अमीर लोग ये 10 काम करते हैं जो गरीब कभी नहीं करते – क्या तुम भी यही गलती कर रहे हो?

Rich Mindset vs Poor Mindset
अमीर लोगों की अमीर लोग ये 10 काम करते हैं जो गरीब कभी नहीं करते

Rich Mindset vs Poor Mindset: दोस्तों आपने कभी ना कभी तो सोचा ही होगा कि आखिर क्यों कुछ लोग जिंदगी भर मेहनत करते रहते हैं लेकिन उनके पैसे की तंगी कभी खत्म नहीं होती जबकि कुछ लोग बिना ज्यादा मेहनत मशक्कत किए आराम से अमीर बन जाते हैं। आखिर इसका राज क्या है? दोस्तों खेल पैसे का नहीं बल्कि दिमाग की सोच का है। जी हां दोस्तों अमीर और गरीब का असल फर्क दरअसल मानसिकता (Mindset) का है। 

इसीलिए आज हम बात करेंगे अमीर लोगों के उन 10 माइंडसेट की जो गरीबों से बिल्कुल अलग है। अगर आप भी अपनी जिंदगी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए एक रोड मैप साबित हो सकता है। इसमें मैं आपको बताऊंगी कि किस तरह से छोटी-छोटी आदतें आपकी फाइनेंशियल फ्रीडम की राह बना देंगी। 

और पढ़ें: पैसे को Manifest कैसे करें? Beginners के लिए Financial Abundance Blueprint 

(Affiliate Disclosure:इस पोस्ट में कुछ किताबों के affiliate लिंक्स हैं। )

अमीर सोच vs गरीब सोच: जानिए क्या है अंतर

सबसे पहले, चलो एक क्विक कंपैरिजन देखते हैं ताकि साफ हो जाए कि अमीर और गरीब मानसिकता में क्या फर्क है। अमीर हमेशा ग्रोथ, रिस्क और लॉन्ग-टर्म पर फोकस करते हैं, जबकि गरीब शॉर्ट-टर्म सेफ्टी और डर में फंस जाते हैं। 

अमीर सोच (Rich Mindset) गरीब सोच (Poor Mindset)
मानते हैं कि पैसा मेरे लिए काम करता है।मानते हैं कि मैं पैसे के लिए काम करता हूं।
हमेशा सीखना जारी रखते हैं“मुझे सब पता है”, जैसी सोच रखते हैं
कमाई बढ़ाने वाली चीजों पर इन्वेस्ट करते हैंमौज-मस्ती और मनोरंजन पर पैसे बर्बाद करते हैं
कैलकुलेटेड रिस्क लेते हैंरिस्क से बचते हैं
सॉल्यूशन ढूंढते हैंप्रॉब्लम से घबराते हैं
टाइम की वैल्यू करते हैंसमय की बर्बादी करते हैं
मल्टीपल इनकम सोर्स रखते हैंएक ही सैलरी पर निर्भर रहते हैं
दूसरों की सफलता से इंस्पायर होते हैंदूसरों की सफलता से जलते हैं आलोचना करते हैं
डिले ग्रेटिफिकेशन में बिलीव करते हैं।तुरंत खुशी पाने में यकीन करते हैं
बड़े गोल सेट करते हैंछोटे सपने देखते हैं

यह कंपैरिजन टेबल बताती है कि अमीर सोच कितनी पावरफुल है। अब चलिए, हम हर पॉइंट को डिटेल में समझते हैं।

पैसा किसके लिए काम करता है?

देखा जाए तो गरीब लोग सुबह से रात तक पैसे के पीछे भागते रहते हैं कभी नौकरी तो कभी ओवर टाइम। महीने के आखिर में सैलरी आई है लेकिन बिल्स चुकाने के बाद कुछ भी बचता नहीं है। लेकिन अमीर लोग पैसे को अपना गुलाम बनाते हैं। वे इन्वेस्टमेंट में पैसे लगते हैं जैसे स्टॉक रियल एस्टेट या कोई छोटा बिजनेस जो रात में सोते हुए भी कमा कर देता रहे। मिसाल के तौर पर, वॉरेन बफेट जैसे अमीर आदमी सालों से कंपनियों के शेयर्स खरीदते हैं और वो शेयर्स उन्हें डिविडेंड देते रहते हैं। 

रॉबर्ट कियोसाकी की Rich Dad Poor Dad पढ़िए। यह किताब ऐसा ही सीक्रेट बताती है, दो डैड्स की स्टोरी से समझ आता है कि असेट्स कैसे बनाएं। जी हां एक छोटा सा इन्वेस्टमेंट प्लान बनाएं। अगर आप नए हैं तो Groww ऐप से 500 रुपये से स्टार्ट करें। 

Rich Dad Poor Dad
Rich Dad Poor Dad

सीखना vs मनोरंजन(Learning vs Entertainment)

अमीर लोग टीवी या रेल्स देखने में समय बर्बाद नहीं करते। वे हमेशा कुछ नया सीखने रहते हैं, जरूरी किताबें पढ़ते हैं, ऑनलाइन कोर्सेज करते हैं, पॉडकास्ट सुनते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि दुनिया तेजी से बदल रही है, कल का AI टूल आज की जॉब छीन सकता है। 

वही गरीब सोच वाले मानते हैं कि और वे शाम को नेटफ्लिक्स पर चिपक जाते हैं। नतीजा यह होता है की लाइफ एक ही जगह ठहरी रह जाती है। अगर यह सोच बदलना है तो जेम्स क्लियर की बुक Atomic Habits by James Clear पढ़े जो यह बताती है की छोटी-छोटी आदतों से कैसे लाइफ चेंज हो जाती है। आज है 30 मिनट का एक फाइनेंशियल पॉडकास्ट सुनो और फर्क देखो।

Atomic Habits James Clear
Atomic Habits James Clear

संपत्ति बनाम देनदारी (Assets vs Liabilities)

गरीब लोग गाड़ी या घर खरीदने को अपनी बड़ी उपलब्धि मानते हैं, लेकिन देखा जाए तो यह सब लायबिलिटी है क्योंकि इनके लिए आपको EMI, मेंटेनेंस और अन्य चीजों पर खर्च करना होता है जिसमें काफी सारा पैसा जाता है। लेकिन अमीर लोग पहले इनकम के साधन बनते हैं जैसे रेंटल प्रॉपर्टी जो हर महीना किराया दे यह म्युचुअल फंड्स जो ग्रोथ करें। 

अपने शौक पूरे करने से पहले इनकम के नए साधन बनाएं। SIP करके छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट बनाएं। पैसिव इनकम के नए तरीके खोजे जब एक से ज्यादा इनकम के साधन बन जाए तब अपने सपने और शौक पूरे करें।

जोखिम के प्रति नजरिया

गरीबों का सबसे बड़ा दुश्मन है डर, इसीलिए वह एक सेफ नौकरी पकड़ लेते हैं जो 10 साल बाद भी वही सैलरी देती है। जबकि अमीर लोग कैलकुलेटेड रिस्क लेते हैं यानी प्लानिंग के साथ ट्राई करते हैं। अगर फेल हुए तो कुछ ना कुछ सीखने को ही मिलेगा। जैसे, जेफ बेजोस ने अमेजन स्टार्ट किया, फेलियर से सीखा। आप भी साइड बिजनेस ट्राई करो, जैसे फ्रीलांसिंग। 

The Lean Startup पढ़ो, रिस्क को स्मार्ट बनाने का फंडा मिलेगा। याद रखिए सबसे बड़ी गलती है ट्राई ना करना। इसीलिए एक छोटा सा रिस्क लीजिए जैसे कोई नया स्किल सीखना।

The Lean Startup Eric Ries
The Lean Startup Eric Ries

समाधान बनाम समस्या

गरीब लोगों के जीवन में जब भी कोई चुनौती आती है तो वह घबराते हैं और कभी सरकार पर तो कभी किसी और पर दोष डालते हैं। वही अमीर अपने हर समस्या का सॉल्यूशन ढूंढते हैं और उनकी सोच होती है कि इस समस्या को अपॉर्चुनिटी में कैसे बदल जाए। हर समस्या में पॉजिटिव एंगल ढूंढना उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। 

कोरोना कल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है जब लॉकडाउन के समय कई अमीर लोगों ने अपने बिजनेस को ऑनलाइन शिफ्ट कर दिया जबकि गरीब सोच वाले अपना समय बर्बाद करते रहे इसलिए नेगेटिविटी छोड़ो और पॉजिटिव रहो। हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन ढूंढो और उसे एक मौके में तब्दील करो। 

समय का मूल्य

गरीब व्यक्ति थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहते हैं और सब काम खुद ही करते हैं। वहीं अमीर व्यक्ति टाइम बढ़ाने के लिए कैब लेते हैं और वर्चुअल असिस्टेंट हायर करते हैं। क्योंकि अमीरों को टाइम की वैल्यू पता है वह अपने टाइम को ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने में इन्वेस्ट करते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि गया हुआ टाइम वापस नहीं आता। 

Tim Ferriss की किताब The 4-Hour Workweek पढ़िए जो ये बताती है कैसे कम काम करके ज्यादा कमाया जा सकता है। टू डू लिस्ट बनाओ, अपनी प्रायोरिटी सेट करो और समय का सही इस्तेमाल करो।

The 4-Hour Workweek
The 4-Hour Workweek

आय के स्रोत

एक ही सैलरी पर निर्भर रहना गरीबों की कमजोरी है, वही अमीर लोग मल्टीप्ल इनकम स्ट्रीम्स बनाते हैं-फ्रीलांस, डिविडेंड, पैसिव इनकम जैसे यूट्यूब या इबुक। अगर आपके पास तीन चार इनकम सोर्स हो तो फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिलेगी। इसीलिए आज ही नए इनकम सोर्स जनरेट करो। इसके लिए नए स्किल सीखो।

दूसरों की सफलता पर प्रतिक्रिया

अधिकतर देखा गया है कि गरीब सोच वाली दूसरों की सफलता को देखकर ईर्ष्या करते हैं । जबकि अमीर लोग सफल लोगों से कनेक्ट करते हैं सीखते हैं। उनके साथ अच्छे रिश्ते बनाते हैं। How to Win Friends and Influence People पढ़िए इसमें रिलेशनशिप बिल्ड करने का आर्ट बताया गया है। यह आपको सक्सेसफुल लोगों के साथ रिलेशनशिप बनाने में मदद करेंगी।

How to Win Friends and Influence People
How to Win Friends and Influence People

अनुशासन और लेट ग्रेटिफिकेशन 

गरीब तुरंत खुश होने में यकीन करते हैं इसलिए वह छोटी-छोटी चीजों पर ज्यादा खर्च करते हैं जैसे नया फोन, आउटिंग। वहीं अमीर “पे योरसेल्फ फर्स्ट” – पहले सेविंग/इनवेस्टमेंट, फिर खर्च की अवधारणा में यकीन करते हैं। 50/30/20 रूल अपनाओ, 50% जरूरी, 30% शौक, 20% सेविंग। 

The Psychology of Money किताब आपको यह सब समझाएगी की पैसे की साइकोलॉजी क्या है। उनके तौर पर अमीर आदमी 10% पहले सेव करते हैं उसके बाद बाकी खर्च। यह सेविंग ही एक बेहतर कल की ओर लेकर जाती है। 

The Psychology of Money
The Psychology of Money

बड़े सपने और लक्ष्य

गरीब सोच वाले अपने जीवन की हर घटना के लिए किस्मत को दोष देते हैं, वही अमीर लोग बड़े गोल्स सेट करते हैं जैसे 5 साल में एक करोड़ की इनकम। यह एक्शन लेते हैं और रास्ते बनाते हैं। ओपरा विन्फ्रे जैसे लोग बड़े सपनों से ही ऊंचाई पर पहुंचे। सपने बड़े देखो, रास्ते खुद बनेंगे। आज ही अपना गोल डिसाइड करो और प्लान करो। 

निष्कर्ष: Rich Mindset vs Poor Mindset

अमीर बनना कोई जादू नहीं बल्कि माइंडसेट शिफ्ट है। मेहनत सभी करते हैं लेकिन जीतते केवल स्मार्ट सोच वाले हैं। इसलिए फाइनेंशियल एजुकेशन लो, अपनी आदतें चेंज करो और देखो बैंक बैलेंस अपने आप बढ़ेगा।

तो क्या आप तैयार हैं अमीर सोच अपनाने को? कमेंट में बताओ कि आपको कौन सा पॉइंट सबसे अच्छा लगा। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करो। आर्टिकल में बताई हुई किताबें पढ़ो और देखो कैसे हैं आपकी लाइफ चेंज होने लगेगी। ऐसे ही फाइनेंशियल टिप्स के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करो। 

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment