PPP Affirmation Formula: 3 आसान स्टेप्स से अपनी इच्छा को हकीकत बनाएं

PPP Formula of Affirmation
PPP Formula of Affirmation

PPP Formula of Affirmation: क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ सकारात्मक सोच और कुछ शब्दों से आपकी जिंदगी कैसे बदल सकती है? आज की तेज-रफ्तार दुनिया में, जहां हर कोई सफलता की तलाश में है, अफर्मेशन (Affirmation) एक ऐसा टूल है जो आपकी मदद कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अफर्मेशन का सही तरीका क्या है? 

जी हां एफर्मेशन भले ही एक बहुत पॉवरफुल टूल है लेकिन यह तभी फायदा करेंगे जब इसका सही से इस्तेमाल किया जाए। इसलिए हम आज अपने ब्लॉग में आपको बताएंगे PPP Formula of Affirmation. यह PPP फार्मूला एफर्मेशन की दुनिया में एक गेम चेंजर है। यह तरीका एफर्मेशन को बहुत ही इफेक्टिव बना देता है। मैंने हाल ही में एक यूट्यूब वीडियो में तकनीक के बारे में सुना जहां उन्होंने इस फार्मूला का इस्तेमाल करके अपने फेसबुक अकाउंट को मोनेटाइज किया। इसलिए आर्टिकल को पढ़े ताकि आप भी अपनी इच्छाओं को तेजी से पूरा कर सके।

अफर्मेशन क्या है और क्यों जरूरी है?

अफर्मेशन वे सकारात्मक वाक्य हैं जो हम खुद से बार-बार दोहराते हैं, ताकि हमारा दिमाग और यूनिवर्स हमारी इच्छाओं को मान लें। विज्ञान भी कहता है कि हमारी सोच हमारी वास्तविकता को प्रभावित करती है। लेकिन गलत तरीके से अफर्मेशन बोलने से कोई फायदा नहीं होता। रशप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने इसी PPP फॉर्मूला से अपनी सफलता हासिल की। अगर आप भी सपनों को हकीकत बनाना चाहते हैं, तो यह फॉर्मूला आपकी जिंदगी बदल सकता है। आइए जानते हैं PPP क्या है।

और पढ़ें: मेनिफेस्टेशन क्यों होता है फेल? तुरंत रोकें ये 7 गलतियाँ

PPP Formula of Affirmation: ट्रिपल पी का जादू

PPP का मतलब है Positive (पॉजिटिव), Present Tense (प्रेजेंट टेंस), और Power Word (पावर वर्ड)। यह तीनों मिलकर आपकी अफर्मेशन को इतनी ताकत देते हैं कि यूनिवर्स खुद आपकी मदद करने लगता है। चलिए हर पी को समझते हैं।

Positive (पॉजिटिव): सकारात्मक शब्दों की शक्ति

अफर्मेशन में कभी नकारात्मक शब्द न इस्तेमाल करें। जैसे, “मैं फेल नहीं होना चाहता” कहने से दिमाग फेल होने पर फोकस करता है। इसके बजाय कहें, “मैं सफल हो रहा हूं”। यह छोटा सा बदलाव आपकी सोच को पॉजिटिव बनाता है। पॉजिटिव वर्ड्स यूनिवर्स को सिग्नल देते हैं कि आप तैयार हैं। अगर आप PPP formula of affirmation अपनाते हैं, तो आपकी जिंदगी में नेगेटिविटी कम हो जाएगी और पॉजिटिव चीजें आकर्षित होंगी।

Present Tense (प्रेजेंट टेंस): जैसे पहले ही हो चुका हो

अफर्मेशन को हमेशा वर्तमान काल में बोलें, जैसे इच्छा पहले ही पूरी हो चुकी हो। “मैं अमीर बनूंगा” के बजाय कहें, “मैं अमीर हूं” कहें और यूनिवर्स को धन्यवाद दें, जैसे “धन्यवाद, मेरी इच्छा पूरी हो चुकी है”। यह तरीका दिमाग को विश्वास दिलाता है कि सपना हकीकत है। PPP फॉर्मूला में यह पी सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह समय की बाधा को तोड़ता है।

Power Word (पावर वर्ड): ऊर्जा से भरपूर शब्द

पावर वर्ड वे शब्द हैं जो आपकी अफर्मेशन में जान डालते हैं और आपको रोज याद दिलाते हैं। जैसे “शानदार”, “अद्भुत”, “शक्तिशाली” आदि। इनसे अफर्मेशन और मजबूत बनती है। उदाहरण के लिए, “मैं शानदार तरीके से सफल हो रहा हूं”। पावर वर्ड्स अफर्मेशन को इतनी एनर्जी देते हैं कि आप रोज मोटिवेटेड रहते थे। अगर आप PPP formula of affirmation में पावर वर्ड्स जोड़ें, तो आपके सपने तेजी से पूरे होंगे।

How to Make Affirmation Powerful
How to Make Affirmation Powerful

अफर्मेशन के दो हिस्से: एक्शन और रिजल्ट

PPP formula of affirmation में अफर्मेशन को दो भागों में बांटा जाता है– पहला एक्शन (जो आपके कंट्रोल में है) और दूसरा रिजल्ट (जो यूनिवर्स पर छोड़ दें)। उदाहरण: “मैं रोज रील डाल रहा हूं (एक्शन) और मेरा बिजनेस ग्रो हो चुका है (रिजल्ट)”। यह बैलेंस बनाता है। सिर्फ सोचने से काम नहीं चलेगा; एक्शन जरूरी है। अपनी इच्छा से जुड़े जरूरी एक्शंस लगातार लेते रहें। PPP formula of affirmation तभी काम करता है जब आप एक्शन लेते हैं।

एक्शन का महत्व: बिना मेहनत के कुछ नहीं

अफर्मेशन लिखने या बोलने से अकेले चमत्कार नहीं होता। आप अपना काम करेंगे तब यूनिवर्स अपना करेगा। रोजाना एक्शन लें, तो परिणाम ज़रूर मिलेगा। अगर आप PPP फॉर्मूला अपनाते हैं लेकिन एक्शन नहीं लेते, तो यह बेकार है। निरंतर प्रयास से असंभव भी संभव हो जाता है। चाहे बिजनेस हो, करियर हो या पर्सनल ग्रोथ, PPP Formula of Affirmation + एक्शन = सफलता।

निष्कर्ष: PPP Formula of Affirmation

PPP formula of affirmation से आप अपनी इच्छाओं को तेजी से हासिल कर सकते हैं। पॉजिटिव रहें, प्रेजेंट टेंस में सोचें, पावर वर्ड्स इस्तेमाल करें, एक्शन लें और यूनिवर्स पर भरोसा रखें। रोजाना 10-15 मिनट अफर्मेशन प्रैक्टिस करें, और देखें जादू। अगर आप भी कोई बड़ा सपना देख रहे हैं, तो आज से PPP अपनाएं। याद रखें, सफलता सोच से शुरू होती है, लेकिन एक्शन से पूरी होती है। क्या आप तैयार हैं? कमेंट में बताएं!

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment