
How To Make A Vision Board in Hindi: दोस्तों एक सवाल का जवाब दीजिए। क्या आपने कभी किसी चीज को इतनी शिद्दत से चाहा है कि लगा काश यह सच हो जाए? यह कोई भी चीज हो सकती है जैसे नई नौकरी ड्रीम हाउस अच्छे रिलेशनशिप या एक बेहतर जिंदगी। लेकिन सिर्फ चाहने से कुछ नहीं होता तक कि आपका दिमाग उसे चीज को रियल नहीं मानने लगता।
यहीं काम आता है Vision Board।
यह कोई fancy craft project नहीं है बल्कि एक psychological tool है जो आपके subconscious mind को program करता है बार-बार, चुपचाप, बिना आपकी मेहनत के। Oprah Winfrey से लेकर Jim Carrey तक, दुनिया के सबसे सफल लोगों ने इसका इस्तेमाल किया है।
और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 30 मिनट लगते हैं। तो आइए जानते हैं Vision Board क्या है, और सच में काम करने वाला Vision Board कैसे बनाएं।
विज़न बोर्ड क्या है| What Is A Manifestation Vision Board
विजन बोर्ड हमारे डिजायर्स का Pictorial Depiction होता है। इसमें हमारी इच्छाओं से मिलते जुलते तस्वीरों को इकट्ठा करके ऐसी जगह रखते हैं जहां उन तस्वीरों पर हमारी नजर बार-बार पड़े और हम अपनी इच्छाओं को विजुलाइज कर सकें इस तरह से हमारा सब कॉन्शियस माइंड हमारी मेनिफेस्टेशन की मुताबिक प्रोग्राम हो जाता है और मेनिफेस्टेशंस के हकीकत में बदलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
हम अच्छी तरह से जानते हैं कि हमारी मेनिफेस्टेशंस को पूरा करने में हमारे सब कॉन्शियस माइंड की बहुत ही बड़ी भूमिका होती है। जितनी जल्दी हमारा सबकॉन्शियस माइंड हमारी मेनिफेस्टेशन की अनुसार प्रोग्राम होगा उतनी ही जल्दी हमारी डिजायर हकीकत में बदलेंगे और इसके लिए विजन बोर्ड सबसे कारगर है। इस तकनीकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसे बहुत ही आसानी से किया जा सकता है।
और पढ़ें:
- 2026 में बनना चाहते हैं अमीर तो बनाएँ ये Money Vision Board- बदल जाएगी किस्मत
- रातों-रात पैसा चाहिए? ये 5 मेनिफेस्टेशन स्टेप्स करेंगे चमत्कार- 24 घण्टे में फ़र्क़ दिखेगा!
विजन बोर्ड कैसे बनाएं? (How to make a vision board in Hindi)
विजन बोर्ड को बनाना बहुत ही आसान है इसके बारे में हम आगे चर्चा करने जा रहे हैं। आईए जानते हैं How To Make a Vision Board Step by Step-
अपने goals डिसाइड करें
सबसे पहले यह तय करें कि आप क्या मेनिफेस्टो करना चाहते हैं विजन बोर्ड तकनीक सबसे बड़ा फायदा यहां है कि आप इसमें एक से अधिक चीजों के लिए मेनिफेस्टो कर सकते हैं। आप 4 से 5 लक्ष्य डिसाइड करें जिन्हें आप विजन बोर्ड तकनीक की मदद से हासिल करना चाहते हैं।

अपने लक्ष्य से जुड़ी तस्वीरें ढूंढे
