
आप भी इस होलिका दहन हमारे बताए हुए इन नियमों (Holika Dahan Niyam)का पालन जरूर करें और अपने अनुभव हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हमारे इस आर्टिकल दी गई जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और ऐसे ही जरूरी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहे।
FAQ- Holika Dahan Niyam 2026
होली के दिन किस रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए?
हमें होली के दिन गहरे या काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। जितना हो सके उतने हल्के रंग के कपड़े पहनें और रंगों को अपने जीवन में घुलने दें। जब रंग आपके कपड़ों संग अंतर्मन को रंग देंगे तो खुशियों का आगमन होगा।
होलिका दहन के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए?
होली के दिन मां लक्ष्मी की लोगों पर विशेष कृपा होती है। इस दिन लक्ष्मी का पूरा सम्मान करना चाहिए और उधार के लेन देन से बचना चाहिए और अगर कोई जरूरतमंद आपसे उधार मांगे तो उस दिन आप अपनी क्षमतानुसार उसकी मदद करें और ये समझ लें आपने लक्ष्मी को धन का अर्पण कर दिया और उसे उधार में न जोड़ें। इस प्रकार आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी।