मानव के कौन से चक्र को प्रभावित करता है शुक्र ग्रह

Shukra Grah Kis Chakra par Asar Karta Hai
Shukra Grah Kis Chakra par Asar Karta Hai

Shukra Grah Kis Chakra par Asar Karta Hai: मनुष्य का शरीर केवल बाहरी संरचना नहीं है परंतु इसके अंदर सूक्ष्म ऊर्जाओं का विशाल ब्रह्मांड निवास करता है। इन सभी ऊर्जाओं का संचालन हमारे शरीर के 7 चक्र से होता है। हर चक्र का अपना-अपना अस्तित्व होता है। हर चक्र को ग्रह प्रभावित करते हैं और इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण ग्रह है शुक्र ग्रह, जो प्रेम, सुंदरता, कला सौम्याता और भावनाओं के देव कहे जाते हैं। यह भौतिक सुख संपदा आकर्षण रचनात्मक और विलासिता के ग्रह है।

इनका सीधा प्रभाव हमारे शरीर के दो महत्वपूर्ण चक्र पर पड़ता है। शुक्र ग्रह हमारे स्वाधिस्ठान चक्र(sacral chakra) और हमारे अनाहत चक्र (heart chakra) पर प्रभाव डालते हैं। यदि शुक्र ग्रह एक्टिव है तो व्यक्ति का स्वाधिष्ठान चक्र और अनाहत चक्र भी एक्टिव हो जाता है और यदि व्यक्ति का स्वाधिष्ठान चक्र और अनाहत चक्र एक्टिव है तो वह शुक्र ग्रह की ऊर्जा को प्राप्त करता है। अर्थात जिस व्यक्ति का स्वाधिष्ठान चक्र और अनाहत चक्र एक्टिव है वह जीवन में आकर्षण शक्ति का मालिक बन जाता है। 

वह प्रेम, सुंदरता रचनात्मक और आर्थिक सुख सुविधा को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। इसीलिए जिन व्यक्तियों का शुक्र मजबूत होता है अथवा जिन व्यक्तियों का स्वाधिष्ठान चक्र और अनाहत चक्र एक्टिव होता है वह इस प्रकार की एनर्जी अपनी ओर आकर्षित कर पाते हैं। इसलिए यदि किसी व्यक्ति का शुक्र ग्रह को मजबूत बनाना है तो स्वाधिष्ठान चक्र और अनाहत चक्र ने हृदय चक्र को एक्टिव करना जरूरी है।

और पढ़ें: इन 6 आसान उपायों से करें अपना शुक्र ग्रह मजबूत, पाएँ खूबसूरती और संपन्नता

स्वाधिष्ठान चक्र और हृदय चक्र से कैसे शुक्र ग्रह प्रभावित होता है

स्वाधिस्ठान चक्र और सैक्राल चक्र किसी भी व्यक्ति के रचनात्मक भावना, कलात्मक ऊर्जा, संवेदनशीलता, आकर्षण, दांपत्य जीवन, कामुक ऊर्जा, जीवन का आनंद लेने की क्षमता इत्यादि को नियंत्रित करता है। और शुक्र ग्रह भी यही सारे कार्य करते है। जब व्यक्ति का स्वाधिस्ठान चक्र ब्लॉक होता है तो यह सारी ऊर्जाएं शरीर में काम नहीं कर पातीं जिसकी वजह से ऐसा व्यक्ति रचनात्मकता नहीं दिखा पाता, भावनात्मक रूप से कमजोर होता है। 

ऐसे व्यक्ति के जीवन का आकर्षण समाप्त हो जाता है। उसकी सेक्स लाइफ खत्म हो जाती है। उसे दांपत्य जीवन का सुख नहीं मिलता। ऐसे में जब व्यक्ति शुक्र देव की उपासना करता है और अपने सेक्रल चक्र को एक्टिव करता है तो क्रिएटिव ब्लॉकेज हटाने लगती है। आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है। ऐसा व्यक्ति भावनात्मक रूप से संतुलित होने लगता है, उसकी सेक्सुअल लाइफ हेल्दी होने लगती है दांपत्य जीवन में सुख वापस आता है।

हार्ट चक्र के साथ शुक्र ग्रह का संबंध (Shukra Grah Kis Chakra par Asar Karta Hai)

हार्ट चक्र किसी भी व्यक्ति की विभिन्न भावनाओं पर काम करता है जैसे कि यह चक्र प्रेम, करुणा, भावनात्मक फीलिंग और रिश्तों की गहराई का केंद्र है। जिस व्यक्ति का हार्ट चक्र एक्टिव हो जाता है वह व्यक्ति मेनिफेस्टेशन का स्वामी बन जाता है। मेनिफेस्टेशन अर्थात जो व्यक्ति किसी भी वस्तु को आकर्षित करना चाहे तो उसकी आकर्षण शक्ति इतनी तीव्र हो जाती है कि हर कामयाबी हर व्यक्ति उसकी तरफ आकर्षित होकर चला आता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को अपने हार्ट चक्र को एक्टिव करना है तो शुक्र की उपासना करनी जरूरी है।

Heart Chakra and Venus Planet
Heart Chakra and Venus Planet

हार्ट एक्टिव होने से क्या होगा 

यदि कोई व्यक्ति शुक्र देव की उपासना कर या शुक्र देव को प्रसन्न कर हर चक्र एक्टिव कर लेता है तो उसके जीवन में रिश्तो की गर्माहट बढ़ जाती है। वह व्यक्ति करुणा भाव में संपन्न हो जाता है। उस व्यक्ति की आकर्षण शक्ति 100 गुना बढ़ जाती है ताकि वह जो कुछ चाहे वह पा सकता है ऐसा व्यक्ति इमोशनल हीलर बन जाता है। हार्ट चक्र को एक्टिव करने के बाद व्यक्ति मेनिफेस्टेशन का गुरु बन जाता है जो बाहरी वैलिडेशन में नहीं जीता बल्कि आंतरिक और भावनात्मक रूप से संतुलित होता है।

कुल मिलाकर हार्ट चक्र और सैक्राल चक्र दोनों ही शुक्र ग्रह से सीधे रूप से जुड़े हैं ऐसे में शुक्र यदि उच्च स्थिति का हो तो व्यक्ति का हार्ट चक्र और सेक्रल चक्र अपने आप एक्टिव हो जाता है और यदि यह दोनों चक्र एक्टिव हो गए तो शुक्र ग्रह अपने आप ही मजबूत होने लगते हैं हालांकि हमारे बताए गए उपायों से आप चाहे तो तो अपने शुक्र ग्रह को मजबूत बना सकते हैं।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

4 thoughts on “मानव के कौन से चक्र को प्रभावित करता है शुक्र ग्रह”

Leave a Comment