
Lunar Eclipse Cleansing Remedies: दोस्तों, बस कुछ दिन बाद 3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। होली के आसपास पड़ रहा यह ब्लड मून न सिर्फ आकाश में खूबसूरत नजारा दिखाएगा, बल्कि हमारी भावनाओं, सबकॉन्शियस माइंड और ऑरा पर गहरा असर भी डालेगा। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के दौरान नेगेटिव एनर्जी काफी एक्टिव हो जाती है। ग्रहण खत्म होने के बाद यह दबी हुई नेगेटिव एनर्जी सतह पर आ जाती है। अगर इसे तुरंत साफ न किया जाए, तो घर में अटक सकती है और मूड स्विंग्स, चिंता, अनचाही बहसें, रिश्तों में खटास और यहां तक कि आर्थिक रुकावटें भी बढ़ सकती हैं।
इसलिए इन एनर्जी को क्लीन करना जरूरी है। हर बार ग्रहण के बाद जो लोग इन 3 सरल रिचुअल्स करते हैं, वे सचमुच महसूस करते हैं कि घर का माहौल हल्का हो गया, मन शांत हुआ और पॉजिटिव वाइब्स चारों तरफ फैल गईं। आज हम आपको इन 3 महत्वपूर्ण रिचुअल्स के बारे में विस्तार से बताएंगे जो ग्रहण के बाद घर और शरीर दोनों से नकारात्मकता हमेशा के लिए दूर कर देंगी।
और पढ़ें: ध्यान से बढ़ाएं मेनिफेस्टेशन पावर! इच्छाओं को हकीकत बनाने का साइंटिफिक सीक्रेट
चंद्र ग्रहण हमारे अंदर क्या बदलाव लाता है|Lunar Eclipse Cleansing Remedies
चंद्रमा हमारी भावनाओं और सबकॉन्शियस माइंड को प्रभावित करता है। ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आता है, जिससे हमारी आभा (Aura) कमजोर हो जाती है। दबी हुई पुरानी नकारात्मक भावनाएं जैसे गुस्सा, डर, असुरक्षा बाहर आने लगती हैं। अगर इन एनर्जी को ठीक न किया जाए तो ये यह हमारे भीतर से बाहर के वातावरण में भी शामिल होने लगती हैं। जिसका नतीज़ा ये होता है कि कुछ दिनों में बिना वजह चिड़चिड़ापन, नींद न आना, पैसे की तंगी या परिवार में अनबन जैसी समस्याएं सामने आने लगते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि ग्रहण खत्म होते ही हम इन तीनों स्टेप्स से सब कुछ रीसेट कर सकते हैं।
सबसे पहले अपने शरीर को शुद्ध करें (Clean Your Body)
ग्रहण समाप्त होते ही सबसे पहला काम है स्नान। लेकिन यह कोई साधारण स्नान नहीं होगा बल्कि खास स्नान होगा। नहाने के पानी में 1-2 चम्मच शुद्ध गंगाजल जरूर मिला लें। अगर गंगाजल घर में न हो तो तांबे के लोटे में रखा जल भी चल सकता है, लेकिन गंगाजल सबसे बेस्ट है।
सिर से पैर तक अच्छे से स्नान करें। इस दौरान मन में “ओम नमः शिवाय” या “गायत्री मंत्र” का जाप करें। गंगाजल में मौजूद पवित्र कंपन नकारात्मक ऊर्जा को शरीर से बाहर निकाल देते हैं। ऑरा साफ होता है, नजर दोष अपने आप हटने लगता है। कई लोग बताते हैं कि इस स्नान के बाद तुरंत हल्कापन महसूस होता है, जैसे कोई बोझ उतर गया हो।

पूरे घर को शुद्ध करें (Clean Your Space)
शरीर को साफ करने के बाद अब घर की सफाई की बारी है। पूरे घर में गंगाजल छिड़कें। खासकर कोनों, दरवाजों, खिड़कियों और बेडरूम में। फिर सबसे पावरफुल स्टेप है स्मोक क्लेंजिंग। अगर आपके पास सेज (Sage) की बंडल है तो उसे जलाकर पूरे घर में घुमाएं। नहीं तो पारंपरिक तरीका अपनाएं। जैसे गोबर की धुनी, कपूर, लोबान या गुग्गल की धुनी लगाएं।
हर कमरे में 2-3 मिनट धुआं घुमाएं, खासकर बाथरूम, किचन और मंदिर के आसपास। खिड़कियां खोलकर नेगेटिव स्मोक को बाहर निकलने दें। यह प्रक्रिया सिर्फ 10-15 मिनट की है, लेकिन असर चमत्कारी है। धुआं हवा में मौजूद नेगेटिव आयनों को बेअसर कर देता है। घर की दीवारें, फर्नीचर और यहां तक कि इलेक्ट्रॉनिक्स से भी स्टैग्नेंट एनर्जी निकल जाती है।
अपने मंदिर को साफ-सुथरा करें (Clean Your Temple)
मंदिर घर की आत्मा है। ग्रहण के बाद इसे सबसे ज्यादा ध्यान से साफ करें।
- भगवान की मूर्तियों को हल्के गुलाब जल या सादे पानी से पोंछें।
- भगवान की मूर्ति, वस्त्र, आसन और फूल सभी निकालकर धो लें या साफ कपड़े से पोंछें।
- अगर चांदी या पीतल की मूर्तियां हैं तो उन्हें हल्के से चमकाएं।
- मंदिर की चौकी, दीपक और अगरबत्ती स्टैंड भी साफ करें।
जब मंदिर पूरी तरह स्वच्छ और पवित्र हो जाता है, तो पूजा का आनंद दोगुना हो जाता है। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेज हो जाता है।

इन 3 उपायों से आपको क्या-क्या फायदा होगा|Lunar Eclipse Cleansing Remedies
- औरा पूरी तरह क्लीन हो जाएगा
- नजर दोष और काला जादू जैसे प्रभाव अपने आप कम हो जाएंगे।
- घर में शांति और पॉजिटिव वाइब्स फैलेंगी।
- रिश्तों में मिठास लौट आएगी, आर्थिक रुकावटें दूर होंगी।
- नींद गहरी आएगी, मूड अच्छा रहेगा।
मैंने खुद कई बार यह रूटीन फॉलो किया है। हर बार लगता है जैसे घर नया हो गया हो।
अंत में एक छोटी सी सलाह|Timing of lunar eclipse in india
3 मार्च 2026 को ग्रहण शाम 6:47 बजे तक समाप्त हो जाएगा। उसके तुरंत बाद या अगली सुबह इन तीनों स्टेप्स को पूरा कर लें। ज्यादा से ज्यादा लोग इन उपायों को अपनाएं तो पूरे परिवार का वातावरण बदल जाएगा।
निष्कर्ष: Lunar Eclipse Cleansing Remedies
अगर आप भी यह रिचुअल करने जा रहे हैं तो कमेंट में अपना अनुभव जरूर बताएं। आपका अनुभव पढ़कर दूसरे लोगों को भी मोटिवेशन मिलेगा। चंद्र ग्रहण 2026 सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि नई शुरुआत का मौका है। इसे पॉजिटिव एनर्जी से भर दें।