अब आप अपने लक्षण से जुड़ी तस्वीरें ढूंढे। जैसे अपने पसंद का घर अपनी पसंदीदा कर पैसे मोबाइल लैपटॉप गुड रिलेशनशिप को दर्शाती हुई तस्वीरें। यह तस्वीर है ऐसी होनी चाहिए जो आपके सपनों से मिलते जुलती हो और उन्हें देखकर आपको अपने ड्रीम्स रिमाइंड होते हों।
Vision Board में क्या-क्या रखें? (Category-wise Guide)
Vision Board बनाते वक्त सबसे बड़ी confusion यही होती है कि कौन सी इमेजेस लगाएँ? आप इन 5 categories में से अपनी ज़रूरत के हिसाब से इमेजेस चुन सकते हैं:
Career & Money
अपनी dream job का ऑफिस, salary slip जिस पर मनचाहा अमाउंट लिखा हो, आपकी पसंद की लक्ज़री कार, घर, या वो बिजनेस जो आप शुरू करना चाहते हैं। अगर abroad settlement का सपना है तो उस देश की फ़ोटो भी लगाएँ।
Love & Relationships
एक happy couple की फ़ोटो, family togetherness या वो फीलिंग जो आप अपनी रिलेशनशिप में चाहते हैं। ध्यान रखें कि किसी specific person की फ़ोटो नहीं, बल्कि उस फीलिंग की इमेज लगाएँ।
Health & Fitness
एक परफेक्ट फिट बॉडी की इमेज जैसी आप बनना चाहते हैं, healthy food, योग या वर्कआउट की इमेजेस, एक एनरजेटिक और glowing version of yourself। आप अपनी खुद की बेस्ट फ़ोटो भी लगा सकते हैं।
Personal Growth
कोई कोर्स जो करना है, कोई स्किल जो सीखनी है, कोई बुक जो पढ़नी है, या अपना वह वर्जन जो आप बनना चाहते हैं confident, calm, successful।
Travel & Experiences
वो जगहें जहाँ जाना है मालदीव, यूरोप, केदारनाथ, कहीं भी। Experiences की इमेजेस बहुत पॉवरफुल होती हैं क्योंकि ये emotions trigger करती हैं।
हर category से 2-3 इमेजेस काफी हैं। बहुत ज़्यादा इमेजेस से बोर्ड cluttered हो जाता है और फोकस भटक जाता है।

इन तस्वीरों को एक जगह अरेंज करें
अब आप इन सभी तस्वीरों को किसी कार्डबोर्ड पर अटैच कर दें। आप इन तस्वीरों के कोलाज बनाकर इनका प्रिंटआउट लेकर भी दीवार पर चिपका सकते हैं या डिजिटल डाउनलोड करके अपने फोन के वॉलपेपर पर भी लगा सकते हैं। आप जितना कलरफुल और अट्रैक्टिव विजन बोर्ड लगाएंगे यह उतना ही आपका ध्यान अपनी ओर खींचेगा और आपके लिए इसे देखकर मेनिफेस्टेशन करना आसान होगा।
इस विजन बोर्ड को दीवार पर लगाएँ
अब आप इस विजन बोर्ड को अपने कमरे की दीवार पर इस ऐसी जगह लगे जहां से आपकी नजर इस पर बार-बार पड़ना आसान हो। अभी ऑफिस रीजन बोर्ड को देखें तो आप अपने डिजायर्स को लेकर एक क्विक विजुलाइजेशन करें और महसूस करें कि जैसे ही आपकी यह सभी डिजायर पूरी हो चुकी है। आप जितनी बार इस लिविंग बोर्ड को देखेंगे कितनी बार आपकी मेनिफेस्टेशन के अनुसार आपका सबकॉन्शियस माइंड प्रोग्राम होगा।
विजन बोर्ड कैसे काम करता है? How does a vision board work?
