शक्तिशाली लायंस गेट पोर्टल के दौरान करें राशि के अनुसार ये रिचुअल्स 

Lions Gate Portal 2025 Astrological Upay
Lions Gate Portal 2025 Astrological Upay

Lion’s Gate Portal 2025: हर वर्ष 8 अगस्त को ब्रह्मांडीय ऊर्जा का एक विशेष द्वार खुलता है, इसे लायन गेट पोर्टल कहा जाता है। लायंस गेट पोर्टल अर्थात वह समय जब सूर्य सिंह राशि में होता है। हर वर्ष 8 अगस्त को यह पोर्टल एक विशेष स्थिति में खुलता है। कहा जाता है कि इस पोर्टल के दौरान सूर्य सिंह राशि में पहुंचता है और ओरियन बेल्ट और सीरियस तारा एक पंक्ति में आ जाते हैं। 

इस समय को ज्योतिषीय और स्पिरिचुअल प्रैक्टिसेज में काफी शक्तिशाली समय माना जाता है। भारतीय ज्योतिष परंपरा और वेस्टर्न ज्योतिष दोनों ही इस पोर्टल को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं। कहा जाता है कि लायंस गेट पोर्टल 26 जुलाई से 12 अगस्त तक सक्रिय रहता है परंतु 8 अगस्त को इसकी ऊर्जा चरम सीमा पर पहुंचती है और आज के इस लेख में हम आपको इसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय (Lions Gate Portal Astrological Remedies) बताने वाले हैं। 

जैसा कि हमने बताया लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2025) एक आध्यात्मिक द्वार होता है इस आध्यात्मिक द्वार के खुलते ही यदि आप कुछ विशेष उपाय करते हैं तो आप अपना आत्मिक विकास कर पाते हैं। पुराने कर्मों से मुक्ति प्राप्त कर पाते हैं यहां तक की मेनिफेस्टेशन के वह पावर्स प्राप्त कर पाते हैं जो आपको आपकी उच्च चेतना से जुड़ने का अवसर देते हैं। इस दौरान कुछ विशेष रिचुअल साधनाएं की जाती हैं जो बेहद ही प्रभावशाली होती हैं और आज के इस लेख में हम आपको इसी का विवरण उपलब्ध कराएंगे।

और पढ़ें: लायंस गेट पोर्टल पर अपनाएँ विश मेनिफेस्टेशन का ये जबर्दस्त तरीका

लॉयंसगेट पोर्टल पर हर राशि के अनुसार कौन से रिचुअल अपनाएँ 

मेष राशि– लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2025) के दौरान मेष राशि वाले सूर्य को जल अर्पित करें और ओम आदित्य नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। पोर्टल के दौरान मेष राशि वाले यदि एक डायरी में अपने लीडरशिप से जुड़े इरादे लिखते हैं और लाल मोमबत्ती जलाते हैं तो उन्हें कुछ ही समय में बेहतर रिजल्ट मिलते हैं।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को लायंस गेट पोर्टल के दौरान हरे रंग के क्रिस्टल अपने पास रखने होंगे। वृषभ राशि वाले इस दौरान पृथ्वी तत्व से जुड़ी साधना कर सकते हैं।  इस दौरान वृषभ राशि के लोग एक डायरी में अपनी आर्थिक स्थिति से जुड़े ग्रेटिट्यूड लिख सकते हैं और हरे रंग की मोमबत्ती जला सकते हैं, जिससे उन्हें भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

Lion's Gate Portal 2025 Astrological Upay
Lions Gate Portal 2025 Astrological Upay

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को इस दौरान मानसिक स्थिरता प्राप्त करनी होगी इसके लिए उन्हें मेडिटेशन करना होगा। रोजाना 11 मिनट तक मेडिटेशन कर मिथुन राशि वाले ब्लू रंग की मोमबत्ती जलाकर अपनी संचार शक्ति सुधार सकते हैं। इस दौरान उन्हें अपने थ्रोट चक्र को एक्टिव करना होगा ताकि थ्रोट चक्र से जुड़े कंफ्यूजन दूर हो सके।

कर्क राशि– कर्क राशि वालों को लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2025) के दौरान जल तत्व से जुड़े उपाय करने होंगे। कर्क राशि वालों को चंद्रमा को अर्घ्य देना होगा। चंद्रमा से जुड़े मोती को भी कर्क राशि वाले धारण कर सकते हैं। इस दौरान कर्क राशि वालों को सफेद मोमबत्ती जलाकर एफर्मेशन नई डायरी में लिखते होंगे और और पुराने हर रिश्ते को क्षमा करना होगा।

सिंह राशि- लॉयंसगेट पोर्टल(Lion’s Gate Portal 2025) सिंह राशि के लिए काफी पावरफुल और महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान सिंह राशि वाले सूर्य को अर्घ देकर सूर्य मंत्र का जाप कर सकते हैं। इस दिन सिंह राशि वाले अपनी डायरी में एफर्मेशन लिखकर लाल रंग की मोमबत्ती जला सकते हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य होने के कारण सिंह राशि वालों को इस समय अपने आत्मविश्वास और आत्मा अभिव्यक्ति पर ध्यान देना होगा।

