क्या बचपन की बुरी यादें पीछा नहीं छोड़ रहीं? इस खास क्रिस्टल में छिपा है सुकून का राज!

Rhodochrosite for Inner Child Healing
Rhodochrosite for Inner Child Healing

Rhodochrosite for Inner Child Healing: बचपन हमारे जीवन का सबसे कोमल और संवेदनशील हिस्सा होता है। बचपन वह समय होता है जब हमारा हृदय मन और हमारी आत्मा पूरी तरह से खुली होती है। हम दुनिया को प्रेम देने और प्रेम लेने के लिए तैयार होते हैं। लेकिन इस बचपन के दौरान यदि हमें कुछ दर्द, अपमान, उपेक्षा का सामना करना पड़े तो यह हमारे अंदर गहरे घाव छोड़ देता है।

भले ही हम उन घटनाओं को भूल जाएं लेकिन हमारे अवचेतन मन में यह घाव दबे रह जाते हैं जो बड़े होने के बाद भी हमारे रिश्ते, हमारे निर्णय, हमारे आत्मसम्मान पर प्रभाव डालते हैं। यह प्रभाव कई बार इतने गहरे हो जाते हैं कि हमारे जीवन में उथल-पुथल मचा देते हैं और इसीलिए जरूरत आ जाती है इनर चाइल्ड हीलिंग(Inner Child Healing) करने की।

इनर चाइल्ड ट्रॉमा को इनर चाइल्ड हीलिंग से ही ठीक किया जा सकता है, और इसके लिए क्रिस्टल हीलिंग में Rhodochrosite नाम का यह क्रिस्टल काफी लाभकारी माना जाता है। Rhodochrosite क्रिस्टल एक गुलाबी लाल रंग का क्रिस्टल होता है जो अवचेतन मन पर लगी गहरी चोटों को पहचानता है।

उन्हें धीरे-धीरे भरने वाली ऊर्जा रिलीज करता है। इस क्रिस्टल को धारण करने से व्यक्ति अपने घाव को स्वीकार करना शुरू कर देता है और घाव से मिले दर्द को पुनः जीने लगता है। धीरे-धीरे यह घाव भरने लगते हैं इसलिए Rhodochrosite क्रिस्टल को इमोशनल हीलिंग क्रिस्टल भी कहा जाता है।

और पढ़ें: Single महिलाओं के लिए Rose quartz: एकल महिलाओं के लिए यह क्रिस्टल है सेल्फ लव का वरदान 

क्या होता है Inner Child Trauma

इनर चाइल्ड ट्रॉमा एक्चुअली हमारी बचपन की भावनाओं अनुभव और यादों से जुड़ा होता है। कुछ लोगों को बचपन में कई प्रकार के कष्ट दर्द और तकलीफें झेलने पड़ते हैं। लगातार अपमान, आलोचना, माता पिता से मिली उपेक्षा, दर्दनाक घटनाओं का सामना करना, आसपास में झगड़ा और प्यार की कमी होना।

इसकी वजह से ऐसे बच्चे एक विशेष प्रकार के ट्रॉमा से जूझ रहे होते हैं।  ऐसे बच्चे खुद को कम आंकने लगते हैं। दूसरों पर भरोसा नहीं करते, भावनाओं से भागते हैं, बार-बार गलत रिश्तो को चुनते हैं, ऐसे बच्चे ज्यादा गुस्सैल होते हैं बहुत ज्यादा उदास रहते हैं।

Crystal for Inner Child Healing
Crystal for Inner Child Healing

इनर चाइल्ड ट्रामा और Rhodochrosite क्रिस्टल का संबंध(Rhodochrosite for Inner Child Healing)

  • इनर चाइल्ड ट्रामा को ठीक करने में Rhodochrosite क्रिस्टल मदद करता है, क्योंकि यह सीधा हृदय चक्र से जुड़ा होता है। Rhodochrosite आपकी इनर चाइल्ड को सुरक्षित महसूस करता है, उसे बताता है कि तुम प्रेम के लायक हो।
  • पुराने दर्द को धीरे-धीरे के ऊपर लाता है ताकि व्यक्ति अपने दर्द को समझ सके और उस पर काबू पा सके। यह आत्म स्वीकृति करुणा और माफी की ऊर्जा पैदा करता है ।
  • यह बचपन में हमारे साथ हुए अन्याय को समझने में मदद करता है। हमें भावनात्मक संतुलन प्रदान करता है और हमारे साथ बुरा करने वालों को क्षमा करने में मदद करता है। जिसकी वजह से धीरे-धीरे दर्द कम हो जाता है और अंदर की मासूमियत और आत्मविश्वास फिर से जागृत होने लगता है।

आईए जानते हैं Rhodochrosite के लाभ क्या-क्या होते हैं

इनर चाइल्ड घाव को पहचानना : Rhodochrosite  आपके मन के अंदर दबी भावनाओं को जगाता है। बचपन में जब आपने उपेक्षा, अपमान, दर्द, झगड़ा, प्रेम की कमी जैसी भावों को महसूस किया था,  उन्हें यह हल करता है। धीरे-धीरे पुराने भूले हुए दर्द को सामने लाता है। आप उस स्वीकार करते हैं और स्वीकार करते ही वह ऊर्जा सदा के लिए बाहर निकल जाती है।

माफ करना सिखाता है: इनर चाइल्ड वाउंड देने वाले लोगों को हम कभी भूल नहीं पाते, हालांकि हमें भले ही उनका चेहरा उनका नाम ना याद हो परंतु वह हमारे अवचेतन मन में दब जरूर जाते हैं। कई लोग बचपन से जुड़ी कुछ यादों को लेकर इतने संवेदनशील होते हैं कि वह गुस्से, आत्म-आलोचना और आत्म-नफरत से भर जाते हैं। Rhodochrosite इन्ही अवरोधों को दूर करता है जिससे आप शांत और सुरक्षित महसूस करते हैं।

Rhodochrosite Crystal Benefits
Rhodochrosite Crystal Benefits

हार्ट चक्र को मजबूत करे: Rhodochrosite क्रिस्टल आपके हार्ट चक्र पर काम करता है। हार्ट चक्र की ब्लॉकेज को खोलता है। हार्ट चक्र की ब्लॉकेज खुलने पर आप खुद से प्यार करना सीखते हैं। आप अपने पुराने बुरे अनुभवों को दूर करना सीखते हैं। जीवन में आए नए लोगों को अवसर देना शुरू करते हैं आत्मविश्वास बढ़ता है।

Rhodochrosite क्रिस्टल का उपयोग कैसे करें?

Rhodochrosite क्रिस्टल का उपयोग आप निम्नलिखित रूप से कर सकते हैं

  • ध्यान के दौरान आप Rhodochrosite क्रिस्टल को हाथ में पड़कर मेडिटेशन कर सकते हैं ।
  • आप Rhodochrosite क्रिस्टल को कंगन या पेंडेंट के रूप में पहन सकते हैं।
  • Rhodochrosite क्रिस्टल आप सोते समय बिस्तर के पास रखकर भी सो सकते हैं ।
  • हमेशा ध्यान रखें कि Rhodochrosite क्रिस्टल का इस्तेमाल करने से पहले एफर्मेशंस जरूर करें इंटेंशन सेट करें और समय-समय पर क्रिस्टल को चार्ज जरूर करें।
Bhawna Kalyani

मैं भावना कल्याणी, एक आध्यात्मिक साधक, प्रमाणित प्राणिक हीलर, क्रिस्टल थेरेपी विशेषज्ञ और मेडिटेशन साइंस में प्रशिक्षित मार्गदर्शक हूँ। आध्यात्मिकता ने हमेशा मेरे जीवन को दिशा दी है—ऊर्जा, चेतना और उपचार की इस अद्भुत यात्रा ने मुझे भीतर से समृद्ध किया है। लेखन मेरा स्वभाविक शौक है, और अब मैं अपने अनुभव, ज्ञान और साधना के सार को शब्दों के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास कर रही हूँ।इस वेबसाइट पर मैं ऊर्जा-चिकित्सा, ध्यान, क्रिस्टल हीलिंग, आध्यात्मिक अभ्यासों और जीवन-संतुलन से जुड़ी अपनी समझ को सरल भाषा में साझा करती हूँ, ताकि कोई भी साधक अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सके। मेरा उद्देश्य है—ज्ञान को सिर्फ पढ़ा न जाए, बल्कि महसूस किया जाए; आत्मा को शांति मिले और जीवन में नई रोशनी प्रवेश करे।

Share This Article:

Leave a Comment