विजन बोर्ड बनाने का तरीका जानने के बाद लिए हम जानते हैं कि यह विजन बोर्ड किस तरह से हमारे ड्रीम्स को मेनिफेस्टो करने में हमारी सहायता करता है।
अवचेतन मन की प्रोग्रामिंग (Subconscious Mind Programming): विजन बोर्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह हमारे सब कॉन्शियस माइंड को एक्टिव करता है। जब आप अपने ड्रीम्स से जुड़ी हुई तस्वीरें बार-बार देखते हैं, तो ये तस्वीरें आपके दिमाग पर गहराई से असर डालती हैं। यह प्रक्रिया आपके अवचेतन मन में पॉजिटिव विचार और भरोसा पैदा करती है, जो आपको अपने ड्रीम्स की ओर अट्रैक्ट करती है।
स्पष्टता और फोकस मजबूत होना (Clarity and Focus): विजन बोर्ड आपको यह तय करने में मदद करता है कि आप वास्तव में क्या हासिल करना चाहते हैं। यह फोकस्ड पॉइंट ऑफ़ व्यू प्रदान करता है, जहां आप अपने जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान देते हैं। अपने लक्ष्यों को हर दिन देखने से आपकी प्रायोरिटी सेट जाती हैं और आप उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं।
सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण (Building Positive Energy): जब आप विजन बोर्ड पर अपने ड्रीम्स को देखते हैं, तो आप अपने मन में पॉजिटिव इमोशंस को महसूस करते हैं। ये भावनाएं आपकी एनर्जी को बढ़ाती हैं और आपको यह विश्वास दिलाती हैं कि आप अपने dreams को हासिल कर सकते हैं। Law Of Attraction के मुताबिक, यह पॉजिटिव एनर्जी आपको अपने सपनों के करीब लाने में मदद करती है।
एक्शन लेने की प्रेरणा (Inspiration for Action): विजन बोर्ड केवल visualization तक सीमित नहीं है; यह आपको अपने ड्रीम्स के मुताबिक एक्शन लेने के लिए प्रेरित करता है। जब आप अपने सपनों को विजुअल फॉर्मेट में देखते हैं, तो आपका मन स्वाभाविक रूप से ऐसे एक्शंस लेने की कोशिश करता है जो आपके लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेंगे।
फोकस हटने से बचाव (Avoiding Distractions): विजन बोर्ड आपके ध्यान को भटकने से बचाने में मदद करता है। जब भी आप तनावग्रस्त या निराश महसूस करते हैं, आपका विजन बोर्ड आपको याद दिलाता है कि आपने अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लिया है। यह आपको प्रेरित रहने में मदद करता है।
Law Of Attraction के साथ तालमेल (Alignment with the Law of Attraction): Law Of Attraction के अनुसार, आप वही अट्रैक्ट करते हैं, जिस पर आप सबसे अधिक फोकस करते हैं। विजन बोर्ड आपको लगातार अपने dreams पर फोकस करने में मदद करता है। यह प्रक्रिया यूनिवर्स को संकेत भेजती है कि आप अपने मेनिफेस्टेशंस के लिए तैयार हैं, हमारे ड्रीम्स हकीकत में बदलने लगते हैं।
Digital Vision Board कैसे बनाएं? (Phone से 30 मिनट में)
अगर घर में जगह नहीं है, प्रिंटिंग की सुविधा नहीं है, या आप चाहते हैं कि आपका vision board हर वक्त आपके साथ रहे तो Digital Vision Board सबसे अच्छा ऑप्शन है।
Canva से बनाएं (सबसे आसान तरीका)
Step 1: अपने फोन में Canva app डाउनलोड करें और फ्री अकाउंट बनाएँ।
Step 2: सर्च बार में “Vision Board” टाइप करें। आपको कई ready-made templates मिलेंगे। कोई भी पसंदीदा template चुनें।
Step 3: अब उस template में अपनी इमेजेस add करें। आप Canva की फ्री इमेज लाइब्रेरी से फोटोस ले सकते हैं या Google से डाउनलोड करके अपलोड कर सकते हैं।
Step 4: हर image के साथ एक छोटा affirmation या word लिखें जैसे; My Dream Home, Financial Freedom, Healthy & Glowing skin
Step 5: डिजाइन कंप्लीट होने पर इसे डाउनलोड करें और अपने फोन का वॉलपेपर सेट कर दें। Lock screen पर लगाएँगे तो दिन में 20-30 बार automatically नज़र पड़ेगी।
Pinterest से बनाएं (और भी आसान)
Pinterest पर एक सीक्रेट बोर्ड बनाएँ जिसका नाम रखें “My Dream Life।” अब जो भी इमेजेस आपके goals से मैच करें उन्हें इस बोर्ड में सेव करते जाएँ। यह बोर्ड सिर्फ आपको दिखेगा और आप इसे कभी भी, कहीं भी देख सकते हैं।
Physical vs Digital : कौन सा बेहतर है?
दोनों equally effective हैं। अगर हो सके तो दोनों बनाएँ – एक कमरे की दीवार पर, एक फोन के wallpaper पर। जितनी बार देखेंगे, उतना पावरफुल होगा।

विजन बोर्ड को कहां रखना चाहिए? (Where should you place your vision board?)
विजन बोर्ड को ठीक से बनाना ही पर्याप्त नहीं है। इसे ऐसी जगह रखना जिससे यह आपकी नजरों के सामने रहेंगे यह प्रक्रिया भी बहुत जरूरी है आईए जानते हैं कि Where Should You Place Your Vision Board-
नज़र के दायरे में (In Your Line of Sight): विजन बोर्ड को ऐसी जगह पर रखें जहां आपकी नजर इस पर रोज पड़ सकें। यह आपके सबकॉन्शियस माइंड में आपके ड्रीम्स को लगातार एक्टिव करता है और आपके विचारों को उसी दिशा में केंद्रित करता है। उदाहरण के लिए, बेडरूम की दीवार, वर्कस्पेस या स्टडी टेबल के पास विजन बोर्ड रखना एक अच्छा विकल्प है।
सुबह शाम की दिनचर्या में शामिल करें (Incorporate in Morning and Night Routine): विजन बोर्ड को ऐसी जगह पर लगाएं, जहां आप सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले उसे देख सकें। इस तरह आपके दिन की शुरुआत पॉजिटिव विचारों से होगी और रात को आपकी वाइब्रेशंस यूनिवर्स के साथ अलाइन होगी।
शांत और प्रेरणादायक स्थान (A Calm and Inspirational Space): ऐसी जगह चुनें जो शांत हो और आपको प्रेरणा दे। इससे आपका मन शांत रहेगा और आपका विजन बोर्ड और अधिक प्रभावी बनेगा। उदाहरण के लिए, meditation corner या आपका पर्सनल क्रिएटिव प्लेस।
भीड़भाड़ से बचाएं (Avoid Crowded Areas): विजन बोर्ड को ऐसी जगह पर न रखें जहां बहुत अधिक भीड़भाड़ हो या लोगों का आना जाना हो। एक शांत जगह पर रखा गया विजन बोर्ड आपको अधिक फोकस्ड और इंस्पायर्ड रखेगा।
गोपनीयता का ध्यान रखें (Consider Privacy): यदि आप अपने ड्रीम्स को प्राइवेट रखना चाहते हैं, तो विजन बोर्ड को किसी अलमारी के अंदर या आपके पर्सनल डेस्क के पास रखें। इससे आप इसे अपनी गोपनीयता के साथ इस्तेमाल कर पाएंगे।
डिजिटल विजन बोर्ड (Digital Vision Board): अगर आपके घर में जगह की कमी है, तो आप अपने विजन बोर्ड को डिजिटल रूप में बनाकर अपने फोन या लैपटॉप के वॉलपेपर पर लगा सकते हैं। इससे यह हर समय आपके सामने रहेगा और आपको प्रेरित करेगा।
Vision Board काम क्यों नहीं करता? (5 Mistakes जो सब करते हैं)
बहुत से लोग Vision Board बनाते हैं लेकिन कुछ महीनों बाद कहते हैं कि मुझे कोई रिजल्ट नहीं मिला। इसकी वजह technique नहीं, बल्कि ये 5 common mistakes होती हैं:
Board बनाया, देखा नहीं
Vision Board का असली काम तब होता है जब आप इसे रोज़ देखें और फील करें। अगर board बनाकर किसी कोने में रख दिया तो वो सिर्फ एक कोलाज है, manifestation tool नहीं।
सिर्फ आँखों से देखा, दिल से नहीं
Board देखते वक्त सिर्फ नज़र डालना काफी नहीं है। हर इमेज देखते वक्त 10-15 सेकेंड्स के लिए आँखें बंद करें और फील करें कि वो चीज़ आपको मिल चुकी है। यही फीलिंग subconscious mind तक मैसेज पहुँचाती है।
बहुत ज़्यादा चीज़ें एक साथ
25-30 इमेजेस का बोर्ड बनाना tempting लगता है, लेकिन यह एनर्जी को बाँट देता है। शुरुआत में ज्यादा से ज्यादा 10-12 इमेजेस रखें जो आपकी सबसे ज़रूरी 4-5 desires represent करें।
Action नहीं लिया
Vision Board Law of Attraction को एक्टिवेट करता है लेकिन यह आपकी जगह काम नहीं करता। बोर्ड देखने के साथ-साथ अपने goals की तरफ छोटे-छोटे स्टेप्स भी लेते रहें। Universe opportunities लाता है, आपको उन्हें grab करना होता है।
Doubt ज़्यादा, belief कम
बोर्ड देखते वक्त अगर मन में “यह मुझसे नहीं होगा” या “यह सब बकवास है” जैसे विचार आते हैं तो manifestation block हो जाती है। Vision Board को एक एक्सपेरिमेंट की तरह करें, judgment छोड़ दें।
याद रखें: Vision Board एक mirror है जो आपको याद दिलाता है कि आप क्या deserve करते हैं। जितना उस पर भरोसा करेंगे, उतना जल्दी रिजल्ट मिलेगा।
Vision Board Example

निष्कर्ष: How To Make A Vision Board in Hindi
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने विजन बोर्ड के बारे में बात की और जाना कि How To Make A Vision Board in Hindi. इसके साथ ही हमने जाना कि विजन बोर्ड किस तरह से हमारे ड्रीम्स को मेनिफेस्टो करने में हमारी सहायता करता है, हम किस तरह से इस विजन बोर्ड को बना सकते हैं और इन्हें किस तरह से उपयोग कर सकते हैं।
मैं खुद पिछले 2 साल से ही विजन बोर्ड तकनीक का इस्तेमाल कर रही हूं और अपने जीवन में कई चीजों को मेनिफेस्टो किया है। आप भी अपने ड्रीम्स को मेनिफेस्टो करने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल जरूर करें। और ऐसे ही जानकारी से भरे आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें।
ये भी पढ़ें:
- 2026 में बनना चाहते हैं अमीर तो बनाएँ ये Money Vision Board- बदल जाएगी किस्मत
- 90 दिन में मिलेगा सोलमेट! ये Love Marriage Vision Board कर रहा है चमत्कार- 2026 में शादी पक्की!
- 2026 में Foreign Settlement तय! USA, Canada, Australia जाने के लिए अभी बनाएं यह Vision Board- पाएँ Amazing Results
- 777 Manifestation Technique: 7 की Energy से करें मेनिफेस्ट
FAQ -How To Make A Vision Board in Hindi
विजन बोर्ड क्या है और यह कैसे काम करता है?
विजन बोर्ड एक ऐसा टूल है, जिसमें आप अपने ड्रीम्स का Visual Depiction करते हैं। यह आपके सब कॉन्शियस माइंड को प्रोग्राम करता है और Law Of Attraction के सिद्धांत के अनुसार आपके ड्रीम्स को मैनिफेस्ट करने में मदद करता है।
विजन बोर्ड बनाने के लिए सबसे अच्छे फ़ोटो कहां से प्राप्त कर सकते हैं?
आप विजन बोर्ड के लिए फोटोज को इंटरनेट, मैगज़ीन, या पर्सनल तस्वीरों से प्राप्त कर सकते हैं। जो चित्र आपके ड्रीम्स से मिलते जुलते होते हैं, वे सबसे अच्छे होते हैं।
क्या विजन बोर्ड को डिजिटल रूप में बनाया जा सकता है?
हां, आप डिजिटल विजन बोर्ड बना सकते हैं। इसके लिए Canva, Pinterest या अन्य डिजाइनिंग टूल का उपयोग कर सकते हैं। यह उतना ही असरदार है जितना एक फिजिकल विजन बोर्ड।
विजन बोर्ड को कहां रखना चाहिए?
अपने विजन बोर्ड को ऐसी जगह पर रखें, जहां आप इसे बार-बार देख सकें, जैसे आपका बेडरूम, वर्कस्पेस, या मोबाइल/लैपटॉप स्क्रीन पर (डिजिटल बोर्ड के लिए)।
कितने समय तक विजन बोर्ड पर फोकस करना चाहिए?
आप दिन में 5-10 मिनट बोर्ड को देखें। इसे देखते हुए अपने ड्रीम्स को विजुलाइज करें और कल्पना करें कि वह हकीकत बन गए हैं। यह आपके अवचेतन मन को प्रेरित करने में मदद करता है।