कन्या राशि– कन्या राशि वालों को इस दौरान पृथ्वी तत्व से जुड़े उपाय करने होंगे। कन्या राशि वालों को इस रिचुअल के दौरान सफेद रंग की कैंडल जलाकर मानसिक शांति पर काम करना होगा।  कन्या राशि वाले चाहे तो इस दौरान नई डायरी में अपनी एफर्मेशन लिख सकते हैं और हीलिंग की ओर आगे बढ़ सकते हैं।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए लायंस गेट पोर्टल प्रेम और संतुलन का समय है इस दौरान तुला राशि वाले गुलाबी क्रिस्टल अपने पास रख सकते हैं और हार्ट चक्र का ध्यान कर सकते हैं। तुला राशि वालों को इस समय गुलाबी रंग की मोमबत्ती जलाना शुभ होगा। यह समय तुला राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों से जुड़ा समय है ऐसे में तुला राशि वाले चाहे तो डायरी में प्रेम संबंधों से जुड़े इरादे लिख सकते हैं।

वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि वालों के लिए लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2025) नेगेटिविटी रिलीज करने का रिचुअल लेकर आया है। वृश्चिक राशि वालों को इस समय काले रंग की मोमबत्ती जलाने होगी और ऑब्सिडियन क्रिस्टल का उपयोग करना होगा। यह समय वृषभ वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहतरीन समय है जहां वे नेगेटिविटी से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वृश्चिक राशि वाले चाहे तो डायरी में ग्रिटीट्यूड दर्ज कर सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए यह समय स्पिरिचुअल एस्पिरेशन का समय है। इस समय धनु राशि वाले पीले रंग पहन कर बृहस्पति मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा इस दिन धनु राशि वाले चाहे तो पीले रंग की मोमबत्ती जलाकर अपनी स्पिरिचुअल कैपेबिलिटी को भी बढ़ा सकते हैं। धनु राशि वालों को इस दौरान खुले आसमान के नीचे ध्यान करना होगा ताकि वह अंतरिक्ष से ऊर्जा प्राप्त कर सके।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह समय ग्राउंडिंग का समय है, यहां मकर राशि वालों को शनि मंत्र का ध्यान करना होगा और सफेद रंग की मोमबत्ती जलानी होगी। मकर राशि वालों को इस दौरान अपने करियर पर भी ध्यान देना होगा,  जिसके लिए उन्हें नियंत्रण छोड़कर डिवाइन टाइमिंग पर भरोसा करना होगा। मकर राशि वाले चाहें तो इस दौरान ग्रेटिट्यूड का जनरल मेंटेन कर सकते हैं।

Lions Gate Portal 2025
Lions Gate Portal 2025

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह समय एफर्मेशन का समय है। कुंभ राशि वाले इस दौरान सामूहिक साधना या ऑनलाइन सामूहिक साधना में भाग लेकर अपनी शक्तियां बढ़ा सकते हैं। कुंभ राशि वालों के लिए यह समय कुछ नया सीखने और नया सोचने के लिए है। इस समय कुंभ राशि वाले सफेद रंग या पीले रंग की मोमबत्ती जलाकर एफर्मेशन कर सकते हैं। कुंभ राशि वालों के लिए इस दौरान शनि मंत्र का जाप करना लाभदायक होगा।

मीन राशि- मीन राशि वालों को इस दौरान जल तत्व का ध्यान करना होगा। यहां मीन राशि वालों को वायलेट क्रिस्टल अपने पास रखना होगा और ओम नमः भगवते वासुदेवाय का जाप करना होगा। मीन राशि वालों के लिए यह समय दिव्य मार्गदर्शन प्राप्त करने वाला है। ऐसे में मीन राशि वाले चाहें तो अपनी सोच और सपनों को जर्नल कर सकते हैं और उस पर रोजाना एफर्मेशन कर सकते हैं।

लॉयंसगेट पोर्टल के लिए आम रिचुअल 

  • लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2025) के दौरान यदि 8 अगस्त के दिन आप अपने आठ इरादे लिखते हैं और सफेद रंग की कैंडल जलाते हैं तो यह इरादे असलियत में बदल जाते हैं।
  • इस दौरान क्रिस्टल थेरेपी भी काफी लाभकारी सिद्ध होती है। 
  • लायंस गेट पोर्टल के दौरान सुबह की सूरज की किरणों में बैठकर ध्यान करना फायदेमंद होता है। 
  • लायंस गेट पोर्टल पुरानी ऊर्जा को छोड़कर नई ऊर्जा प्राप्त करने वाला होता है ऐसे में वह सारे काम या आदत जिनसे आप मुक्त होना चाहते हैं, उन्हें लिखकर आप इस जला सकते हैं।

इस प्रकार लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal 2025) न केवल एक ज्योतिषीय घटना है बल्कि ब्रह्मांड यह ऊर्जा का भी बेहतरीन समय है। इस दौरान ब्रह्मांड स्पष्ट रूप से कहता है कि जो मांगोगे वह मिलेगा। ऐसे में सभी राशियों को अपने बताए गए रिचुअल कर ब्रह्मांड से जुड़कर अपनी आत्मिक शक्ति को उन्नत करना चाहिए।

सम्बंधित आर्टिकल:

FAQ- Lion’s Gate Portal 2025

लायंस गेट पोर्टल क्या है और कब खुलता है?

लायंस गेट पोर्टल 26 जुलाई से 12 अगस्त तक होने वाली एक ब्रह्मांड यह घटना है।  इस छोटे से समय काल में सूर्य सिंह राशि में होता है और पृथ्वी के साथ एक सीधी रेखा में होता है। यह ऊर्जा इच्छाओं को मेनिफेस्ट करने के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment