पान के पत्ते पर कपूर जलाने का चमत्कारी उपाय

Paan ke Patte par Kapoor Jalane ke Fayde
Paan ke Patte par Kapoor Jalane ke Fayde

Paan ke Patte par Kapoor Jalane ke Fayde: शास्त्रों में कपूर को अत्यंत पवित्र माना जाता है। कपूर अग्नि तत्व से जुड़ा हुआ पदार्थ है जो नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है वहीं पान का पत्ता पृथ्वी तत्व और जल तत्व से जुड़ा हुआ है। यह सौभाग्य का दाता है इसीलिए देवी देवताओं की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा पाठ इत्यादी में पान के पत्ते को रखा जाता है। परंतु क्या आप जानते हैं कि जब पान के पत्ते और कपूर का एक साथ प्रयोग किया जाए तो यह एक शक्तिशाली उपाय बनता है जो घर की और व्यक्ति के आसपास की नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों को दूर कर देता है।

जी हां पान का पत्ता लेकर उसके ऊपर कपूर रखकर जलाना जितना सरल लगता है उसका प्रभाव उससे कई हजार गुना ज्यादा है। यह कुछ ही मिनट में बहुत सारे असंभव काम कर देता है जो लंबे समय तक किए जाने वाले पूजा पाठ भी नहीं कर पाते। इस उपाय को करने से घर और व्यक्तिगत जीवन में ऊर्जा की बाधा मिट जाती है। यह दोनों मिलकर एक शक्तिशाली सहयोग बनाते हैं जिससे रूठे हुए ग्रह प्रसन्न हो जाते हैं और आसपास में ऐसा शक्तिशाली कवच बनता है जो आपकी इच्छा शक्ति को पूरा करता है।

और पढ़ें: घर से निकलने से पहले जेब में रखें कपूर का छोटा सा टुकड़ा, बदल जाएगी ऊर्जा

कैसे करें यह उपाय (Paan ke Patte par Kapoor Jalane ke Fayde)

एक ताजा गहरे हरे रंग का पान का पत्ता लें। ध्यान रखें कि वह कहीं से भी टूटा फूटा ना हो। पान के पत्ते के ऊपर एक टुकड़ा कपूर का रखें। इस पत्ते को अब अपने कमरे के ईशान कोण या पूर्व दिशा में रखें और इसे रोजाना रात को जलाएं और जलने के बाद इसकी राख को घर के बाहर किसी पेड़ के नीचे डाल दें या बहते पानी में बहा दें।

पान के पत्ते का यह उपाय करने से क्या होता है

बुरी नजर होती है दूर: यदि आपको बार-बार बुरी नजर लग जाती है या आपके घर के छोटे बच्चे बार-बार बीमार हो जाते हैं तो ऐसा करने से बुरी नजर दूर हो जाती है और बच्चों का रोना और बार-बार बीमार होना भी समाप्त हो जाता है। 

सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि: पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से घर का वातावरण हल्का और पवित्र हो जाता है। सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। ऐसे घर परिवार जहां बार-बार झगड़े होते हैं। बिना वजह उदासी या क्रोध बना रहता है उन घरों में यह उपाय रोजाना रात को करना चाहिए।

धन से जुड़ी बाधा दूर: ऐसे लोग जिनके पास धन आता है पर टिकता नहीं या धन आने के मार्ग में बार-बार रुकावट होती है, वह यदि इस उपाय को करते हैं तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन आने का मार्ग प्रशस्त होता है।

Paan ke Patte par Kapoor Jalane ke Fayde Kya Hain
Paan ke Patte par Kapoor Jalane ke Fayde Kya Hain

मानसिक शांति और नींद में सुधार: कपूर पान के पत्ते के ऊपर रखकर जलाने से मानसिक तनाव दूर होता है। खासकर जब आप यह उपाय रात को सोने से पहले अपने कमरे में करते हैं तब आपके कमरे की ऊर्जा पवित्र हो जाती है। बार-बार डर की वजह से नींद टूटना और इनसोम्निया के केसेस में यह काफी फायदेमंद होता है।

राहु दोष से छुटकारा: राहु दोष से परेशान हैं तो पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से राहु दोष शांत होता है। वह जातक जिन पर शनि की दृष्टि है और जिनका चंद्रमा कमजोर है वे भी यदि रात को सोने से पहले यह उपाय करते हैं तो तत्व संतुलित होते हैं और ग्रह दशा में राहत मिलती है।

इस प्रकार पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाना एक सरल सुरक्षित और शक्तिशाली उपाय है। यह न केवल नजर दोष और बुरी शक्तियों को दूर करता है बल्कि धन संबंधित रुकावट मानसिक तनाव इत्यादि को भी दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

2 thoughts on “पान के पत्ते पर कपूर जलाने का चमत्कारी उपाय”

Leave a Comment