
Karwachauth Date 2025: करवा चौथ हिंदू महिलाओ के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र ,अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धी के लिये रखा जाता है। इस दिन महिलाये अपने पति की लंबी उम्र के लिये निर्जला व्रत रखती हैं। यह त्योहर पति और पत्नी के बीच के संबंधो को मजबूत बनाता है। मान्यता के अनुसार करवा चौथ का व्रत विधि पूर्वक करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए हमारे हिंदू त्योहारों में करवा चौथ के त्यौहार का अत्यंत महत्व होता है।
ज्योतिष शास्त्र मे करवा चौथ की रात अत्यंत महत्त्वपूर्ण होती है। इस दिन चंद्रमा के किरणें बहुत अधिक प्रभावशाली होती हैं। अधिकतर महिला इस दिन धार्मिक वस्तुएं, पूजा सामग्री व सुहाग का सामान इस दिन ही खरीदती हैं, इससे घर परिवार मे सुख शांति बनी रहती है और पति पत्नी के संबंध मे मिठास आती है। करवा चौथ का दिन केवल व्रत लिए नही बल्की संसारिक और पारिवारिक जीवन में मिठास बनाये रखने के लिए भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण माना जाता है।
कहा जाता है कि इस दिन पर की गई वस्तुओं की खरीदारी हमारे जीवन मे कई गुना अधिक फल प्रदान करती है और वो वस्तुएँ हमारे जीवन मे सकारात्मकता और शुभता लाती हैं। आईये जानते है कि हमे करवा चौथ पर कौन कौन सी वस्तु की खरीदारी करनी चाहिए जिससे हमारे वैवाहिक जीवन में सुख शांति व समृद्धि बनी रहे।

और पढ़ें: शरद पूर्णिमा के दिन इन वस्तुओं के दान से पाएँ समृद्धि
करवा चौथ पर खरीदें ये प्रमुख वस्तुएं(When is Karwachauth)
करवा: करवा एक मिट्टी का पात्र होता है। करवा चौथ के त्यौहार में सुहागनों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण वस्तु होती है इसके बिना करवा चौथ की पूजा अधूरी मानी जाती है। मिट्टी का यह करवा धरती और प्रकृति से जुड़ाव का कारक माना जाता है। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं करवा में जल भर के चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं, इसलिए करवा चौथ के दिन व्रत करने के लिए करवा खरीदना सुहागन महिलाओं के लिए और उनके घर परिवार के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
सिंदूर और लाल वस्त्र: करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए लाल जोड़ा, सिंदूर, लाल वस्त्र खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं यदि व्रत करते समय लाल वस्त्र, सिंदूर, लाल जोड़ा पहनती हैं तो उनके वैवाहिक जीवन में स्नेह और मिठास बढ़ती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पूजा सामग्री: करवा चौथ के दिन पूजा करने के लिए सजावटी थाली, फूल, अक्षत, दीपक, रोली खरीदकर अगर घर लाया जाता है तो उसे घर परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे परिवार से कलह दूर होते हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि भी बढ़ती है। लक्ष्मी माता प्रसन्न होकर अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्रदान करती है।

मिट्टी के दीपक और घी: करवा चौथ के दिन पूजा करने के लिए मिट्टी के दीपक की आवश्यकता होती है और वह दीपक यदि नया लिया जाए और उसमें घी डालकर दीपक जलाया जाए तो उसे लक्ष्मी माता प्रसन्न होती है। घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है इससे घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है।
सोने चांदी के गहने: करवा चौथ के दिन सोने चांदी के गहने खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन जिस भी महिला ने व्रत किया हो उन्हें उनके पति के द्वारा या सास के द्वारा सोने चांदी के गहने उपहार के तौर पर आवश्यक दिए जाने चाहिए। गहने समृद्धि का प्रतीक होते हैं और यह पति पत्नी के बीच आपसे प्यार को बढ़ावा देते हैं। इसी घर परिवार में सौभाग्य बढ़ता है।
छलनी: करवा चौथ में छलनी का विशेष महत्व होता है क्योंकि पूजा करते समय सुहागन स्त्री अपने पति को छलनी मे देख कर चंद्रमा को अर्घ्य देती है। ऐसा करने से पति को लंबी उम्र की प्राप्ति होती है और महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

रजनीगंधा का पौधा: मान्यता है कि करवा चौथ के दिन रजनीगंधा का पौधा अपने घर लाने से वैवाहिक जीवन में आने वाली सारी परेशानियां दूर होती है और उन पति-पत्नी के बीच आपसी प्यार स्नेह बढ़ता है।
सरगी: सरगी करवा चौथ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है इस दिन सरगी अर्थात फल, मिठाइयां, उपहार की वस्तुएं, गहने, कपड़े आदि जरूर खरीदनी चाहिए। सरगी करवा चौथ के दिन सास द्वारा अपनी बहू को दी जाती है और बिना इसके करवा चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है। इसलिए करवा चौथ के दिन सरगी आवश्य खरीदनी चाहिए।
निष्कर्ष
करवा चौथ का पर्व केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है बल्कि पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध, मानसिक सुख और पारिवारिक समृद्धि का प्रतीक है। जिस प्रकार इस दिन व्रत का अत्यंत महत्व होता है उसी प्रकार इस दिन खरीदारी का भी अत्यंत महत्व होता है। करवा, मिट्टी के दीपक, पूजा सामग्री, वस्त्र यह सभी वस्तुएं घर में अपने साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। जिससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाता है।
जो महिलाएं करवा चौथ के दिन इस प्रकार की वस्तुएं खरीदती है और उनका अपने पूजा में उपयोग करती है उनका व्रत सफल माना जाता है। लक्ष्मी माता उनके व्रत से प्रसन्न होकर उन्हें सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्रदान करती है और उनके पति को लंबी आयु प्रदान करती है। इससे घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है और उसे घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती है। इसलिए करवा चौथ पर केवल पूजा सामग्री नहीं बल्कि इस प्रकार की वस्तुएं खरीदना भी अत्यंत शुभ फलदाई माना जाता है। इस प्रकार करवा चौथ का यह पर्व वैवाहिक लोगों के जीवन में सुख शांति और समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक होता है।
FAQ-Karwachauth Date 2025
करवाचौथ पर क्या खरीदना शुभ माना जाता है?
करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए लाल जोड़ा, सिंदूर, लाल वस्त्र खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं यदि व्रत करते समय लाल वस्त्र, सिंदूर, लाल जोड़ा पहनती हैं तो उनके वैवाहिक जीवन में स्नेह और मिठास बढ़ती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
2 thoughts on “करवा चौथ पर जरूर खरीदें यह चीजें, वैवाहिक जीवन में आएगी सुख शांति”